हम सभी जानते हैं की आज के समय में किसी भी दस्तावेज का सुरक्षित रखा जाना कितना जरुरी है। कई बार हम अपने जरुरी दस्तावेजों को भूलवश कहीं खो देते हैं तो इसके लिए हमे कई समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या हो अगर आप अपने जरुरी दस्तावेजों को ऑनलाइन किसी डिजिलॉकर डिजिटल लॉकर-लॉकर में सुरक्षित रख सकें। जी हाँ भारत सरकार ने देश के नागरिकों को यह सुविधा दी है जिसमें आप भी अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। आगे पढ़ें डिजिटल लॉकर Digilocker अकाउंट कैसे बनाएं ?

आपको भी यदि अपने डाक्यूमेंट्स को सुरक्षित एक ही स्थान पर रखने हैं तो आपके लिए डिजिटल लॉकर डिजिलॉकरबहुत सहायक होगा। आज हम आपको डिजिटल लॉकर डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं और डिजिलॉकर पर ऑनलाइन दस्तावेज कैसे अपलोड करें ? इसकी पूरी प्रक्रिया बताएँगे। तो चलिए जानते हैं आखिर किस प्रकार से आप भी आसानी से Digilocker पर Registration, Login कर अपने documents को Upload कर सकेंगे।
यह भी जानें – आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन 2023
Digilocker क्या है ?
भारत सरकार द्वारा डिजिटल लॉकर को लांच किया गया है। यह एक पोर्टल है जिसके माध्यम से आप अपने सभी दस्तावेज जैसे; जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट आदि को ऑनलाइन सुरक्षित रख सकेंगे। आपको अब अपने दस्तावेजों को इधर -उधर करने की आवश्यकता नहीं होगी। आप अपने मोबाइल से ही डिजिलॉकर की सहायता से जब चाहें जहाँ चाहें अपने दस्तावेजों को निकाल सकेंगे और इनका उपयोग कर सकेंगे। यह एक प्रकार का लॉकर है जो आपके बेसकीमती दस्तावेजों को सुरक्षा प्रदान करता है।
यह भी जानें – महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना
Key Highlights of Digilocker Registration, Login
आर्टिकल का नाम | डिजिटल लॉकर डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं ? Digilocker Registration, Login, Upload in Hindi |
सम्बंधित मंत्रालय | इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) |
Digilocker का उद्देश्य | देश के नागरिकों को दस्तावेजों को सुरक्षित रखने,साझा करना और सत्यापन हेतु डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध करना |
लाभ | नागरिक अपने जरुरी दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रख सकेंगे और जरुरत पड़ने पर उपयोग कर सकेंगे। |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
डिजिलॉकर ऑफिसियल वेबसाइट | digilocker.gov.in |
यह भी देखें – Cyber Crime Complaint Online Portal
डिजिटल लॉकर डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं? Digilocker Registration process
यदि आप भी अपने दस्तावेजों /documents को ऑनलाइन सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आप डिजिलॉकर में अपना अकाउंट बना सकते हैं। Digilocker पर account create करने के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जैसे ही आप इस वेबसाइट पर पहुंचते हैं आपकी स्क्रीन पर इसका होम खुल जाएगा।
- होम पेज पर आप सबसे ऊपर की ओर अपनी भाषा का चुनाव कर सकते हैं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपके दायी हाथ की तरफ भाषा के नीचे साइन इन (sign in) और साइन अप (sign up) का लिंक मिल जायेगा।
- यदि आपका डीजी लाकर पर कोई अकाउंट नहीं है तो आपको यहाँ से sign up के लिंक पर क्लिक करना होगा।जैसे ही आप इसपर क्लिक कर लेंगे आपकी स्कीन पर नया पेज खुलेगा।
- नए पेज पर आपको अपना अकाउंट बनाने के लिए पूछी गयी जानकारियों को भरना होगा।
- आपको sign up के इस पेज पर निम्लिखित जानकारियों को भरना होता है ;जैसे –
- अपना नाम (आधार के अनुसार) ,
- जन्मतिथि (आधार अनुसार)
- लिंग
- मोबाइल नंबर
- OTP (जोकि आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा )
- ईमेल आईडी और आधार नंबर
- अब अंत में आपको SUBMIT के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपका Digilocker में ACCOUNT बन चुका है।
- अब आप अपने इस डिजिलॉकर अकाउंट पर SIGN IN करके अपने जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं और इन्हें सुरक्षित रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – भारत गैस ऑनलाइन बुकिंग
digilocker.gov.in पर Login कैसे करें ?
