दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें – Top 10 Tallest Building in the world

अक्सर आपने कई सारी बिल्डिंग देखी होंगी और उनके बारे में पढ़ा या सुना भी होगा। दुनिया में कई ऐसी इमारतें हैं जिनकी ऊंचाई इतनी अधिक है जिसकी कल्पना कर पाना पहले के समय में थोड़ा मुश्किल था। लेकिन वर्तमान समय में इंसानों के लिए ऊँची इमारत बनाना आम बात हो गयी है। अगर हम दुनिया में इंसानों के द्वारा बनाये जाने वाली सबसे ऊँची इमारत की बात करें तो सबसे पहले इंसानों द्वारा गीजा के पिरामिड बनाये गए थे जो की उस समय इंसानों द्वारा बनाये जाने वाली इमारतों में सबसे ऊँचे थे। उस समय बनाये गए गीजा के पिरामिड की ऊंचाई 482 फ़ीट थी। पर क्या आप जानते है की दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें कौन कौन सी हैं ?

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें -Top 10 Tallest Building in the world
Top 10 Tallest Building in the world

क्या आप जानते हैं इस समय दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें कौनसी हैं और यह इमारतें कहाँ कहाँ स्थित हैं। आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के 10 सबसे ऊँची इमारतों (Top 10 Tallest Building in the world) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं Top 10 Tallest Buildings in the world के बारे में।

Table of Contents

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें लिस्ट

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारत के बारे में आप सभी जानना चाहते होंगे लेकिन क्या आप जानते है दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग सबसे पहले 1872 ईसवी में अमेरिका में बनायीं गयी थी जिसका नाम फिला डेल्फिया city hall था। यह इमारत गीजा के पिरामिड से सिर्फ 88 फ़ीट ऊँची थी। इसके बाद सबसे ऊँची बिल्डिंग (इमारत) का ख़िताब न्यूयोर्क सिटी में 1908 में बनायीं गयी 612 फ़ीट की सिगर इमारत ने ले लिया था। 1913 में न्यूयोर्क सिटी की व्होल वॉर्थ इमारत ने इस ख़िताब को अपने नाम कर लिया था इस बिल्डिंग की ऊंचाई 792 फ़ीट थी। इस तरह से दुनिया में लम्बी इमारतों को बनाने का सिलसिला चलता रहा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी देखें :- भारत की जनसंख्या कितनी है ?

दुनिया में शीर्ष 10 सबसे ऊंची इमारतें

क्या आप जानते है की कोई भी इमारत कितनी ऊंचाई तक बनाई जा सकती है। और क्या आप जानते हैं की दुनिया की सबसे ऊँची इमारत कौनसी है। तो चलिए जानते हैं रैंकिंग के हिसाब से संसार की सबसे लंबी ईमारत (world Tallest Buildings ) के बारे में।

रैंकिंगइमारत क नाम (Buildings) /देशऊंचाई
1बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) –दुबई2717 फ़ीट (829.8मीटर)
2मर्डेका 118 (Merdeka 118) – कुआलालंपुर (मलेशिया)2227 फ़ीट (678.9 मीटर)
3शंघाई टॉवर (Shanghai Tower) – शंघाई (चीन)2,073 फीट (632 मीटर)
4अबराज अल-बायत (Abraj Al-Bait) ”हाउस के टावर्स” – मक्का (सऊदी अरब1,972 फ़ीट (601 मीटर)
5पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर (Ping An International Finance Centre) – चीन 1,966 फीट (599.1 मीटर)
6लोटे वर्ल्ड टावर (Lotte World Tower) – सियोल (दक्षिण कोरिया)1819 फुट (554.5 मीटर)
7वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center) – न्यूयार्क सिटी (अमेरिका)1,776 फ़ीट (541.3 मीटर)
8गुआंगज़ौ सीटीएफ वित्त केंद्र (Guangzhou CTF Finance Centre) – गुआंगज़ौ, चीन1739 फ़ीट (530 मीटर)
9टियांजिन सीटीएफ वित्त केंद्र (Tianjin CTF Finance Centre) – टियांजिन, चीन 1739 फ़ीट (530 मीटर)
10चीन ज़ुन (China Zun) Zhongguo Zun – बीजिंग , चीन1,731 फीट (527.7 मीटर )

