Aadhaar Card Address Change: आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI (Unique Identification Authority Of India) ने आधार में एड्रेस बदलने की सुविधा भी प्रोवाइड कराई है। अगर आप भी अपने आधार में एड्रेस चेंज कराना चाहते है तो अब आप आसानी से घर बैठे अपने आधार में एड्रेस चेंज करवा सकते है। आप कुछ ही मिनटों में यह प्रोसेस घर बैठे आसानी से कर सकेंगे। आधार में पता बदलने की प्रक्रिया में कुछ नए बदलाव किये गए है।
Download Aadhaar Card Enrolment

आज हम आपको इस लेख में कैसे आप अपने आधार में एड्रेस चेंज कर सकते है इसके बारे में जानकारी देंगे साथ ही आसान भाषा में आपको आधार कार्ड का एड्रेस चेंज की प्रोसेस को स्टेप बाई स्टेप बताएँगे जिससे आप आसानी से बिना किसी परेशानी के अपने Aadhaar Card में अपना Address Change कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं घर बैठे अपने आधार कार्ड का एड्रेस चेंज करने के तरीकों के बारे में।
क्या होता है ”आधार कार्ड”
पहले तो आपको यह समझना जरुरी है की आधार कार्ड होता क्या है और इसकी जरुरत पड़ती क्यों है। आधार कार्ड UIDAI संस्था द्वारा जारी किया जाने वाला 12 नंबर/अंकों का विसिष्ट पहचान (UID) संख्या का एक कार्ड होता है जिसे भारत के सभी निवासियों के लिए जारी किया जाता है। इस कार्ड के जरिये नागरिकों का सटीक डाटा सरकार को उपलब्ध होता है। किसी भी प्रकार की डुप्लीकेट या नकली पहचान को खत्म करने के लिए या सरकारी योजनाओं के लाभ ,और सुशासन में पारदर्शिता लाने आदि के लिए आधार कार्ड बहुत उपयोगी है।
देखें नये आधार कार्ड का स्टेटस
आधार कार्ड में 12 अंकों की संख्या आपकी पहचान का प्रमाण होता है। यह संख्या भारत के सभी निवासियों की पहचान और उनके पते का प्रमाण होता है जिसमे आपका नाम,जन्मतिथि, आधार संख्या, फोटो और बायोमेट्रिक डेटा जैसे आपके उँगलियों के निशान और आइरिस जैसी सभी जरुरी जानकारी होती है। हर व्यक्ति के लिए यह आधार संख्या अलग-अलग होती है।
Aadhaar Card में पता बदलना हुआ बहुत आसान
जैसे कि आप सभी जानते है आधार कार्ड है बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी दस्तावेज है। आज के समय में इसकी जरुरत UIDAI ने आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए 32 प्रकार के दस्तावेजों की सूची जारी की है। इन दस्तावेजों के माध्यम से आसानी से आधार में एड्रेस बदला जा सकता है। इन दस्तावेजों की जानकारी आपको उपलब्ध कराई गई है। हालांकि आधार में पता बदलने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है लेकिन यह बदलाव अपने घर से दूर रहने वाले लोगो के फायदेमंद हो सकता है।
पोस्ट | अपने आधार कार्ड का एड्रेस चेंज ऐसे करें (Aadhaar Card Address Change) |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
ज़रूरी डॉक्यूमेंट | आईडी प्रूफ(राशन कार्ड, बिजली का बिल, पानी का बिल) |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
आधार अपडेट का माध्यम | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
शुल्क | 50 रू |
आधिकारिक वेबसाइट | uidai.gov.in |
साल | 2023 |
UIDAI टोल फ्री नंबर | 1947 |
UIDAI ईमेल आईडी | [email protected] |
UIDAI मुख्यालय का पता | मुख्यालय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार बंगला साहेब रोड काली मंदिर के पीछे, गोल मार्किट गोल मार्किट नई दिल्ली – 110001 |
क्षेत्रीय कार्यालय | यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली भू-तल, प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन, प्रगति मैदान, नई दिल्ली-110001 |
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत (Documents For Aadhar Update)
उम्मीदवारों को अपने आधार में एड्रेस चेंज कराने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। क्या है ये जरूरी दस्तावेज जानिये नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो एटीएम कार्ड
- फोटो क्रेडिट कार्ड
- किसान फोटो पासबुक
- पेंशन फोटो कार्ड
- दिव्यांग आईडी प्रूफ
आधार कार्ड में क्या-क्या बदलाव किये जा सकते हैं?
