कर्नाटक शक्ति योजना 2023 : Shakti Yojana Karnataka | सरकारी बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री

कर्नाटक सरकार ने राज्य की सभी महिलाओं को बसों में आरामदायक सुविधा देने के लिए कर्नाटक शक्ति योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं अब फ्री में सफर कर पाएंगी।

इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने की है। राज्य की महिलाओं को 20 km का सफर तय करने के लिए सरकार ने स्वयं टिकट बांटे।

कर्नाटक शक्ति योजना 2023 : Shakti Yojana Karnataka | सरकारी बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री
Shakti Yojana Karnataka

अब महिलाओं को 20 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए किराया नहीं देना होगा। तो आइये जानते है कर्नाटक शक्ति योजना 2023 क्या है। योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारी को जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़े।

कर्नाटक शक्ति योजना 2023

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जी के द्वारा 5 जून 2023 को शक्ति योजना की घोषणा हुई और 11 जून 2023 से इस योजना की शुरुआत हो चुकी है।

कांग्रेस सरकार ने अपना वादा पूरा करने व राज्य की महिलाओं को बसों में यात्रा करने के लिए फ्री टिकट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की 41.9 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

मुफ्त यात्रा करने के लिए महिलाओं को KSRTC और BMTC बसों में यात्रा करनी होगी। इसके अलावा राज्य की 5 महिलाओं को मुफ्त यात्रा का कार्ड दिया जायेगा।

Highlights Key Shakti Yojana Karnataka

योजना का नाम कर्नाटक शक्ति योजना
वर्ष 2023
राज्य कर्नाटक
योजना का आरम्भ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट karnataka.gov

Shakti Yojana Karnataka का उद्देश्य

राज्य की ऐसी महिलाएं जो बस में खुद को असुरक्षित महसूस करती है उन्हें सुरक्षा प्रदान करने एवं पुरुषों के बराबर लाने के लिए इस योजना को शुरू किया है।

महिलाओं को बस के प्रति आकर्षित करने व सहायता प्रदान करने के लिए 20 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए उसे किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। राज्य में सरकारी बसों को बढ़ावा देने और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ये योजना महत्वपूर्ण है।

Karnataka Shakti Yojana के लाभ

  • जिन महिलाओं को बस में सफर करने का अधिक शौक होता है लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति सही न होने के वजह से वह यात्रा नहीं कर पाते है। अब उन्हें इस योजना के माध्यम से बस में यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिला का पैसा बचेगा। वह अपनी अन्य जरूरतों को पूरा कर पायेगी।
  • राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए ये योजना महत्वपूर्ण है।
  • राज्य के ट्रांजेडर्स नागरिक भी इस योजना का लाभ ले सकते है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रतिदिन 41.8 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा योजना का संचालन करने के लिए सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये का बजट निकाला है।

फ्री यात्रा करने के लिए ऐसे प्राप्त करे स्मार्ट कार्ड

मुख्यमंत्री ने अपने सभी जिला प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को आदेश दिए है कि जल्द-से -जल्द महिलाओं को फ्री में यात्रा करवाने के लिए सेवा सिंधु सरकारी पोर्टल को लॉन्च करें। स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद ही महिला कर्नाटक शक्ति योजना का लाभ ले पायेगी।

योजना के अंतर्गत इस बसों को मिली अनुमति

  1. कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केकेआरटीसी)
  2. उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC)
  3. कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी)
  4. बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC)

कर्नाटक शक्ति योजना में आवेदन हेतु पात्रता

  • कर्नाटक राज्य की सभी महिलाएं इस योजना में आवेदन करने के पात्र है।
  • यह योजना केवल राज्य की महिलाओं के लिए है।
  • ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग इस योजना के पात्र है

Shakti Yojana Karnataka के लिए जरुरी दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शक्ति कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Karnataka Shakti Yojana में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट karnataka.gov पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply for Service के ऑप्शन में पूछी गयी जानकारी जैसे – मोबाइल नंबर और OTP/ Password दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

कर्नाटक शक्ति योजना 2023 : Shakti Yojana Karnataka | सरकारी बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री

  • इस प्रकार से आपका Karnataka Shakti Yojana में सफलतापूर्वक आवेदन हो जायेगा।

Shakti Yojana Karnataka से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

कर्नाटक शक्ति योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को अपने ही राज्य में 20 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। ये सुविधा केवल राज्य की महिला और ट्रांसजेंडर के लिए उपलब्ध है।

कर्नाटक शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

कर्नाटक शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट karnataka.gov है।

Karnataka Shakti Yojana की शुरुआत किसने की?

इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जी के द्वारा हुई है।

Karnataka Shakti Yojana का संचालन करने के लिए कितने का बजट पास हुआ है?

सरकार ने योजना का सही से संचालन करने के लिए सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये का बजट निकाला है।

शक्ति स्मार्ट कार्ड क्या है?

राज्य की महिलाओं को बस में यात्रा करने के लिए शक्ति स्मार्ट कार्ड प्रदान किये जायेंगे। सरकार इस सुविधा का लाभ आने वाले तीन महीने के भीतर उपलब्ध करवाएगी।

Leave a Comment