भू नक्शा झारखण्ड: अपना खाता Jharbhoomi Jamabandi Nakal, Jharkhand Bhu Naksha

सरकार देश के विकास के लिए सभी कार्यों को डिजिटल माध्यम द्वारा पूरा करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा देश में जितने भी राज्य सरकारें है उन्होंने भी नागरिकों को और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से कार्यों को करने की शुरुवात कर दी है। आवेदक अपनी जमीन से जुडी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

झारखण्ड सरकार ने नागरिकों के लिए अपनी जमीन से जुडी जानकारी जैसे: भू नक्शा झारखण्ड अपना खाता, जमाबंदी, खसरा खतौनी आदि की जानकारी ऑनलाइन माध्यम द्वारा देखने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है। यह सुविधा नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी होगी।

भू नक्शा झारखण्ड: अपना खाता Jharbhoomi Jamabandi Nakal, Jharkhand Bhu Naksha
भू नक्शा झारखण्ड: अपना खाता

आज हम आपको भूमि से जुडी सभी जानकरियों जैसे: भू-नक्शा झारखण्ड अपना खाता , ता या जमाबंदी नक़ल ऑनलाइन कैसे देखें, झारखण्ड मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करें, भू-नक्शा झारखण्ड ऑनलाइन कैसे देखें आदि के बारे में बताने जा रहे है। अगर आपको इससे अधिक जानकारी जननी है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

भू-नक्शा झारखण्ड अपना खाता

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

झारखण्ड राज्य के नागरिक झारसेवा पोर्टल पर अपनी जमीन का ब्यौरा देख सकते है। पोर्टल पर जमीन के साथ-साथ हर एक जमीन के मालिक की जानकारी भी उपलब्ध होगी जिससे कोई भी अन्य नागरिक भूमिधारक के साथ धोखा-धड़ी नहीं कर पायेगा और किसी अन्य की भूमि पर मालिकाना हक़ नहीं जाता पायेगा।

आवेदक झारसेवा पोर्टल पर भूमि के नक़्शे का विवरण अच्छे से देख पायेगा और आवेदक को अपनी जमीन से जुडी जानकारी जानने के लिए कार्यालय व पटवारी के पास नहीं जाना पड़ेगा। वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते है इससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगी। झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 यहाँ से देखें।

राज्यझारखण्ड
आर्टिकलभू नक्शा झारखण्ड अपना खाता
विभागराजस्व विभाग
साल2021
लाभ लेने वालेराज्य के नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन माध्यम से सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटjharbhoomi.nic.in 

Jharbhoomi पोर्टल का उदेश्य

झारभूमि पोर्टल को शुरू करने का उदेश्य राज्य के सभी नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सुविधा प्रदान करना है। जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके। पोर्टल के माध्यम से विभाग के पास आवेदक की जमीन का सारा विवरण रिकॉर्ड रखा जायेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जिससे कोई भी उनकी जमीन पर कब्ज़ा नहीं कर पायेगा क्यूंकि पहले के समय भूमिधारक के साथ धोखाधड़ी भी हो जाया करती थी और उन्हें अपनी जमीन से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय के बार बार चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ जाता था परन्तु पोर्टल के जारी होने से सभी नागरिकों की सुविधाएं और भी आसान हो जाएँगी।

