भारत सरकार द्वारा देश के सभी नागरिकों के लिए My Scheme Portal 2023 को शुरू किया गया है। आप सभी अब केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक ही मंच से खोज सकेंगे। नागरिक My Scheme Portal की आधिकारिक वेबसाइट myscheme.gov.in पर जाकर बड़ी ही आसानी से योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। उन्हें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए योजनाओं के अलग -अलग पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप माई स्कीम पोर्टल पर श्रेणियों के आधार पर अपने लिए योजनाएं खोज सकेंगे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको My Scheme Portal 2023 की official website myscheme.gov.in पर सरकारी योजना लिस्ट कैसे खोजें ? इसकी जानकारी देंगे। आप केंद्र सरकार की योजनाओं को My Scheme Portal पर फ़िल्टर कर आसानी से खोज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं myscheme.gov.in पर Government Schemes list को खोज की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से ।
इसे भी जानें – प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट जारी
Table of Contents
myScheme पोर्टल क्या है ?
नागरिकों को कई बार सरकारी योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नहीं रहती। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के लिए वैसे तो कई प्रकार की योजनाएं चलायी जाती हैं लेकिन पर्याप्त जानकारी न होने के कारण हम उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं। सरकार द्वारा नागरिकों की इस समस्या को दूर करने के लिए myScheme portal को शुरू किया गया है। यहाँ से आप केंद्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में जान सकेंगे जैसे योजना का विवरण ,लाभ ,आवेदन प्रक्रिया आदि।
myscheme.gov.in पर आपको अपने लिए बेस्ट स्कीम खोजने में सहायता मिलती है। इतना ही नहीं नागरिक अपनी आयु ,लिंग ,आय ,और श्रेणी के आधार पर अपने लिए सरकारी योजनाओं की सूचि को आसानी से कुछ ही स्टेप्स में देख सकते हैं। इतना ही नहीं आपको माई स्कीम पोर्टल 2023 में योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया ,राज्य /केंद्रशासित प्रदेशों की योजनाओं को खोजने में मदद मिलती है।
यह भी जानें- जानिए वैलेंटाइन डे के लिए एक अच्छा उपहार क्या है?
Key Highlights of My Scheme Portal 2023
पोर्टल का नाम | My Scheme Portal (माई स्कीम पोर्टल) |
शुरू किया गया | केंद्र सरकार द्वारा |
पोर्टल का उदेश्य | नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभ | नागरिक विभिन्न श्रेणियों के आधार पर एक ही स्थान से योजनाओं को खोज सकेंगे |
वर्ष | 2023 |
My Scheme Portal official website | myscheme.gov.in |
इसे भी जानें – डिजिटल लॉकर डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं
My Scheme Portal का उद्देश्य
देश में नागरिकों को सरकार द्वारा माई स्कीम पोर्टल के माध्यम से एक ही पोर्टल पर सभी तरह की सरकारी योजनाओं को उपलब्ध कराना है। नागरिकों को My Scheme Portal की सहायता से शिक्षा ,व्यापार ,कौशल एवं रोजगार ,स्वास्थ्य और कल्याण जैसे विभिन्न श्रेणियों से जुडी योजनाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराकर नागरिकों के कीमती समय को बचाया जायेगा। My Scheme Portal का उद्देश्य नागरिकों को एक ही पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
Benefits of My Scheme Portal
- देश के सभी नागरिक My Scheme Portal पर विभिन्न योजनाओं को उनकी श्रेणी के अनुसार चुकार उसका विवरण जान सकते हैं।
- पोर्टल पर आपको योजना को खोजने के लिए कई सुविधाएँ दी गयी हैं। आप फ़िल्टर कर अपनी आयु और अन्य स्थतियों के आधार पर योजना खोज सकेंगे।
- माई स्कीम पोर्टल पर नागरिकों को योजनाओं की कुल 14 श्रेणियाँ (scheme categories) दी गयी हैं जिसमें से आप अपनी आसानी से अपने लिए योजना का चयन कर सकते हैं।
- आपको पोर्टल पर ”अपने लिए योजनाएं खोजें” का ऑप्शन भी मिलता है जहाँ आप अपनी जानकारी जैसे लिंग ,उम्र,राज्य,क्षेत्र, सामाजिक श्रेणी, पारिवारिक आय आदि की जानकारी डालकर जिन भी योजनाओं के लिए आप पात्र होंगे वह जान सकते हैं।
- आप अलग अलग पोर्टल पर योजनाओं के विवरण को जानने में लगने वाले समय को बचा सकेंगे।
- पोर्टल से आप विभिन्न योजनाओं के बारे में जान सकेंगे और उनके लाभ ,पात्रता ,लाभ राशि आदि की जानकारी ले सकेंगे।
इसे भी जानें-आधार कार्ड में अपना नाम कैसे सुधारें
List of Government Schemes on My Scheme Portal
My Scheme Portal पर आपको विभिन्न विभाग /मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। नीचे टेबल में आपको My Scheme Portal (myscheme.gov.in ) पर उपलब्ध सरकारी योजनाओं की सूची (Government Schemes list) दी गयी है –
योजना की श्रेणी (Category of Scheme) | योजनाओं की संख्या (number of Government Schemes) |
सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण | 78 |
शिक्षण और अधिनियम | 71 |
बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएं और बीमा | 42 |
स्वास्थ्य और कल्याण | 22 |
कौशल और रोजगार | 22 |
व्यापार और उद्यमिता | 18 |
उपयोगिता और स्वच्छता | 16 |
खेल और संस्कृति | 12 |
कृषि ,ग्रामीण और पर्यावरण | 11 |
आवास और आश्रय | 10 |
विज्ञान ,आईटी एवं संचार | 6 |
सार्वजनिक सुरक्षा ,कानून और न्याय | 2 |
यात्रा और पर्यटन | 2 |
यह भी पढ़ें – आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट 2023
My Scheme Portal 2023 पर सरकारी योजना कैसे खोजें ?
