Top 10 GDP Countries: ये हैं दुनिया के टॉप 10 जीडीपी वाले देश, जानिए भारत किस नम्बर पर है ?

ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) द्वारा किसी देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था कैसी है इसका पता लगाया जाता है। किसी देश की अर्थव्यवस्था को समझने के लिए जीडीपी को समझना आवश्यक है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था कई मानकों पर निर्भर करती है। जीडीपी कम होने का मतलब यह हुआ की उस देश के नागरिकों की औसत आय कम है जिस कारण देश में लोग गरीबी रेखा से नीचे चले जाते हैं। Top 10 GDP Countries के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़ें।

भारत की 10 सबसे लंबी ब्रिज

Top 10 GDP Countries
Top 10 GDP Countries

सकल घरेलु उत्पाद से आप उस देश की अर्थव्यवस्था का मूल्यांकन आसानी से कर सकते हैं। अब ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा की भारत की जीडीपी क्या है और हमारा देश भारत किस नम्बर पर है ? तो आज हुमा आपको इस लेख में Top 10 GDP Countries के बारे में बताने जा रहे हैं साथ ही साथ आप टॉप 10 जीडीपी वाले देश में भारत किस नम्बर पर है यह भी जान सकेंगे।

GDP क्या होती है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

साल 1935 -44 में सकल घरेलू उत्पाद शब्द को प्रयोग में लाया गया था। gross domestic product यानी जीडीपी ( सकल घरेलू उत्‍पाद ) किसी देश में प्रत्येक वर्ष उत्पादित होने वाले सभी अंतिम उत्पाद और सेवाओं की कीमत होती है। यह किसी देश की आर्थिक स्थिति को समझने का पैमाना होता है। सारे सामान और सेवाएं जैसे -स्मार्ट फ़ोन ,कार ,कॉलेज की पढाई ,सभी चीज़ों की कीमतों को मिलाकर जीडीपी की वैल्यू बनती है। लेकिन आयात की गयी वस्तुओं की कीमत को जीडीपी में नहीं जोड़ा जाता है।

अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जो की यूनाइटेड स्टेट की एक वित्तीय एजेंसी है इसके द्वारा दुनिया के देशों के लिए जीडीपी आंकड़ों को जारी किया जाता है। जीडीपी के आधार पर दुनिया के देशों को रैंकिंग किया जाता है। जितनी अधिक किसी देश की जीडीपी होगी वह देश आर्थिक रूप से उतना ही सशक्त होगा।

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

किसी देश की जीडीपी कैसे निकालें ?

जीडीपी की गणना केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा की जाती है। यदि आप किसी देश की जीडीपी निकालना चाहते हैं तो आप इस फॉर्मूले की सहायता से GDP (सकल घरेलु उत्पाद) निकाल सकेंगे –

GDP निकालने का सूत्र – सकल घरेलू उत्पाद = निजी खपत + सकल निवेश + सरकारी निवेश + सरकारी खर्च + (निर्यात-आयात), GDP = C + I + G + (X − M) है।GDP Formula

इन 2 तरीकों से मापी जाती है GDP

हमारे देश भारत में जीडीपी का हर 3 माह में आंकलन किया जाता है। जीडीपी में कुछ वर्ष पहले शिक्षा ,बैंकिंग ,हेल्थ ,और कंप्यूटर जैसे सर्विस सेक्टर को जोड़ा गाय था। GDP को 2 तरीकों से नापा जाता है पहला तरीका है नॉमिनल जीडीपी और दूसरा रियल जीडीपी। नॉमिनल जीडीपी में किसी देश के सभी आंकड़ों के मौजूदा कीमतों को जोड़ा जाता है। लेकिन रियल जीडीपी में महंगाई को भी जोड़ा जाता है। हमारे देश में हर 3 महीने में जो भी आंकड़े जीडीपी से जुड़े जारी किये जाते हैं वह सभी रियल जीडीपी के ही होते हैं।

Top 10 GDP Countries

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. चीन
  3. जापान
  4. जर्मनी
  5. भारत
  6. यूनाइटेड किंगडम
  7. फ्रांस
  8. कनाडा
  9. इटली
  10. ब्राज़िल

नॉमिनल जीडीपी के आधार पर टॉप 10 जीडीपी वाले देश

देश (Country)नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (Nominal GDP (in trillions))पीपीपी समायोजित सकल घरेलू उत्पाद (PPP Adjusted GDP (in trillions))प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी (Annual Growth)प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP per capita
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States)$23.0$23.05.7%$69,287
चीन (China)$17.7$27.38.1%$12,556
जापान (Japan)$4.9$5.41.6%$39,285
जर्मनी (Germany)$4.2$4.82.9%$50,801
यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)$3.2$3.37.4%$47,334
भारत (India)$3.2$10.28.9%$2,277
फ्रांस (France)$2.9$3.47.0%$43,518
इटली (Italy)$2.1$2.76.6%$35,551
कनाडा (Canada)$2.0$2.04.6%$52,051
दक्षिण कोरिया (South Korea)$1.8$2.44.0%$34,757

