वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें – Best Places To Visit Near Vaishno Devi Mandir In Hindi

भारत में आपको उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम कई धार्मिक स्थल देखने को मिल जायेंगे। भारत के 108 शक्तिपीठों में से एक वैष्णो देवी मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी एक खास जगह रखता है।

वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर राज्य के त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित है, जो कि कटरा से लगभग 15 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। कटरा जम्मू कश्मीर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जहाँ आप वायु, रेल, सड़क मार्ग से देश के किसी भी कोने से पहुंच सकते हैं।

Best Places To Visit Near Vaishno Devi Mandir In Hindi
Best Places To Visit Near Vaishno Devi Mandir In Hindi

वैष्णो देवी मंदिर के अतिरिक्त भी जम्मू-कश्मीर में आपको इसके आस-पास कई सारी जगह घूमने को मिल जाएँगी। आज हम आपको वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें कौन -कौन सी हैं इनके बारे में बताएँगे।

Best Places To Visit Near Vaishno Devi Mandir

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Vaishno Devi Mandir जोकि हिन्दुओं का पवित्र धार्मिक स्थल है। यहां देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। जम्मू में स्थित माता वैष्णो का मंदिर 108 शक्ति पीठ में से एक है।

माँ आदिशक्ति दुर्गा का स्वरुप मानी जाने वाली माता वैष्णो देवी को त्रिकुटा और वैष्णवी ,शेरावाली के नाम से भी जाना जाता है। जम्मू में आपको माँ वैष्णो देवी की मंदिर के दर्शन तो होते ही हैं साथ ही साथ आपको यहाँ पर Vaishno Devi Mandir के आस -पास घूमने की सबसे अच्छी जगहें भी मिल जाएगी।

त्रिकुटा पर्वत, अर्धकुवारी गुफ़ा, चरण पादुका मंदिर आदि वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें हैं। यदि आप भी वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो आप Vaishno Devi Mandir के आसपास स्थित सबसे अच्छी जगहों पर भी जरूर घूमने जाएँ। नीचे हम आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के आस -पास घूमने के लिए अच्छे स्थान कौन कौन से हैं इसके बारे में बताएँगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Key Highlights of Vaishno Devi Mandir In Hindi

आर्टिकल का नामवैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें
वैष्णो देवी मंदिर की स्थितिरियासी जिला ,जम्मू कश्मीर
मंदिर शामिल है108 शक्ति पीठ में
मंदिर पहुंचने के लिए चढ़ाई14 किलोमीटर
मंदिर के आसपास घूमने की जगहत्रिकुटा पर्वत ,भैरो मंदिर ,बाण गंगा नदी,गीता मंदिर ,पटनीटॉप आदि
माँ वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटmaavaishnodevi.org

वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें

माता वैष्णो देवी मंदिर में जाकर माता के दर्शन करने की इच्छा हर हिन्दू रखता है। यदि आपका इस बार जम्मू जाने का विचार बन रहा है तो यह मौका हाथ से मत जाने दीजिये।

माँ वैष्णोदेवी जो सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं उनके दर्शन करने जरूर जाएँ। यदि आप यह सोच रहे हैं की माता वैष्णो देवी मंदिर के अतिरिक्त आस-पास और कौन कौन से स्थानों में आप घूमने जा सकते हैं ,तो यह लेख विशेष रूप से आपके लिए ही है।

जैसे की माँ वैष्णो देवी में 108 शक्ति पीठ है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार यहाँ आना चाहिए उसी प्रकार केदारनाथ में बारह ज्योतिर्लिंग में से है। जिसके दर्शन करने से सभी समस्या का समाधान हो जाता है।

नीचे आपको वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें कौन-सी हैं, उनकी जानकारी दी गयी है।

अर्धकुवारी गुफ़ा या गर्भजून गुफा

ardhkunvari gufa
ardhkunvari gufa

माँ वैष्णो देवी का प्राचीन गुफा हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इस अर्धकुंवारी माता गुफा के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा रही है। इस गुफा को आमतौर पर सुरक्षा कारणों से बंद रखा जाता है। इसके स्थान पर कृत्रिम गुफा को बनाया गया है।