आप अपने आधार कार्ड में कई जरुरी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं ;जैसे –
- नाम
- फोटो
- पता
- जन्मतिथि
- मोबाइल नंबर
- पिता का नाम
ई -आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
आधार कार्ड के लाभ
आज के समय में आधार कार्ड सबसे ज़रूरी डॉक्युमेंट हो गया है, कुछ भी काम करना हो आधार कार्ड सबसे पहले माँगा जाता है, तो देखते है इसके और क्या लाभ होते हैं-
- आधार कार्ड हमारे फिंगर प्रिंट पर बेस्ड होता है इसीलिए सबकी एक अलग आइडेंटिटी होती है।
- किसी भी सरकारी जॉब में अप्लाई करने के लिए सबसे पहला माँगा जाने वाला पहचान पत्र।
- इसकी मदद से हम सरकारी और गैर सरकारी, फ़ोन कनेक्शन, बैंकिंग की सुविधा आदि ले सकते हैं।
- अगर हमे को प्रमाण पत्र बनाना हो जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेन कार्ड आदि के लिए सबसे पहले आधार कार्ड माँगा जाता है।
ऐसे बदले आधार में अपना एड्रेस (Aadhaar Card Address Change)
अगर आप भी अपने आधार में एड्रेस यानि अपना पता चेंज करना चाहते है तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एड्रेस अपडेट बड़ी ही आसानी से कर सकते है। जानिये क्या है आधार एड्रेस चेंज करने की पूरी प्रक्रिया –
- इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है। (यहाँ दिए गए लिंक से आप आसानी से वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं )
- इस वेबसाइट पर जैसे ही आप विजिट करते हैं आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाता है ,यहाँ आपको स्क्रीन के दाहिनी और लॉगिन पर क्लिक करना है।
- Login पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहाँ आपको अपने आधार नंबर को डालना होगा और दिए कैप्चा कोड को कैप्चा बॉक्स में भरना होगा।
- कैप्चा भर लेने के बाद Send OTP के बटन पर क्लिक करें। (ध्यान रहें आपका मोबाइल नंबर आपके आधार के साथ पंजीकृत होना चाहिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही आपको OTP प्राप्त होगा। )
- अब आपको आपके मोबाइल में प्राप्त OTP को Enter OTP वाले बॉक्स में भर देना है।और login बटन पर क्लिक कर देना है।
How to Use mAadhaar App Mobile Application
Step 2 – लॉगिन के बाद (आधार में एड्रेस चेंज)
- जैसे ही आप लॉगिन कर लेंगे आपके सामने नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको कई सारे सर्विसेज दिखाई देंगे।
- Services सेक्शन से आपको अपने आधार में अपने पता (address) को बदलने के लिए Update Aadhaar Online के ऑप्शन को चुन लेना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। आपको यहाँ पर कुछ दिशा-निर्देश दिए गए होंगे इन्हें ध्यान से पढ़ें।
- जैसे ही आप दिशा-निर्देश को पढ़ लेते हैं नीचे आपको Proceed To Update Aadhaar के बटन पर क्लिक कर देना है। जैसा की नीचे दिया गया है –
- अब आपके सामने नया पेज होगा जहाँ आपको एक लिस्ट दी गयी होगी इस लिस्ट में आप अपने आधार में इन सभी चीज़ों को अपडेट कर सकते हैं ;जैसे –
- Language (भाषा)
- Name (नाम)
- Date Of Birth (जन्मतिथि )
- Gender (लिंग)
- Address (पता)
- अब आपको अपने Address (पता) में अपडेट के लिए इस विकल्प को चुन लेना है। यदि आप अपना एड्रेस चेंज करना चाह रहे हैं।
- अब नीचे दिए गए Proceed To Update Aadhaar बटन पर क्लिक करें।
Step 3 – नया पता दर्ज करें
- अब Proceed To Update Aadhaar के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा। जहाँ आपको आपके आधार कार्ड में current address की डिटेल्स दिखाई देगी।
