लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2024: Government Scheme For Girls

भारत सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना को समय-समय पर लागू किया जाता है। आजादी के कई वर्षों बाद भी देश में भ्रूण हत्या, लिंग भेद जैसे कई मामले आज भी देहात इलाकों में देखने को मिलते हैं। भारत में उत्तरी राज्य हरियाणा में सबसे कम लिंगानुपात 879 है। ऐसे ही कई राज्य हैं जहाँ पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी कम है। देश का विकास तभी संभव है जब देश की बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे रहेंगी। आजादी के बाद से बालिकाओं की स्थिति में सुधार के लिए केंद्र ही नहीं बल्कि राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर कई योजनाएं चला रही हैं।

लड़कियों के लिए सरकारी योजना : Government Scheme For Girls
Government Scheme For Girls

आज के लेख में हम आपको भारत/केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना (Government Scheme for Girls) कौन-कौन सी हैं इसके बारे में जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं बालिकाओं के लिए सरकारी योजनाओं के लाभ, उद्देश्य और सञ्चालन के बारे में विस्तार से।

Government Scheme For Girls

ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में कई ऐसे परिवार आपको देखने को मिल जायेंगे जहाँ पर बालिकाओं को स्कूल नहीं भेजा जाता या उनकी शादी काम ही आयु में करा दी जाती है। कई ऐसे परिवार भी हैं जो अपनी बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देना तो चाहते हैं पर अपनी आर्थिक स्थिति के कारण अपनी बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वही देश में कई परिवार ऐसे भी हैं जो बालिकाओं को बोझ समझते हैं और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध करते हैं। इन सभी समस्याओं के को देखते हुए लड़कियों के लिए सरकारी योजना को शुरू किया गया है।

लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2024 सूची

भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में बालिकाओं के विकास और उनके उत्थान के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं (Government Scheme) को चलाया जा रहा है। नीचे हमने लड़कियों के लिए सरकारी योजना सूची प्रदान की है जो कि भारत सरकार द्वारा कन्याओं के लिए शुरू की गयी हैं –

  1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  2. सुकन्या समृद्धि योजना
  3. बालिका समृद्धि योजना
  4. सीबीएसई उड़ान योजना 
  5. मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  6. मुख्यमंत्री लाडली योजना
  7. माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
  8. मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
  9. मजी कन्या भाग्यश्री योजना
  10. नंदा देवी कन्या योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना देश में बाल लिंगानुपात के मुद्दे को दूर करने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। साल 1961 के पश्चात देश में बाल लिंगानुपात में गिरावट देखी गयी। यह अनुपात प्रति 1000 में 0 से 6 वर्ष की आयु के बालकों पर बालिकाओं का अनुपात था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस योजना को पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2 जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में लॉन्च किया गया था। इस योजना को तीन मंत्रालयों -महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है।

Beti Bachao Beti Padhao yojana का मुख्य उद्देश्य –

  • लिंक पक्षपाती लिंकग चयनात्मक उन्मूलन की रोकथाम करना
  • बालिकाओं के अस्तित्व और उनकी सुरक्षा को बनाये रखना
  • देश की लड़कियों /बालिकाओं की शिक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करना
  • बालिकाओं के शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana-SSY)

Sukanya Samriddhi Yojana को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के तहत शुरू किया गया है। यह एक प्रकार की बचत योजना (Saving Scheme) है। सुकन्या समृद्धि योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था। इस स्कीम के तहत यदि आप अपनी बेटी का 10 साल से कम आयु में उसका बैंक अकाउंट खुलवाते हैं तो आपकी बेटी को प्रत्येक वर्ष कुछ धनराशि जमा करने पर अच्छा खासा इंटरेस्ट मिलता है।

बालिका के 21 वर्ष होने पर आप इस जमा राशि को निकाल सकते हैं और इस राशि का प्रयोग उसकी शिक्षा या शादी जैसे जरूरी कार्यों के लिए कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana का उद्देश्य और लाभ –

