खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन | Khelo India Youth Games एंट्री फॉर्म (पंजीकरण)

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। इसकी शुरुआत करने का श्रेय तत्कालीन खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर को जाता है। Khelo India Youth Games का आयोजन हर साल जनवरी में होता है। इसमें विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है। इसकी शुरुआत खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की गयी है। इसके तहत देशभर में विभिन्न खेलों के प्रति सभी के मन में रूचि जगाने व देश को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने और खेल का महान खेल राष्ट्र बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किये जाएंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको खेलो इंडिया यूथ गेम के बारे में बताएंगे। आप इस योजना में कैसे भाग ले सकते हैं। इस में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया और अन्य सम्बंधित जानकारी भी आपको हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे। कृपया जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम

जैसा की हम जानते हैं की खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए किया गया है। युवाओं के बीच विभिन्न खेलों के प्रति रूचि को बढ़ावा देना और साथ ही देश को महान खेल राष्ट्र बनाने के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इस स्कीम के तहत सभी चयनित खिलाडियों को सालाना 5 लाख रूपए प्रदान किये जाएंगे जिसे वो अपनी तैयारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि वो राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार हो सकें और अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस स्कीम के तहत भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा 143 केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों की मदद से सभी खिलाडियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। हर केंद्र पर किसी एक खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में एकल और टीम, दोनों ही तरह के खेल होंगे। इससमे सभी 18 वर्ष तक की आयु वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। भारत सरकार ने हरयाणा के लिए 20 करोड़ रुपयों का बजट जारी किया है।आपको बताते चलें की ये बजट उन सभी जिलों को दिया जाएगा जहाँ इस खेल का आयोजन होना है। हरियाणा के पांच जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, चंडीगढ़, करनालमें इसका आयोजन किया जाएगा।

Khelo India Youth Games highlights

आर्टिकल का नामखेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन
सम्बंधित विभागखेल मंत्रालय
शुरुआत की गयीराज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा
उद्देश्यखेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए
स्कीम का प्रकारकेंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित
आधिकारिक वेबसाइटNational Sports Repository System | Khelo India

खेलो इंडिया यूथ गेम का उद्देश्य

Khelo India Youth Games का उद्देश्य देश में युवाओं के बीच खेल की संस्कृति को बनाये रखना है। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के हुनर को और तराशने के उद्देश्य से इस स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के माध्यम से सभी चयनित छात्रों को प्रोत्साहित करने व उन्हें और काबिल बनाने के लिए सरकार द्वारा भी वित्त-पोषण भी दिया जाएगा। जिस से वो स्वयं को आने वाली सभी प्रतियोगिता के लिए तैयार कर पाएं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस स्कीम की सहायता से सभी बच्चे और युवा आने वाले भविष्य में अपना करियर भी बना सकेंगे। इस से सभी लोग खेलों के प्रति आकर्षित होंगे और उनकी रूचि बढ़ेगी। इस स्कीम के तहत प्रशिक्षण व अन्य सुविधाओं के साथ विभिन्न खेलों के क्षेत्र में भी विकास कर पाएंगे। इसके अलावा भारत देश भी एक बड़े खेल राष्ट्र के तौर पर उभरेगा।

Khelo India Youth Games में आयोजित होने वाले खेलों की सूची

यहाँ हम खेलो इंडिया यूथ गेम में आयोजित होने वाले खेलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एथलेटिक्समुक्केबाजीबैडमिंटनफुटबॉल
तीरंदाजीसाइकिलिंगताइक्वांडोशतरंज
कराटेवॉलीबॉलभारोत्तोलनकुश्ती
कबड्डीजूडोवुशूबास्केटबॉल
जिमनास्टिक्सखो-खोनिशानेबाजीटेबल टेनिस
टेनिसहैंडबॉलतैराकीहॉकी
कलीपयट्टूमलखंभगतकाथांग-ता
योग

इन खेलों की सूचि में हाल ही में 5 नए खेलों को शामिल किया गया है। जिन में से एक योग और 4 भारत की पारम्परिक युद्ध कलाएं हैं। इन पारम्परिक युद्ध कलाओं में केरल का कलीपयट्टू, मध्य भारत का मलखंभ, पंजाब का गतका और मणिपुर का थांग-ता शामिल हैं। इसके अलावा हैंडबाल भी इसी वर्ष इस सूची का हिस्सा बना है।