Top 10 Tallest Building in the world

आपको बतादें की दुनिया में 10 सबसे ऊँची इमारतों में से 9 इमारतें एशिया महाद्वीप में हैं। तो चलिए जानते हैं दुनिया में 10 शीर्ष लंबी इमारतों के बारे में और उनकी ऊंचाई ,मंजिलें और इन इमारतों से जुडी कुछ जानकारियों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

1. बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) दुबई (संयुक्त अरब अमीरात )

इमारत का नाम बुर्ज खलीफा
स्थानदुबई , संयुक्त अरब अमीरात
फाउंडर /ओनरEmaar Properties
बिल्डिंग निर्माण कार्य शुरू वर्ष6 जनवरी 2004
इमारत तैयार होने का वर्ष1 अक्टूबर 2009
इमारत की कुल ऊंचाई2717 फ़ीट (829.8मीटर)
इमारत में कुल मंजिलें163 (1 जमीन के नीचे)

जनवरी 2010 में निर्मित हुई यह इमारत (Building) दुनिया की अब तक की सबसे लंबी इमारत है। इस इमारत की ऊंचाई 2,717 फीट (829.8मीटर) है। बुर्ज खलीफा इमारत मिश्रित उपयोग वाला गगनचुंबी इमारतों में से एक है। इस ईमारत में कुल 163 मंजिलें हैं। पहले इस इमारत का नाम बुर्ज दुबई रखा गया था। किन्तु बाद में इसे बुर्ज खलीफा नाम दिया गया। इस इमारत को तैयार करने में 1.5 यूएस डॉलर का खर्च किया गया था।

Top 10 Tallest Building in the world
Burj Khalifa

बुर्ज खलीफा का निर्माण कार्य साल 2004 से शुरू हुआ था जो की लगभग 5 साल में पूरा हुआ। इस इमारत को साल 2010 में नए विकास के रूप में डाउनटाउन दुबई नाम से खोला गया था। यह इमारत को मिक्स यूज़ के लिए बड़े स्तर पर डिज़ाइन किया गया था। इस इमारत को संयुक्त अरब अमीरात को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया था।

2.मर्डेका 118 (Merdeka 118) – कुआलालंपुर (मलेशिया)

इमारत का नाम मर्डेका 118 (Merdeka 118)
इमारत का स्थान कुआलालंपुर (मलेशिया)
इमारत की ऊंचाई2227 फ़ीट (678.9 मीटर)
इमारत में मंजिलें118
इमारत तैयार होने का वर्ष2022 के मध्य
Top 10 Tallest Building in the world
Merdeka 118

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतों की सूची में मर्डेका 118 का स्थान दूसरा है। यह ईमारत मलेशिया में स्थित हैं जिसकी ऊंचाई 2227 फ़ीट (678.9 मीटर) है। इस बिल्डिंग में 118 मंजिलें है और इसके ग्राउंड फ्लोर में 5 फ्लोर्स (Floors) स्थित हैं। साल 2021 में इस इमारत का शिखर का कार्य पूरा किया गया। मर्डेका 118 (Merdeka 118) नाम की इस इमारत (building) का अर्थ है ”स्वतंत्रता” (independence) है। इस इमारत को पूरी तरीके से साल 2022 में पूरा कर दिया गया है। मर्डेका 118 को मर्डेका पीएनबी 118 ,वारिसन मर्डेका टॉवर ,118 टॉवर और केएल 118 के नाम से भी जाना जाता है।

3. शंघाई टॉवर (Shanghai Tower) – शंघाई (चीन)