अर्धकुवारी गुफ़ा के कई सारे रहस्य हैं। Ardhkuwari Gufa माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है और इसका भी अपना खास महत्त्व है।

ऐसा माना जाता है, की मंदिर निर्माण कराने वाले पंडित श्रीधर को करीब 700 साल पहले माता ने बच्ची के रूप में प्रकट होकर इस गुफा के बारे में जानकारी दी थी। यह गुफा उस वक्त भक्तों के लिए खोली जाती है। जब भक्तों की संख्या 10,000 से कम होती है।

आमतौर पर यह गुफा दिसंबर और जनवरी महीने में खोल दी जाती है। अर्धकुवारी गुफा को गर्भजून गुफा के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि यह गुफा माता के गर्भ के समान है।

भूमिका मंदिर

bhumika devi temple
bhumika devi temple

आज से लगभग 700 साल पहले माता वैष्णवी ने पंडित श्रीधर के जिस स्थान में स्वयं को प्रकट किया था उस स्थान को आज के समय में भूमिका मंदिर के रूप में जाना जाता है।

Bhumika Temple में माता वैष्णो देवी की मूर्ति है जिसके साथ साथ माता की अन्य मूर्तियां भी इस मंदिर में स्थित हैं। इसी मंदिर के पास में आपको शिपलिंग के दर्शन होते हैं।

भूमिका मंदिर कटरा रेलवे स्टेशन से लगभग 700 मीटर की दुरी पर स्थित है। जोकि वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

भैरों मंदिर 

bhairo mandir
bhairo mandir

त्रिकुटा पहाड़ी के समीप भैरो मंदिर स्थित है। यह मंदिर माता वैष्णोदेवी मंदिर के बाद अगले तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। माता के दर्शन के बाद श्रद्धालु भैरो मंदिर (Bhairon Temple) में भैरवनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसा मन जाता है की माता वैष्णों देवी की यात्रा तब तक पूरी नहीं मानी जाती जब तक श्रद्धालु भैरो मंदिर में श्रद्धांजलि नहीं देते हैं।

भैरों मंदिर का अपना विशेष महत्त्व है। जब भी आप माता वैष्णों देवी मंदिर दर्शन करने जाएँ तो भैरों मंदिर के दर्शन भी जरूर करें। यह मंदिर वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की प्रसिद्ध जगह में से एक है।

पटनीटॉप

पटनीटॉप -Patnitop
पटनीटॉप -Patnitop

आप वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं तो एक बार पटनीटॉप भी जरूर जाएँ। जिस प्रकार माँ वैष्णो मंदिर भक्तों का आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थान रखता है उसी प्रकार से प्रकृतिक खजाने से भरपूर patnitop ऊँचे -ऊँचे देवदार के वृक्षों और बड़े -बड़े पहाड़ों के लिए काफी विख्यात है।

यदि सुकून चाहते हैं और प्रकृति की गोद में कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो एक बार वैष्णो देवी मंदिर के पास घूमने की सबसे अच्छी जगह पटनीटॉप जरूर जाएँ।

आपको पटनीटॉप में पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग आदि कई प्रकार के रोमांचकारी खेलों का लुफ्त उठाने का मौका मिलता है।

यदि इस बार आप जम्मू जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वैष्णो देवी मंदिर के साथ साथ पटनीटॉप जरूर जाएँ। आप यदि कटरा से पटनीटॉप जाते हैं तो आपको इसके लिए लगभग 1 घंटे का समय लग जाता है।

सनासर

Sanasar near vaishno devi
Sanasar near vaishno devi

जम्मू से लगभग 119 किलोमीटर और कटरा से लगभग 2 घंटे और पटनीटॉप से 17 किलोमीटर की दुरी पर एक खूबसूरत हिल स्टेशन सनासर (Sanasar) स्थित है।

