क्या है PETA? पेटा क्या काम करता है? PETA का Full Form क्या है?

हर जीव को शांति से जीने का अधिकार है। मानव स्वयं के अधिकारों की रक्षा कर सकता है क्यूंकि उसे क़ानूनी अधिकार प्राप्त हैं। लेकिन जब बात जानवरों के हितों/अधिकारों की रक्षा की आती है तो उनके लिए पेटा संस्था का नाम सबसे आगे आता है।

क्या आप जानते हैं पेटा क्या है और यह कैसे काम करता है ? PETA का Full Form क्या है? यदि आप नहीं जानते तो आज जान जायेंगे।

क्या है PETA? पेटा क्या काम करता है? PETA का Full Form क्या है?
क्या है PETA? पेटा क्या काम करता है?

पेटा एक ऐसा पशु -अधिकार संगठन है जो पशुओं के हितों की रक्षा करता है। जिसका मुख्यालय USA के वर्जीनिया के नॉर्फोल्क में है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पेटा से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करेंगे।

क्या है PETA?

संगठन का नाम (Organization Name)People for the Ethical Treatment of Animals (PETA)
स्थापना (Establishment)22 मार्च 1980
अध्यक्ष (Director)इन्ग्रिड न्यूकि
प्रकारगैर-लाभकारी संस्थान (नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन)
PETA का मुख्यालय (Headquarters)अमेरिका के वर्जिनिया के नॉफल्क
उद्देश्य (Purpose)जानवरों या पशुओं के हितों की रक्षा करना और उन्हें
संरक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उनकी उनकी देखभाल करना
पेटा का नारापशु हमारे खाने, प्रयोग करने, मनोरंजन करने और
किसी भी प्रकार का दुरुपयोग करने के लिए नहीं है”
ऑफिसियल वेबसाइटpetaindia.com

पशु अधिकार संगठन PETA क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पशुओं के भी अधिकार होने चाहिए। पशुओं के अधिकारों की रक्षा और उनके संरक्षण और देखभाल ,रहन -सहन आदि के लिए PETA संगठन कार्य करती है यह एक Animal Right Organization है। पेटा को इनग्रिड न्यूकिर्क और एलेक्स पचेको द्वारा 1980 में गठित किया गया था।

पेटा संस्था जानवरों के अधिकारों की रक्षा और उनके बचाव का कार्य करती है तथा पशुओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगाने का प्रयास करती है। पशुओं की देख -रेख से लेकर उनके रख रखाव के लिए संस्था समर्पित है।1980 में गठित पेटा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो पशुओं के अधिकारों की रक्षा करता है।

PETA का मुख्यालय अमेरिका के वर्जिनिया के नॉफल्क में स्थित है। पेटा संगठन में ऐसे लोग कार्य करते हैं जो पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर हैं। 1980 में PETA के गठन के एक वर्ष बाद लोगों का ध्यान इस संस्था की ओर गया।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
क्या है PETA? पेटा क्या काम करता है? PETA का Full Form क्या है?

PETA का Full Form क्या है? (what is peta full form)

( what is peta full form) पेटा का पूरा नाम क्या है तो आपको बता दें की पेटा की फुल फॉर्म (People for the Ethical Treatment of Animals-PETA) है। जहाँ पर PETA के p का अर्थ है People ,E का अर्थ है Ethical ,T का अर्थ है Treatment और A का अर्थ है Animals.

पशुओं के हितों और अधिकारों को लोगों के ध्यान में लाने के लिए पेटा का अपना एक स्लोगन (पेटा का नारा) है – ”पशु हमारे खाने, प्रयोग करने, मनोरंजन करने और किसी भी प्रकार का दुरूपयोग करने के लिए नहीं है.”

पेटा क्या काम करता है?

दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जहाँ पर पशुओं के साथ क्रूरता नहीं दिखाई गयी हो। जानवरों को हर दिन अपने जीवन के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें गुलाम बनाया जाता है पीटा जाता है इतना ही नहीं उन्हें मंरोजन की चीज़ समझकर कई बार उनपर अमानवता जैसा व्यवहार किया जाता है।

कई पशुओं को आजादी तक नसीब नहीं होती उन्हें जंजीरों से बांध दिया जाता है। ऐसे ही कई प्रकार के मुद्दे हैं जिनपर पेटा संस्था द्वारा विचार किया जाता है और जानवरों के अधिकार की रक्षा की जाती है।

साल 1980 में गठित इस संस्था ने1981 में सिल्वर स्प्रिंग बंदरो के लिए अपनी आवाज उठाई थी। पेटा पशु अधिकार संगठन है जिसका मुख्य कार्य पशुओं /जानवरों को रक्षा प्रदान करने के साथ साथ नैतिक वातावरण प्रदान करना है।

मुख्य कार्य जो PETA द्वारा किये गए

  • 1980 में peta ने  इनडोर फायरिंग रेंज में कुत्तों को शूट करने के लिए US आर्मी की नीति का खुलासा किया और इसे बंद कर दिया।
  • PETA ने इसी वर्ष बूचड़खानों को बंद करवाया और लगभग 3 हजार घोड़ों को कैद से मुक्त करवाया।
  • मेक्सिको से कैलिफोर्निया के आवारा कुत्तों के प्रयोग के लिए इस्तेमाल करने के लिए सिडर-सिनाई मेडिकल सेंटर पर PETA द्वारा रोक लगाई गयी थी।
  • 1990 में ताइवान में आवारा कुत्तों को मारने के लिए प्रयोग किये जाने वाले टैंक को बंद करवाया था।
  • PETA द्वारा 1990 में लास वेगास के मनोरंजक बॉबी बेरसिननी द्वारा बन्दर की एक प्रजाति आरंगुटान को मारने वाली घटना को उजागर किया था और इस घटना के लिए बॉबी बेरसिननी के इस शो को भी बंद करवाया था।
  • 2000 में PETA ने अपनी जांच के बाद चीन और भारत से चमड़े की बिक्री पर रोक लगायी थी।
  • इसी वर्ष 2000 में पता ने 26000 से अधिक जानवरों की जान बचायी थी। पेटा ने इन जानवरों को विदेशी पशु डीलर से सुरक्षा प्रदान की थी।

PETA से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

PETA क्या है ?

पेटा एक ऐसा संगठन है जो जानवरों /पशुओं के अधिकारों की रक्षा करता है। यह एक गैर-लाभकारी संस्थान (नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन) है।

PETA का पूरा नाम क्या है ?

पेटा का पूरा नाम People for the Ethical Treatment of Animals है।

पशुओं के हितों की रक्षा करने वाला संगठन पेटा का गठन किस वर्ष किया गया था ?और इसका मुख्यालय कहाँ है ?

पेटा को इनग्रिड न्यूकिर्क और एलेक्स पचेको द्वारा 22 मार्च 1980 में गठित किया गया था। इसका मुख्यालय अमेरिका के वर्जिनिया के नॉफ़ल्क में स्थित है।

पेटा इण्डिया की स्थापना किस वर्ष हुयी ?

पेटा इंडिया को साल 2000 में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय मुंबई भारत में स्थित है।

PETA का नारा /स्लोगन क्या है ?

पेटा स्लोगन -पशु हमारे खाने, प्रयोग करने, मनोरंजन करने और किसी भी प्रकार का दुरूपयोग करने के लिए नहीं है।

यह भी जानें –

Leave a Comment