इमारत का नाम शंघाई टॉवर (Shanghai Tower)
स्थानचीन
ऊंचाई2,073 फीट (632 मीटर)
मंजिलें128 (+3 ग्राउंड फ्लोर)
इमारत निर्माण कार्य2008
शंघाई टावर डिजाइन किया गयावास्तुशिल्प फर्म जेंस्लर
इमारत तैयार होने का वर्ष2015
Top 10 Tallest Building in the world
Shanghai Tower

शंघाई टॉवर (Shanghai Tower) जिसे पहले शंघाई सेंटर के नाम से जाना जाता था। 21 नवम्बर 2008 में शुरू किया गया था। 2,073 फीट (632 मीटर) की ऊंचाई वाली इस इमारत का Top 10 Tallest Building in the world में तीसरा स्थान है। यह इमारत चीन में स्थित है। यह ईमारत वर्ष 2015 के बाद से दुनिया की सबसे बड़ी एलईईडी प्लैटिनम प्रमाणित इमारत है। इस इमारत में 128 मंजिलें हैं जिसमे से 3 मंजिलें ग्राउंड के नीचे हैं और इस बिल्डिंग में 270 पवन टरबाइन हैं। इस ईमारत के निर्माण का कार्य 2008 में शुरू किया गया था जो की साल 2014 में पूरा हो चुका था। इसे 2 फरवरी 2015 में खोल दिया गया था। इस इमारत को शंघाई कंस्ट्रक्शन ग्रुप द्वारा बनाया गया।

4. अबराज अल-बायत (Abraj Al-Bait) ”हाउस के टावर्स” – मक्का (सऊदी अरब

इमारत का नामअबराज अल-बायत (Abraj Al-Bait)
स्थान मक्का (सऊदी अरब )
इमारत की ऊंचाई1,972 फ़ीट (601 मीटर)
बिल्डिंग का कार्य शुरू किया गया2004
ईमारत बनकर तैयार हुयी2012
डिज़ाइनलेबनानी आर्किटेक्चर फर्म – दार अल-हंडासाह द्वारा 
Top 10 Tallest Building in the world
Abraj Al-Bait

यह दुनिया की सबसे की 10 सबसे ऊँची इमारतों में से चौथे नंबर की इमारत है। 120 मंजिल की यह इमारत 1,972 फ़ीट (601 मीटर) ऊँची है। इस बिल्डिंग का कार्य 2004 में शुरू किया गया था। जो वर्ष 2012 में पूरा बनकर तैयार हुआ और इसे इसी वर्ष खोल दिया गया था। इस इमारत की कुल लागत 15 बिलियन यूएस डॉलर थी। इस बिल्डिंग का टॉप फ्लोर 494 मीटर यानि 1621 फ़ीट है।

5. पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर (Ping An International Finance Centre) – चीन

इमारत का नामपिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर
स्थानचीन
इमारत की ऊंचाई1,966 फीट (599.1 मीटर)
बिल्डिंग का कार्य शुरू किया गया2010
ईमारत बनकर तैयार हुयी2017
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
Ping An International Finance Centre

पिंग एन इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर (Ping An International Finance Centre) दुनिया की10 सबसे ऊँची इमारतों में से पांचवे नंबर पर आती है। यह चीन की दूसरी सबसे बड़ी इमारत और दुनिया की 5th नंबर की इमारत है। इस इमारत की ऊंचाई 1,966 फीट (599.1 मीटर) है। कुल 115 मंजिल वाले इस ईमारत में 5 अंडर ग्राउंड फ्लोर हैं। साल 2010 में इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया जिसे वर्ष 2017 में पूरा कर लिया गया था।

6. लोटे वर्ल्ड टावर (Lotte World Tower) – सियोल (दक्षिण कोरिया)

इमारत का नामलोटे वर्ल्ड टावर (Lotte World Tower)
स्थानसियोल (दक्षिण कोरिया)
इमारत की ऊंचाई1819 फुट (554.5 मीटर)
इमारत निर्माण कार्य शुरू22 जनवरी 2010
इमारत बनकर तैयार हुयी22 दिसंबर 2016
इमारत जनता के लिए खोली गयी3 अप्रैल 2017
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
Lotte World Tower

