दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है यह एक सामान्य सवाल है पर कई बार हम कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं। क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है ? साथ ही साथ जनसँख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है ?
दोनों ही अलग चीज़ें हैं। कई बार जिस देश का क्षेत्रफल अधिक होता है वहां जनसँख्या कम होती है। और कई बार अधिक जनसँख्या वाला देश क्षेत्रफल में कम होता है।
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें

आज हम आपका यह Doubt दूर कर देंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (क्षेत्रफल के आधार पर और जनसँख्या के आधार पर) साथ ही आपको अलग-अलग महाद्वीप में सबसे बड़े देश के बारे में भी जानकारी देंगे।
साथ ही जानेंगे की हमारा प्यारा भारत देश जनसँख्या, क्षेत्रफल की दृस्टि से किस स्थान पर आता है यह जानकारी आपके लिए बड़े काम की चीज़ है इसलिए आपको आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा।
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023
देश | क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर ) |
सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देश | रूस (17,098,242) |
सबसे कम क्षेत्रफल वाला देश | वेटिकन सिटी (0.44) |
भारत का क्षेत्रफल की दृस्टि से स्थान | सातवां |
भारत का कुल क्षेत्रफल | 3,287,263 |
दुनिया के 20 सबसे बड़े देश 2023 की सूची (क्षेत्रफल के आधार पर)
क्रमांक (Number) | country (देश) | कुल क्षेत्रफल (Total Area (Km2) |
1 | Russia (रूस ) | 17,098,242 |
2 | Canada (कनाडा) | 9,984,670 |
3 | United States (यूनाइटेड स्टेट) | 9,833,517 |
4 | China (चीन) | 9,596,960 |
5 | Brazil (ब्राजील) | 8,515,770 |
6 | Australia (ऑस्ट्रेलिया) | 7,741,220 |
7 | India (भारत) | 3,287,263 |
8 | Argentina (अर्जेंटीना) | 2,780,400 |
9 | Kazakhstan (कजाकिस्तान) | 2,724,900 |
10 | Algeria (अल्जीरिया) | 2,381,741 |
11 | DR Congo | 2,344,858 |
12 | Greenland (ग्रीनलैंड) | 2,166,086 |
13 | Saudi Arabia (सऊदी अरब) | 2,149,690 |
14 | Mexico (मैक्सिको) | 1,964,375 |
15 | Indonesia (इंडोनेशिया) | 1,904,569 |
16 | Sudan (सूडान) | 1,886,068 |
17 | Libya (लीबीया ) | 1,759,540 |
18 | Iran (ईरान) | 1,648,195 |
19 | Mongolia (मंगोलिया) | 1,564,110 |
20 | Peru (पेरू) | 1,285,216 |
Top 5 Largest Country in the World (Area-Wise)
दुनिया का सबसे बड़ा देश- क्षेत्रफल (Area-Wise) दुनिया के 5 सबसे बड़े देश की सूची में रूस ,कनाडा, चीन ,यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ,ब्राज़ील आते हैं। यह देश अधिक क्षेत्रफल में फैले हुए हैं आइये जानते हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों के बारे में –
1. रूस (Russia)
दुनिया में सबसे बड़ा देश अगर देखा जाए तो रूस है। रूस क्षेत्रफल की दृस्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है इसका क्षेत्रफल के आधार में अन्य देशों में पहला स्थान आता है। रूस जो की world (संसार) का सबसे बड़ा देश (Largest Country in the World) है इसका क्षेत्रफल सबसे अधिक 17,098,242 वर्ग किलोमीटर (6,601,665 मील2) है।

अगर हम इस देश के लैंड एरिया की बात करें तो यह लगभग 16,376,870 वर्ग किलोमीटर में फैला है। साथ ही साथ यह यूरोप महाद्वीप में सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है। यह एक ऐसा देश है।
जिसका विस्तार दो महाद्वीप एशिया और यूरोप में है। रूस में कुल 145,934,462 करोड़ जनसँख्या निवास करती है जो की रूस के क्षेत्रफल की हिसाब से बहुत कम है। यह देश 14 देशों के साथ अपनी सीमा को साझा करता है।
रूस (राजधानी -मास्को) | रूस से सम्बन्धित विवरण |
देश का कुल क्षेत्रफल | 17,098,242 km2 |
क्षेत्रफल की दृस्टि विश्व में स्थान | पहला (1st ) |
देश का विस्तार | 2 महाद्वीप -पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में |
कुल क्षेत्रफल में भूमि क्षेत्र | 16,376,870 किमी² (6,323,142 मील²) |
देश का क्षेत्रफल विश्व के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत | 11.52 % |
देश की कुल जनसँख्या | 146,039,069 (2023में) |
देश की मुद्रा (currency) | रुसी रूबल |
यूरोप का सबसे बड़ा नगर /शहर | मास्को |
देश में कुल प्रदेश | 83 (46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त ज़िले, 1 स्वायत्त प्रान्त और 2 केन्द्रशासित नगर |
देश के केन्द्रशासित नगर | मास्को ,सेंट पीटर्सबर्ग |
रूस के साथ सीमा साझा करने वाले देश | कुल 14 -अजरबेजान ,चीन ,बेलारूस ,एस्टोनिया ,फ़िनलैंड ,जार्जिया ,कजाकिस्तान ,उतर कोरिया ,लातविया ,लिथुआनिया ,मंगोलिया ,पोलैंड ,नार्वे ,यूक्रैन |
2. कनाडा (Canada)
विश्व में एरिया वाइज (क्षेत्रफल) की दृस्टि से रूस के बाद कनाडा देश दूसरे स्थान पर आता है। यह देश 9,984,670 km2 में फैला हुआ है यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में आता है। यहाँ पर कुल 37,742,154 करोड़ जनसँख्या निवास करती है। यह विश्व के कुल भूभाग का 6.73 % है।