यह सैलानियों को अपनी ओर खूबसूरत दृश्यों और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए आकर्षित करता है। यह माता वैष्णो देवी मंदिर के आस-पास की घूमने के लिए प्रसिद्ध जगहों (Best Places To Visit Near Vaishno Devi Mandir) में से एक है।

यदि आप कटरा जा रहे हैं तो सनासर (Sanasar) हिल स्टेशन जाना न भूलें। सनासर कप के आकार का घास का मैदान है जो शंकु के अकार के पेड़ों से गिरा हुआ है। अपनी यात्रा में रोमांच लेन के लिए सनासर जरूर जाएँ।

यहाँ आप बोट राइड ,पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी कई मजेदार एक्टिविटीज को अपने दोस्तों और परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। आपको पटनीटॉप -सनासर रोड पर माधा टॉप में जाने स्कीइंग का अवसर भी मिलता है।

शिव खोरी

shiv khori
shiv khori

कटरा से लगभग 70 किलोमीटर की दुरी पर भगवान शिव की पवित्र गुफा शिवखोली स्थित है। शिव खोली एक आश्चर्यजनक गुफा है गर्भगृह के मध्य में प्राकृतिक रूप से निर्मित 4 फ़ीट ऊँचा शिव लिंग है।

शिव खोरी भगवान शिव की गुफा डमरू के आकार में है यानी यह गुफा अपने दोनों सिरों से चौड़ाई में अधिक है और मध्य में संकरी है। गुफा की चौड़ाई कहीं कहीं पर काफी संकरी है जहाँ से निकल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

Shiv Kholi कई सारी विशेषताओं को अपने अंदर समाये हुए है। सड़क मार्ग द्वारा शिव खोरी कटरा/जम्मू से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह भी वैष्णोदेवी मंदिर के आसपास घूमने की अच्छी जगहों में से एक है।

देवा माई

देवा माई deva mai
देवा माई deva mai

कटरा से लगभग 4 किलोमीटर पहले लगभग 3.5 किलोमीटर के मोड़ पर देवा माई का पवित्र स्थान पड़ता है। यह स्थान माता वैष्णोदेवी की यात्रा पर दूसरा दर्शन मन जाता है।

ऐसी मान्यता है की माँ शक्ति वैष्णोदेवी ने देवा माई में एक छोटी बच्ची के रूप में यहाँ वास कर अपनी तपस्या पूरी की थी। माता वैष्णो देवी ने इसी स्थान में 110 वर्ष रहकर आध्यात्मिक विषयों का अनुसरण किया। इसी स्थान पर माता ने अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया था और अपनी तपस्या पूरी की थी।

famous Places To Visit Near Vaishno Devi Mandir FAQs –

कौन-कौन सी जगहें वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने के लिए अच्छी हैं ?

यदि हम बेस्ट प्लेसेस टू विजिट नियर वैष्णो देवी मंदिर की बात करें तो आप मंदिर के आस-पास कई सारी जगहों में घूमने जा सकते हैं -त्रिकुटा पर्वत ,भैरो मंदिर ,बाण गंगा नदी,गीता मंदिर ,पटनीटॉप ,झज्जर कोटली,सनासर, शिव खोरी,बाबा धनसार ,देवा माई ,नौ देवी मंदिर आदि।

वैष्णोदेवी मंदिर कैसे जाएँ ?

आप सड़क ,वायु मार्ग से माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपको कटरा से माता के भवन तक 13 किलोमीटर की यात्रा तय करनी होती है। आप पालकी ,टट्टू या हेलीकाप्टर से यहाँ पहुंच सकते हैं।

Vaishno Devi Mandir के आस-पास बढ़िया जगह /famous Places कौनसी है ?

आप माँ वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जाते हैं तो आपको इस मंदिर से ही कुछ ही दुरी में कई सारी घूमने की जगह मिल जाएँगी। आप पटनीटॉप ,सनासर में घूमने जा सकते है। यह दोनों जगह अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और विभिन्न प्रकार के रोमांचकारी क्रियाकलापों के लिए प्रसिद्ध है। आप पटनीटॉप में पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Comment