लोटे वर्ल्ड टावर (Lotte World Tower) जो की चीन में स्थित है यह दुनिया की सबसे ऊँची इमारतों में से छठवीं (6th) सबसे लंबी इमारत है। यह इमारत 1819 फुट (554.5 मीटर) ऊँची है। इस इमारत के निर्माण कार्य को नवम्बर 2010 में शुरू किया गया था। इस इमारत में कुल 123 मंजिलें हैं और 6 मंजिलें जमीन के नीचे स्थित है। पहले इस इमारत का नाम टू लोटे वर्ल्ड टावर (Two Lotte World Tower) Lotte World Premium Tower था।

7. वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center) – न्यूयार्क सिटी (अमेरिका)

इमारत का नाम वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center)
स्थान न्यूयार्क सिटी (संयुक्त राज्य अमेरिका)
इमारत की ऊंचाई1,776 फ़ीट (541.3 मीटर)
इमारत निर्माण कार्य शुरू27 अप्रैल 2006
इमारत बनकर तैयार हुयी3 नवम्बर 2014
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
One World Trade Center

दुनिया की 10 सबसे लंबी इमारतों में से वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (One World Trade Center) का स्थान सातवां (7th) है। इस इमारत में कुल 94 मंजिल हैं और 5 फ्लोर भूमि से नीचे स्थित हैं। फ्लोर एरिया 3,501,274 वर्ग फ़ीट है। दुनिया की यह सातवें नंबर की इमारत न्यूयार्क सिटी (अमेरिका) में स्थित है। इस इमारत को हिल इंटरनेशनल, द लुइस बर्जर ग्रुप ने डिजाइन किया है।

8. गुआंगज़ौ सीटीएफ वित्त केंद्र (Guangzhou CTF Finance Centre) – गुआंगज़ौ, चीन

इमारत का नाम गुआंगज़ौ सीटीएफ वित्त केंद्र (Guangzhou CTF Finance Centre)
स्थानगुआंगज़ौ, चीन
इमारत की ऊंचाई530 मीटर (1739 फ़ीट)
इमारत निर्माण कार्य शुरू29 सितम्बर 2009
इमारत बनकर तैयार हुयीअक्टूबर 2016 में
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
Guangzhou CTF Finance Centre

दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें (Top 10 Tallest Building in the world ) में से यह इमारत गुआंगज़ौ सीटीएफ वित्त केंद्र (Guangzhou CTF Finance Centre) का निर्माण साल 2010 में किया गया था। इस इमारत को ईस्ट टॉवर भी कहा जाता है यह 530 मीटर (1739 फ़ीट) ऊँची इमारत है। इसका कार्य अक्टूबर 2016 में पूरा किया गया था। इस ईमारत में 111 मंजिलों का आवास कार्यालय हैऔर ग्राउंड फ्लोर के नीचे 5 मंजिलें हैं। यह चीन की तीसरी सबसे ऊँची इमारत है।

9 .टियांजिन सीटीएफ वित्त केंद्र (Tianjin CTF Finance Centre)टियांजिन, चीन

इमारत का नाम टियांजिन सीटीएफ वित्त केंद्र (Tianjin CTF Finance Centre)
स्थान टियांजिन, चीन
इमारत की ऊंचाई1739 फ़ीट (530 मीटर)
इमारत निर्माण कार्य शुरू20 नवम्बर 2009
इमारत बनकर तैयार हुयी2019
floor 97 (+4 फ्लोर ग्राउंड )
ओनरTianjin New World Huan Bo Hai Real Estate Development Co. Ltd.
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
Tianjin CTF Finance Centre

यह दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतों में से 9th (नवीं) सबसे ऊँची इमारतों है जिसकी ऊंचाई 1739 फ़ीट (530 मीटर) है इसके टॉप फ्लोर 1441 फ़ीट (439 मीटर) और टिप 1740 फ़ीट (530 मीटर) है। इस ईमारत में 97 फ्लोर हैं और 4 फ्लोर जमींन के नीचे स्थित है और इस बिल्डिंग का फ्लोर एरिया 2,714,055 वर्ग फ़ीट है। इस ईमारत में 266 अपार्टमेंट और 365 होटल रूम्स हैं। इस इमारत के निर्माण कार्य को 20 नवम्बर 2009 में शुरू किया गया था और 2019 में इसे पूरा कर दिया गया था।

