MAHABOCW: mahabocw.in Online Registration, बांधकाम कामगार योजना

प्रत्येक राज्य सरकार अपने स्तर पर नागरिकों के लिए समय -समय पर नयी scheme लांच करती रहती हैं। भारत में श्रमिकों/मजदूरों का एक बड़ा समुदाय है जिन्हें अपने राजमर्रा दिनचर्या में कभी न कभी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है।

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने राज्य के सभी श्रमिकों /मजदूरों को आर्थिक सहायता के साथ साथ कई अन्य सुविधाओं को प्रदान करने के लिए एक पोर्टल लांच किया है। बांधकाम कामगार योजना जोकि महाराष्ट्र राज्य सरकार की विशेष रूप से श्रमिकों के लिए शुरू की गयी है इसका लाभ श्रमिकों को MAHABOCW portal पर आसानी से मिल सकेगा।

mahabocw.in Online Registration-बांधकाम कामगार योजना
mahabocw.in Online Registration – बांधकाम कामगार योजना

maharastra Construction Worker Scheme का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण (mahabocw.in Online Registration) पोर्टल पर जाकर करना होगा। तो चलिए जानते हैं बांधकाम कामगार योजना में पंजीकरण कैसे करें ? इसके बारे में विस्तार से जानते है.

यह भी जानें – (Registration) Maharashtra Berojgari Bhatta

बांधकाम कामगार योजना 2024 क्या है?

MAHABOCW ( Maharashtra Building and Other Construction Workers Welfare Board) द्वारा बांधकाम कामगार योजना को निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों (Construction Workers) के लिए 18 अप्रैल 2020 से शुरू किया गया था। MAHABOCW पोर्टल पर Bandhkam kamgaar yojana का लाभ उन सभी श्रमिकों को दिया जायेगा जो पोर्टल पर अपना पंजीकरण योजना के तहत करा लेंगे।

बांधकाम कामगार योजना में महाराष्ट्र राज्य के पात्र सभी निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को 2000 से 5000 रुपए तक की वित्तीय सहायता (financial help) दी जाएगी। अब तक इस योजना में राज्य के 12 लाख से भी अधिक श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ऐसे सभी श्रमिक जो निर्माण कार्य में लगे हुए हैं वह सभी नीचे दी गयी प्रोसेस से mahabocw.in Online Registration आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकेंगे। यदि आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।

Key Highlights of Bandhkam kamgaar yojana (MAHABOCW)

आर्टिकल का नामबांधकाम कामगार योजना क्या है ?
पोर्टल का नामMAHABOCW
सम्बंधित बोर्डमहाराष्ट्र ईमारत एवं इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी बोर्ड
(Maharashtra Building and Other Construction Workers Welfare Board)
सम्बंधित राज्यमहाराष्ट्र
पोर्टल शुरू18 अप्रैल 2020
लाभार्थीराज्य के श्रमिक / मजदूर
योजना में मिलने वाली आर्थिक सहायता2000 से 5000 रूपए
उद्देश्यराज्य के श्रमिकों को आर्थिक सहायता देना
MAHABOCW ऑफिसियल वेबसाइटclick here

(MAHABOCW) Bandhkam Kamgar Yojana benefit

  • MAHABOCW पोर्टल पर Bandhkam Kamgar Yojana का लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गयी है।
  • महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना का लाभ उन सभी श्रमिकों को मिलेगा जो किसी भी निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।
  • राज्य के श्रमिकों को सरकार के द्वारा Bandhkam Kamgar Yojana के तहत ₹2000 से लेकर ₹5000 तक आर्थिक सहायता मिलेगी जोकि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • यदि श्रमिक बांधकाम कामगार योजना में ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है वह अपने नजदीकी CSC सेंटर में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • श्रमिकों को योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देगी। कुछ हद तक उनका जीवन स्तर सुधारा जा सकेगा।

Eligibility For Bandhkam kamgaar yojana

  • आवेदक शार्मिक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • श्रमिक को योजना का लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र ईमारत एवं इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी बोर्ड में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • श्रमिक की आयु 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता श्रमिक 90 दिन (3 महीने) कार्य कर चुका हो।

MAHABOCW के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी महाराष्ट्र के श्रमिक हैं और योजना के लिए अपनी पात्रता रखते हैं तो आपको बांधकाम कामगार योजना के लिए जरुरी दस्तावेज (Important documents list for Bandhkam Kamgar Yojana) तैयार रखने होंगे जी इस प्रकार से हैं –

  • आधार कार्ड
  • 90 दिन का वर्किंग सर्टिफिकेट
  • राशन कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बांधकाम कामगार योजना लाभार्थी श्रमिकों कार्यों की सूची

आपको बता दें की Bandhkam Kamgar Yojana का लाभ निम्नलिखित कार्यों को करने वाले श्रमिकों को दिया जायेगा जिसकी सूची इस प्रकार है –

