विनि रमन बायोग्राफी, जीवन परिचय, उम्र, करियर, फॅमिली

विनि रमन (Vini Raman) बायोग्राफी– आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से विनि रमन बायोग्राफी से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है। आप यहाँ दी गयी जानकारी के आधार पर देख सकते है की Vini Raman कौन है।

विनि रमन जीवन परिचय

विनि रमन का जन्म 3 मार्च 1993 में मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में हुआ। वर्तमान समय में इनकी आयु 29 वर्ष है। यह एक भारतीय तमिल परिवार से बिलोंग करती है। लेकिन इनकी शिक्षा ,जन्म ,पालन पोषण ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। विक्टोरिया स्थित ‘मेंटोन गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज’ से विनि ने मेडिकल साइंस में डिग्री हासिल की है। वर्तमान समय में वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक फार्मासिस्ट है। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल के साथ उन्होंने क्रिशचन रीती रिवाजों से शादी रचाई है। विनि रमन तमिल परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक भारतीय नागरिक भी है जिसके पश्चात उन्होंने 27 मार्च 2022 को तमिल रीती रिवाज से भी शादी की है।

विनि रमन बायोग्राफी, जीवन परिचय, उम्र, करियर, फॅमिली, Photo

विनि के इंस्टग्राम पोस्ट के अनुसार इनके पति ग्लेन मैक्सवेल और विनि की मुलाकात वर्ष 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। यह कार्यक्रम मेलबर्न स्टार्स द्वारा आयोजित किया गया था। विनि रमन के पति पेशे से क्रिकेटर होने के साथ ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेल रहे है।

Vini Raman Biography

नामविनी रमन
जन्म तिथि3 मार्च 1993
जन्म स्थानमेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
उम्र29
पेशाफार्मासिस्ट
जातितमिल ब्राहम्ण
धर्महिंदू
हाइट5 फीट 3 इंच
वजन55 kg
राशिमीन
नागरिकताऑस्ट्रेलिया
निवास स्थानमेलबर्न
marital statusमैरिड
पति का नामग्लेन मैक्सवेल

विनि रमन फैमिली

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

विनि के जन्म से ही पहले विनि के माता-पिता ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। इनके परिवार में उनके माता-पिता एवं एक छोटी बहन है इनकी माता का नाम विजयलक्ष्मी है एवं छोटी बहन का नाम मधु रमन है। यह मूल रूप से एक भारतीय नागरिक है। जो तमिल परिवार के एक ब्राह्मण कुल से ताल्लुक रखती है। विनि सोशल मिडिया में काफी एक्टिव रहती है। इनके इंस्टाग्राम में 158k फॉलोवर्स है। पेशे से यह एक फार्मासिस्ट है।

विनि रमन करियर

विनि का जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हुआ है। जिसके पश्चात उनकी शिक्षा दीक्षा ऑस्ट्रेलिया से हुई है। विनी ने विक्टोरिया स्थित Menton Girls Secondary College से मेडिकल साइंस में डिग्री ली है और मेलबर्न में वह एक फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत है। ग्लेन मैक्सबेल को मानसिक बीमारी से उबरने के लिए विनि रमन ने मदद की थी।

Vini Raman मैरिज लाइफ

वर्ष 2020 में सगाई होने के बाद 18 मार्च 2022 को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल के साथ विनि रमन ने एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गयी। अपनी शादी की फोटोग्राफ विनि रमन ने इंस्टग्राम में पोस्ट की है। भारतीय मूल होने के साथ विनि ने अपने रीती रिवाज से भी 27 मार्च 2022 को तमिल रीती रिवाज से ग्लेन मैक्सवेल के साथ शादी रचाई है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

विनि रमन ग्लेन मैक्सवेल

विनि रमन और ग्लेन मैक्सवेल काफी लम्बे समय से एक दोनों को डेट कर रहे थे। वर्ष 2017 में इन दोनों की तस्वीरें सोशल मिडिया में सामने आयी। विनी विक्टोरिया में जन्मे क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल के साथ 2019 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवार्ड्स में भी पहुंचीं थी। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने विनि रमन को शादी के लिए प्रपोज किया था। 2017 के बाद डेटिंग करने के बाद अपने रिश्ते को बरकरार रखने के लिए मार्च 2020 में दोनों ने सगाई की ,5 वर्षों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों मार्च 2022 में शादी के बंधन में बंध गए।

Leave a Comment