Pandokhar Sarkar Dham Darbar 2023: ऐसा चमत्कारी स्थान जहां श्रद्धालुओं के पूरे हो जाते हैं, सारी मन्नते?

भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहाँ की मान्यता देश ही नहीं विदेशों में भी है। भारत अपने कई चमत्कारी मंदिरों और स्थानों के कारण विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुका है। तिरुपति बालाजी मंदिर ,सोमनाथ मंदिर ,काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे चमत्कारी मंदिरों के बारे में तो अपने सुना ही होगा पर क्या आप जानते हैं ऐसे ही चमत्कारी स्थानों में से एक नाम Pandokhar Sarkar Dham का भी आता है।

खाटू श्याम जी दर्शन 2023 ऑनलाइन बुकिंग

Pandokhar Sarkar Dham Darbar 2023: ऐसा चमत्कारी स्थान जहां श्रद्धालुओं के पूरे हो जाते हैं, सारी मन्नते?
Pandokhar Sarkar Dham Darbar 2023

आज हम आपको भारत के जाने माने पांडोखर सरकार धाम के बारे में जानकारी देंगे। Pandokhar Sarkar Dham Darbar एक चमत्कारी स्थान है जहाँ हर कोई एक बार जरूर जाना चाहेगा। तो चलिए जानते हैं इस Pandokhar Sarkar Dham के बारे में विस्तार से।

पंडोखर सरकार धाम (मध्य प्रदेश)

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पंडोखर सरकार एक ऐसा दिव्य दरबार है जहां पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण का दावा इस दरबार में किया जाता है। इस स्थान में यदि कोई भी मरीज अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर आता है तो वह खाली हाथ नहीं जाता। यहां पंडोखर सरकार के आशीर्वाद से लोगों के जीवन में कई चमत्कार देखने को मिले हैं।

ग्राम पंडोखर में हनुमान जी का मंदिर है और हर अमावस्या को यहां पर भक्तों का ताँता लगा रहता है। पंडोखर सरकार धाम के दरबार में दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों ही तरीकों की समस्याओं का समाधान होता है। यह स्थान भक्तों की अर्जी सुनने के लिए काफी विख्यात है। देश के कोने -कोने से भक्त अपनी समस्या को लेकर इस दरबार में आते हैं। दरबार में भक्त अपनी कोई भी समस्या लेकर आ सकते हैं। भक्तों को अपनी समस्या का समाधान एक पर्ची पर लिखकर बता दिया जाता है।

पंडोखर सरकार धाम के पास से पुष्पवती नदी भी गुजरती है। इस नदी में दूर दूर से आये हुए भक्त पहले स्नान करते हैं। स्नान के बाद भक्तों द्वारा यहाँ से पुष्पवती नदी का पानी हनुमान जी के मंदिर में ले जाया जाता है और इस जल से मंदिर का जलाभिषेक किया किया जाता है। हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है और इस पाठ के पुरे होने के बाद भक्तजन Pandokher Sarkar Dham के पुरोहित गुरु शरण शर्मा जी महाराज से भेंट करते हैं और सभी भक्त यहाँ अपनी समस्या गुरूजी को बताते हैं और गुरु शरण महाराज जी द्वारा उनकी समस्याओ का समाधान किया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी देखें – बागेश्वर धाम सरकार: घर बैठे अर्जी लगाने का सफल तरीका

Pandokher Sarkar Dham Highlight

स्थान का नामबालाजी मंदिर पंडोखर सरकार धाम
(Bala ji Mandir Pandokher Sarkar)
Pandokher Sarkar Dham पुरोहित का नामगुरु शरण शर्मा महाराज
Pandokher Sarkar Dham sarkar contact no (संपर्क सूत्र )9630118128 / 7610100002
Pandokher Sarkar Dham address (पता)पंडोखर धाम तहसील भाण्डेर जिला दतिया (मध्यप्रदेश)
गांव का नामPandhokar
राज्यमध्य प्रदेश
जिलादतिया
Pandokher Sarkar Dham से नजदीक रेलवे स्टेशनझाँसी (उत्तरप्रदेश)
गूगल मैप पर Pandokher Sarkar Dham की स्थितियहां क्लिक करें
यूट्यूब चैनल Pandokher Sarkar Dham Chhatarpurयहां क्लिक करें

Pandokhar Sarkar Dham Darbar: ऐसा चमत्कारी स्थान जहां श्रद्धालुओं के पूरे हो जाते हैं, सारी मन्नते

भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इस धाम के बारे में शायद ही कुछ लोग जानते होंगे। यह धाम भारत के मध्य -प्रदेश के दतिया जिले के भाण्डेर तहसील में स्थित है। Pandokher Sarkar Dham ऐसा चमत्कारी स्थान है जहां श्रद्धालुओं की सारी मन्नते पूरी हो जाती हैं। उनकी सारी समस्याओं का निदान इस दरबार में किया जाता है। पंडोखर सरकार धाम में भगवान हनुमान जी की मूर्ति है और उन्हीं की कृपा से यहां आने वाले भक्तजनों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। पंडोखर सरकार धाम (मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भाण्डेर तहसील में स्थित) के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस स्थान की महाराज धर्मराज द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी।

पंडोखर सरकार के अनुयायियों का दावा है कि गुरु शरण शर्मा त्रिकालदर्शी इस स्थान पर अपना दरबार लगाते हैं जहां पर भक्त आकर अपने भविष्य, भूत और वर्तमान सभी के बारे में जानकारी ले सकते हैं। गुरु शरण शर्मा को पंडोखर सरकार के रूप में जाना जाता है। गुरु शरण शर्मा जो कि पंडोखर सरकार के रूप में जाने जाते हैं वह यहां पर अपना त्रिकालदर्शी दरबार लगाते हैं जहां पर की बड़ी संख्या में उनके अनुयायी आते हैं।

यह भी जानें – वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें

कौन है गुरु शरण शर्मा पंडोखर सरकार?