यदि आप Digilocker Registration की प्रक्रिया को पूरा कर चुके हों तो आप इसके बाद साइन इन कर सकते हैं। अकाउंट के क्रिएट हो जाने के बाद आपको डाक्यूमेंट्स को अपलोड के लिए लॉगिन होना होगा जिसका प्रोसेस नीचे दिया गया है –
- सबसे पहले आपको डिजिलॉकर की ऑफिसियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करना होगा।
- जैसे ही वेबसाइट पर आप विजिट करेंगे आपके सामने इसका होम पेज खुलता है जहाँ आपको लॉगिन के लिए sign in के लिंक /बटन पर क्लिक करना होगा।
- sign in का लिंक वेबसाइट पर आपकी दाहिने हाथ की तरफ होगा।
- जैसे ही आप साइन इन पर क्लिक करते हैं अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन का पेज खुलता है।
- लॉगिन या साइन इन करने के लिए आपको अपना आधार /मोबाइल नंबर डालना होगा और 6 अंकों के otp को बॉक्स में भरना होगा।
- अब आपको नीचे साइन इन के बटन पर क्लिक कर लेना है।
- अब आप डिजिलॉकर वेबसाइट पर लॉगिन हो चुके हैं।
इसे भी जाने – आनलाइन ठगी की शिकायत कैसे करें?
Data available on DigiLocker (उपलब्ध आंकड़े)
पंजीकृत रजिस्टर यूजर | 143.28 मिलियन |
अब तक कुल जारी दस्तावेज | 5.62 बिलियन |
जारीकर्ता | 2311 |
अनुरोधकर्ता | 166 |
top issued documents | आधार कार्ड ,uan कार्ड ,नीति दस्तावेज ,pan सत्यापन ,बीमा पॉलिसी |
डिजिलॉकर पर ऑनलाइन दस्तावेज कैसे अपलोड करें ? (Digilocker Documents Upload in Hindi)
आप कभी भी कहीं भी अपने दस्तावेजों को डिजिलॉकर पर अपलोड कर उन्हें ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं। Digilocker पर Documents Upload के लिए आपको नीचे दिए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –
- अपने दस्तावेजों /डोक्युमेन्ट्स को अपलोड करने के लिए आपको सबसे पहले लॉगिन करना होगा।
- जैसे ही आप लॉगिन हो जायेंगे आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का ने पेज ओपन हो जायेगा जहाँ आपको मीनू बार में upload का ऑप्शन मिल जायेगा।
- अपलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप जिस भी डाक्यूमेंट्स या दस्तावेज को upload करना चाहते हैं उसे अपने मीडिया से चुन लें।
- अब आपका दस्तावेज या डाक्यूमेंट्स अपलोड हो जायेगा।
- इस प्रकार से आप अपने दस्तावेजों को digilocker पर अपलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।
इसे भी जानें – आपके खाते में पैसा आया या नहीं अब पता कर सकते है आधार नंबर से
Important Links of Digilocker
डिजिलॉकर पर लॉगिन के लिए | यहाँ क्लिक करें |
digilocker पर साइन आप /पंजीकृत या अपना अकाउंट बनाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
डिजिलॉकर डेशबोर्ड | यहाँ क्लिक करें |
डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-
Digilocker से आपको कई लाभ प्राप्त होते हैं। आप अपने सभी पारकर के दस्तावेजों को इसपर सेव करके कभी भी कहीं भी जरुरत पड़ने पर उपयोग में ला सकते हैं। यह एक वर्चुअल लॉकर है यहाँ आपके डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन स्टोर रहते हैं।
आप Digilocker में सभी जरुरी दस्तावेजों जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,आदि को रख सकते हैं।
आप digilocker से डॉक्यूमेंट को upload के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करने। यदि आप पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको अपना अकाउंट digilocker पर क्रिएट करना होगा।