सिद्धारमैया जीवन परिचय | Siddaramaiah biography in Hindi | सिद्धारमैया की शिक्षा, परिवार, राजनैतिक करियर

आज कल कर्नाटक सुर्ख़ियों में बना हुआ है। कारण है कर्नाटक का सीएम पद के लिए होने वाला चुनाव। हाल ही में कर्नाटक का चुनाव पूरा हुआ है जिसमें कांग्रेस पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ। पीछे 4 दिनों तक कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर काफी खींचतान चलती रही।

काफी विचार-विमर्श के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लग चुकी है। Siddaramaiah कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री थे और वह साल 2013 से इस पद पर विराजमान थे।

आज के लेख में हम पेशे से वकील रह चुके मुख्यमंत्री के पद के दावेदार सिद्धारमैया का जीवन परिचय कवर कर रहे हैं। नीचे आर्टिकल में आप सिद्धारमैया की शिक्षा, परिवार, राजनैतिक करियर के बारें में विस्तार से जान सकेंगें।

सिद्धारमैया जीवन परिचय
सिद्धारमैया जीवन परिचय

Siddaramaiah biography in Hindi

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बहुमत से जीत मिली है। काफी विचार -विमर्श के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के Siddaramaiah के नाम पर मुहर लग गई है।

सिद्धारमैया को सिद्दू नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 12 अगस्त 1947 को मैसूर राज्य में हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

13 मई 2013 से 17 मई 2018 तक इन्होने राज्य के 22 वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल से जुड़े सिद्धारमैया साल 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 119430 वोट से विजयी हुए हैं।

सिद्धारमैया जीवन परिचय (निजी जीवन)

जन्म 12 अगस्त 1947
जन्म स्थान सिद्धारमन हुंडई ,मैसूर (वर्तमान कर्नाटक)
व्यवसाय राजनेता
वर्तमान आयु 75 वर्ष
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
धर्म हिन्दू
अन्य राजनीतिक जुड़ाव अखिल भारतीय प्रगतिशील जनता दल (2005-2006)
जनता दल (सेक्युलर) (1999-2005)
जनता दल (1988 -1999)
जनता पार्टी (1984 -1988)
पिता का नाम सिद्धाराम गौड़ा
माता का नाम बोरम्मा गौड़ा
पत्नी पार्वती सिद्धारमैया
बच्चे 2 बच्चे –
राकेश (2016 में निधन) ,यतींद्र (पेशे से डॉक्टर)

सिद्धारमैया की शिक्षा ,परिवार

एक सामन्य परिवार से सम्बंधित सिद्धारमैया ने अपना बचपन गरीबी में व्यतीत किया है। इनकी प्रारंभिक उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के ही स्कूल से की थी।

प्राप्त जानकारियों के अनुसार इन्होने अपनी 10 साल की आयु तक कोई औपचारिक स्कूली शिक्षा नहीं हुयी थी। सिद्धारमैया ने Mysore university से bsc और Bachelor of Law (LLB) किया था। कर्नाटक के 22 वें मुख्यमंत्री रह चुके Siddaramaiah अपने पांच भाई बहनों में से दूसरे नंबर के हैं।

सिद्धारमैया करबा गोडा समुदाय से सम्बंधित हैं। इनके पिता का नाम सिद्धाराम गौड़ा और इनकी माता का नाम बोरम्मा गौड़ा है। मैसूर में सिद्धारमैया ,चिक्कबोरैया नामक एक वकील के अधीन जूनियर थे।

इसके बाद सिद्धारमैया जी ने कुछ समय के लिए कानून पढ़ाया था। इनकी पत्नी का नाम पार्वती सिद्धारमैया हैं और इनके दो बच्चे राकेश सिद्धारमैया और यतींद्र सिद्धारमैया हैं।

सिद्धारमैया का राजनीतिक करियर

  • साल 1978 में सिद्धारमैया जी ने एक जूनियर वकील के रूप में कार्य किया था।
  • जिस समय इन्होने वकील के रूप में कार्य किया था इन्होने उसी समय भारतीय लोकदल के टिकट पर चामुंडेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव लड़ा था।
  • 1978 से ही इन्होने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।
  • 1983 में 7 वीं कर्नाटक विधानसभा कके चामुंडेश्वरी चुनाव क्षेत्र से स्वतंत्र राजनेता के रूप में इन्होने जीत हासिल की थी।
  • इसके बाद सिद्धारमैया जी जनतापार्टी में शामिल हुए और वह कन्नड़ निगरानी समिति (कन्नड़ कवलू समिति) के पहले अध्यक्ष भी बनाये गए थे।
  • एक बार फिर से सिद्धारमैया जी ने 1985 में चामुंडेश्वरी चुनाव क्षेत्र से 33725 वोट के साथ जीत हासिल की थी।
  • 1985 में इन्हें पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा मंत्री बनाया गया था।
  • रामकृष्ण हेगड़े जिस समय मुख्यमंत्री पद पर थे उस समय इन्होने रेशम उत्पादन, पशुपालन और परिवहन जैसे विभागों को संभाला था।
  • 1989 में विधानसभा चुनाव में इन्हें कांग्रेस नेता एस. राजशेखर मूर्ति से हार मिली।

