महाराष्ट्र राज्य के शेगांव में स्थित सबसे प्रसिद्ध और आस्था का प्रतीक Shegaon Gajanan Maharaj mandir में दर्शन के लिए देश के हर कोने से हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इतना ही नहीं दूर दूर से आने वाले भक्तों को यहाँ ठहरने के लिए भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। श्री समाधी मंदिर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पड़ता है।
संत गजानन महाराज भारत के प्रसिद्ध संतों में से एक हैं। इन्हें भगवान शिव के अवतार के रूप में भी ख्याति प्राप्त है। इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं किन्तु ऐसा माना जाता है की संत गजानन महाराज फरवरी 1878 में महाराष्ट्र के शेगांव में प्रकट हुये थे।
बागेश्वर धाम सरकार: घर बैठे अर्जी लगाने का सफल तरीका

यदि आप भी इस पावन मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं तो आप भी आसानी से गजानन महाराज संस्थान के ऑफिसियल वेबसाइट gajananmaharaj.org पर Darshan E-Pass Online Registration कर सकते हैं। यहाँ आर्टिकल में हम आपको Darshan E-Pass Online Registration, Online Booking के प्रोसेस के साथ -साथ इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी देंगे इसलिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
श्री गजानन महाराज जी का उत्सव
श्री गजानन महाराज पहली बार 23 फरवरी 1878 को महाराष्ट्र के शेगांव में प्रकट हुए थे। इसी दिन यानि 23 फरवरी को ‘श्री प्रगति दिन उत्सव’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिर में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं। जैसे – माघ वाद्य प्रतिपदा से सप्तमी तक ‘महा रुद्र स्वाहाकार’, प्रगत दिन पर ”याग पूर्णाहुति” तथा सुबह सुबह 10 बजे स्नान, श्री प्रगति दिन उत्सव के लिए मंदिर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन किये जाते हैं जिसके बाद दिन के 12 बजे श्री प्रगति दिन उत्सव को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।
ऐसा चमत्कारी स्थान जहां श्रद्धालुओं के पूरे हो जाते हैं?
Key Highlights of Shegaon Gajanan Maharaj
आर्टिकल | Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking, Darshan E-Pass Online Registration |
मंदिर समर्पित | श्री गजानन महाराज जी |
गजानन महाराज जी का जन्म /प्रकट हुए | 23 फरवरी 1878 महाराष्ट्र के शेगांव में |
राज्य जहाँ यह मंदिर स्थित है | महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में |
पता (Address ) | Shri Gajanan Maharaj Sansthan, Shegaon Tq. Shegaon – 444203 Dist- Buldana (M.S.) |
पोर्टल की वेबसाइट | gajananmaharaj.org |
Shri Mandir संपर्क सूत्र | Shri Mandir 07265-252018 / 252251 / 09881758762 Anand Vihar Bhakt Niwas Sankul 07265-252019 / 09657449496 Visawa Bhakt Niwas Sankul 07265-253018 / 09657449495 Bhaktaniwas Sankul Mandir Parisar 07265-252018 |
E-mail id | [email protected] |
Timings on gajananmaharaj portal -मंदिर में दैनिक दिनचर्या (Daily Routine in Mandir)
मंदिर में प्रतिदिन पूजा और आरती नीचे दिए गए समय के अनुसार संपन्न की जाती है –
सुबह 5 बजे | श्री मंदिर और श्री राम मंदिर का इनॉगरेशन भक्तिमय संगीत के साथ |
सुबह 5:30 बजे | समाधी मंदिर और राम मंदिर में काकड़ा आरती |
सुबह 5.30 से 7.30 बजे | सभी रीति रिवाजों के साथ पंचामृत पूजा रूद्र , ब्रम्हाणस्वातिसूक्त ,रूद्र सूक्त ,सरस्वती सूक्त, मन्यु सूक्त , सौर सूक्त, अथर्वशीर्ष के 121 अवतरण, नैवेद्य और पंचा आरती |
सुबह 5.30 से 7.30 बजे | अथर्वशीर्ष के साथ श्री की पादुका पर भक्तों द्वारा अभिषेक तथा संस्थान के पुजारी जी द्वारा समाधि के पवित्र स्थान पर अभिषेक किया जाता है। |
सुबह 11 बजे | श्री पंचोपचार पूजा, आरती और महानेवेद्य। |