10. चीन ज़ुन (China Zun) Zhongguo Zun – बीजिंग , चीन

इमारत का नाम चीन ज़ुन (China Zun)
स्थान बीजिंग , चीन
इमारत की ऊंचाई1,731 फीट (527.7 मीटर)
इमारत निर्माण कार्य शुरू19 सितम्बर 2011
इमारत बनकर तैयार हुयी2018
ईमारत में कुल मंजिलें109 ( +8 ग्राउंड के नीचे)
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
(China Zun) Zhongguo Zun

यह चीन ज़ुन (China Zun) Zhongguo Zun इमारत दुनिया के 10 सबसे ऊँची इमारतों में से 10 वीं सबसे ऊँची इमारत है। जिसकी ऊंचाई 1,731 फीट (527.7 मीटर) है। इस बिल्डिंग का कार्य 19 सितम्बर 2011 को शुरू किया गया था। जिसे साल 2018 में बनाकर तैयार किया गया। इस बिल्डिंग में 109 मंजिलें है जिसमे से 8 मंजिलें ग्राउंड से नीचे हैं इस इमारत का फ्लोर एरिया 427,000 वर्ग मीटर है। यह बिल्डिंग में 60 मंजिल ,लक्जरी अपार्टमेंट के 20 मंजिल और होटल के 20 मंजिल शामिल हैं।

Top 10 Tallest Building in the world

तो अपने जाना की किस प्रकार से दुनिया की इन इमारतों की ऊंचाई कितने फ़ीट तक की है और साथ ही यह भी जाना की दुनिया की इन इमारतों में सबसे ऊँची इमारत कौनसी है और किस इमारत को ऊंचाई के आधार पर शीर्ष 10 ऊँची इमारतों में अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है।

इस प्रकार अपने जाना की दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें (Top 10 Tallest Building in the world) में सबसे ऊँची इमारत का स्थान दुबई के बुर्ज खलीफा को मिला है जो की दुबई (संयुक्त अरब अमीरात ) में स्थित है 2717 फ़ीट (829.8मीटर) ऊँचा है। वही दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें (Top 10 Tallest Building in the world) में 10th नंबर पर चीन ज़ुन (China Zun) Zhongguo Zun – बीजिंग , चीन में स्थित है जिसकी ऊंचाई 1,731 फीट (527.7 मीटर) है।

यह भी देखें :-

शीर्ष 10 दुनिया की सबसे ऊँची इमारतें से सम्बंधित कुछ प्रश्नोत्तर –

दुनिया की सबसे ऊँची इमारत (BUILDING) कौनसी है ?

दुनिया की सबसे ऊँची इमारत (BUILDING) बुर्ज खलीफा है जो की दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में स्थित है।

संसार की सबसे ऊँची बिल्डिंग की ऊंचाई क्या है ?

वर्ल्ड की सबसे ऊँची इमारत की हाइट 2717 फ़ीट (829.8मीटर) है।

दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत का नाम क्या है ?

संसार की दूसरी सबसे उंच्ची बिल्डिंग का नाम मर्डेका 118 (Merdeka 118) है जो कुआलालंपुर (मलेशिया)में स्थित है।

मर्डेका 118 (Merdeka 118) की ऊंचाई कितनी है ?

मर्डेका 118 (Merdeka 118) की ऊंचाई (Hight) 2227 फ़ीट (678.9 मीटर) है।

दुनिया की शीर्ष 10 ऊँची इमारतें कौनसी हैं ?

दुनिया की शीर्ष 3 ऊँची इमारतें बुर्ज खलीफा ,मर्डेका 118 ,शंघाई टॉवर है.

Leave a Comment