SIDBI क्या है? SIDBI की फुल फॉर्म क्या है और सिडबी क्या कार्य करता है जाने हिंदी में

भारत एक विकासशील देश है और विकास के पथ पर हमेशा अग्रसर रहता है। भारत सरकार अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर सकारात्मक कदम उठाते रहती है। देश की अर्थव्यवस्था में जो सबसे अधिक योगदान देते हैं वो हैं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग। ये उद्योग लोगों के द्वारा तथा समूह के द्वारा छोटे स्तर पर स्थापित किए जाते हैं और ये सभी उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाइयों तक पहुँचाने में बहुत बड़ा योगदान देते हैं।

इसीलिए सरकार का इन उद्योगों की तरफ ध्यान अधिक रहता है। क्योंकि यदि ये सभी उद्योग अच्छे से चलते हैं तो इसका यह मतलब है कि ये सभी छोटे उद्योग मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को विकास की ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम हैं।

सरकार इन उद्योगों की तरफ विशेष ध्यान देती है और बहुत सी वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराती है ताकि इन उद्योगों को किसी भी प्रकार का वित्तीय मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। इन्हीं कारणों से विभिन्न प्रकार के वित्तीय संस्थान चलाती है और इन सब में सबसे प्रमुख है SIDBI (सिडबी)।

SIDBI क्या है? - SIDBI की फुल फॉर्म क्या है और सिडबी क्या कार्य करता है जाने हिंदी में
SIDBI क्या है?

आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको SIDBI के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जिससे आपको इस संस्थान के द्वारा होने वाले कार्यों तथा इसकी उपयोगिता के बारे में पता चलेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

SIDBI क्या है | What is SIDBI ?

SIDBI एक प्रकार का वित्तीय बैंक है, जो देश के सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों को ऋण प्रदान करती है और इन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। SIDBI अपनी यह सुविधा MSME के अंतर्गत प्रदान करती है। भारत की अर्थव्यवस्था का यह महत्वपूर्ण स्तम्भ है। आसान भाषा में कहीं तो सिडबी छोटे, बड़े और माध्यम वर्गीय उद्योगों को लोन सुविधा देता है और साथ ही इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है।

यह भारत का एक मुख्य विकास वित्तीय संगठन है, जो भारत के फाइनेंसियल सर्विस के अंतर्गत अपना कार्य करती है। सिडबी के स्थापित होने के समय पर इसकी कुल 05 क्षेत्रीय ऑफिस और 21 शाखाएं थी और वर्तमान समय में सिडबी की देश में 05 क्षेत्रीय ऑफिस और 73 शाखाएं मौजूद है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
स्थापना02 अप्रैल 1990
मुख्यालयलखनऊ (उत्तरप्रदेश)
विभागवित्त मंत्रालय
अध्यक्षशिवसुब्रमण्यम रमन
आधिकारिक वेबसाइटwww.sidbi.in

SIDBI फुल फॉर्म

  • SIDBI – Small Industrial Development Bank Of India
  • सिडबी – भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक

सिडबी का इतिहास | History of SIDBI

SIDBI की स्थापना आज से लगभग 31 वर्ष पूर्व 02 अप्रैल 1990 में हुई थी। उस समय सिडबी के CEO मुहम्मद मुस्तफा थे जो की 1995 में एक आईएस अफसर भी रह चुके थे। सिडबी भारत की एक प्रमुख विकास वित्तीय संस्था है जिसे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के नाम से जाना जाता है।

सिडबी RBI द्वारा रेग्युलेटेड चार अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं में से एक है। सिडबी का मुख्यालय उत्तरप्रदेश के लखनऊ में स्थित है और वर्तमान में इसके अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यम रमन हैं। इस संस्था का उद्देश्य एमएसएमई के क्षेत्र में वित्तीय सुविधा प्रदान करना है और भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नए आयाम तक पहुँचाने में सक्षम बनाना है।

सिडबी के कार्य ?

जैसा कि आप लोग जान चुके होंगे की सिडबी का मुख्य कार्य छोटे, बड़े और माध्यम वर्गीय उद्योगों को लोन की सुविधा देना है। ताकि वो बेहतर कार्य कर सकें जिससे अर्थ व्यवस्था में तेज़ी से वृद्धि हो सके। SIDBI क्रेडिट प्लस मॉडल के अंतर्गत कार्य करती है, यह MSME को सलाह और सुविधाएं प्रदान करती है। सिडबी के मुख्य कार्य कुछ इस प्रकार है-

  • सिडबी नियमित बैंकों, एसएफसी, एनबीएफसी, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और अन्य वित्तीय के जरिए ऋण प्रदान करता है।
  • सिडबी हमेशा सतत विकास के लिए वित्त योजनाए प्रदान करता है।
  • एमएसएमई में स्वच्छ उत्पादन और ऊर्जा दक्षता शामिल है।
  • सिडबी एमएसएमई सेवा क्षेत्रों और अन्य लघु-स्तरीय उद्योगों को ऋण व मौद्रिक सहायता प्रदान करता है।
  • सिडबी सभी उद्योगों में फाइनेंसियल हेल्थ को सुनिश्चित करने के लिए कमर्शियल बैंकों की भी सहायता करता है।
  • सिडबी MSME में ऋण की स्थिति को मजबूत करता है और कौशल विकास को बढ़ावा देता है।

SIDBI से लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • MSME रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • 9 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • अपने उद्योग के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट

SIDBI से हुए प्राप्त लाभ

  • सिडबी ने अभी तक देश के कुल 1.16 लाख उद्योगपतियों को उनकी छमता के अनुसार आगे बढ़ाया है।
  • SIDBI ने MSME को बढ़ावा देने के लिए अभी तक लगभग 5.40 लाख करोड़ रूपये का खर्च किया है।
  • SIDBI की मदद से 360 लाख लोगों के बिजनेस जुड़े और एक अच्छा विकास किया है।

SIDBI क्या है से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर

SIDBI क्या है ?

सिडबी एक वित्तीय संस्थान है जो सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों को ऋण की सुविधा प्रदान करती है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान होती है।

SIDBI की फुल फॉर्म क्या है ?

SIDBI की फुल फॉर्म Small Industrial Development Bank Of India है जिसे हिंदी में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक कहा जाता है।

SIDBI की स्थापना कब हुई थी ?

SIDBI की स्थापना 02 अप्रैल 1990 को हुई थी और उस समय सिडबी के CEO मुहम्मद मुस्तफा थे।

SIDBI का मुख्यालय कहाँ है ?

SIDBI का मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

SIDBI के अध्यक्ष कौन हैं ?

SIDBI के अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यम रमन हैं।

भारत में SIDBI की शाखाओं की कुल संख्या कितनी है ?

वर्तमान समय में सिडबी की देशभर में 73 शाखाएं और 5 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

SIDBI की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है

SIDBI की ऑफिसियल वेबसाइट www.sidbi.in है।

आज हमने अपने इस आर्टिकल में सिडबी के बारे में जानकारी दी है कि यह किस प्रकार से देश के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान है और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में इसकी कितनी भूमिका है। उम्मीद है इस पोस्ट के जरिए आपको बहुत कुछ सिखने को मिला होगा। ऐसे ही पोस्ट को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क करें।

Leave a Comment