1992 से 2013 तक का राजनीतिक सफर

  • वर्ष 1992 में इन्हें जनता दल का महासचिव नियुक्त किया गया था।
  • 1994 में राज्य चुनावों में इन्हें फिर से चुना गया और इन्हें जनता दल सरकार में वित्त मंत्री के रूप में चुना गया।
  • 1996 में मुख्यमंत्री जेएच पटेल के समय सिद्धारमैया को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन बाद में इन्हें पद से हटा दिया गया था।
  • 22 जुलाई 1999 को इन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।
  • जनता दल के विभाजन के बाद Siddaramaiah जनता दल (सेक्युलर) में शामिल हुए थे।
  • 2004 में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन के समय इन्हें एक बार फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।
  • देवगौड़ा से मतभेद होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए।
  • 2006 में चामुंडेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल की।
  • 2008 के विधानसभा चुनावों में इन्होने वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पांचवी बार फिर से चुने गए।
  • 2013 में इन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया था।
  • इन्होने 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस को जीत हासिल कराई थी।
  • 8 मई 2013 को वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से इन्होने चुनाव जीता और 7 वीं बार फिर से चुने गए।
  • 2019 में 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे जिसमें से कांग्रेस केवल 2 सीटें ही जीत पायी।
  • 9 दिसंबर 2019 को सीएलपी के नेता और और कर्नाटक विधानसभा के विपक्षी नेता ने इस्तीफा दे दिया।

विभिन्न पदों पर सिद्धारमैया की कार्य अवधि

पद और दल कार्यालय अवधि
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री (जनता दल)16 मई 1996 – 22 जुलाई 1999
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री (जनता दल सेक्युलर )28 मई 2004 – 5 अगस्त 2005
कर्नाटक के मुख्यमंत्री (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)13 मई 2013 – 17 मई 2018

अन्य पद –

  • 1994 में कर्नाटक के वित्त मंत्री के पद पर रहे।
  • 1985 में इन्होनें पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा मंत्री के रूप में कार्य किया था।
  • यह रेशम उत्पादन और पशुपालन मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।
  • परिवहन मंत्री ,उच्च शिक्षा मंत्री
  • कांग्रेस कार्यसमिति ,सदस्य

कितनी संपत्ति के मालिक हैं सिद्धारमैया ?

सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया के पास 2023 में कुल 51 करोड़ रुपए (519388910) प्रॉपर्टी के मालिक हैं। इनकी धर्मपत्नी पार्वती सिद्धारमैया के पास 21 करोड़ रुपए चल संपत्ति है।

21 करोड़ की चल संपत्ति में से 9 करोड़ की संपत्ति सिद्धारमैया और 11 करोड़ की संपत्ति इनकी पत्नी पार्वती के पान पर है। पति पत्नी के नाम पर करीबन 30 करोड़ की अचल संपत्ति मौजूद है। सिद्धारमैया के पास 50 लाख से ज्यादा की सोने की ज्वेलरी है।

इनकम सोर्स

इनकी आय का स्त्रोत बिजनेस है। एक हलफनामे के मुताबिक सिद्धारमैया की पत्नी prasiddh ys diagnostics pvt.ltd की डायरेक्टर और BMMN Enterprises & PRY projects LLP की पार्टनर हैं।

Siddaramaiah biography से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

Siddaramaiah का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

सिद्धारमैया का जन्म 12 अगस्त 1947 को सिद्धारमन हुंडई ,मैसूर (वर्तमान कर्नाटक) में हुआ था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन हैं ?

karnatak के cm सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक रहे। वह 2023 से कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं।

किस वर्ष सिद्धारमैया कर्णाटक के उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे ?

31 मई 1996 से 7 अक्टूबर 1999 और 28 मई 2004 से 5 अगस्त 2005 तक सिद्धारमैया कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे थे।

किस वर्ष सिद्धारमैया जी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे ?

13 मई 2013 को सिद्धारमैया जी कर्नाटक के CM बने थे।

सिद्धारमैया के कितने भाई बहन हैं?

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कुल पांच भाई बहन हैं। यह अपने भाई बहनों में से दूसरे नंबर के हैं।

कर्नाटक राज्य के नए सीएम सिद्धारमैया की पत्नी और बच्चों का नाम क्या है ?

सीएम सिद्धारमैया की पत्नी का नाम पार्वती सिद्धारमैया और इनके बेटों का नाम राकेश और यतींद्र है।

किस वर्ष से सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक सफर को शुरू किया था ?

साल 1978 के बाद से वर्तमान कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना राजनितिक सफर शुरू किया था।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री (deputy chief minister) कौन हैं ?

कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष DK शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। 

Leave a Comment