Valentine Day क्यों मनाते हैं? इस दिन की History क्या है? History of Valentine Day in Hindi

प्यार की कोई भाषा नहीं होती यह एक एहसास होता है। वैसे तो प्यार को जताने के लिए जरुरी नहीं है की आपको किसी विशेष दिन का इंतजार करना पड़े लेकिन फिर भी विश्वभर में सभी प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रेमी जोड़े इस दिन को अपने अंदाज में मानते हैं। दुनियाभर में हर साल 14 फरवरी को सभी कपल Valentine Day मानते हैं।

महिलाओं के सोलह श्रृंगार क्या-क्या होते हैं ?

History of Valentine Day in Hindi
History of Valentine Day in Hindi

क्या आपने कभी सोचा है 14 फरवरी को ही Valentine Day क्यों मनाया जाता है? क्या इसके पीछे भी कोई कहानी है ? जी हाँ हर साल 14 फरवरी को मनाये जाने वाले Valentine Day के पीछे एक कहानी है और इसका भी अपना इतिहास रहा है। आज हम आपको Valentine Day क्यों मनाते हैं? और इस दिन की History क्या है? सभी की जानकारी देंगे। History of Valentine Day in Hindi में जनने के लिए आपको आर्टिकल के साथ बने रहना होगा।

Valentine Day क्यों मनाते हैं?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हर त्यौहार को मनाये जाने के पीछे कोई घटना जरुर होती है। भारत के त्यौहार हों या विश्वभर में मनाये जाने वाले त्यौहार सभी की कोई न कोई सच्ची घटना या मान्यता होती है। फरवरी माह की 14 तारीख को हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। फरवरी माह को प्यार का महीना कहना बुरा नहीं होगा। वैलेंटाइन डे को क्यों मनाया जाता है इसके पीछे कई मत हैं इसकी कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन Valentine Day से जुडी एक कहानी या घटना काफी विख्यात है जोकि रोमन साम्राज्य से जुडी हुई है। इस दिन को क्रिश्चन शहीद वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। विदेशों में अधिकतर अंग्रेजी सभ्यता वाले देशों में यह एक पारम्परिक दिवस मनाया जाता है जिसमें प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

जानिए वैलेंटाइन डे के लिए एक अच्छा उपहार क्या है?

Key Highlights of Valentine Day History in Hindi

आर्टिकल का नामValentine Day
Valentine Day का अन्य नामसंत वैलेंटाइन दिवस
Valentine Day मनाया जाता हैविश्व के लगभग सभी देशों में
Valentine Day की तिथिहर साल 14 फरवरी
आधुनिक वैलेंटाइन का प्रतीकदिल का आकार का प्रारूप ,कबूतर के पंख वाले क्यूपिड
वैलेंटाइन को किया जाता हैप्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को उपहार देते हैं ,डेट करते हैं
वैलेंटाइन माने जाता हैसंत वैलेंटाइन की याद में
साल2023

वैलेंटाइन डे की History क्या है?

क्या आप जानते हैं valentine day का नाम एक व्यक्ति जे नाम पर रखा गया है जिनका नाम वैलेंटाइन था। कौन थे Valentine और क्यों उनकी याद में हैं Valentine Day मनाया जाता है ? इनके पीछे एक कहानी है। दरअसल 14 फरवरी के दिन ही वैलेंटाइन को फांसी पर लटकाया गया था उनकी ही याद में Valentine Day मनाया जाता है। इस प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन डे को मानाने के पीछे की कहानी की शरुआत प्यार भरी नहीं थी। यह कहानी शुरू होती है रोम साम्राज्य की तीसरी सदी से। यह कहानी रोम के एक दुष्ट राजा और एक दयालु संत वैलेंटाइन से जुडी हुई है। एक समय की बात है रोम में तीसरी सदी के आस-पास एक अत्याचारी राजा था जिसे Claudius नाम से जाना जाता था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Pyar Ka Matlab Kya Hota Hai? सच्चे प्यार को कैसे पहचानेंगे जानिए

