कौन हैं YouTube के नए सीईओ, नील मोहन का जीवन परिचय | YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi

हाल ही में सुसान वोजसिकी के इस्तीफे के बाद भारतीय अमेरिकी नील मोहन को YouTube CEO के रूप में नियुक्त किया गया है। नील मोहन भारतीय -अमेरिकी व्यवसायी कार्यकारी है जो वर्तमान समय में यूट्यूब के सीईओ हैं। वह YouTube के चौथे नंबर से सीईओ चुने गए हैं। 16 फरवरी 2023 को Neal Mohan को YouTube के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO के रूप में चुना गया। आइये आगे जानते हैं नील मोहन का जीवन परिचय के बारे में।

कौन हैं स्मृति मंधाना, जीवन परिचय, आयु

नील मोहन का जीवन परिचय
नील मोहन का जीवन परिचय

साल 2015 से नील यूट्यूब के लिए काम कर रहे हैं। YouTube के chief executive officer के तौर पर कार्य कर रहे Neal Mohan कौन हैं उनकी शिक्षा कहाँ से हुयी आज की पोस्ट जानेंगे। आज के इस लेख में हम आपको YouTube के नए सीईओ, नील मोहन का जीवन परिचय लेकर आये हैं। YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

कौन हैं YouTube के नए सीईओ

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारतीय मूल के नील मोहन विदेशी कंपनियों के CEO की सूची में शामिल हो चुके हैं। वह यूट्यूब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गए हैं इन्होने यूट्यूब की सीईओ Susan Wojcicki का स्थान लिया। इससे पहले Neal Mohan यूट्यूब के लिए chief product officer के तौर पर कार्य कर रहे थे।

नील मोहन का जन्म 1973 /74 में लखनऊ में हुआ था। इन्होने अपना बचपन मॉशिगन में बिताया था। जिसके बाद 1985 में इनका परिवार भारत वापिस आ गया था। 1986 में इन्होने अपनी पढाई लखनऊ के हजरतगंज में सेंट फ्रांसिस कॉलेज में एड्मिशन लिया और क्लास 7th से 12th तक पढाई पूरी की थी। आगे की पढ़ाई के लिए वह कैलिफोर्निया चले गए। नील मोहन यूट्यूब के नए chief executive officer (CEO) हैं। भारतीय मूल के नील मोहन को 16 फरवरी 2023 को यूट्यूब का नया CEO चुना गया।

यह भी जाने – भारत के नंबर-1 मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा की जीवनी

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi

नाम (name)नील मोहन
जन्म1973 -74
जन्म स्थानलखनऊ
वर्तमान आयु49 या 50
पेशा (occupation)Business executive
वर्तमान समय मेंयूट्यूब के सीईओ (16 फरवरी 2023 से)
हाई स्कूल (High School)सेंट फ्रांसिस कॉलेज
डिग्री (degree)इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक /Graduate (1996)
कॉलेजस्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए
शैक्षिक योग्यताB.Tech (Electrical Engineer),
graduate from Stanford University
पत्नी (Wife)हेमा सरीन मोहन
बच्चे3 (2 बेटे 1 बेटी )
माता का नाम (mother’s name)दीपा मोहन
पिता का नाम (father’s name)डॉक्टर आदित्य मोहन
भाई का नाम (brother’s name)कपिल मोहन और अनुज मोहन
Net worth150 मिलियन डॉलर

नील मोहन का जीवन परिचय (Biography of Neel Mohan)

भारतीय मूल के यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन का जन्म लखनऊ भारत में 1974 में हुआ था। एक ऐसे भारतीय हैं जो भारतीय मूल के विदेशी कंपनियों के CEO की सूची में अपना स्थान बना चुके हैं। नील मोहन के पिता का नाम आदित्य मोहन और माता दीपा मोहन हैं। नील पीएचडी की पढाई के लिए यूएसए चले गए। इनका बचपन अमेरिकी राज्य मिशिगन और फ्लोरिडा में बीता।

साल 1985 में इनका परिवार भारत आए गया था जिसके बाद इन्होने 1986 में हजरतगंज में लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज से कक्षा 7 से कक्षा 12 तक की पढाई पूरी की थी। इसके बाद इन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1992 में इन्होने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया यहाँ से इन्होने अपने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। अमेरिका में साल 2003 में इन्होने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिजनेस में एमबीए (मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें – Dr Vikas Divyakirti Wiki, Age, Girlfriend

Neal Mohan Education (शिक्षा)

  • 1986 में लखनऊ के हजरतगंज में सेंट फ्रांसिस कॉलेज से कक्षा 7 से कक्षा 12 वीं तक की पढाई पूरी की थी।
  • 1992 में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।
  • 2003 में स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिजनेस में एमबीए किया।

