फ्री सिलाई मशीन योजना 2023: आवेदन पत्र, पंजीकरण फॉर्म, योग्यता

देश में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं शुरू की गयी हैं। इन्ही योजनाओं में से एक है फ्री सिलाई मशीन योजना। इस योजना के माध्यम से सरकार सभी गरीब महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करेगी।

Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2023 में मिलने वाली फ्री सिलाई मशीन की सहायता से अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं। भारत सरकार द्वारा देश की महिलाओं को सम्मान देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को भी शुरू किया गया है।

free silai machine yojana में आवेदन और पंजीकरण कैसे करें ? इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और योजना की पात्रता शर्तों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana
Pm Free Silai Machine Yojana

फ्री सिलाई मशीन योजना 2023

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Free Silai Machine Yojana मुख्यतः गरीब और श्रमिक वर्ग की महिलाओं के लिए लायी गयी है। इस योजना को लाने का उद्देश्य देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त करना है। आप की जानकारी के लिए बता दें की अभी इस योजना को देश के कुछ ही राज्यों में शुरू किया गया है।

फ्री सिलाई योजना का विस्तार जल्द ही बाकी राज्यों में भी किया जाएगा। इस योजना के तहत हर प्रदेश में 50 हजार से भी ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी।

जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहें उन सभी को भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं। इस के बाद उसे भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Free Silai Machine Yojana में आवेदन कैसे करें ?

यदि आप भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करना चाहती हैं तो आप ऑफलाइन माध्यम से इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।

कृपया ध्यान दें की इस योजना में आवेदन हेतु अधिकतर राज्यों में ऑफलाइन मोड ही उपलब्ध है। हालाँकि कुछ राज्यों में जैसे की हरयाणा में आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

आप की सुविधा के लिए हम आवेदन पत्र को डाउनलोड करने का लिंक दे रहे हैं। आइये अब जानते हैं पूरी प्रक्रिया –

फ्री सिलाई मशीन योजना 2022
  • सबसे पहले india.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर सम्बन्धित योजना का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर फ्री सिलाई मशीन योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • इस के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करें। और इसका प्रिंट निकाल लें।
  • अब आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी भरें।
  • इस के अलावा आप को सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी आवेदन पत्र के साथ में संलग्न करना होगा।
  • अब आप इस आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जमा करा दें। जिस के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आप के द्वारा दी गयी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
  • जानकारी के सत्यापित होने के बाद आप को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी।

आप की सुविधा के लिए हम यहाँ आप को आवेदन पत्र का लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। आप इसे डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

Free Silai Machine Yojana Highlights

स्कीम का उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना
लाभार्थीसभी गरीब और श्रमिक वर्ग की महिलायें
लाभफ्री सिलाई मशीन
आवेदन की प्रक्रियाऑफलाइन , ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म डाउनलोडऑनलाइन
आवेदन फॉर्मDownload Pdf
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटwww.india.gov.in

फ्री सिलाई मशीन योजना 2023 से लाभ

  • Free Silai Machine Yojana में सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं जो बीपीएल की श्रेणी में आती हैं उन्हें लाभ दिया जाएगा।
  • फ्री सिलाई योजना में मिलने वाली मशीन देश के सभी राज्यों में प्रदान की जाएगी।
  • बता दें की हर राज्य की 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त होगा।
  • महिलाएं इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सिलायी मशीन के सहायता से अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं।
  • Free Silai Machine Yojana से महिलाएं आर्थिक रूप से सबल बनेंगी। यही नहीं महिलाएं अपने साथ साथ अपने परिवार का भी खर्चा उठा सकेंगी ।
  • फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत के अंतर्गत देश की सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की गरीब और श्रमिक वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी। वो घर बैठकर कपड़े सिलने का कार्य करके अपनी एक निश्चित आय की व्यवस्था कर सकती हैं।

Free Silai Machine योजना की पात्रता

फ्री सिलाई मशीन का लाभ लेने के लिए आप को इस योजना में आवेदन करना होगा। इसके लिए आवश्यक है की आप फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हों।

  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष होनी चाहिये।
  • महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • आवेदिका के पति की सालाना आय 12000 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग , विकलांग महिलाएं एवं बीपीएल परिवार की महिलाएं ही free silai machine yojana का लाभ लेने की पात्रता रखेंगी।
  • विधवा और परित्यक्त महिलाएं भी इसमें आवेदन कर सकती हैं।

मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड।
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र , तहसीलदार द्वारा दिया गया।
  • यदि दिव्यांग हैं तो दिव्यांगता का प्रमाण पत्र
  • कोई महिला यदि विधवा है तो निराश्रित विधवा महिला का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • टेलरिंग जानने का प्रमाण पत्र
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र
  • परित्यक्त पत्नी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो )
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र

फ्री सिलाई मशीन योजना 2023 से संबंधित प्रश्न उत्तर

मुफ्त सिलाई मशीन योजना से क्या लाभ मिलेगा ?

इस में सभी महिलाएं फ्री मशीन प्राप्त कर सकती हैं। इस मशीन कीमदद से वो अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं। दूसरा वो घर पर रहकर अपने बाकी के कार्य के साथ सिलाई का कार्य भी कर सकती हैं। जिससे वो अच्छी खासी आमदनी कर सकती हैं।

Free Silai Machine योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

इस योजना का लाभ सभी गरीब और श्रमिक वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।

फ्री सिलाई मशीन का लाभ क्या शहरी महिलाओं को भी मिल सकता है ?

जी हाँ! जो महिलाएं गरीब हैं या बीपीएल की श्रेणी में आती हैं वो सभी महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं।

फ्री सिलाई मशीन की आधिकारिक वेबिस्ते कौन सी है ?

इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट – www.india.gov.in

हमने इस लेख के माध्यम से आप को फ्री सिलाई मशीन के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दे दी है। उम्मीद करते हैं की आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आप को इस संबंध में कुछ और जानना हो या कुछ पूछना हो तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुक मार्क कर सकते हैं।

Leave a Comment