दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा जानिए टॉप 10 लिस्ट 2023 | World Most Spoken Language

क्या आप जानते हैं दुनिया में किस भाषा को अधिक लोगों द्वारा बोलचाल के लिए उपयोग में लाया जाता है। आपमें से कई लोग शायद इसको लेकर काफी कन्फ्यूज्ड होंगे। अंग्रेजी भाषा को दुनिया में ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओँ में से शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

विश्व में कई भाषाओँ को बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। लेकिन विश्व की वह टॉप 10 भाषाएँ कौनसी हैं (World Most Spoken Language) जो अधिक संख्या में बोली जाती हैं ?

विश्व में लगभग 7000 भाषाएँ बोली जाती हैं। आज का लेख आपके लिए ही है क्यूंकि आज के इस लेख में हम आपको दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के बारे में बताएँगे। इससे पहले ये जानना भी बेहद जरुरी है की दुनिया में सबसे बड़ा देश कौन सा है। और वहाँ कौन-सी भाषा बोली जाती है।

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा की टॉप 10 लिस्ट 2023 भी आपको उपलब्ध कराई जाएगी। तो चलिए जानते हैं World Most Spoken Language के बारे में विस्तार से।

दुनिया में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा
विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

World Most Spoken Language

संसार में कुल 195 देश हैं। और इन सभी देशों में कुछ देश काफी बड़े और कुछ देश काफी छोटे हैं। हर देश की अपनी पहचान होती है। हर देश अपनी संस्कृति ,भाषा ,पहनावा ,खान-पान आदि से विश्वभर में जाना जाता है।

किसी भी देश में जाने से पहले यदि आप उस देश में बोली जाने वाली भाषा को सीख जाते हैं तो आपके लिए वहां रहने और कम्युनिकेट करने में आसानी होती है।

लेकिन क्या सभी भाषाओँ को सीखा जा सकते हैं ? ऐसा थोड़ा मुश्किल है क्यूंकि दुनियाभर में 6000 से भी अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं और हर भाषा को सीख पाना मुश्किल है।

लेकिन आज हम आपको World Most Spoken Language (दुनिया में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा) की top 10 लिस्ट बताएँगे जोकि विश्व में अधिक लोगों द्वारा प्रयोग में लायी जाती है।

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा टॉप 10 लिस्ट 2023

रैंक भाषा भाषा बोलने वालों की संख्या
1अंगेजी 1.452 अरब
2मंदारिन चाइनिस1.118 अरब
3हिन्दी60.22 करोड़
4स्पेनिश54.83 करोड़
5फ्रेंच27.41 करोड़
6अरबी27.40 करोड़
7बंगाली27.27 करोड़
8रूसी25.82 करोड़
9पुर्तगाली25.77 करोड़
10उर्दू23.13 करोड़

Most Spoken Language in The World

1. अंगेजी (English)

अंग्रेजी अधिकांश देशों द्वारा बोली जाती है। इंग्लिस इंडो -यूरोपीय परिवार से सम्बंधित भाषा है। अंग्रेजी भाषा को 1.452 अरब लोगों द्वारा बोलै जाता है।

क्या आप जानते हैं इंग्लिस भाषा का जन्म इंग्लैंड में हुआ है और यह भाषा संयुक्त राज्य अमेरिका ,कनाडा ,आयरलैंड ,न्यूजीलैंड ,यूनाइटेड किंगडम प्रशांत महासागर के कई दीपों की प्रमुख भाषा मणि जाती है। क्या आप जानते हैं इंग्लिश या अंग्रेजी भारत की राजभाषा भी है।

2. मंदारिन चाइनिस (Mandarin Chinese)

इस भाषा को उत्तरी ,दक्षिणी -पश्चिमी चीन में अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। यह चीन देश की राजकीय भाषा होने के साथ साथ चीन ,ताइवान ,सिंगापुर की आधिकारिक भाषा भी है।

चीन की मंदारिन भाषा को लगभग 1.118 अरब लोगों द्वारा बोला जाता है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में दूसरे नंबर की भाषा है।

3. हिन्दी (Hindi)

यह भाषा 60.22 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। हिंदी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में तीसरे स्थान पर आती है। क्या आप जानते हैं न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

भारत में अधिक संख्या में हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है इसके अलावा भारत के पडोसी देशों जैसे -पाकिस्तान ,नेपाल ,बांग्लादेश ,मारीशस ,संयुक्त अरब अमीरात आदि हैं जहाँ हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या अधिक है। क्या आप जानते हो हिंदी भाषा की लिपि क्या है?