- अब आपको स्क्रीन को स्क्रोल करना है नीचे की तरफ आपको Details To Be Update का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसा की नीचे चित्र में दर्शाया गया है –
- अब आपको यहाँ पर care of के नीचे अपने पिता /पति का नाम डालें।
- अब अपना हाउस /बिल्डिंग /अप्पार्टमेन्ट नाम डालें ,अपने स्ट्रीट ,लैंडमार्क ,पिनकोड डालें अपने गांव ,राज्य ,जिला सभी को भरें।
- अब अपने पते के अपडेट के लिए आपको एक आईडी -पास बुक ,पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि किसी एक को जो आपके पास हो उसे यहाँ पर अपलोड करना होगा।
- जैसे ही आप आईडी अपलोड कर लेते हैं आपको next बटन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप नेक्स्ट बटन पर क्लिक करते हैं तो इस पेज पर अपने जो भी एड्रेस डाला होगा उसका विवरण यहाँ पर आपको दिखाई देगा। यदि आपको इसमें कुछ जोड़ना (edit) करना हो तो आप यहाँ पर edit वाले ऑप्शन से इसमें बदलाव भी कर सकते हैं।
- जैसे आप edit कर लेते हैं आपको टर्म एंड कंडीशन पर क्लिक कर देना है और Next बटन पर क्लिक कर देना है।
Last Step – पेमेंट करें
- जैसे ही आप Next बटन पर क्लिक कर देते हैं आपके सामने पेमेंट पेज ओपन होगा।
- इस पेमेंट पेज में आपको 50 रुपए का पेमेंट करना होगा।
- पेमेंट के लिए आपको टीम एंड कंडीशन पर क्लिक कर मेक पेमेंट के बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना पेमेंट मेथड चुनें आप upi, डेबिट ,क्रेडिट का ऑप्शन जिससे भी पेमेंट करना है उसे चुनें।
- जैसे ही आप payment कर लेंगे। आपके सामने पेमेंट सक्सेस का पेज आ जायेगा।
- अब आप अपनी स्लिप Download Acknowledgement के बटन पर क्लिक कर इसे इस स्लिप को अपने पास सुरक्षित रख लें।
- अब आपकी आधार कार्ड को अपडेट करने की रिक्वैस्ट दर्ज हो चुकी है। यहाँ पर आपका URN नंबर भी जेनेरेट हो कर आ जायेगा जिससे आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस कभी भी चेक कर सकेंगे।
- अब 24 से 48 घंटों में या अधिकतम 15 दिनों में आपके आधार में अपडेशन कम्पलीट हो जायेगा।
Aadhaar Virtual ID Generate: यहाँ जानें
Aadhaar Card Address Change से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आधार कार्ड में एड्रेस बदलने के लिए 5 से 6 दिन का समय लग सकता है।
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in है जिसका लिंक ऊपर दिया गया है।
हाँ आदर कार्ड में मोबाइल नंबर बदला जा सकता है लेकिन इसे हम खुद से ऑनलाइन नहीं बदल सकते हैं, इसके लिए हमे आधार कार्ड सेण्टर जाना होगा वहीँ से मोबाइल जाता है।
आदर बदलने के लिए हमे नए पते का बिजली का बिल या पानी का बिल व फिर वहां का वोटर आईडी कार्ड।
आधार कार्ड में एड्रेस को जितना काम से काम बदलें उतना बेहतर होगा क्योंकि बार बार बदलने पर कार्ड लो लॉक किया जा सकता है।
यदि आप अपना आधार कार्ड अपडेट बिना appointment के करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ऑनलाइन अप्पोइन्मेंट लेना होगा।
आप अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं आपको इसके लिए अपने निकटवर्ती सीएससी सेंटर में जाना होगा या आप चाहें तो ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर भी अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट कर सकते हैं। आपको इसके लिए UIDAI की official website uidai.gov.in पर जाना होगा।
भारत में पहला आधार कार्ड 29 सितम्बर 2010 को बनाया गया था।
आपको इसके लिए आधार की ऑफिसियल वेबसाइट UIDAI पर विजिट करना होगा। ऊपर हमने इसका step -by-step प्रोसेस दिया है।
ऐसी ही और भी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।