4.00 से 5.00 बजे अपराह्न | श्री ज्ञानेश्वरी प्रवचन |
5.00 से 6.00 अपराह्न | हरी पाठ |
शाम 5 बजे से 6.00 बजे तक | हर गुरुवार और दशमी के समय श्री गजानन महाराज के मंदिर के चारों ओर श्री की पालकी (एक भक्ति जुलूस)। |
सुर्यास्त पर | श्री पंचोपचार पूजा, आरती और नेवेद्य। |
8.00 से 9.00 बजे तक | भजन और पंचपदी |
8.00 से 10.00 बजे तक | हर गुरुवार, दशमी, एकादशी तथा महत्वपूर्ण त्योहारों के समय कीर्तन । |
9.30 बजे | श्री पंचोपचार पूजा और शेजराती। (दिन की प्रार्थना का समापन) कीर्तन या प्रवचन के बाद , शेजराती, श्री को तंबूल चढ़ाया जाता है और प्रसाद बांटा जाता है । |
नोट – शजरात के बाद लाइन में लगे भक्तों को दर्शन की अनुमति दी जाती है और सुबह 5 बजे तक बंद रखा जाता है।
गजानन महाराज ई-पास बुकिंग ऑनलाइन बुक ऐसे करें (Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking)
- यदि आप भी गजानन महाराज जी के दर्शन के अभिलाषी हैं तो आपको इसके लिए Gajanan Maharaj Sansthan की Official वेबसाइट gajananmaharaj.org पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करते ही आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा जहाँ आपको E-Darshan Pass के ऑप्शन पर क्लिक करना है-
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा यहाँ आपको सभी नियम और शर्तें को ध्यान से पढ़ लेना है और चेक ”मैं नियम और शर्तें स्वीकार करता हूं‘ (i accept terms and conditions) के सामने दिए चेक बॉक्स पर क्लिक कर देना है। जैसे की नीचे दिखाया गया है –
- अब आपको इसके नीचे दिए आधार नंबर बॉक्स में अपना आधार नंबर डालना होगा।
- आधार नंबर डालने के बाद सबमिट फॉर दर्शन ई-पास के बटन पर क्लिक करें ।
- जैसे ही आप Submit for Darshan e-Pass पर क्लिक कर देते है आपके सामने टिकट बुकिंग फॉर्म आ जाता है।
स्टेप 2 – Darshan E-Pass Online Registration
- अब आपको इस टिकट बुकिंग फॉर्म में अपना नाम ,टाइम स्लॉट ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी ,जन्म दिनांक को भर देना है।
- अब आपको Apply For E-Pass के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको मंदिर के अधिकारियों की तरफ से आपकी पुष्टि किये जाने के संबंध में एक सन्देश प्राप्त होगा।
- ध्यान रहे भक्तों को दर्शन के लिए ई-पास और दर्शन के समय अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ रखनी होगी।
Gajanan Maharaj Darshan Timings
भक्तजन यदि गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं उन्हें प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक मदिर जाने की अनुमति प्राप्त होगी। आपको बता दें की मंदिर हर दिन खुला हुआ होता है। लेकिन आप निर्धारित समय पर ही दर्शन कर सकते हैं।
Important Links
पूजा आरती प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें –gajananmaharaj.org |
गजानन महाराज ऑर्गनाइजेशन कॉन्टेक्ट नंबर और पता के लिए यहाँ क्लिक करें –gajananmaharaj.org contact |
मंदिर परिसर और अन्य स्थान –gajananmaharaj.org madirparisar |
यदि आप डोनेशन करना चाहते हैं तो डोनेशन फॉर्म भरने हेतु यहाँ क्लिक करें –gajananmaharaj.org |
Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking Darshan E-Pass Online Registration FAQs –
श्री समाधी मंदिर सुबह 5 बजे और रात 9;30 बजे खुलता है।
श्री गजानन जी का मंदिर महाराष्ट्र जिले में स्थित है।
आप मंदिर में डोनेशन रसीद को लेकर अभिसेक कर सकते हैं अभिशेक का समय सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक है।
सभी भक्तजन निवास /रूम कॉम्प्लेक्स काउंटर से पहले आओ पहले पाओ के रूप में प्राप्त कर सकेंगे।
पालकी परिक्रमा हर गुरुवार (Thursday),दशमी और संस्थान के महत्वपूर्ण त्योहारों पर की जाती है।