पंडोखर सरकार के रूप में विख्यात पंडोखर सरकार धाम के पुरोहित गुरु शरण शर्मा का जन्म भिंड जिले की तहसील लहार में बरहा नाम के गांव में 1983 हुआ था। गुरु शरण शर्मा कान्यकुब्ज ब्राह्मण है जोकि 1992 में पंडोखर सरकार धाम की गद्दी पर बैठे थे। साल 1999 से गुरु शरण शर्मा पंडोखर सरकार इस स्थान में अपना दरबार चला रहे हैं।

Pandokhar Sarkar Dham कैसे और कब जाएं?

Pandokhar Sarkar Dham का दरबार पहले अमावस्या से पंचमी तक ही लगता था। बाद में पंडोखर सरकार धाम को 365 दिन ही भक्तों के लिए खोल दिया गया। Pandokhar Sarkar Dham में यदि आपकी इच्छा भी गुरु जी से मिलने की है और आप भी अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं तो अब आप आसानी से पंडोखर सरकार धाम में गुरु जी से मिल सकते हैं। अब आपको उनसे मिलने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले भक्तों को Pandokhar Sarkar Dham के गुरु जी से मिलने के लिए 10 से 15 दिन का वक्त लगता था किन्तु अब ऐसा नहीं है।

यहाँ दूर -दूर से काफी भक्त दर्शन के लिए आते हैं और दरबार में अपनी अर्जी लगाते हैं। ऐसे सभी भक्त जो पंडोखर सरकार धाम जाने की इच्छा रखते हैं वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पंडोखर सरकार धाम जाने के लिए इसके सबसे नजदीकी पड़ने वाले रेलवे स्टेशन झांसी उत्तर प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से जा सकते हैं। यदि आप ट्रेन से नहीं जाना चाहते हैं और आपके पास अपनी गाड़ी है तो आप सीधे मध्यप्रदेश के दतिया में जाकर पंडोखर सरकार धाम के दर्शन कर सकते हैं। आप गूगल मैप पर Pandokher Sarkar Dham की स्थिति को देखकर आसानी से वहां पहुंच सकते हैं।

Pandokhar Sarkar Online Registration

अगर आप भी पंडोखर सरकार धाम दरबार जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि आप अपना पंजीकरण /रेजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पंडोखर धाम जाना होगा। धाम में आपको काउंटर पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। भक्तों को यह ध्यान रखना होगा की Pandokhar Sarkar dham में अपना रेजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। आपक रेजिस्ट्रेशन पंडोखर सरकार धाम में जाकर ही करना होगा।

पंडोखर सरकार फीस कितनी है ?

पंडोखर सरकार धाम यात्रा के लिए आपको शुल्क देना ही है यह जरुरी नहीं है। आप अपने हिसाब से कितनी भी राशि का दान कर सकते हैं। आप जो भी राशि देंगे उस राशि को मंदिर निर्माण के कार्य या भंडारे में उपयोग में लाया जाता है। Pandokher Sarkar Dham में भक्तों के रहने की व्यवस्था से लेकर उनके खाने की व्यवस्था की जाती है। भक्त यहाँ पर 1 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की रसीद कटवा सकते हैं। यहाँ आपको लाइन लगानी होती है और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। पंडोखर धाम में सभी भक्तों को निशुल्क भोजन भी कराया जाता है।

संपर्क नंबर (Pandokhar dham Sarkar संपर्क सूत्र )

यदि आप पंडोखर सरकार धाम जाना चाहते हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या बुकिंग ,लोकेशन किसी भी प्रकार की परेशानी का हल चाहते हैं तो आप पंडोखर सरकार के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं –Pandokhar Sarkar टोल-फ्री नंबर नीचे दिए गए हैं –

  • 9958273274
  • 7354142551
  • 7354377777
  • 9630118128 (राजीव खली)

FAQs: Pandokhar Sarkar Dham Darbar

पंडोखर सरकार धाम कहां है?

Pandokhar Sarkar Dham Darbar भारत में मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित है |

पंडोखर सरकार धाम चर्चा में क्यों है?

मध्य प्रदेश में स्थित पंडोखर सरकार धाम अपने चमत्कार के लिए जाना जाता है। इस स्थान पर भक्त अपनी अर्जी लेकर जाते हैं उन्हें यहाँ अपनी समस्याओं का समाधान मिलता है। गुरूजी द्वारा भक्तों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। भक्तों के भूत ,भविष्य और वर्तमान के बारे में पर्ची पर लिख कर बता दिया जाता है।

क्या Pandokhar Sarkar dham का Online registration हो सकता है ?

जी नहीं इसका कोई वेबसाइट नहीं है। यदि आपको Pandokhar Sarkar dham के दर्शन करने हैं तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन पंडोखर सरकार धाम में जाकर ही करना होगा।

Pandokhar Sarkar dhaam की Fees कितनी है ?

गुरूजी से भेंट करने के लिए भक्तों को पंडोखर धाम के लिए फीस भक्तों को अपनी इच्छानुसार देनी होती है। भक्त 1 रुपए से लेकर 10000 रुपए या इससे अधिक भी दे सकते है। यह पुरे तरीके से भक्तों पर निर्भर करता है।

दतिया से पंडोखर धाम कितना दूर है ?

पंडोखर धाम दतिया जिले से काफी दूरी पर है। दतिया से पंडोखर धाम 51.3 किलोमीटर की दूरी पर है।

यह भी जानें –

Leave a Comment