  • आप अपनी बेटी का अकाउंट मात्र 250 रुपए की न्यूनतम राशि से खोल सकते हैं।
  • आप अधिकतम एक वित्तीय वर्ष में 1 लाख 50 हजार रुपए जमा कर सकते हैं।
  • आपको जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
  • आप अपनी बेटी के 18 वर्ष होने पर शिक्षा के लिए आपके द्वारा जमा की गयी राशि का 50 प्रतिशत निकाल सकते हैं।
  • आप अपनी बालिका का खाता देश में एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • बेटी के 21 वर्ष होने पर आप खाते से पूरी धनराशि निकाल सकते हैं।

बालिका समृद्धि योजना

Balika Samriddhi Yojana को 15 अगस्त 1997 को शुरू किया गया था। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे के परिवार की बेटियों को लाभ दिया जाता है जिनका जन्म 15 अगस्त 1997 को या इसके बाद हुआ हो। इसमें एक गरीब परिवार की अधिकतम दो बालिकाएं ही इसका लाभ ले सकती हैं।

यह योजना शहरी और ग्रामीण गरीब परिवार की बेटियों को कवर करती है जिनका जन्म 15 अगस्त 1997 को या इसके बाद हुआ है।

Balika Samriddhi Yojana का उद्देश्य और लाभ

  • सरकार द्वारा बेटी के जन्म पर 500 रुपए।
  • बेटी की शिक्षा के लिए पहली कक्षा से 10 वीं तक वार्षिक छात्रवृति दी जाती है।
  • योजना का उद्देश्य स्कूल में दाखिले की भागीदारी को बढ़ाना है।
  • लड़कियों को शिक्षित करना।
  • बाल विवाह को रोकना।
  • बेटियों का शैक्षिक विकास करना।

सीबीएसई उड़ान योजना (CBSE Udaan Scheme)

CBSE Udaan Scheme को भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Ministry of Human Resource Development) के सहयोग से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) द्वारा शुरू किया है। लड़कियों के लिए CBSE Udaan Scheme को उच्च शिक्षा (Higher Education) प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है।

बालिकाओं को सीबीएसई उड़ान योजना के तहत उनके Science और Math से अपनी पढ़ाई पूरी करने पर उच्च शिक्षा (Higher Education) के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

ऐसी सभी बालिकाएं जो 12 वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेजों में एड्मिशन लेना चाहती हैं वहCBSE Udaan Scheme (Government Scheme for Girls) योजना में आवेदन कर इसका लाभ ले सकती हैं।

सीबीएसई उड़ान योजना का लाभ और उद्देश्य

  • बालिकाओं का को मुफ्त पाठ्यक्रम सामग्री और ऑनलाइन सर्विसेज जैसे शिक्षा या विषय से सम्बन्धित वीडियो प्रदान करना है।
  • सभी योग्य और पात्र छात्राओं को तकनिकी कॉलेजों में नामांकन करना।
  • गरीब छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए तैयार किया जा सकेगा। और उनके भारत के इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों में नामांकन में वृद्धि करना।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

Mukhyamantri Rajshri Yojana राजस्थान राज्य सरकार की लड़कियों के लिए सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना को वर्ष 2016-17 में घोषित किया गया जिसके तहत बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

योजना में 1 जून 2016 के बाद जन्म लेने वाली राजस्थान की मूल निवासी परिवार की सभी बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना में मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि 6 किस्तों में प्रदान की जाती है।

Mukhyamantri Rajshri Yojana के लाभ और उद्देश्य –

  • इस Scheme में बालिकाओं के परिवार को उसके जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक लाभ दिया जाता है।
  • लड़कियों के लिए सरकारी योजना Mukhyamantri Rajshri Yojana में बेटी के जन्म पर बेटी को माँ को 2500 रुपए दिए जाते हैं।
  • बच्ची के एक साल के होने पर पुनः 2500 रुपए की धनराशि दी जाती है।
  • बालिका की शिक्षा कक्षा 1 में प्रवेश पर 4000 रुपए
  • 5 वीं कक्षा में प्रवेश पर 5000 और 11 वीं कक्षा में प्रवेश पर 11000 की राशि दी जाती है।
  • योजना का उद्देश्य बालिकाओं के स्कूली प्रवेश में बढ़ोतरी करना और उन्हें उच्चे शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना

देश में लड़कियों के लिए राज्य सरकारी योजना में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना का भी स्थान है। Mukhaymantri Ladli laxmi scheme एक प्रकार की बचत योजना है जिसे मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 2007 में राज्य की लड़कियों के लिए शुरू किया गया है।

CM Ladli yojana के तहत बालिका के परिवार को 5 साल की निश्चित अवधि के लिए 6 हजार रुपए की अमाउंट जमा करनी होती है। बालिका को निश्चित अंतराल में इस योजना के माध्यम से कक्षा आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बालिका के 21 वर्ष होने पर जमा राशि को आप निकाल सकते हैं।

mukhaymantri Ladli laxmi yojana के लाभ और उदेश्य –

  • लड़कियों के जन्म के प्रति समाज में फैली नकारात्मक सोच को खत्म करना।
  • लिंगानुपात में सुधार लाना।
  • बालिका के नाम पर हर साल 6000 रुपए 5 साल तक मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना निधि में जमा किये जायेंगे।
  • योजना में बालिका को कक्षा 6 में प्रवेश के समय 2000 दिए जाएंगे।
  • कक्षा 9 में प्रवेश पर 4000, 11 वी और 12 में प्रवेश पर 6-6 हजार रुपए दिए जायेंगे।
  • बालिका के 21 वर्ष पूरे होने पर कक्षा 12 की परीक्षा में सम्मिलित होने पर 1 लाख रुपए प्रदान किये जायेंगे लेकिन इसके लिए बेटी की शादी 18 वर्ष से पूर्व न की गयी हो।

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

योजना के तहत बालिकाओं को Secondary Education के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना में लड़कियों को विशेष रूप से उन सभी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जो कक्षा 8 उत्तीर्ण कर चुकी हैं और SC और ST वर्ग से आती हैं। यह केंद्र सरकार की योजना है जिसे साल 2008 में शुरू किया गया था।

National Scheme of incentives to Girls for Secondary education के लाभ और उद्देश्य –

  • इस योजना में देश की SC/ST की सभी बालिकाएं जिन्होंने 8 वीं पास की है उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाता है।
  • बालिकाओं को इसमें 3000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • बालिका को यह राशि 18 वर्ष की आयु के बाद 10th पास करने पर इंट्रेस्ट के साथ दी जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

CM Kanya Suraksha Yojana को बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना में लड़की के माता पिता को कन्या के जन्म के समय 2000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है।

बिहार राज्य के ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं और अपनी बालिका के जन्म प्रमाण पत्र को दिखाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के लाभ और उद्देश्य और पात्रता

  • इस योजना का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासी ले सकेंगे।
  • राज्य के सभी गरीब परिवार को उनकी यहाँ कन्या के जन्म होने पर सरकार 2 हजार रुपए प्रदान करती है।
  • योजना का लाभ परिवार आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन पत्र जमा कर ले सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या जैसी अमानवीय कार्यों में कमी लाना है।
  • बालिकाओं को अच्छा भविष्य प्रदान करना और परिवार को बालिकाओं के जन्म पर प्रोत्साहित करना है।

मजी कन्या भाग्यश्री योजना

माझी कन्या भाग्य श्री योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार की योजना है। Maji Kanya Bhagyashree Yojana के तहत में बालिका के जन्म पर माँ को निम्नलिखित आर्थिक सहायता प्रदान की जात है।

राज्य में ऐसी गरीब माताएं जिन्होंने बेटी को जन्म दिया है उन्हें जन्म के बाद पहले 5 साल के लिए 5 हजार दिए जाते हैं। यह योजना कन्या जन्म और कन्या की शिक्षा के लिए परिवार को आर्थिक राशि प्रदान करती है।