YouTube CEO Neal Mohan Family (परिवार)

neal mohan family

इनके परिवार में इनके पिता डॉ. आदित्य मोहन और माता दीपा मोहन हैं। इनके माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं। इसके अतिरिक्त नील महल के परिवार में इनके दो छोटे भाई कपिल मोहन और अनुज मोहन हैं। इनके भाई कपिल मोहन indeed में senior product manager के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इनके दूसरे भाई अनुज मोहन का 30 वर्ष में 11 जून 2006 को कलिफ़ोर्निया के कैमिनो हॉस्पिटल में निधन हो गया था। दरसल अर्जुल मोहन 2006 में पूल में तैराकी के समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और अंत में उनकी मौत हो गयी।

neal mohan wife

YouTube new CEO Neal Mohan की wife /पत्नी का नाम हेमा सरीन मोहन है जोकि मूल रूप से न्यूयोर्क की निवासी हैं। वह नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन के साथ में काम करती हैं। इतना ही नहीं नील मोहन की पत्नी कैलिफोर्निया के राजनीतिज्ञ जो सिमितियन के साथ भी कार्य कर चुकी हैं। नील ने हेमा से न्यूयोर्क में शादी की उस समय नील मोहन डबलक्लिक में कार्य करते थे। नील के 3 बच्चे जहां जिसमें से 2 बेटे और 1 बेटी है।

(फिजिक्स वाला) अलख पांडेय का जीवन परिचय

Neel Mohan Career (करियर)

  • स्नातक की पढाई करने के बाद नील ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • इन्होने ग्रैजुएशन के बाद Accentureमें काम किया था उस समय इस कंपनी के ओनर आर्थर एंडरसन थे।
  • 1997 में नील मोहन नेट ग्रेविटी नाम की स्टार्टअप कंपनी में शामिल हो गए थे।
  • 1997 में doubleclick ने नेट ग्रेविटी का अधिग्रहण किया।
  • 2003 में MBA के बाद स्टैनफोर्ड वापिस आये।
  • 13 अप्रैल 2007 में गूगल ने doubleclick को यूएस डॉलर 3.1 बिलियन के साथ प्राप्त किया।
  • गूगल में जाने से पूर्व नील मोहन गूगल में प्रदर्शन और वीडियो विज्ञापनों के senior vice president रहे।
  • 2015 में वह गूगल की सहायक कंपनी में शामिल हुए जिसमें वह बटोर उत्पाद अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे।
  • 2020 में यूट्यूब संगीत ,यूट्यूब टीवी ,यूट्यूब प्रीमियम ,यूट्यूब शॉर्ट्स ,यूट्यूब एफटीएस का मैनेजमेंट का काम किया।
  • 16 फरवरी 2023 को यूट्यूब के सीईओ के रूप में चुने गए और यूट्यूब के पूर्व सीईओ सुसान वोजसिकी का स्थान लिया।

YouTube ceo Neal Mohan सोशल मीडिया अकाउंट

Neal Mohan फेसबुक अकाउंटयहाँ क्लिक करें
नील मोहन ट्विटर अकाउंट (नील मोहन के ट्विटर पर 37.3 k फॉलोअर है।)यहाँ क्लिक करें
नील मोहन यूट्यूबयहाँ क्लिक करें

नील मोहन का जीवन परिचय से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

नील मोहन की वाइफ का नाम क्या है ?

नील मोहन की पत्नी का नाम हेमा सरीन मोहन (Hema Sarin Mohan) है।

Neal Mohan net worth (कुल संपत्ति) कितनी है ?

यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन की कुल संपत्ति लगभग $350 मिलियन है।

भारतीय मूल के यूट्यूब के सीईओ नील मोहन की आयु कितनी है ?

youtube CEO Neal Mohan की 2023 में आयु 49 या 50 है। (जन्म 1973 /74 )

यूट्यूब के सीईओ नील मोहन की family में कौन कौन हैं ?

नील मोहन के परिवार (family Member) में उनके माता -पिता ,पत्नी और उनके छोटे भाई हैं।

यूट्यूब का नया ceo कौन है ?

2023 में YouTube के नए CEO Neal Mohan हैं।

यूट्यूब को कब बनाया गया था ?

पेपाल के तीन कर्मचारियों स्टीव चैन ,जावेद करीम ,चाड हर्ले ने मिलकर यूट्यूब बनाया था।

यूट्यूब पर सबसे पहला अपलोड वीडियो कौनसा है ?

सबसे पहले youtube पर अपलोड किया गया वीडियो ”मी एट द जू‘ है।

Leave a Comment