भारत में 15 वें हॉकी विश्व कप की शुरुआत 13 जनवरी 2023 को हो चुकी है। इस बार के Hockey World Cup के सभी मैच भारत में उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और राउलकेला में खेले जायेगे। हॉकी विश्व कप का अंतिम मैच 29 जनवरी को खेला जायेगा। आज हम आपको बताएँगे की कैसे Hockey World Cup की शुरुआत की गयी और कैसे Hockey World Cup के शुरू होने की कहानी भारत पाकिस्तान के युद्ध से भी जुडी हुयी है। आगे जानते हैं Hockey World Cup History के बारे में
आपने कई बार सुना होगा की हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है भारत में किसी भी खेल को क़ानूनी रूप से राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं दिया गया है। आज के लेख में हम आपको हॉकी विश्व कप का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्य (Hockey World Cup History and Facts in Hindi) की जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर कब और कैसे हुई थी हॉकी विश्व कप की शुरुआत? आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
यह भी जानें – Golden Boot Winner – काइलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय
Table of Contents
हॉकी वर्ल्ड कप 2023
इस बार हॉकी वर्ल्ड कप 2023 भारत के ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और राउलकेला में खेला जा रहा है। साल 2018 में हॉकी विश्वकप में भारतीय हॉकी टीम छठे स्थान पर थी। हॉकी विश्व कप की शुरुआत का विचार साल 1970 में आया था। लोगों के बाच हॉकी खेल की लोकप्रियता को देखते हुए हॉकी के लिए एक अलग से चैम्पियनशिप शुरू किये जाने की जरूरत महसूस की जाने लगी।
साल 1971 में पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप आयोजित (Hockey World Cup establishment– 1971) किया गया था। हाल ही में 2023 में 15 वें हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसका फाइनल मैच 29 जनवरी 2023 को खेला जायेगा।
यह भी पढ़ें – दुनियां की सबसे कीमती FIFA ट्रॉफी का इतिहास
Key points of Hockey World Cup
Hockey World Cup की स्थापना वर्ष | 1971 |
हॉकी विश्व कप को आयोजित /संचालित किया जाता है | अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) |
Hockey World Cup क्या है | यह एक अंतरराष्ट्रीय मैदानी हॉकी प्रतियोगिता है |
महिला हॉकी विश्वकप की शुरुआत वर्ष | 1974 |
women’s Hockey world cup का सञ्चालन | Women’s International Hockey Federation द्वारा |
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) वेबसाइट | www.fih.hockey |
इसे भी देखें – Gi Tag (जीआई टैग) क्या है, कौन देता है
कब और कैसे हुई थी हॉकी विश्व कप की शुरुआत?
हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1971 में की गयी थी। दरसल फुटबॉल की तर्ज पर Men’s Hockey World Cup के आयोजन का ख्याल उस समय के दो हॉकी दिग्गज भारत और पाकिस्तान के द्वारा सामने रखा गया था। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों द्वारा साल 1969 में हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) परिषद् की बैठक में हॉकी विश्व कप को आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।
ऐसा माना जाता है की Hockey World Cup को लेकर सबसे पहला प्रस्ताव पाकिस्तान के एयर मार्शल नूर खान ने रखा था। नूर खान ने अपना सुझाव विश्व हॉकी पत्रिका के पहले संपादक पेट्रिक रॉवले के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के समक्ष रखा था।
इसे भी जानें – खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन
हॉकी विश्व कप का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्य
FIH यानी international hockey federation द्वारा साल 1969 से 1970 के बीच एक बड़ा फैसला लिया गया। पहले हॉकी विश्वकप की मेजबानी को पाकिस्तान को सौंपे जाने की बात भी हुई। इसके बाद साल 1971 में पहली बार हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत हुयी और यह मैच Hockey World Cup स्पेन में खेला गया। लेकिन इस बीच यह सवाल आपके मन में जरूर आ रहा होगा की आखिर हॉकी विश्वकप को स्पेन में क्यों स्थानांतरित किया गया। जबकि 1971 में पाकिस्तान के लाहौर में हॉकी वर्ल्ड कप की अगुवाई होनी थी परन्तु ऐसा नहीं हुआ।
दरअसल यह वही दौर था जब भारत और पाकिस्तान के बीच बांग्लादेश की आजादी को लेकर मतभेद पैदा हुए। उस समय तक बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान के रूप में जाना जाता था। भारत और पाकिस्तान के बीच बांग्लादेश को लेकर राजनितिक उठापटक और संघर्ष को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा हॉकी टूर्नामेंट को स्पेन के बर्सोलोना में स्थान्तरित किया।
यह भी जानें – भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम है
पाकिस्तान ने जीता था पहले हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup)
1971 में हुए पहले Hockey World Cup चैम्पियनशिप में पाकिस्तान ने मेजबान टीम को हराया और हॉकी विश्व कप को अपने नाम किया। आपको बता दें की हॉकी विश्व कप शुरू होने की कहानी भारत पाक से जुडी हुयी है। उस 1971 तक बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था और इस समय बांग्लादेश मुक्ति युद्ध चल रहा था।
भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पूर्व 1965 में भी बांग्लादेश को लेकर युद्ध हुआ था। उस समय भारत ने बांग्लादेश की सहायता की थी और उसे आजद कराया था। इसी के चलते पाकिस्तान द्वारा हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup) में भारत की भागीदारी का विरोध भी किया गया।
Hockey World Cup History and Facts in Hindi
- भारत और पाकिस्तान द्वारा साल 1969 में हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) परिषद् की बैठक में हॉकी विश्व कप को आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया था।
- 26 अक्टूबर 1969 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने पाकिस्तान के एयर मार्शल नूर खान के इस प्रस्ताव को स्वीकारा था। जिसके बाद 12 अप्रैल 1970 को परिषद ने 1971 में हॉकी विश्वकप के आयोजन को पाकिस्तान में किये जाने के निर्णय लिया।
- साल 1971 में पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा स्पेन के बार्सिलोना में किया गया था।
- पहले हॉकी विश्वकप को पाकिस्तान द्वारा मेजबान किया जाना था लेकिन 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच बांग्लादेश को लेकर चल रहे राजनितिक युद्ध के कारण FIH द्वारा Hockey World Cup की अगुवाई स्पेन में की गयी।
- 1971 में हुए पहले हॉकी विश्वकप में पाकिस्तान विजयी रहा।
- पाकिस्तान अब तक सबसे अधिक बार (4 बार) हॉकी विश्वकप का खिताब जीत चूका है।
- भारत ने अभी तक केवल 1 बार साल 1975 में अजीत सिंह की कप्तानी में हॉकी विश्वकप का खिताब जीता था।
- अब तक Hockey World Cup के कुल 15 संस्करण हो चुके हैं।
- भारत ने अब तक कुल 4 बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर ली है। साल 1982 ,2010 ,2018, और अब 2023 में चौथी बार Hockey World Cup की मेजबानी कर रहा है।
- Hockey World Cup 2023 भारत के उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और राउलकेला में आयोजित हो रहा है। यह पहली बार हुआ है जब Hockey World Cup 2023 को दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
- भारत में हो रहे Hockey World Cup 2023 का final match 29 जनवरी 2023 को खेला जायेगा।
- साल 1975 से पहले हॉकी विश्व कप का आयोजन हर 2 साल में किया जाता था। लेकिन अब इसे हर 4 साल में आयोजित किया जाता है।
कैसे हुई थी हॉकी विश्व कप की शुरुआत? (Hockey World Cup History and Facts FAQs
Women’s Hockey World Cup की शुरुआत 1974 से की गयी थी।
वर्ष 1971 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा Hockey World Cup की शुरुआत की गयी थी।
हॉकी विश्वकप का साल 2023 में 15 th संस्करण है।
इस साल भारत Hockey World Cup 2023 की मेजबानी कर रहा है। हॉकी विश्वकप 2023 भारत के उड़ीसा राज्य के भुवनेस्वर और राउरकेला में खेला जा रहा है।