स्वयं सहायता समूह 2023 | Self help Group (SHG) क्या है? | समूह कैसे बनाएं | Benefit, Eligibility, Online Apply

जैसे की हम सभी जानते हैं की भारत में कई ऐसे स्वयं सहायता समूह मौजूद हैं जिनके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। स्वयं सहायता समूह यानी Self help Group में ऐसी महिलाएं शामिल होती हैं जो समान आय वर्ग से सम्बंधित होती हैं महिलाएं समूह के हर एक सदस्य की आर्थिक सहायता करती हैं। आमतौर पर इस समूह में 18 से 40 वर्ष के मध्य की महिलाएं शामिल होती हैं।

समूह का कार्य समूह के सदस्यों की आर्थिक सहायता करना है। आज हम आपको Self help Group (SHG) क्या है? आसान भाषा में बताएँगे। समूह कैसे बनाएं और SHG के लाभ और स्वयं सहायता समूह के लिए जरुरी पात्रता (Eligibility) और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सभी की जानकारी आप नीचे लेख में जान पाएंगे। आइये जानते हैं स्वयं सहायता समूह 2023 के बारे में विस्तार से।

Self help Group (SHG) क्या है?Benefit, Eligibility, Online Apply
Self help Group (SHG) क्या है?

स्वयं सहायता समूह (SHG) क्या है?

Self help Group (SHG) जिसे हम हिंदी में स्वयं सहायता समूह के नाम से जानते हैं, यह एक प्रकार का अनौपचारिक संघ (informal association) है। इसका उद्देश्य हाशिये यानी समाज के मध्यम तबके को आर्थिक रूप से मुख्य धारा से जोड़ना है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम ,मेघालय ,मणिपुर और दक्षिण राज्यों में स्वयं सहायता समूह काफी फला -फूला है। स्वयं सहायता समूह को कई जगहों पर माइक्रो फाइनेंस के नाम से भी जाना जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आमतौर पर SHG में 8 से 10 महिलाओं का समूह होता है लेकिन एक आदर्श Self help Group (SHG) का आकार 10 से 20 सदस्यों का होता है। यह समूह गरीब लोगों के एक छोटा समूह होता है जिसका कार्य समूह के सदस्यों की आर्थिक सहायता करना है। स्वयं सहायता समूह में उपस्थित सदस्य एक दूसरे की सहायता करते हैं और सदस्यों के बीच छोटी बचत को बढ़ावा दिया जाता है। यह बचत बैंक के पास जमा रहती है।

यह भी जाने –ग्राम पंचायत के कार्यों को कैसे देखें?

Key Highlights of Self help Group 2023

आर्टिकल का नामSelf help Group (SHG) क्या है?
समूह कैसे बनाएं
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी क्षमताओं का विकास करना।
Scheme UnderNational Rural livelihood mission (NRLM)
मंत्रालयग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार
प्रकार स्वतंत्र और अनौपचारिक
लाभसमाज की गरीब वर्ग की महिलाओं का जीवन स्तर में सुधार आएगा
लाभार्थीमहिलाएं
Self help Group (SHG)Online Applynrlm.gov.in

समूह कैसे बनाएं ?

अपने गाँव में Self help Group (SHG) बनाने के लिए कोई शिक्षित स्थानीय व्यक्ति गरीब लोगों को समूह बनाने में मदद करता है। व्यक्ति द्वारा के लाभों के बारे में लोगों को बताया जाता है। यह व्यक्ति एनिमेटर या facilitator कहलाता है। एक एनिमेटर वह व्यक्ति होता है जो पहले से समुदाय के लिए जाना जाता है। समूह में सदस्य महिलाओं में से कम से कम 3 से 4 महिलाएं पढ़ी लिखी होनी चाहिए क्यूंकि समूह में इन महिलाओं को अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष आदि बनाया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Self help Group (SHG) बनाने के लिए आपको किसी की परमिशन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। आप जब 8 से 10 महिलाओं का समूह बना लेते हैं तो इसके बाद आपको अपने ग्राम पंचायत के ब्लॉक से संपर्क करना होगा। आप समूह एक नाम रखें और आधार कार्ड ,फोटो ,राशन कार्ड आदि जरुरी दस्तावेजों को लेकर आपको अपने ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाना है और अपने समूह को लिस्ट करवाना होगा।

महिला के लिए 10 वीं पास सरकारी नौकरी 2023

समूह का उद्देश्य

  • महिलाओं में आत्मविशवास बढ़ाना और उनकी क्षमताओं का विकास करना।
  • महिलाओं के बीच समूह (group) में कार्य करने और एक दूसरे के लिए सहायता की भावना का विकास करना।
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • महिलाओं को बचत हेतु प्रत्साहित करना।
  • महिलाओं में समूह के निर्णयों के निर्माण का विकास करना।
  • सामाजिक उत्तरदायित्वों को लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना।

working of Self help Group (कार्यविधि)

