काइलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय | Kylian Mbappé Biography in Hindi

हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का ख़िताब अर्जेंटीना ने जीत लिया है। इस फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया। इस फाइनल मैच में एक खास जंग चली जिसमे एक और लियोनेल मेसी ओर दूसरी ओर काइलियन एम्बाप्पे थे। लेकिन आज हम यहां पर फीफा वर्ल्ड कप 2022 की बात क्यों कर रहे हैं?

आपको बता दें की इस फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और फ़्रांस आमने -सामने थे जिसमें फ्रांस के 23 वर्षीय किलियन एम्बाप्पे ने फाइनल मैच में हैट्रिक जमाकर इतिहास रच दिया है।

काइलियन एम्बाप्पे
Kylian Mbappé Biography in Hindi

कौन हैं Golden Boot Winner 2022 Kylian Mbappé ? आज हम आपको काइलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फ्रांस के युवा फुटबॉल खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे के बारे में विस्तार से।

key Highlights of Kylian Mbappé Biography

खिलाड़ी का नामKylian Mbappé
पूरा नामकाइलियन सन्मी एम्बाप्पे लोट्टिन
पेशाफुटबॉलर
देश (country)फ्रांस
जन्म (birth)20 दिसंबर 1998
जन्म स्थान (birth place )फ्रांस के बोंडी शहर 
आयु /age23
उपाधि और सम्मान गोल्डन बूट के पुरस्कार से सम्मानित
(Golden Boot Winner 2022)

काइलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

काइलियन एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो वर्तमान समय में महज 23 साल के हैं। मात्र 23 वर्ष की आयु में Kylian Mbappé (काइलियन एम्बाप्पे) ने दुनिया में कई सारे रिकॉर्ड दर्ज किये हैं।

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ फ्रांस भले ही हार गयी हो लेकिन FIFA World Cup 2022 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले काइलियन एम्बाप्पे को सर्वाधिक गोल करने के लिए गोल्डेन बूट से सम्मानित किया गया है।

Golden Boot Winner 2022 काइलियन एम्बाप्पे का जन्म 20 दिसंबर 1998 को बोंडी शहर ,फ्रांस में हुआ था। बोंड़ी शहर को दंगों का शहर माना जाता है क्यूंकि यहाँ अक्सर दंगे फसाद होते रहते हैं। ऐसे शहर से एक बेहतरीन युवा फुटबॉल खिलाड़ी काइलियन  का निकलकर आना और फ्रांस का नाम रोशन करना गर्व की बात है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

फीफा वर्ड कप 2022 के फाइनल मैच में एम्बाप्पे ने हैट्रिक जमाकर इतिहास रचा है। Kylian Mbappé को मात्र 19 वर्ष की आयु में फ्रांस की ओर से विश्वकप में प्रतिभाग करने का मौका मिला था। वह 23 साल की आयु में दो बार विश्वकप का हिस्सा बन चुके हैं। 2018 में भी काइलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं।

Kylian Mbappé family

Kylian Mbappé की माता का नाम फ़ैज़ा म्बप्पे लमरी और पिता का नाम विल्फ़्रेड एमबीप्पे और इनके दो भाई भाई जिरेस केम्बो-एकोको और एथन अडेमी एमबीप्पे हैं।

Kylian का परिवार मजदुर वर्ग के समुदाय से सम्बंधित है। काइलियन एम्बाप्पे के दो भाई हैं जिसमें से केम्बो-एकोको को इनके पिता विल्फ़्रेड एमबीप्पे द्वारा गोद लिया गया है। काइलियन के पिता विल्फ्रेड एमबीप्पे मूल रूप से नाइजीरिया और कैमरूनियन हैं।

वही इनकी माता फ़ैज़ा म्बप्पे लमरी मूल रूप से अल्जीरिया की हैं। इस प्रकार से काइलियन एम्बाप्पे मिश्रित नस्ल की जातीय पृष्ट्भूमि से आते हैं। फ़्रांस की एक मिडिया के अनुसार काइलियन एम्बाप्पे के पिता विल्फ्रेड एमबीप्पे शरण लेने के लिए फ्रांस चले गए थे।

विल्फ्रेड ने स्थायी रूप से रहने के लिए अल्जीरियाई-फ्रांसीसी महिला फ़ैज़ा लमारी (Kylian Mbappé mother) से शादी कर ली थी।

फ्रांस फुटबॉल खिलाडी काइलियन एम्बाप्पे की शिक्षा

प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी Golden Boot Winner 2022 काइलियन एम्बाप्पे जब 6 से 11 वर्ष के थे उस समय इन्होने कंज़र्वेटरी संगीत विद्यालय में भाग लिया था। यहाँ से इन्होने संगीत पढ़ना और बांसुरी बजाना आदि सीखा था। फ़्रांसिसी फुटबॉल खिलाडी काइलियन को गायन /संगीत का शोक है।

संगीत को सिखाने वाले अपने गुरु सेलाइन बोगनिनी को वह संगीत /गायन को सीखने में मदद के लिए आज भी याद करते हैं। 2022 में गोल्डन बूट विजेता काइलियन एम्बाप्पे को पढ़ाई में ख़ास दिलचस्वी नहीं रही। इन्होने फुटबॉल को अपना अधिकांश समय दिया।

फुटबॉल का सफर

  • फुटबॉल में महारत हासिल करने के लिए इन्होने फुटबॉल की कक्षाएं लेनी आरम्भ की थी।
  • साल 2004 में जब काइलियन एम्बाप्पे मात्र 6 साल के थे तब उनका एडमिशन कोचिंग हेतु एएस बोंडी में किया गया था।
  • कुछ समय बाद एमबीप्पे फ्रैंच के राष्ट्रीय फुटबॉल स्कूल गए। क्लेयरफोंटेन जोकि फ्रांस का राष्ट्रीय फुटबॉल केंद्र है यह पुरे देश के सर्वश्रेष्ठ बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • इस केंद्र में Kylian Mbappé द्वारा फुटबॉल सीखा गया। इसके बाद से उन्हें बड़े बड़े यूरोपियन क्लब जैसे रियल मैड्रिड, मैनचेस्टर सिटी और बायर्न म्यूनिख ,लिवरपूल आदि से उन्हें ट्रायल हेतु आमंत्रित किया जाने लगा।
  • 12 वर्ष की आयु में काइलियन एम्बाप्पे ने यूरोपियन टीमों से मिलना शुरू किया। वह इंग्लैंड के चेल्सी ट्रेल में इंग्लैंड के स्टारलेट के साथ मैच खेला जिसमे उनकी टीम ने चलरतान के खिलाफ (8-0) की जीत हासिल की थी।
  • कई यूरोपीय क्लबों से असफल वार्ता के बाद काइलियन एम्बाप्पे मोनाको के साथ बस गए।
  • साल 2016 में 17 गोलों के साथ काइलियन एम्बाप्पे ने मोनाको को लिग 1 खिताब को जीतने में मदद की।
  • मई 2018 में एम्बाप्पे को रूस 2018 विश्व कप के लिए फ्रांस की टीम में शामिल करने के लिए आमंत्रित किया गया। फ्रांस को इसी वर्ष फीफा वर्ड कप टूर्नामेंट जीतने में मदद की।
  • इस साल क़तर में आयोजित किये गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में Kylian Mbappé को फ्रांस की और से फीफा वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला और इस मैच में इन्होने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया जिसके साथ ही इन्होने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किये।

फीफा विश्व कप 2022 में Golden Boot से किया गया सम्मानित

Golden Boot पुरस्कार से फीफा वर्ड कप 2022 में ऐसे खिलाड़ी को सम्मानित किया जाता है जिसने के एक पुरे संस्करण में सर्वाधिक गोल किये हों।

Golden Boot Winner 2022 Kylian Mbappé ने कुल 8 गोल किये। उन्होंने फीफा वर्ल्डकप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के कैप्टन लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया। विश्व कप 2022 में सर्वाधिक 8 गोल करने के लिए एम्बाप्पे को Golden Boot पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जबकि अर्जेंटीना के कैप्टन लियोनेल मेसी 5 गोल ही कर पाए। फीफा विश्व कप 2022 में Kylian Mbappé ने 8 गोल में से हैट्रिक गोल फाइनल मुकाबले में कियए थे। साथ ही साथ इसी मैच में उन्होंने एक पेनल्टी गोल भी किया।

काइलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय से जुड़े प्रश्नोत्तर –

Golden Boot Winner 2022 कौन है ?

Golden Boot Winner 2022 काइलियन एम्बाप्पे हैं।

Kylian किस देश की खिलाडी हैं ?

Kylian Mbappé फ्रांस के फुटबॉल खिलाडी हैं।

एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल कितने गोल किये हैं ?

काइलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल 8 गोल किये हैं।

Leave a Comment