  • सड़कें
  • बांध नहरें
  • तटबंध और नौवहन कार्य
  • पेंट, वार्निश आदि के साथ बढ़ईगीरी
  • गटर और नलसाजी कार्य
  • बाढ़ नियंत्रण कार्य (तूफान जल निकासी कार्य सहित)
  • रेलवे
  • टेलीफ़ोन
  • टेलीग्राफ और विदेशी संचार
  • ट्रामवेज
  • जलाशय
  • जलकुंड
  • सुरंगें
  • पुल
  • हवाई क्षेत्र
  • सिंचाई
  • रेडियो
  • पुलिया
  • जल निकासी 
  • टेलीविजन
Construction Workers Scheme Beneficiary Workers List (Bandhkam Kamgar Yojana)
  • ट्रांसमिशन टावर्स और ऐसे अन्य कार्य
  • रोटरी का निर्माण
  • फव्वारे की स्थापना
  • सार्वजनिक पार्कों, फुटपाथों, सुरम्य इलाकों आदि का निर्माण तैयार करना
  • एयर कंडीशनिंग उपकरण की स्थापना और मरम्मत
  • स्वचालित लिफ्टों आदि की स्थापना
  • पत्थर को काटना, तोड़ना और पत्थर को बारीक पीसना
  • अग्निशामक यंत्रों की स्थापना और मरम्मत
  • पीढ़ी
  • बिजली का पारेषण और वितरण
  • वाटर वर्क्स (पानी के वितरण के लिए चैनल सहित)
  • तेल और गैस प्रतिष्ठान
  • विद्युत लाइनें
  • तार रहित
  • एक्वाडक्ट्स
  • पाइपलाइन
  • टावर्स
  • वायरिंग, वितरण, टेंशनिंग आदि सहित विद्युत कार्य
  • सौर पैनल आदि जैसे ऊर्जा कुशल उपकरणों की स्थापना
  • स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स आदि सहित खेल या मनोरंजन सुविधाओं का निर्माण
  • लोहे या धातु की ग्रिल, खिड़कियां, दरवाजों की तैयारी और स्थापना
  • सिंचाई के बुनियादी ढांचे का निर्माण
  • सूचना पैनल, सड़क फर्नीचर, यात्री आश्रयों या बस स्टेशनों,सिग्नल सिस्टम का निर्माण
  • खाना पकाने जैसे स्थानों में उपयोग के लिए मॉड्यूलर इकाइयों की स्थापना
  • सीमेंट कंक्रीट सामग्री आदि की तैयारी और स्थापना
  • जल शीतलक मीनार
  • सुरक्षा दरवाजे और उपकरणों की स्थापना
  • टाइलों या टाइलों को काटना और पॉलिश करना
  • कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत नहीं आने वाली ईंटों, छतों आदि को तैयार करना
  • रोटरी का निर्माण
  • फव्वारे की स्थापना
  • सार्वजनिक पार्कों, फुटपाथों, सुरम्य इलाकों आदि का निर्माण तैयार करना
  • बढ़ईगीरी, आभासी छत, प्रकाश व्यवस्था, प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित आंतरिक कार्य (सजावटी सहित)
  • कांच काटना, कांच को पलस्तर करना और कांच के पैनल लगाना

mahabocw.in Online Registration (बांधकाम कामगार योजना पंजीकरण)

यदि आप भी बांधकाम कामगार योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी Bandhkam Kamgar Yojana Online Registration कर सकते हैं। mahabocw.in पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल (MAHABOCW) की official website mahabocw.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करते ही आप वेबसाइट के मुख्य पेज (home page) पर पहुँच जाते हैं।
  • website के home page पर आपको मेनूबार में Workers (कामगार) का विकल्प मिल जायेगा। इसपर क्लिक करें।mahabocw worker registration
  • जैसे ही आप workers पर click करते ही इसके नीचे आपको दो ऑप्शन मिलते हैं –
    1. workers Registration (कामगार नोंदणी)
    2. Welfare scheme (कल्याणकारी योजना )
  • आपको workers Registration (कामगार नोंदणी) वाले विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपकी स्क्रीन पर योजना में पंजीकरण करने से पूर्व अपनी पात्रता को जांचने (check eligibility) के लिए कुछ सवाल पूछे गए होंगे। उनका जवाब दें।online registration on mahabocw
  • सभी जानकारी देने के बाद नीचे आपको check your Eligibility (तुमची पात्रता तपासा) के बटन पर क्लिक करना है।
  • यदि आप पात्र होंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक पॉपअप मैसेज आएगा इसमें आपको ok पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर आपको कुछ इस प्रकार का पेज दिखाई देगा –bandkam kamgaar yojana registration form
  • इस पेज पर आपको पूछी जानकारी भरनी है जैसे अपने जिले ,आधार नंबर ,मोबाइल नंबर को भरें otp दर्ज करें और proceed to form के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बांधकाम कामगार योजना का आवेदन पत्र (Bandhkam kamgaar yojana online application form) खुलकर आ जायेगा। जो इस प्रकार होगा –maharsatra bandkam kamgaar yojana application form online
  • यहाँ आपको सभी जानकारियों को सही से भर लेना है। और जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करें अंत में submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपका महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन /पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

Online Registration login mahabocw.inसे सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

महाराष्ट्र ईमारत एवं इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी बोर्ड mahabocw.in का contact number क्या है ?

यदि आपको Bandhkam Kamgar Yojana से जुडी किसी प्रकार की शिकायत या समस्या है तो आप mahabocw से संपर्क कर सकते हैं -mahabocw.in contact number /phone number (022) 2657-2631 या (022) 2657-2632 है।

Maharashtra Building and Other Construction Workers Welfare Board की official website क्या है ?

MAHABOCW की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in है।

बांधकाम कामगार योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ?

यदि आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी बांधकाम कामगार योजना में Online Registration बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं इसके लिए आपको mahabocw.in वेबसाइट पर विजिट करना है होम पेज पर ही आपको Workers (कामगार) का ऑप्शन मेनूबार में मिल जायेगा। इसके नीचे workers Registration पर क्लिक कर आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

Bandhkam Kamgar Yojana में कितने रुपए श्रमिकों को मिलते हैं ?

श्रमिकों /वर्कर्स को Bandhkam Kamgar Yojana में 2000 से 5000 रूपए तक की आर्थिक सहयता दी जाती है।

Leave a Comment