Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare 2023 | झारखण्ड रजिस्टर 2 कैसे देखे? | झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2

प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को कई प्रकार की योजनाओं का लाभ ऑनलाइन प्रदान किया जाता है। हर राज्य सरकार नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा कई प्रकार की सुविधाएँ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाती हैं।

झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए जमीन से जुडी जानकारी और उनमें सुधार हेतु ऑनलाइन सुविधा दी गयी है। आज के इस लेख में हम आपको झारखण्ड रजिस्टर 2 कैसे देखे? (Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare) इसका प्रोसेस बताएँगे।

Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare
Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare

झारखण्ड रजिस्टर 2 भूमि से जुड़ा एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है जिसमें आपको अपनी जमीन के सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं। Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare 2023 इसके बारे में स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया आपको आर्टिकल में बताई जाएगी। झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 से जुडी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

झारभूमि झारखण्ड रजिस्टर 2 क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Jharbhoomi झारखण्ड के राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (Department of Revenue,Registration and Land Reforms) की एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसमें जमीन से जुड़े सारे रिकॉर्ड नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराये जाते हैं। झारखण्ड सरकार द्वारा झारभूमि झारखण्ड को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (nic) के सहयोग से शुरू किया गया है।

Jharbhoomi Register 2 के अतिरिक्त आप झारखण्ड सरकार की jharbhoomi.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर भूमि से जुडी सभी जानकारियों जैसे – भू नक्शा ,भूमि उत्परिवर्तन ,भूमि हस्तांतरण ,कर /ऑनलाइन लगान भुगतान आदि की जानकारी ले सकते हैं।

झारखण्ड रजिस्टर 2 में राज्य के भूमि का विवरण है जैसे की भूमि का प्रकार क्या है ,जमाबंदी संख्या ,खसरा संख्या ,खता संख्या आदि को Jharbhoomi Register 2 में उपलब्ध कराया गया है। आप इसे ऑनलाइन झारखण्ड की झारभूमि झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। नीचे आर्टिकल में आपको Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है। ऑनलाइन भू नक्शा झारखण्ड: अपना खाता ऐसे देखें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Key Highlights of Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare 2023

आर्टिकल का नामJharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare 2023
झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 कैसे देखे?
सम्बंधित राज्यझारखण्ड
सम्बंधित विभागराजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
(Department of Revenue,Registration and Land Reforms)
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
Jharbhoomi ऑफिसियल वेबसाइटjharbhoomi.jharkhand.gov.in
साल2023

इसे भी पढ़ें – झारखण्ड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना

jharbhoomi jharkhand का उद्देश्य

राज्य सर्कार के राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा Jharbhoomi portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से नागरिकों को उनकी जमीन /भूमि से जुडी सेवाएं और सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान करना है।

पोर्टल के माध्यम से जमीन की बिक्री या खरीद को आसान बनाया गया है। जमीन के रिकार्ड्स को अपडेट कर नागरिकों को कुछ ही स्टेप्स में भूमि से जुडी जानकारी Jharbhoomi jharkhand portal पर दी जाती है।

झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 कैसे देखे?

आप ऑनलाइन कुछ ही समय में नीचे दी गयी प्रोसेस को फॉलो कर झारखंड भूमि सुधार रजिस्टर 2 आसानी से देख सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको झारभूमि झारखंड सरकार के राजस्व,निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर विजिट करते ही आपकी स्क्रीन पर इस वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • आपको होम पेज पर अपनी बायीं और कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जायेंगे यहाँ से आपको रजिस्टर।। देखें के ऑप्शन /लिंक पर क्लिक करना है।
  • register 2 jharkhand
  • जैसे ही आप register ।। पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा जहाँ आपको झारखण्ड राज्य के मैप /मानचित्र दिखाई देगा।
  • इस मानचित्र में राज्य के सभी 24 जिलों का नाम होगा आपको यहाँ से अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करते हैं आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपके द्वारा चुने गए जिले का मैप /मानचित्र होगा। इस जिले के मैप में सभी ब्लॉक के नाम आपको दिखाई देंगे।

स्टेप -2 अपने ब्लॉक का चयन करें

  • अब आपको जिले के मैप में दिए ब्लॉक्स के नाम में से अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप अपना ब्लॉक का चयन कर लेंगे अब आपकी स्क्रीन पर एक पंजी-2 प्रतिवेदन फॉर्म का पेज खुलेगा।
    jharkhand bhumi register
  • इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारियों को भरना है –
    • हल्का नाम
    • मैजा नाम
  • अब आपको तीन से चार विकल्प दिए गए होंगे आपको किसी एक को चुन लेना है –
    • रैयत नाम से खोजें
    • प्लॉट नंबर से खोजें
    • खाता नंबर से खोजें
  • अपना विकल्प चुनें ”खाता नंबर” से खोजें का चयन करने के बाद आपको खाता नंबर डालना है और कैप्चा कोड को भरना है।
  • अंत में आपको नीचे दिए गए SEARCH बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप सर्च कर लेंगे आपकी स्क्रीन पर उस खाता नंबर की जमीन या जिस व्यक्ति की जमीन होगी उसका नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसी पेज पर आपको देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप क्लिक कर लेंगे आपकी स्क्रीन पर पंजी -2 यानी register 2 खुल जायेगा।
  • इस पंजी -2 में आ जायेगा जिसपर रैयत का नाम ,भाग संख्या ,आपका नाम ,खाता नंबर आदि कई जानकारियां आपको मिल जाएँगी।
  • आप यहाँ से इस पेज को प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप Jharbhoomi Register 2 आसानी से कुछ ही मिनट में देख सकते हैं।

नोट – आप खाता नंबर के अतिरिक्त भी अन्य विकल्प जैसे भाग वर्तमान ,रैयत नाम ,प्लॉट नंबर आदि से अपने खतियान देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें के विकल्प को चुनकर भी खोज सकते हैं। याद रहे फॉर्म को भरते समय कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरें।

यह भी जानें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना

झारभूमि पोर्टल पर रजिस्टर II के रूप में पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड की वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको अपने बायीं ओर दिए गए विकल्पों में से खाता एवं रजिस्टर -II देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहाँ से आपको ‘रजिस्टर II’‘ के ऑप्शन को चुन लेना है। जैसा की नीचे चित्र में दिया गया है –jharkhand bhumi portal register
  • अब आपको अपने जिले ,अंचल नाम ,हल्का नाम ,मेजा नाम ,खाता संख्या ,किस्म जमीन और सुरक्षा कोड को अंत में नीचे रजिस्टर 2 के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप रजिस्टर 2 के रूप में पंजीकरण कर सकेंगे।

यह भी जानें – वोटर कार्ड आधार कार्ड से लिंक कैसे करें

झारभूमि झारखण्ड jharbhoomi.jharkhand.gov.in में उपलब्ध जानकारियां

Jharbhoomi Jharkhand Land Record Portal पर आपको निम्नलिखित जानकारिया देखने को मिलती हैं –

  • झारखंड भूमि उत्परिवर्तन
  • भूमि के स्वामित्व में परिवर्तन का विवरण
  • राजस्व और रजिस्ट्री विवरण
  • झारखंड भूमि जानकरी
  • भूमि हस्तांतरण
  • कर/ऑनलाइन लगान भुगतान
  • झारखंड भू नक्शा
  • झारखंड अपना खाता
  • राजस्व अद्यतन

Jharbhoomi झारखंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड राज्य के भू नक्शा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट – jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप इसपर जाते हैं आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपके बायीं ओर ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक या ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • Online apply jharbhumi
  • जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको registration के बटन पर क्लिक करना है। आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारियां जैसे अपना नाम,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी,पता ,जिला ,राज्य ,पासवर्ड ,कैप्चा कोड आदि डालना है।
  • अब आपको इसी पेज पर सारी जानकारी भरने के बाद नीचे दिए register now के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप रजिस्टर नाउ पर क्लिक कर देते हैं आपका पंजीकरण इस पोर्टल पर हो जायेगा।
  • अब आप इस पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन हो सकेंगे।

ऑनलाइन झारखंड भू-नक्शा कैसे देखें ?

यदि आप पोर्टल पर भूलेख या जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सबसे पहले झारभूमि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपकी स्क्री पर इसका होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ यानी home page पर ही आपको अपनी बायीं तरफ कई सारे विकल्प देखने को मिलते हैं। यहाँ से आपको जमीन का मैप देखने के लिए भू नक्शा के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आप बायीं और अपने जिले का नाम ,सर्किल ,हल्का ,मौजा डालकर सीट नंबर पर क्लिक कर उस नक़्शे से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare
  • आप इस पेज पर ऊपर सर्च बॉक्स में अपना प्लॉट नंबर डालकर सर्च आइकॉन पर क्लिक करके भी अपने प्लाट का नक्शा आसानी से देख सकते हैं।
  • आपके सामने उस प्लॉट की रिपोर्ट आ जाएगी।
  • आप इसी पेज पर map report पर क्लिक कर भूमि के विवरण से जुडी अधिक जानकारी जैसे उसके क्षेत्रफल,खतियान ,खता संख्या आदि को देख सकते हैं।

helpline number / contact number

officerscontact number
श्री कमल किशोर सोन (आईएएस) सेक्रेटरी (revenue and land reforms)06512446066
email-revenue_prinsec@yahoo.co.in
श्री शंकर सिंह (आईएएस) director,LR & M0651244066
email id- dolrjh@gmail.com

Important links

झारखण्ड Jharbhoomi Register 2 देखने के लिएयहाँ क्लिक करें
झारखण्ड खतियान देखने के लिएयहाँ क्लिक करें
पंजी 2 खेसरा वार विवरण देखने के लिएयहाँ क्लिक करें
खसरा का सम्पूर्ण विवरण देखने के लिएयहाँ क्लिक करें
भूमि से जुड़ा जिलेवार वर्गीकरण विवरण देखने के लिएयहाँ क्लीक करें

Jharbhoomi Register 2 Kaise Check Kare (FAQs)-

झारखण्ड रजिस्टर 2 या खतियान कैसे चेक करें ?

आप अपना झारखण्ड रजिस्टर 2 या खतियान चेक करने के लिए सबसे पहले झारभूमि की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर विजिट करें। इसी वेबसाइट के होम पेज पर आपको झारखण्ड Jharbhoomi Register 2 देखने के लिए पेज की बायीं ओर रजिस्टर II देखें का ऑप्शन मिल जाता है इसपर क्लिक करना है। अब आपको राज्य के सभी जिलों का मैप दिखाई देगा अपने जिले को चुनें आगे बढ़ने। ब्लॉक का चयन करें और जानकारियों को भरें व सर्च पर क्लिक करें। अंत में अपने नाम के सामने देखें पर क्लिक करें। अब आप अपना झारखण्ड रजिस्टर 2 या खतियान देख सकते हैं।

झारखण्ड भूमि विभाग आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Department of Revenue,Registration and Land Reforms Jharkhand की official website jharbhoomi.jharkhand.gov.in है।

हम झारखण्ड जमीन का पुराना रिकॉर्ड (Property Search) कैसे निकालें ?

Jharkhand Jameen Purana Record निकालने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट regd.jharkhand.gov.in पर जाएँ यहाँ आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर मेंबर में EODB का ऑप्शन मिलेगा इसके नीचे ड्रापडाउन में आपको प्रॉपर्टी सर्च पर क्लिक करना है। Property Search पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहाँ पूछी जानकारी भरें। और सर्च पर क्लिक करें। आपके सामने Jharkhand Jameen Purana Record आ जायेगा जिसे आप डौन्लोड भी कर सकते हैं।

झारखंड में रजिस्टर 2 क्या है ?

Jharkhand register 2 में सभी जमीनों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। आपको इसमें रेयत नाम उसकी सभी जमीन का रिकॉर्ड ,रकबा ,खसरा नंबर आदि की जानकारी मिल जाती है।

झारखण्ड में रेजिस्ट्री चार्ज कितना है ?

झारखंड राज्य में स्टाम्प चार्ज 4 प्रतिशत और रजिस्ट्रेशन फीस 3 प्रतिशत है।

Leave a Comment