कनाडा (राजधानी -ओटावा ) | कनाडा से सम्बन्धित विवरण |
देश का कुल क्षेत्रफल | 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर |
क्षेत्रफल की दृस्टि से विश्व में स्थान | दूसरा (2nd ) |
देश जिस महाद्वीप में बसा है | उत्तरी अमेरिका |
देश का सबसे बड़ा नगर | टोरंटो |
देश की कुल जनसँख्या | 37,742,154 करोड़ |
देश में कुल प्रांतों की संख्या | 10 |
देश में कुल केंद्रशासित प्रदेश | 3 |
देश की मुद्रा (currency) | केनेडियन डॉलर |
3. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)
यह देश (Area-Wise) क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरे स्थान पर आता है। अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 9,833,517 sq. km है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित देश है।
जहाँ कुल 32.4 करोड़ से ज्यादा पापुलेशन रहती है। United States of America में कुल 50 राज्य हैं और एक फेडरल डिस्ट्रिक्ट है। इस देश का विश्व के कुल भूभाग का 6.5 % है।

अमेरिका (राजधानी – वाशिंगटन डी.सी ) | अमेरिका से सम्बन्धित विवरण |
देश का कुल क्षेत्रफल | 9,833,517 वर्ग किलोमीटर |
अमेरिका स्थित है | उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में |
जनसँख्या के आधार पर स्थान | विश्व में तीसरा |
देश का सबसे बड़ा नगर | न्यूयार्क |
कुल जनसँख्या | 32,57,93,000 |
देश में कुल राज्य | 50 |
फेडरल डिस्ट्रिक्ट | 1 |
4. चीन (China)
चीन विश्व में क्षेत्रफल की दृस्टि से चौथे स्थान रखता है। इसका पूरे संसार में 9,596,960 वर्ग किलोमीटर के साथ चौथा स्थान रखता है। जनसँख्या के आधार पर यह देश विश्व में पहला स्थान रखता है। यह विश्व के भूभाग का 6.4 % है।

चीन (राजधानी -बीजिंग ) | चीन से सम्बन्धित विवरण |
देश का कुल क्षेत्रफल | 9,596,960 वर्ग किलोमीटर |
चीन की कुल जनसँख्या | 144 करोड़ (जनसंख्या के आधार पर विश्व में प्रथम स्थान) |
देश का विस्तार | एशिया महाद्वीप |
5. ब्राजील (Brazil)–
विश्व के सबसे बड़े देशों की सूची में ब्राजील देश का पांचवा स्थान है। इसका क्षेत्रफल 8,515,770 वर्ग किलोमीटर है। यह देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पड़ता है।