Khelo India Scheme stats

खेलो इंडिया यूथ गेम्स स्कीम के अंतरगत कोच, खिलाड़ी और एकेडेमिक्स से सम्बंधित जानकारी व उनकी संख्या।

Atheletes (खिलाड़ियों की संख्या)178095
Coaches (कोचेस की संख्या)15733
Academics (एकेडेमिक्स)3023

खेलो इंडिया स्कीम का निम्न पक्षों में विभाजन

  • शांति और विकास के लिए खेल
  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र
  • महिलाओ के लिए खेल
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना
  • खेल का मैदान विकास
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चो का शारीरिक
  • विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना

khelo india scheme के लाभ एवं विशेषताएं

  • Khelo India Youth Games हर वर्ष जनवरी में आयोजित किये जाते हैं।
  • इस स्कीम के तहत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने 143 खेलो इंडिया यूथ गेम्स केंद्रों को खोलने का निर्णय लिया है।
  • KIYG देशभर के युवाओ और बच्चों को खेलो के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए आयोजित किये जाते हैं।
  • इन में विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है।
  • सभी स्कूल के बच्चे और यूनिवर्सिटीज के युवा /विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।
  • सभी इच्छुक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
  • जिस किसी भी खिलाड़ी का चयन किया जाएगा उसके खेल कौशल विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपए भी दिए जाएंगे। ताकि उनकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम में प्रति वर्ष 1000 बच्चों और युवाओं का चयन किया जाएगा।
  • Khelo India Youth Games में 5 और नए खेलों को शामिल किया गया है।

आवश्यक दस्तावेज़

आप भी अगर Khelo India Youth Games में भाग लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के समय लगने वाले कुछ आवश्यक दस्तावेज़ हैं जिनकी सूची हम आगे दे रहे हैं। आप आवेदन पूर्व इन्हें जान लें।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पास बुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र / स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र।
Khelo India Youth Games की पात्रता

Khelo India Youth Games में भाग लेने के लिए आप को पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। आप की सुविधा के लिए हम इस लेख में आगे पात्रता शर्तों के बारे में बता रहे हैं।

  • इस स्कीम के तहत भाग लेने व पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 18 वर्ष तक ही होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला किसी स्कूल या कॉलेज का छात्र होना चाहिए।

खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन ऐसे करें ?

जो भी आवेदक खेलो इंडिया यूथ गेम आवेदन करना चाहते हों वो यहाँ बतायी गयी पंजीकरण की प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। आपकी सुविधा के लिए खेलो इंडिया वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको दिए गए new user? register here के विकल्प पर क्लिक करना होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको कुछ विकल्प मिलेंगे। जिनमे से आपको इन खेलों के लिए अपना रोल चुनना होगा।
  • अगर आप एथलीट का चुनाव करना चाहते हैं तो उसपर क्लिक कर दें। खेलो इंडिया यूथ गेम पंजीकरण
  • क्लिक करने के बाद नीचे दिए गए Proceed के बटन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको Khelo India Youth Games के लिए पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होगा। khelo india games registration
  • ये आवेदन पत्र आपको 4 भागों में भरना होगा। इसमें आप को सभी पूछी गयी जानकारी भरनी होगी।
  • पहले भाग में आपको व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी जैसे की आपका नाम, पता माता पिता का नाम व उनका पेशा, आपका स्थायी पता, संपर्क के लिए पता स्पोर्ट्स और कीटिंग सम्बन्धी जानकारी इत्यादि भरना होगा। इसके अलावा आप को नियत स्थान पर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी।
  • आवेदन पत्र के दूसरे भाग में आपको अपनी शिक्षा सम्बन्धी जानकारी और आपके बैंक खाते सम्बन्धी जानकारी देनी होगी।
  • अगले भाग में कुछ अन्य जानकारी पूछी गयी हैं जिन्हे भरकर आप अगले और आखिरी भाग पर पहुंच सकते हैं।
  • चौथे और अंतिम भाग में आपको आवेदन पत्र में भरी सभी जानकारी का Preview दिया जाएगा जिसमें अगर आप कोई सुधार करना चाहें तो कर सकते हैं। उसके बाद आप finish और submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आपका खेलो इंडिया यूथ गेम में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम से सम्बंधित प्रश्न -उत्तर

खेलो इंडिया यूथ गेम क्या है ?