भू-नक्शा झारखण्ड से मिलने वाल लाभ एवं विषेशताएं

  • नागरिकों को अपनी जमीन से जुडी जानकारी जानने के लिए इधर उधर कार्यालय या पटवारी के पास नहीं जाना पड़ेगा।
  • आवेदक को जमीन से जुडी जानकारी का ब्यौरा झारभूमि पोर्टल पर आसानी से मिल जायेगा।
  • आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • ऑनलाइन माध्यम से उनका समय और पैसे दोनों की बचत हो पायेगी।
  • पोर्टल का इस्तेमाल वही नागरिक कर सकते है जिनके पास खुद की भूमि होगी।
  • पोर्टल पर आपको भूमि नाम, खाता, भूमि संख्या, जिला, ग्राम, तहसील, भूमिधारक का नाम आदि सभी जानकारी देखने को मिलेगी।
  • आवेदक पोर्टल के जरिये भू नक्शा, जमाबंदी आदि जानकारी का प्रिंटआउट भी निकाल कर सकते है।
  • सरकार ने झारसेवा पोर्टल के साथ-साथ झारसेवा मोबाइल एप भी जारी किया है।
  • भूमि रिकॉर्ड की जरुरत आपको भूमि को प्रमाणित करने के लिए पड़ती है।
  • यदि किसी भी आवेदक को बैंक से लोन लेना होगा तो उसे जमीन से जुड़े रिकार्ड्स की आवश्यक पड़ती है।
  • अगर आप किसी को भूमि बेच रहे है या भूमि की रजिस्ट्री करवा रहे है वह भी आपको भूमि रिकार्ड्स की जरूरत पड़ती है।
  • किसी भी प्रकार की क़ानूनी कार्यवाही करने पर इसकी आवश्यकता होती है।
  • कोई भी अन्य व्यक्ति भूमिधारक की भूमि पर जबरदस्ती का कब्ज़ा नहीं कर सकेगा।
  • जो नागरिक झारखंड राज्य के मूलनिवासी होंगे वह इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदक के पास खुद की जमीन होनी चाहिए।

अपना खाता या जमाबंदी नक़ल ऑनलाइन कैसे देखें?

जो भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपना खाता, भू-नक्शा, जमाबंदी और अन्य जानकारी जानना चाहते है उन्हें हम ऑनलाइन माध्यम से भूमि विवरण देखने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रक्रिया जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. आवेदक को सबसे पहले झारखंड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट (jharbhoomi.nic.in) पर जाना है।
  2. जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आपको अपना खाता देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।झारभूमि अपना खाता जमाबंदी नक़ल
  4. जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपको नक्शा दिखाई देगा यहाँ आपको अपने जिले पर क्लिक कर दें।
  5. क्लिक करते ही जिले का नक्शा आपके सामने खुल जायेगा।
  6. इसके बाद आपको अपने ब्लॉक (अंचल), हल्का और जमीन का प्रकार सेलेक्ट करना है। apna-khaata-Jharbhoomi-Jamabandi
  7. यहाँ आपको फॉर्म में सभी जानकारी जैसे: खसरा नंबर, खाता नंबर आदि भरनी होगी।
  8. जिसके बाद आपको खाता खोजे पर क्लिक करना होगा।
  9. क्लिक करते ही आवेदक को खाता से जुडी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। जिसे डाउनलोड करके आप प्रिंटआउट निकाल सकते है।

झारखण्ड मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करें?

सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ एंड्राइड मोबाइल एप को भी लांच किया गया है। आवेदक अपने मोबाइल से मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते है। आवेदक दो माध्यम से मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:

पहला माध्यम

  • आवेदक को सबसे पहले अपने फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • यहाँ आपको सर्च पर जाकर झारभूमि एप को लिखना है और सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एप दिखाई देगा।
  • जिसके बाद आपको इंस्टॉल बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका एप सक्सेस्फुल्ली इनस्टॉल हो जायेगा
  • जिसे आप ओपन करके अपनी भूमि से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

दूसरा माध्यम

  • सबसे पहले आवेदक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको मोबाइल एप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपका मोबाइल एप डाउनलोड हो जायेगा।

भू-नक्शा झारखण्ड ऑनलाइन कैसे देखें?

जो आवेदक अपनी भूमि का नक्शा डाउनलोड करना चाहते है तो हम आपको इसकी डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है जो की इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले आपको झारखंड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको भू-नक्शा डाउनलोड करने के लिए भू-नक्शा पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपको स्क्रीन पर पूछी गयी जानकारी जैसे: डिस्ट्रिक्ट, हल्का, सर्किल, मौजा, शीट नंबर, प्लाट सर्वे नंबर भरना होगा। झारखण्ड भू-नक्शा डाउनलोड
  • इसके बाद आपका भू-नक्शा डाउनलोड हो जायेगा।
  • आप चाहे तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल कर रख सकते है।

ई-म्युटेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

ई-म्युटेशन स्टेटस देखने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। आपको होम पेज पर ई-म्युटेशन स्टेटस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।

