भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है यह बताने की आवश्यकता नहीं है। क्रिकेट जिसकी शुरुआत इंग्लैंड में हुयी थी आज भारत में काफी लोकप्रिय है। क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी क्रिकेट के दीवाने हैं। क्रिकेट जोकि आज इंग्लैंड से अधिक भारत में अपनी लोकप्रियता बना चुका है।
इसकी शुरुआत भारत में 18 वीं सदी में हुई थी। Cricket Stadium in India के बारे में और अधिक नीचे दिया गया है।

भारत के क्रिकेट स्टेडियम में ODI, टेस्ट, T20 सीरीज साथ साथ डोमेस्टिक क्रिकेट सीरीज एवं IPL Tournament खेले जाते हैं। सभी मैच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाते हैं। क्या आप जानते हैं भारत में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम है ?
यदि आप भारत में क्रिकेट स्टेडियम की संख्या कितनी है और यह कहाँ -कहाँ स्थित हैं यह नहीं जानते तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज के इस के माध्यम से इससे जुडी जानकारी जान सकेंगे। तो चलिए जानते हैं Cricket Stadium in India के बारे में विस्तार से।
Cricket Stadium in India
क्या आप जानते हैं भारत में दुनिया के सबसे अधिक क्रिकेट स्टेडियम हैं। भारत में कुल 52 क्रिकेट स्टेडियम है और इतनी संख्या होने के कारण भारत Cricket Stadium की संख्या के आधार पर पहले स्थान पर है।
भारत के बाद इंग्लैंड में सबसे अधिक Cricket Stadium हैं जिनकी संख्या 23 है। 23 Cricket Stadium के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत में 52 क्रिकेट स्टेडियम में से केवल 21 क्रिकेट Stadium ही ऐसे हैं जहाँ पर Cricket खेला जाता है।
भारत के 21 Cricket Stadium के अलावा अन्य क्रिकेट स्टेडियम पर अब इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज नहीं खेला जाता क्यूंकि यह स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय मानको को पूरा नहीं करते हैं।
भारत में क्रिकेट स्टेडियम की सूची
भारत में कुल 52 Cricket Stadium हैं जो की अलग अलग राज्यों में स्थित हैं। नीचे हमारे द्वारा आपको राज्य और उन राज्यों में स्थित कुल क्रिकेट स्टेडियम (Total Number Of Cricket Stadium in Indian states) की सूची दी गयी है –
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
भारत के आंध्र प्रदेश में कुल 3 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है जो इस प्रकार से हैं –
- इंदिरा गाँधी स्टेडियम (विजयवाड़ा )
- राज शेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (विशाखापत्तनम )
- इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम (विशाखापत्तनम )
तमिलनाडु (Tamil Nadu)
तमिलनाडु में कुल 2 International cricket Stadium है।
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (चेन्नई )
- एम ए चितंबरम स्टेडियम (चेन्नई )
केरल (Kerala)
केरल राज्य में कुल 3 International cricket Stadium है।
- ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम )
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (कोच्चि )
- यूनिवर्सिटी स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम )
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
मध्य प्रदेश में 3 International cricket Stadium है।
- नेहरू स्टेडियम (इंदौर )
- होल्कर स्टेडियम (इंदौर )
- कप्तान रूप सिंह स्टेडियम (ग्वालियर )
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
उत्तर प्रदेश में 5 International cricket Stadium (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम) है।
- यूनिवर्सिटी ग्राउंड (लखनऊ )
- ग्रीन पार्क स्टेडियम (कानपूर )
- ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड ( ग्रेटर नोएडा )
- भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ ), पूर्व नाम इकाना स्टेडियम
- के डी सिंह बाबू स्टेडियम (लखनऊ )
गुजरात (Gujrat)
गुजरात में कुल 6 International cricket Stadium है।
- सौराष्ट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (राजकोट )
- माधव राव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड (राजकोट )
- मोती बाग स्टेडियम (वड़ोदरा )
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद ), पूर्व नाम सरदार पटेल स्टेडियम
- सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम (अहमदाबाद )
- आईपीसीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड (वड़ोदरा )
तेलंगाना (Telengana)