4. स्पेनिश (Spanish)

Most Spoken Language in The World की सूची में स्पेनिश भाषा का स्थान चौथा है। यह भाषा स्पेन की ऑफिसियल लैंग्वेज है।

स्पेनिश भाषा को चिली ,पनामा ,पेरू ,मैक्सिको ,कोस्टा रीका ,क्यूबा आदि में भी बोलै जाता है। इस भाषा को 54.83 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है।

5. फ्रेंच (French)

इस भाषा को 27.41 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। यह पांचवे नंबर की भाषा है जो दुनिया में सबसे अधिक बोली जाती है। फ्रैंच लैंग्वेज को फ्रांसीसी भाषा भी कहा जाता है। यह भाषा फ्रांस की आधिकारिक भाषा है।

6. अरबी (Arabic)

यह भाषा इब्रानी भाषा से सम्बंधित है। अरबी भाषा को इस्लामिक देशों में अधिक संख्या में प्रयोग में लाया जाता है। सीरिया ,सऊदी अरब ,ईराक सूडान आदि में इस भाषा का प्रयोग किया जाता है। अरबी भाषा को 27.40 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है।

7. बंगाली (Bengali)

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में बंगाली भाषा का स्थान सातवां है। बंगाली भाषा को लगभग 27.27 करोड़ लोगों द्वारा बोलै जाता है।

8. रूसी (Russian)

रुसी भाषा रूस की आधिकारिक भाषा है इसके अतिरिक्त यह किर्गिस्तान ,बेलारूस और कजाकिस्तान की भी ऑफिसियल लैंग्वेज है। इस भाषा को दुनिया के 25.82 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है।

9. पुर्तगाली (Portuguese)

Most Spoken Language in The World की सूची में पुर्तगाली भाषा नवें स्थान पर आती है। यह यूरोपीय भाषा है जो पुर्तगाल में मुख्य रूप से प्रयोग में लायी जाती है। विश्व में कुल 25.77 करोड़ लोगों द्वारा पुर्तगाली भाषा का प्रयोग किया जाता है।

10. उर्दू (Urdu)

उर्दू भाषा को दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में टॉप टेनमें अंतिम स्थान प्राप्त है। उर्दू हिन्द आर्य भाषा है जिसे भारत सहित कई देशों में बोला जाता है। उर्दू भाषा को दुनिया में लगभग 23.13 करोड़ लोगों द्वारा प्रयोग में लाया जाता है।

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा से जुड़े सवाल

दुनिया में कौन कौन सी भाषाएँ बोली जाती हैं ?

संसार में एक अनुमान के अनुसार कुल भाषाओँ की संख्या 6000 से भी अधिक हैं। दुनिया में लगभग 90 प्रतिशत भाषाएँ ऐसी हैं जिन्हें 1 लाख से भी कम लोगों द्वारा बोला जाता है। 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा लगभग 200 भाषाएँ बोली जाती हैं।

विश्व की सबसे पुरानी भाषा कौनसी है ?

तमिल भाषा को विश्व की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है।

हिंदी भाषा का स्थान विश्व में बोली जाने वाली भाषाओँ में किस स्थान पर है ?

हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

दुनिया की पहली भाषा किसे माना गया है ?

सुमेरियन को विश्व की पहली भाषा माना जाता है।

हिंदी भाषा का जन्म किससे हुआ ?

हिंदी भाषा का जन्म संस्कृत से ही हुआ है। यह भाषा वैदिक संस्कृत की उपज है।

सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौनसी है ?

दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा मैंडरिन है। यह भाषा चीन के उत्तरी ,दक्षिणी ,पश्चिमी क्षेत्रों में अधिक बोली जाती है।

Leave a Comment

Join Telegram