Maji Kanya Bhagyashree Yojana के लाभ और उद्देश्य –

  • महाराष्ट्र सरकार की गरीब परिवार की बेटियों के लिए यह योजना शुरू की गयी है।
  • मां को बेटी के जन्म के बाद से अगले पांच साल के लिए 5,000 रुपए दिए जाते हैं।
  • हर साल 2,500 तब तक परिवार को दिए जायेंगे जब तक बालिका कक्षा 5 तक नहीं पहुँच जाती।
  • बालिका के 12वीं कक्षा तक पहुंचने तक 3000 रुपये प्रति वर्ष बालिका के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं।
  • बालिका के 18 वर्ष पुरे हो जाने के बाद उसे शिक्षा हेतु 1 लाख रुपये सालाना दिए जाते हैं।

नंदा गौरी देवी कन्या धन योजना

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी नंदा गौरी देवी कन्या धन योजना को शुरू किया गया है। Nanda Gaura Devi Kanya Dhan Yojana के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर बालिका के माता-पिता को 11000 रुपए प्रदान किये जाते हैं।

बालिका के परिवार को बालिका के इंटर पास करने पर 51000 रुपए दिए जाते हैं। यह योजना साल 2018 से चलायी जा रही है। यह योजना नंदा देवी कन्या धन योजना ” और गौरा देवी कन्या योजना को मिलकर बनाई आयी है।

Gaura Devi Kanya Dhan Yojana का लाभ उद्देश्य और पात्रता –

  • आवेदक को उत्तराखंड राज्य के सभी स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे हो उनकी बालिकाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
  • एक परिवार की केवल दो बालिकाएं ही इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
  • नंदा गौरी देवी कन्या धन योजना में बालिका के परिवार को 51000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2024 का उद्देश्य

भारत सरकार की यही कोशिश रहती हैं कि बालिकाओं का समुचित विकास हो सके। भारत सरकार के गर्ल्स गोवेर्मेंट स्कीम में नीचे दिए उद्देश्यों की पूर्ति की जाती है –

  • बालिकाओं की शिक्षा
  • कन्याओं /महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं
  • भ्रूण हत्या और लिंगभेद समाप्त करना
  • आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • छात्रवृति का लाभ देना
  • बेटियों की शादी आदि

Girls Government Scheme के लाभ

अब वह दौर गया जब बालिकाओं को सिर्फ घर के काम तक ही सीमित रखा जाता था। लेकिन आज बालिकाएं शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। देश में कई ऐसे परिवार हैं जो अपनी आर्थिक कमजोरी के कारण अपनी घरों की कन्याओं को पढ़ाने या उनके सपनों को पूरा करने में परहेज करते हैं।

देश में कई परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। देश में बालिकाओं के लिए सरकारी योजना से कई लाभ प्राप्त होंगे। लड़कियों के लिए लागू की गयी सरकारी योजना में केंद्र सरकार सभी राज्यों के सहयोग से बालिकाओं को इसका लाभ प्रदान करती है।

बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार ,रोजगार आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज भी देश में कई ऐसी बालिकाएं हैं जिनको इन योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी नहीं है और इस कारण वह इसका लाभ लेने में भी वंचित हो जाती हैं।

महिलाओं के लिए सरकारी योजना 2024 से सम्बंधित अक्सर पूछे जानें वाले सवाल (FAQs)-

देश में लड़कियों के लिए कौन कौन सी सरकारी योजना चलायी जा रही हैं ?

भारत में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना समय-समय पर चलायी जाती हैं। बालिकाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,सुकन्या समृद्धि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, भाग्य श्री योजना आदि कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही हैं।

हम किस प्रकार से लड़कियों के लिए सरकारी योजना (Government Scheme For Girls) का लाभ उठा सकते हैं ?

आप Government Scheme for Girls का लाभ विभिन्न राज्य या केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आपको आर्टिकल में हमारे द्वारा लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023 के बारे में जानकारी दी गयी है। साथ ही आपको लिंक के माध्यम से उन योजनाओं की पूरी जानकारी भी मिल जाएगी। किसी भी योजना का लाभ लेने और उसकी पात्रता जानने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी की लिए आप इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment