बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए क्या करें। घर बैठे अर्जी कैसे लगायें बागेश्वर धाम के लिए, यहाँ जानें।

बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) आज लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक बन चुका है। बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार गढ़ा, जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश) (Gadha, Chhatarpur, MP) में लगता है।

दिव्य दरबार बागेश्वर धाम सरकार में लाखों लोगो की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण अधिकतर लोग नहीं पहुँच पाते हैं।

बागेश्वर धाम सरकार वाले महाराज जी श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी (Dhirendra Krishna Shastri Ji) ने इसके लिए भी एक उपाय बताया है कि घर बेठे बागेश्वर धाम मे अर्जी कैसे लगाएं।

अपने घर पर एक लाल रंग का कपड़ा लेना है, एक नारियल लेना है, फिर अर्जी को नारियल के साथ लाल रंग के कपड़े में बांध देना है।

फिर बागेश्वर धाम सरकार के मंत्र का जाप करना है- ॐ बागेश्वराय नम: और इस मंत्र की एक माला हर रोज करनी है।

माला करने के बाद आपको लहसुन, प्याज, मांस व मदिरा अपने घर मे लाना व खुद खाना वर्जित है। आप इस विधि को घर पर बैठे-बैठे करें।