क्लिक करते ही म्युटेशन स्टेटस की जानकारी आपके स्क्रीन पर आप देख सकते है। आप मोर इनफार्मेशन पर जाकर म्युटेशन केसेस से जुडी जानकारी देख सकते है। झारखण्ड भू नक्शा अपना खाता

ऑनलाइन लगान रजिस्टर-II देखने की प्रकिया

  • ऑनलाइन लगान रजिस्टर-II देखने के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन लगान के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको रजिस्टर-II के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • फॉर्म पर आपको पूछी गयी जानकरी जैसे: जिला का नाम, अंचल नाम, मौजा नाम, हल्का नाम आदि को भर देना है।
  • और खोजे पर क्लिक कर देना है जिसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर आपको दिखाई देगी।

पिछले भुगतान देखने की प्रकिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन लगान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पिछले भुगतान पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को भरना है। jharkhand bhumi nakhsa online check
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

झारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान की स्थिति कैसे देखें?

आवेदक सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको ऑनलाइन लगान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।

नए पेज पर आपको भुगतान की स्थिति देखें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको ट्रांजेक्शन ID और वेरीफाई के बटन पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर आप देख सकेंगे।

ग्रीवांस रजिस्टर (शिकायत दर्ज) करने की प्रक्रिया

  • ग्रीवांस रजिस्टर करने के लिए आप राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको कंप्लेंट मोनिटरिंग सिस्टम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: जिला, अंचल, मौजा, नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल id, खाता नंबर, प्लाट नंबर आदि को भरना होगा।
  • सभी जानकारी जानने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

कंप्लेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कैसे करें?

  • आवेदक सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको कंप्लेंट मोनिटरिंग सिस्टम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जिसके पश्चात आपको व्यू कंप्लेंट स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको कंप्लेंट ID को भरना है और सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपके स्क्रीन पर कंप्लेंट स्टेटस आप देख सकेंगे।

यह भी जानें –

भू-नक्शा झारखण्ड अपना खाता से जुड़े प्रश्न/उत्तर

नागरिक भूमि से जुडी जानकारी कैसे देख सकते है?

भूमि से जुडी जानकारी देखने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा बनाये गए झारभूमि पोर्टल माध्यम से आवेदक सभी प्रकार की जानकारी देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है?

पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 0651-2401716 है। अगर आपको यदि किसी भी प्रकार की जानकारी जाननी है तो आप हमारे द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा आप दी गयी ईमेल ID  dolrjh@gmail.com पर ईमेल भेज सकते है।

अपनी भूमि से जुडी जानकारी देखने के लिए झारखण्ड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

अपनी भूमि से जुडी जानकारी देखने के लिए झारखण्ड झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.nic.in है।

आवेदक को भूमि से जुडी जानकारी जानने के लिए किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?

आवेदक को भूमि से जुडी जानकारी जानने के लिए खसरा नंबर, भूमि धारक का नाम पता होना बहुत जरुरी है।

पोर्टल को बनाने का क्या कारण था?

पोर्टल को शुरू करने का उदेश्य राज्य के सभी नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सुविधा प्रदान करना है। जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके। पोर्टल के माध्यम से विभाग के पास आवेदक की जमीन का सारा विवरण रिकॉर्ड रखा जायेगा। जिससे कोई भी उनकी जमीन पर कब्ज़ा नहीं कर पायेगा

क्या झारखण्ड के सभी डिस्ट्रिक्ट की भूमि की जानकारी झारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध है?

जी हाँ, झारखण्ड के सभी डिस्ट्रिक्ट की भूमि की जानकारी झारभूमि पोर्टल पर उपलब्ध है, आवेदक पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन की जानकारी देख सकते है।

क्या नागरिक ऑफलाइन माध्यम से भी भूमि की जानकारी जान सकते है?

जी हाँ, नागरिक ऑफलाइन माध्यम से भी भूमि की जानकारी जान सकते है, इसके लिए आवेदक को सम्बंधित कार्यालय या पटवारी के पास जाना होगा।

हमने अपने आर्टिकल में भू-नक्शा झारखण्ड अपना खाता से सम्बंधित सभी जानकारी को विस्तारपूर्वक बताया है, यदि आपको हमारी जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इससे सम्बंधित जानकारी अगर आपको पूछनी होगी तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

ऐसी ही सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें।

Leave a Comment