Manish Sisodia Biography in hindi | मनीष सिसोदिया जीवन परिचय

आजकल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया काफी सुर्ख़ियों में हैं। उनकी मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। शराब घोटाले में सीबीआई ने 20 अगस्त 2022 को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता Manish Sisodia के घर समेत उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई द्वारा 7 राज्यों में 21 से अधिक ठिकानों में छापेमारी की गयी थी। हाल ही में मनोज सिसोदिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी जानें : YouTube के नए सीईओ, नील मोहन का जीवन परिचय

Manish Sisodia Biography in hindi
Manish Sisodia Biography in hindi

मनीष सिसोदिया पर आरोप है की उन्होंने दिल्ली में 2021-22 की आबकारी नीतियों में भ्रष्टाचार कर करीबन 150 करोड़ का नुकसान किया है। उनपर सबूतों को मिटाने का आरोप भी लगाया गया है। सिसोदिया को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। 2013 में दिल्ली में हुए चुनाव में आम जनता पार्टी की जीत हुई और इन्हें मंत्री पद मिला। वर्तमान में मनोज सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) हैं। आज हम लेख में मनीष सिसोदिया जीवन परिचय (Manish Sisodia Biography in hindi) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

Manish Sisodia Biography in hindi (Birth family, Education)

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मनीष सिसोदिया का जन्म 05 जनवरी 1972 में हापुड़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। सिसोदिया जी पत्रकार के रूप में ज़ी न्यूज़ और आल इंडिया रेडियो के लिए काम कर चुके हैं। Manish Sisodia परिवर्तन नाम के NGO में भी कार्य कर चुके हैं। इन्होंने साल 2011 में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे जी के साथ अपनी भूमिका निभाई थी। मनीष जी आम आदमी पार्टी के राजनीतिक संबंध समिति के मेंबर के रूप में भी चुना गया। 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में इनका चुनाव विधानसभा के सदस्य के रूप में हुआ था।

मूल रूप से उत्तर -प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले मनीष जी ने अपनी उच्च शिक्षा नई दिल्ली से पूरी की थी। इन्होने journalism में डिप्लोमा किया है। अपने कॉलेज की पढ़ाई इन्होने भारतीय विद्या भवन ,दिल्ली से की थी। मनीष जी के पिता का नाम (manish sisodia fathers name) धर्मपाल सिंह है, जोकि पेशे से एक शिक्षक हैं। इनकी माता का नाम उपलब्ध नहीं है। मनीष जी की पत्नी का नाम सीमा सिसोदिया है जोकि एक हाउस वाइफ हैं। मनीष जी के बेटे का नाम मीर सिसोदिया है।

इसे भी पढ़े : कौन हैं स्मृति मंधाना, जीवन परिचय, आयु, पति

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Delhi Deputy CM Manish Sisodia Brife intro

नाम (name)मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)
पद (post)दिल्ली के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम)
सम्बंधित पार्टी (Related Party)आम आदमी पार्टी (AAP)
पेशा (profession)राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता
सह संस्थापक (Co founder)सार्वजनिक हित अनुसन्धान फाउण्डेशन
(Public Cause Research Foundation)

(फिजिक्स वाला) अलख पांडेय का जीवन परिचय

मनीष सिसोदिया जीवन परिचय

जन्म05 जनवरी 1972
जन्म स्थान (birth place)फगोटा गांव, हापुड़, उत्तर प्रदेश (भारत)
आयु (age)51 (2023)
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (caste)क्षेत्रीय (राजपूत)
पिता का नाम (father’s name)धर्मपाल सिंह
माता का नाम (mother’s name)उपलब्ध नहीं
पत्नी का नाम (wife’s name)सीमा सिसोदिया
पेशा, व्यवसायभारतीय राजनीतिज्ञ, रेडियो जॉकी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्यूमेंट्री मेकर
वर्तमान पद (Current position)दिल्ली के उप मुख्यमंत्री
विभाग (Department)शिक्षा, उच्च शिक्षा ,जन निर्माण विभाग (pwd),स्थानीय निकाय
शहरी विकास ,भूमि एवं भवन के केबिनेट मंत्री और रेवेन्यू विभाग
राजनैतिक दल (political party)आम आदमी पार्टी (AAP)
संभाले गए पद (Positions Held)2015 से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के रूप में चने गए ,
दिल्ली कैबिनेट मंत्री (शिक्षा, पर्यटन,वित्त, योजना, महिला एवं बाल विकास और कला,भूमि और भवन)
पटपड़गंज, दिल्ली से एम.एल.ए.
शिक्षा (Educational Qualification)पत्रकारिता में डिप्लोमा (Diploma in Journalism)
स्कूल (School)गवर्नमेंट स्कूल ,हापुड़
कॉलेज (College)भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली
राशि (Zodiac Sign)सिंह
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
शादी की तिथि (Wedding Date)1998
संपत्ति (Net Worth )1 करोड़ रुपए से अधिक
सीटदिल्ली विधान सभा की पटपड़गंज सीट से विधायक

मनीष सिसोदिया का राजनीतिक सफ़र (Manish Sisodia Political Career)

  • साल 2012 में मनीष सिसोदिया को आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया था।
  • 2013 में इन्हें पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव में विधान सभा सदस्य के रूप मे चुना गया था।
  • फरवरी 2015 में इन्होने अपने प्रतिद्वंदी विनोद कुमार बिन्नी को 28,761 से अधिक वोट से हराया था।
  • 2015 में मनीष सिसोदिया पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए और उन्हें दिल्ली का उप मुख्यमंत्री चुना गया।
  • मनीष ने दिल्ली सरकार में केबिनेट मंत्री के रूप में कई विभागों का जिम्मा लिया।
  • 2020 में इन्होने पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली विधानसभा चुनाव में 3000 मतों से जीत हासिल की थी। इनके प्रतिदंद्वी भाजपा के रविन्द्र सिंह नेगी रहे।

मनीष सिसोदिया Twitter video

Manish Sisodia Awards (मनीष सिसोदिया के अवार्ड्स और उपलब्धियां )

दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को उनके प्रमुख कार्यों के लिए समय -समय पर कई अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिनके बारे में नीचे दिए गया है –

  • 2016 :- साल 2016 में मनोज सिसोदिया को 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों में इंडियन एक्सप्रेस द्वारा शामिल किया गया था।
  • 2017 :- भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मनीष सिसोदिया जी को ”सर्वोत्तम शिक्षा मंत्री” (education minister award) अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2019 :-इस वर्ष इन्हें संवैधानिक पीठ द्वारा सामुदायिक सेवा ,महात्मा गाँधी के मूल्यों स्वच्छता, सामाजिक बदलाव और शिक्षा क्षेत्र में उनके काम के लिए ‘‘चैम्पियन ऑफ़ चेंज” अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • 2021 :-इस वर्ष मनीष जी को शिक्षा में उत्कृष्ट्ता को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल अवार्ड महात्मा से सम्मानित किया गया था।

शिफूजी शौर्य भारद्वाज जीवनी, तथ्य और जीवन की कहानी

मनीष सिसोदिया का विवाद  (Manish Sisodia Controversy)

  • साल 2016 में CBI द्वारा मनीष के खिलाफ पीई (preliminary enquiry) दर्ज की गयी थी। यह पीई उस समय सीबीआई द्वारा उन पर लगायी गयी जब उन्होंने एक मीडिया अभियान ‘टॉक टू एके” (Talk To Arvind Kejriwal) के दौरान नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।
  • 2016 में एक बार पुनः मनीष सिसोदिया जी विवादों में आये, उस दौरान उनपर सब्जी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी ने दिल्ली के सब्जी विक्रेताओं को धमकी देने के खिलाफ शिकायत की थी।
  • साल 2015 में हिंदुस्तान टाइम्स के एक एडिटर द्वारा या दावा किया गया की सिसोदिया जी की पीजी डिग्री उस समय की है जब वह भारतीय विद्या भवन में पढ़ाया करते थे।
  • जामिया विश्वविद्यालय के कैंपस में हुए झगडे के दौरान सिसोदिया द्वारा सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाई गयी जिसके बाद दिल्ली कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी। इनके शेयर किये गए वीडियो में इन्होंने दिल्ली पुलिस पर डीटीसी की बसों पर आग लगाने का आरोप लगाया था।
  • अगस्त 2022 में मनीष सिसोदिया पर यह आरोप लगाया गया की उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति (Excise Policy) 2021-22 के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके चलते इन्होंने 150 करोड़ रुपए का नुकसान किया।इसकी रिपोर्ट दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार द्वारा उपराज्यपाल वुनाय कुमार को सौंपी गयी थी। रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया द्वारा कमीशन लेकर शराब की दुकान के मालिकों को फायदा पहुँचाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया की इस फंड को पंजाब चुनाव के लिए काम में लाया गया था। सीबीआई इसकी जाँच का कार्य कर रही है।
  • 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया को CBI द्वारा शराब घोटाले मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसोदिया के ऊपर कई धाराएं लगायी गयी हैं। इनपर IPC की धारा 120 बी ,477 ए, और धारा -7 लगी है। सीबीआई को मनीष के खिलाफ कई सबूत मिले हैं।

manish sisodia contact details (सम्पर्क सूत्र)

  • मनीष सिसोदिया फ़ोन नंबर – 09868875898
  • ईमेल आईडी -msisodia@gmail.com , msisodia.delhi@gov.in
  • ऑफिस का पता (office address) – ए- विंग, 6वां स्तर, दिल्ली सचिवालय, नई दिल्ली- 110002
  • संपर्क नंबर (Contact Number) – 011- 23392103 / 23392104
  • घर का पता (Manish Sisodia House Address) -आर/ओ. डी-59, पांडव नगर, दिल्ली-110092

मनीष सिसोदिया की कुल संपत्ति (Manish Sisodia Net Worth)

मनीष सिसोदिया के पास 93 लाख रुपए की कुल संपत्ति (Net Worth) है। इसमें इनकी पत्नी की अचल सम्पाती लगभग 65 लाख रुपए है। इनकी कुल शुद्ध सम्पत्ति की बात करें तो यह 41.66 लाख रुपए है।

Social media accounts

मनीष सिसोदिया जोकि आम आदमी पार्टी के नेता हैं इनके ट्विटर पर 3.4 मिलियन फॉलोअर हैं। वही इनके इंस्टाग्राम में 387000 फॉलोअर हैं। इनके ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट में 1.8 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।

manish sisodia Twitter account (joined april 2009) (3.4M Followers)यहाँ क्लिक करें
manish sisodia Facebook account (1.8M Followers)यहाँ क्लिक करें
manish sisodia instagram id (387K Followers)यहाँ क्लिक करें
एजुकेशन मिनिस्टर ब्लॉगपोस्ट वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

मनीष सिसोदिया से सम्बंधित प्रश्नोतर (FAQs)-

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री कौन हैं ?

manish sisodia दिल्ली के उपमुख्यमंत्री है।

मनीष सिसोदिया सुर्ख़ियों में क्यों हैं ?

Manish Sisodia दिल्ली आबकारी नीति (Excise Policy) 2021-22 के नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में गिरफ़्तारी की गयी है। उन्हें सीबीआई द्वारा शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मनीष जी को किस वर्ष ‘सर्वोत्तम शिक्षा मंत्री” (education minister award) से सम्मानित किया गया ?

2017 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मनीष सिसोदिया जी को ”सर्वोत्तम शिक्षा मंत्री” (education minister award) से सम्मानित किया गया।

मनीष सिसोदिया की आयु /उम्र क्या है ?

2024 में मनीष सिसोदिया की आयु 52 वर्ष है।

Leave a Comment