तेलंगाना में 2 International cricket Stadium है।
- राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (हैदराबाद )
- लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम (हैदराबाद )
महाराष्ट्र (Maharashtra)
महाराष्ट्र में कुल International cricket Stadium की संख्या 7 है।
- वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई )
- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड (नागपुर )
- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (नागपुर )
- ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई )
- जिमखाना ग्राउंड (मुंबई )
- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे )
- नेहरू स्टेडियम (पुणे )
राजस्थान (Rajasthan)
राजस्थान में कुल 2 International cricket Stadium है।
- बरकतुल्लाह स्टेडियम (जोधपुर )
- मानसिंह स्टेडियम (जयपुर )
पंजाब (Punjab)
पंजाब में कुल 3 International cricket Stadium है।
- गाँधी स्टेडियम (जालंधर )
- पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम (मोहाली )
- गाँधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ग्राउंड (अमृतसर )
झारखण्ड (Jharkhand)
झारखण्ड में International cricket Stadium की संख्या 2 है।
- जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (रांची )
- कीनन स्टेडियम (जमशेदपुर )
दिल्ली (Delhi)
दिल्ली में कुल 2 International cricket Stadium है।
- अरुण जेटली स्टेडियम, (पूरवर्ती नाम फिरोज शाह कोटला ग्राउंड)
- जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम
असम (Assam)
असम में कुल 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।
- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (गुवाहाटी )
- नेहरू स्टेडियम (गुवाहाटी )
भारत के अन्य राज्यों में स्थित क्रिकेट स्टेडियम
राज्य | क्रिकेट स्टेडियम का नाम |
पश्चिम बंगाल (West Bengal) | ईडन गार्डेंस (कोलकाता ) |
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला ) |
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) | शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम (श्रीनगर ) |
ओडिशा (Odisha) | बाराबती स्टेडियम (कटक ) |
बिहार (Bihar) | मोईन-उल-हक़ स्टेडियम (पटना ) |
गोवा (Goa) | फटोर्डा स्टेडियम (मारगाओ ) |
कर्नाटक (Karnataka) | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु ) |
हरियाणा (Haryana) | नाहर सिंह स्टेडियम (फरीदाबाद ) |
चंडीगढ़ (Chandigarh) | सेक्टर 16 स्टेडियम (चंडीगढ़ ) |
भारत के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम
- सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) गुजरात – भीड़ क्षमता 110,000
- ईडन गार्डेंस, कोलकाता (Eden Gardens)- भीड़ क्षमता 68,000
- शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर- भीड़ क्षमता 65,000
- राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय Cricket स्टेडियम, तेलांगना – स्टेडियम की भीड़ क्षमता 55,000
- डि.वाय पाटील स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुंबई – भीड़ क्षमता 55,000
इंडिया के 3 सबसे छोटे क्रिकेट स्टेडियम
- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई – स्थापना 1974 (दर्शक क्षमता -33,108)
- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु -स्थापना 1969 (दर्शक क्षमता-35,000)
- होल्कर स्टेडियम, इंदौर- स्थापना -1990 (दर्शक क्षमता-30,000)
अन्य जानकारी भी देखें :-
- भारत में महानगर कितने है (सूची देखें)
- भारत का कौन सा राज्य कब बना
- भारत के राज्य और राजधानी की सूची
- भारत का संविधान कब लागू हुआ?
- भारत की आधिकारिक भाषाएं
Cricket Stadium in India FAQs
संसार का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, है जोकि गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम को पहले सरदार पटेल स्टेडियम के नाम से जाना जाता था।
साल 2020 में देश के सबसे बड़े cricket Stadium नरेंद्र मोदी स्टेडियम का उद्द्घाटन किया गया था। इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शको के बैठने की वयवस्था है।
न्यूजीलैंड का ईडन पार्क दुनिया का सबसे छोटा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।
देश का पहला क्रिकेट स्टेडियम चेन्नई के एम० ए० चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) है जिसे 1916 में बनाया गया था।
अरुण जेटली स्टेडियम को फिरोजशाह कोटला ग्राउंड नाम से जाना जाता था।