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए किया गया है। युवाओं के बीच विभिन्न खेलों के प्रति रूचि को बढ़ावा देना और साथ ही देश को महान खेल राष्ट्र बनाने के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इस स्कीम के तहत सभी चयनित खिलाडियों को सालाना 5 लाख रूपए प्रदान किये जाएंगे जिसे वो अपनी तैयारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि वो राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार हो सकें और अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

खेलो इंडिया यूथ गेम में होने वाले विभिन्न खेलों का आयोजन कहाँ कहाँ होगा ?

विभिन्न खेलों का आयोजन हरियाणा के पांच जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, चंडीगढ़, करनाल में इसका आयोजन किया जाएगा।

Khelo India Youth Games में आवेदन के लिए लगने वाले दस्तावेज़ ?

आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पास बुक विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र / स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र।

KIYG में भाग लेने के लिए क्या पात्रताएं चाहिए ?

इस स्कीम के तहत भाग लेने व पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 18 वर्ष तक ही होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला किसी स्कूल या कॉलेज का छात्र होना चाहिए।

खेलो इंडिया यूथ गेम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है ?

कृपया आप इसके लिए हमारे लेख को पढ़े। हमने इस लेख में आवेदन की प्रक्रिया सरल शब्दों में बतायी है।

खेलो इंडिया यूथ गेम से होने वाले लाभ के बारे में बताइये ?

Khelo India Youth Games हर वर्ष जनवरी में आयोजित किये जाते हैं।
इस स्कीम के तहत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने 143 खेलो इंडिया यूथ गेम्स केंद्रों को खोलने का निर्णय लिया है। इन में विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है।
जिस किसी भी खिलाड़ी का चयन किया जाएगा उसके खेल कौशल विकास के लिए सालाना 5 लाख रूपए भी दिए जाएंगे। ताकि उनकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए।खेलो इंडिया यूथ गेम में प्रति वर्ष 1000 बच्चों और युवाओं का चयन किया जाएगा। कृपया अधिक जानने के लिए हमारे लेख को पढ़ें

इस स्कीम को लाने का क्या उद्देश्य है ?

Khelo India Youth Games का उद्देश्य देश में युवाओं के बीच खेल की संस्कृति को बनाये रखना है। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के हुनर को और तराशने के उद्देश्य से इस स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के माध्यम से सभी चयनित छात्रों को प्रोत्साहित करने व उन्हें और काबिल बनाने के लिए सरकार द्वारा भी वित्त-पोषण भी दिया जाएगा। जिस से वो स्वयं को आने वाली सभी प्रतियोगिता के लिए तैयार कर पाएं।

इस स्कीम से सम्बंधित जानकारी के लिए कहाँ संपर्क कर सकते हैं ?

ईमेल आईडी :-  nsrs.sai@gov.in, nsrs.kheloindia@gmail.com
हेल्पलाइन नंबर :- 1800-208-5155 (Toll Free) / 011-40051166 (Landline)

हेल्पलाइन नंबर

अपने इस लेख के माध्यम से हमने खेलो इंडिया यूथ गेम के बारे में लगभग सभी आवश्यक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। इसके बाद भी अगर आप कुछ और जानकारी चाहते हों या किसी भी प्रकार की की कोई समस्या हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा भी आप आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी हेल्पलाइन नंबर और अन्य संपर्क सूत्रों के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए यहाँ ईमेल आईडी और टोल फ्री नंबर उपलब्ध करा रहे हैं।

ईमेल आईडी :-  nsrs.sai@gov.in, nsrs.kheloindia@gmail.com

हेल्पलाइन नंबर :- 1800-208-5155 (Toll Free) / 011-40051166 (Landline)

Leave a Comment