ये हैं दुनिया के टॉप 10 जीडीपी वाले देश

क्रम संख्यादेश (countries)क्षेत्र (Region)यूएस डॉलर मिलियन में GDP
1संयुक्त राज्य अमेरिकाअमेरिका25346805
2चीनएशिया19911593
3जापानएशिया4912147
4जर्मनीयूरोप4256540
5भारतएशिया3534743
6यूनाइटेड किंगडमयूरोप3376003
7फ्रांसयूरोप2936702
8कनाडाअमेरिका2221218
9इटलीयूरोप2058330
10ब्राज़िलअमेरिका1833274

नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के अनुसार, जून 2022 तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि 13.5 प्रतिशत रही है। IMF की जीडीपी लिस्ट में अमेरिका को पहला स्थान प्राप्त है। अमेरिका के टॉप 10 GDP वाले देशों की सूची में चीन का नंबर आता है इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश जापान और जर्मनी देश आते हैं। भारत यूनाइटेड किंगडम को पछाड़ कर 5 वें स्थान पर आ चुका है।

इस तरीके से की जाती है GDP की गणना

जीडीपी मापने का मानक बुक सिस्टम ऑफ़ नेशनल अकाउंट में तय किया गया है। SNA93 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD), यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र और वर्ल्ड बैंक द्वारा तैयार किया गया है। भारत में जीडीपी की गणना 3 महीने में होती है। जीडीपी पर देश के कृषि ,उद्योग और सर्विस यानि सेवा क्षेत्रों का का सीधा असर पड़ता है। इनके आधार पर ही किसी देश की जीडीपी तय की जाती है।

देश में जितना भी उत्पादन होता है ,और लोगों द्वारा जितना उपभोग किया जाता है ,व्यवसाय में किये गए निवेश ,सर्कार द्वारा किये गए खर्चे सभी को जोड़ा जाता है। देश द्वारा किये गए निर्यात से आयात को घटा दिया जाता है इसमें से जो भी आंकड़ा आता है उसे देश के अन्य खर्चों के साथ में जोड़ दिया जाता है जिसके बाद हमें देश की जीडीपी प्राप्त होती है।

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां

जीडीपी देशों में भारत का स्थान

भारत Top 10 GDP Countries में 5 वें स्थान पर है। साल 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 वे पायदान पर थी। IMF के अनुसार 2019 अप्रैल माह तक भारत की कुल नॉमिनल GDP 2.972 अरब डॉलर थी। अक्टूबर -दिसम्बर 2021 में जीडीपी ग्रोथ 5.4 प्रतिशत था। जून 2022 तिमाही में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 13.5 फीसदी रही है।

Real GDP Growth (annual percentage change )

GDP rate

भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि (वार्षिक प्रतिशत परिवर्तन)

real gdp annual data

जीडीपी की आवश्यकता

  • जीडीपी द्वारा किसी भी देश की आर्थिक वृद्धि का मापन किया जा सकता है।
  • किसी निवेशक को किसी देश में निवेश से पूर्व उस देश की जीडीपी के माध्यम से निवेश करने में सहायता मिलती है जिससे वह अच्छा खासा मुनाफा ले सकते हैं।
  • जीडीपी द्वारा देशों के बीच आर्थिक वृद्धि को लेकर तुलनात्मक आकलन किया जा सकता है।

Top 10 GDP Countries से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

GDP की गणना कौन करता है?

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जीडीपी की गणना की जाती है।

GDP का पूरा नाम क्या है ?

जीडीपी का पूरा नाम Gross Domestic Products है जिसे हिंदी में सकल घरेलु उत्पाद कहा जाता है।

कौनसा देश की जीडीपी दर अधिक है ?

संयुक्त राज्य अमेरिका Top 10 GDP Countries में पहले स्थान पर है।

किस वर्ष GDP (Gross Domestic Products) शब्द को सर्वप्रथम प्रयोग में लाया गया था ?

साल 1935-44 में सकल घरेलू उत्पाद शब्द को प्रयोग में लाया गया था।

जीडीपी कितने टाइप की होती है ?

GDP दो प्रकार के होते हैं। पहली वास्तविक जीडीपी (रियल जीडीपी) और दूसरी अवास्तविक जीडीपी (नॉमिनल जीडीपी)

दुनिया के टॉप 10 जीडीपी वाले देश में भारत का क्या स्थान है ?

दुनिया के टॉप 10 जीडीपी वाले देश में भारत 5 वें नंबर पर आता है।

नॉमिनल जीडीपी क्या होती है ?

नॉमिनल जीडीपी में वर्तमान साल की कीमतों की सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों को मापा जाता है।

वास्तविक जीडीपी क्या है ?

वास्तविक जीडीपी में बेस ईयर की कीमतों पर व्यक्त सभी वस्तुओं यानी गुड्स और सेवाओं यानि की सर्विसेज के मूल्यों को मापता है।

Leave a Comment