देश में Self-help group या स्वयं सहायता समूह का सिद्धांत 1985 में प्रतिपादित हुआ। भारत ही नहीं अन्य देशों में भी एसएचजी पाए जाते हैं। स्वयं सहायता समूह अचार सहिंता के तहत काम करती है। समूह की साप्ताहिक बैठकें होती हैं जिसमें सदस्यों द्वारा अपनी भागीदारी भी दी जाती है और चर्चाएं की जाती हैं।

ग्रुप में सभी सदस्यों द्वारा नियमित अंतराल पर बचत राशि को जमा किया जाता है। इस जमा बचत राशि को ग्रुप के सदस्यों को आवश्यकता पड़ने पर ऋण के लिए प्रदान किया जाता है।

स्वयं सहायता समूह के कार्य (SHG Work)

क्या आप जानते हैं स्वयं सहायता समूह के बन जाने के बाद समूह को गृह पंचायत के विभिन्न कार्य करने होते हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा सरकार के कई कार्यों को भी किया जाता है। ग्राम के विकास के लिए Self help Group का निर्माण किया जाता है। स्वयं सहायता समूहों में विभिन्न प्रकार के कार्यों को निर्धारित किया जाता है ;जैसे –

  • आंगनबाड़ी में सर्कार द्वारा भेजे गए खाद्य सामग्री का वितरण करना।
  • महिला मेट की भर्ती करना
  • मीटर रीडर की भर्ती
  • गांव में बीसी सखी द्वारा बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना
  • गांव में महिला मेट के माध्यम से नरेगा का कार्य करना।
  • मीटर रीडर द्वारा गांव में बिजली बिल निकालना
  • ग्राम पंचायत पर सफाई कर्मियों की भर्ती करना
  • ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई का कार्य करना।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

Self-help promoting agencies 

विभिन्न प्रकार की एजेंसी को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता की मदद से self help groups का गठन किया जाता है। विभिन्न प्रकार की स्व सहायता प्रोत्साहन एजेंसी नीचे दी गयी है –

  • सरकार (government)
  • गैर सरकारी एजेंसियां (non government agencies)
  • गरीबी प्रबंधन कार्यक्रम (poverty management program)
  • राज्य और वाणिज्यिक बैंक (State and Commercial Banks)
  • माइक्रो फाइनेंस संस्थान (Micro Finance Institute)
  • एसएचजी संघ (SHG Federation)
  • एसएचजी नेता या उद्यमी (SHG leader or entrepreneur)

SHG- Self help Group Benefit (एसएचजी के लाभ और विशेषता )

  • भारत में SHG निर्धन महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है।
  • यएसएचजी एक छोटा अनौपचारिक समूह (informal group) है। जो महिलाओं को बचत और ऋण प्राप्त करने में सहायक होते हैं।
  • स्वयं सहायता समूह की सहायता से महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
  • SHG महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है जहाँ वह अपने अनुभव एक दूसरे को बता सकती हैं और समस्याओं पर चर्चा कर सकती हैं।
  • अनेक एसएचजी द्वारा महिलाओं को दिए गए प्रशिक्षण से महिलाएं अपने हुनर का विकास कर लघु व्यवसाय स्थापित कर सकती हैं।
  • बैंक द्वारा महिलाओं को लोन प्रदान किया जायेगा।
  • यह मॉडल महिलाओं के अनौपचारिक समूह को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ता है।
  • बैंक द्वारा दिए गए ऋण पर कम ब्याज दर ली जाती है।
  • यदि महिलाएं समूह से जुडी हैं तो उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया जाता है।

(NRLM) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन

Required documents for Self help Group (SHG)

  • आधार कार्ड
  • पहचान पात्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एसएचजी का आकार

  • किसी भी प्रकार के स्वयं सहायता समूह का में महिला सदस्यों की संख्या 10 से 20 तक होती है।
  • कानूनी रूप से अनौपचारिक समूह जैसे Self help Group (SHG) में 20 से अधिक सदसय नहीं हो सकते।
  • स्वयं सहायता समूह को registered करने कीआवश्यकता नहीं होती है।

देश में स्वयं सहायता समूह का विकास

भारत सरकार द्वारा स्वरोजगार और उद्यम विकास के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए स्वयं सहायता समूह का प्रावधान किया है। स्वयं सहायता समूह गरीब नागरिकों के 10 से 20 तक के सदस्यों वाला एक स्वैच्छिक संगठन है जिसे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए चलाया जाता है।

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने साल 1997 में स्वयं सहयता समूहों को ग्रामीण गरीबों के छोटे आर्थिक रूप से पिछड़े समूह के रूप में परिभाषित किया था। Self help Group समान आर्थिक और सामाजिक पृष्ठ्भूमि वाले छोटे उद्यमियों का पंजीकृत या गैर पंजीकृत समूह होता है जिसे समूह के महिलाओं द्वारा एक सूक्ष्म राशि को बचाने के लिए सदस्यों की सहमति से एक दूसरे की सहायता और जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया जाता है।

इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना 2023

Eligibility for Self help Group (समूह में सदस्यता हेतु पात्रता)

एसएचजी में सदस्यता (Membership) के लिए आपको नीचे दी गयी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

  • एक परिवार का केवल एक व्यक्ति ही स्वयं सहायता समूह का मेंबर बन सकता है।
  • Self help Group में अत्यंत गरीब परिवार की महिला शामिल हो सकती हैं।
  • समूह में लगभग 10 महिलाएं होनी जरिऋ है यह संख्या 20 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • केवल महिलाएं ही स्वयं सहायता समूह में सदस्य बनायीं जाती हैं।
  • ग्रुप में शामिल होने के लिए सदस्यों की आर्थिक और सामाजिक पृष्ठ्भूमि सामान होनी चाहिए।
  • ऐसे व्यक्ति जो दैनिक जरूरतों के लिए साहूकारों पर निर्भरता रखते हैं।
  • सालाना आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आप किसी सरकारी या अर्धसरकारी जॉब से ने जुड़े हों।
  • आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिलाओं के पास आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • सदस्यता हासिल करने के लिए आपके पास 2.5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।

सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) के लिए Online Apply कैसे करें ?

आप CSC के माध्यम से स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए तरीके से भी स्वयं सहायता समूह में अपना पंजीकरण कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको kviconline.gov.in पर जाना होगा।
  • Website पर जाते ही इसका होम पेज खुल जायेगा।
  • homepage पर अपको नीचे की ओर Application for new unit का ऑप्शन मिलता है।
  • आपको इसके नीचे दिए Apply बटन पर क्लिक करना है। –
  • SHG ऑनलाइन अप्लाई
  • क्लिक करते ही अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन हेतु कुछ इस प्रकार से एक पेज खुलेगा – application form for pmegp shg
  • अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • सभी जानकारियों को सही से भरने के बाद आपको सबसे नीचे दिए save Applicant Data के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार से आपका स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण (Self help Group online registration) पूरा हो जायेगा।

NRLM SHG Bank Lone proposal के लिए online Apply कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको National Rural livelihood mission (NRLM) की ऑफिसियल वेबसाइट nrlm.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर आते ही आपको पेज के मेनूबार में Quick Links का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें। Self help Group -bank loan for shg online form
  • जैसे ही आप क्लिक करते हैं इसके नीचे आपको SHG Bank Loan का ऑप्शन दिखाई देगा इसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा।
  • यहाँ आपको नए पेज पर तीन चरणों को पूरा करना होगा। apply loan for SHG
  • स्टेप -1 में आपको सबसे पहले बेसिक डिटेल्स भरनी होगी जैसे अपना नाम ,सदस्य नाम आदि।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको login करना होगा।
  • लॉगिन के लिए अपना यूजर नाम ,पासवर्ड ,कैप्चा डालें और login बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुल जायेगा।
  • फॉर्म में पूछी सभी जानकारियों को सही से भरें और submit करें।
  • इस प्रकार सभी डिटेल्स को डालने के बाद सबमिट करने के बाद आपका एप्लीकेशन वेरिफाई होगा।
  • वेरिफाई होने के उपरांत आपका NRLM SHG Bank Lone proposal के लिए आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।

स्वयं सहायता समूह 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

SHG का पूरा नाम क्या है ?

एसएचजी का फुल फॉर्म self help group है इसे हिंदी में स्वयं सहायता समूह के नाम से जानते हैं।

National Rural livelihood mission (NRLM) की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

NRLM की आधिकारिक वेबसाइट nrlm.gov.in है।

SHG Bank Lone proposal के लिए आवेदन कैसे करें ?

आप ational Rural livelihood mission (NRLM) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर SHG Bank Lone के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर क्विक लिंक पर जाकर आपको SHG Bank Loan का ऑप्शन मिलता है इसपर क्लिक कर जरुरी जानकारी भरें। जानकारियों को भरने ले बाद वेरिफाई करें और एप्लीकेशन को सबमिट करें।

स्वयं सहायता समूह के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

आप kviconline.gov.in वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर Application for new unit पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर स्वयं सहायता समूह के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Swayam sahayata samuh में सदस्यों की संख्या कितनी होनी चाहिए ?

SHG यानी self help group में सदस्यों की संख्या 10 से अधिक और 20 से कम होनी चाहिए।

भारत में स्वयं सहायता समूह की स्थापना कब से की गयी ?

देश में एसएचजी की उत्त्पति 1972 में स्वनियोजित महिला संघ की स्थापना के समय से मानी जाती है।

Leave a Comment