आप myscheme.gov.in पर government scheme को आसान प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से खोज सकेंगे। आप माई स्कीम पोर्टल पर अपने लिए योजना खोजने के नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें –
- आप My Scheme Portal पर जाकर दो तरीकों से अपने लिए योजना खोज सकते हैं।
- आपको इसके लिए सबसे पहले My Scheme Portal की ऑफिसियल वेबसाइट myscheme.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जैसे ही आप पोर्टल की वेबसाइट पर पहुंचते हैं आपको होमपेज पर find scheme for you का ऑप्शन मिलता है।
- आप चाहें तो इसी पेज पर categories के अनुसार भी योजना को खोज सकते हैं।
- जैसे ही आप find scheme for you (अपने लिए योजनाएं खोजें ) पर क्लिक कर लेते हैं आपके सामने नया पेज खुलता है। जो इस प्रकार होगा –
- नए पेज पर आपको अपने लिए सबसे best scheme खोजने के लिए अपने बारे में जानकरी देनी होती है;जैसे –
- सबसे पहले आपको अपने लिंग (मेल ,फीमेल ,ट्रांसजेंडर) आदि को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद अपनी आयु भरें
- नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें और अपना राज्य चुनें
- अपने क्षेत्र (शहरी ,ग्रामीण) का चुनाव करें
- फिर से नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें
- अपनी श्रेणी (जनरल ,ओबीसी ,एससी) चुनें नेक्स्ट पर क्लिक करें
- आगे पेज में जो भी जानकरी पूछी जाएगी उसे सही से भरे और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुल जायेगा –
- इस पेज पर आपके द्वारा भरी गयी जानकारी के अनुसार आप जिस भी योजना के लिए पात्र होंगे उनकी सूची खुल जाएगी।
- अब आपको यहाँ से एक या दो श्रेणी को चुन लेना है। और नीचे दिए submit या जमा करें बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा चुनी श्रेणी के अंतर्गत सरकारी योजनाओं की सूची खुल जाएगी। यहाँ सम्बंधित योजना की जानकारी /विवरण ,लाभ आदि खुल जायेगा।
myscheme.gov.in पर योजना का विवरण कैसे देखें ?
- आप My Scheme Portal पर दी गयी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी /विवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको myscheme.gov.in पर विजिट करना है।
- यहाँ आपको होम पेज पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं की श्रेणियां दी गयी होंगी। आप जिस भी श्रेणी की योजना का विवरण देखना चाहते हैं उसपर क्लिक करें।
- हमने उदहारण के लिए स्वास्थ्य और कल्याण योजना श्रेणी को चुना है।
- अब आप जैसे ही श्रेणी पर क्लीक करेंगे आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको योजना का विवरण देखने के लिए तीर के निशान पर क्लिक करना है –
- जैसे ही आप यहां क्लिक कर लेंगे आपके सामने योजना का विवरण -आवेदन प्रक्रिया ,लाभ आदि की जानकारी आ जायेगी।
My Scheme Portal 2023 से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –
My Scheme Portal की आधिकारिक वेबसाइट myscheme.gov.in है।
देश के नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं की सूची इस पोर्टल पर देख सकते हैं। सभी नागरिक अपनी पात्रता के अनुसार आसानी से योजना को सर्च कर सकेंगे।
myscheme.gov.in पर 14 योजना श्रेणियां हैं।