ब्राजील (राजधानी – ब्रासीलिया) | ब्राजील से सम्बन्धित विवरण |
देश का कुल क्षेत्रफल | 8,515,770 वर्ग किलोमीटर |
देश का सबसे बड़ा नगर | साओ पाउलो |
देश की कुल जनसंख्या | 190,132, 630 |
देश की मुद्रा (currency) | रियल |
भारत (India)- (Total Area –3,287,263 km2 )
अपना भारत देश विश्व में क्षेत्रफल की दृस्टि से सातवें नंबर पर आता है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।
दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2023 (जनसंख्या के आधार पर )
क्रमांक | देश | जनसँख्या |
1 | चीन | 145 करोड़ |
2 | भारत | 139 करोड़ |
3 | अमेरिका | 33 करोड़ |
4 | इंडोनेशिया | 27 करोड़ |
5 | पाकिस्तान | 22 करोड़ |
6 | ब्राजील | 21 करोड़ |
7 | नाइजीरिया | 21 करोड़ |
8 | बांग्लादेश | 16 करोड़ |
9 | रूस | 14 करोड़ |
10 | मेक्सिको | 13 करोड़ |
Top 5 Populated Countries List (जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े देश की सूची )
1.चीन (China) –
- विश्व में चीन एक ऐसा देश है जिसकी जनसँख्या सबसे अधिक है। 2023 में इस देश की जनसँख्या 1,425,887,337 पर पहुँच चुकी है। दुनिया में चीन की जनसँख्या सबसे अधिक है। वर्ष 2021 में इस देश की जनसँख्या 1,425,893,465 थी।
2. भारत (India)-
- भारत जनसँख्या के आधार विश्व में दूसरा स्थान रखता है। 139 करोड़ जनसँख्या निवास करती है। वर्ष 2023 में यहाँ की जनसख्या करीब 1,417,173,173 तक पहुंच चुकी है। वर्ष 2021 में भारत की जनसँख्या 1,407,563,842 थी।
3. अमेरिका (USA)–
- विश्व में जनसँख्या के आधार पर वर्ष 2023 में 338,289,857 जनसँख्या के साथ अमेरिका भारत के बाद तीसरे स्थान पर आता है। 2021 में यहाँ की जनसँख्या 336,997,624 थी।
4. इंडोनेशिया (Indonesia)-
- इंडोनेशिया 275,501,339 जनसँख्या के साथ चौथे स्थान पर आता है। 2021 में यहाँ की जनसँख्या 273,753,191 थी।
5.पाकिस्तान (Pakistan) –
- भारत के पडोसी देश पाकिस्तान 235,824,862 जनसँख्या के साथ पांचवे स्थान पर आता है। वर्ष 2021 में पाकिस्तान की जनसँख्या 231,402,117 थी।
जनसँख्या के आधार पर विश्व के बड़े और छोटे देश 2023
देश | जनसँख्या |
सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश | चीन (1,425,887,337) |
सबसे कम जनसँख्या वाला देश | वेटिकन सिटी |
भारत का जनसंख्या के आधार पर विश्व में स्थान | दूसरा |
भारत की जनसँख्या 2023 | 1,417,173,173 |
विश्व के 10 सबसे बड़े देश 2023 (आर्थिक स्थिति के आधार पर)
देश | GDP |
United States (अमेरिका ) | GDP $22.67 trillion |
China (चीन ) | GDP $16.64 trillion |
Japan (जापान ) | GDP $5.37 trillion |
Germany (जर्मनी ) | GDP $3.69 trillion |
India (भारत ) | GDP $2.65 trillion |
United Kingdom (इंग्लैंड) | GDP $2.63 trillion |
France (फ्रांस ) | GDP $2.58 trillion |
Italy (इटली ) | GDP $2.10 trillion |
Brazil (ब्राजील ) | GDP $2.05 trillion |
Canada (कनाडा ) | GDP $1.88 trillion |
10 देश और उनकी राजधानी,भाषा ,करेंसी (दुनिया का सबसे बड़ा देश)
क्र.सं. | देश | राजधानी /भाषा /मुद्रा |
01 | रूस | राजधानी -मास्को भाषा -रूसी मुद्रा -रूबल |
02 | कनाडा | राजधानी -ओटावा भाषा -अंग्रेज़ी फ़्रांसीसी मुद्रा -कैनेडियन डॉलर |
03 | संयुक्त राज्य अमेरिका | राजधानी -वॉशिंगटन डी. सी. भाषा- अंग्रेज़ी मुद्रा -अमेरिकी डॉलर |
04 | चीन | राजधानी -बीजिंग भाषा -चीनी मुद्रा -रेनमिनबी (युआन) |
05 | ब्राजील | राजधानी- ब्रासीलिया भाषा -पुर्तगाली मुद्रा -रियल |
06 | ऑस्ट्रेलिया | राजधानी -कैनबरा भाषा -अंग्रेजी मुद्रा -ऑस्ट्रलियन डॉलर |
07 | भारत | राजधानी -नई दिल्ली भाषा -हिन्दी मुद्रा -भारतीय रुपया |
08 | अर्जेंटीना | राजधानी -ब्यूनस आयर्स भाषा -स्पेनिश मुद्रा -पेसो |
09 | कज़ाकस्तान | राजधानी -नूरसुल्तान भाषा -क़ज़ाख़ (राजकीय भाषा), रूसी मुद्रा -तेंगे |
10 | अल्जीरिया | राजधानी -अल्जीयर्स भाषा -अरबी मुद्रा -अल्जीरियाई दीनार |
यह भी पढ़ें :-
- दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा
- ये हैं दुनिया के टॉप 10 जीडीपी वाले देश
- विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023 से सम्बन्धित कुछ प्रश्नोत्तर –
रूस देश दुनिया में सबसे बड़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है।
वेटिकन सिटी संसार का सबसे छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है।
भारत संसार के सभी देशों में से जनसँख्या के आधार पर दूसरे स्थान पर आता है।
china की population वर्ष 2023 में 1,425,887,337 पर पहुंच चुकी है। वर्ष 2021 में चीन की जनसँख्या 1,425,893,465 थी।
भारत में 1,417,173,173 जनसँख्या निवास कर रही है। वर्ष 2021 में यह 1,407,563,842 थी।
विश्व में सबसे अधिक आबादी वाले टॉप 5 देश -चीन ,भारत ,अमेरिका ,इंडोनेशिया ,पाकिस्तान है।
दुनिया में सबसे कम आबादी वाला देश वेटिकन सिटी है।
विश्व की कुल आबादी 8 अरब या 800 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
साल 2050 तक दुनिया में 9.70 अरब आबादी होने की सम्भावना जताई गयी है।
भारत चीन के बाद सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है।