रोम राजा Claudius का ऐलान

रोम के राजा क्लॉडियस गोथिकस द्वितीय का यह मानना था की जंग के लिए शादीशुदा सिपाही के स्थान पर एक अकेला यानी बिना शादी वाला कुंवारा सिपाही ज्यादा उचित और प्रभावशाली बन सकते हैं। राजा का मानना था की शादीशुदा सिपाही का ध्यान हर वक्त परिवार की चिंता में ही लगा रहता है और सिपाही जंग के समय अपना पूरा ध्यान नहीं लगा पाता है। इन्ही कारणों से राजा Claudius ने राज्य में यह एलान किया की आज के बाद कोई भी सिपाही विवाह नहीं करेगा यदि की ऐसा करता है तो उसे इसकी सजा दी जाएगी।

राजा के एलान से सिपाहियों का दुखी होना

राजा Claudius के इस फैसले से सभी सिपाही काफी दुखी हुए। यह फैसला उन सभी सिपाहियों के लिए गलत था जो विवाह करना चाहते थे। लेकिन किसी सिपाही में राजा के विरुद्ध खड़े होने की हिम्मत नहीं थी। और इस फैसले को सभी सिपाहियों को मजबूरन मानना पड़ा था।

उसी वक्त रूम में एक संत रहा करते थे जो अपनी दयालुता के लिए जाने जाते थे। संत valentine को राजा का यह फैसला सही नहीं लगा। जिसके बाद संत वैलेंटाइन ने कई युवा सिपाहियों की शादी राजा Claudius से छुपकर करने का कार्य किया। राज्य में जो भी सिपाही अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था वह संत valentine की सहायता लेता और valentine उन सिपाहियों की छुपते छिपाते शादी करवा लेते। इस तरीके से संत वैलेंटाइन ने कई सिपाहियों की शादी गुप्त तरीके से करवाई थी।

जेलर Asterius से valentine की मुलाकात

वैलेंटाइन कई सिपाहियों की शादी गुप्त तरीके से करवा चुके थे। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब राजा Claudius को संत वैलेंटाइन के इस कार्य की भनक लगी। राजा Claudius ने संत वैलेंटाइन को उनके इस कार्य के लिए मौत की सजा सुनाई और उन्हें जेल में डाल दिया। जेल में रहते हुए एक दिन संत वैलेंटाइन के पास आस्ट्रियस नाम का एक जेलर आया।

संत वैलेंटाइन के पास एक दिव्या शक्ति थी जिसका प्रयोग वह लोगों के रोगों को दूर करने के लिए करते थे। जेलर Asterius को यह बात पता चली तो वह वैलेंटाइन के पास पहुंचे ,दरअसल Asterius की एक बेटी थी जोकि अंधी थी उसके लिए Asterius वलेटीने से मदद चाहते थे। वैलेंटाइन एक दयालु संत थे उन्होंने जेलर Asterius की अंधी बेटी को अपनी शक्तियों से ठीक कर दिया था।

Valentine की Asterius की बेटी से दोस्ती और प्यार

वैलेंटाइन और जेलर Asterius की बेटी के बीच अब अच्छी खासी दोस्ती हो चुकी थी। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों को एक दूसरे से कब प्यार हुआ पता ही नहीं चला। Asterius की बेटी को वैलेंटाइन की मौत की डेट नजदीक आने वाली है इसे सोच कर बहुत बड़ा सदमा लगा। आखिरकार वह घडी आ गयी जब संत वैलेंटाइन को फांसी पर लटकाया जाना था। संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी को फांसी दी गयी थी।

अपनी मौत से पहले संत वैलेंटाइन ने जेलर से एक पेन और कागज माँगा था और उसपर उसने जेलर Asterius की बेटी के लिए अलविदा सन्देश लिखा। इस सन्देश के अंत में वैलेंटाइन ने ”तुम्हारा valentine” लिखा था। यही वह लफ्ज है जिसे आज सभी लव बर्ड्स द्वारा याद किया जाता है।

ये हैं Valentine week

  1. Rose day
  2. propose day
  3. chocolate day
  4. teddy day
  5. promise day
  6. hug day
  7. kiss day

Valentine Day क्यों मनाते हैं से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

वैलेंटाइन डे का हिंदी अर्थ क्या है ?

वैलेंटाइन डे को हिंदी में प्रेम दिवस कहा जाता है। यह दिवस यूरोपीय देशों से शुरू हुआ और आज विश्वभर में अधिकतर देशों में मनाया जाता है।

Valentine Day कब मनाया जाता है ?

हर साल 14 फरवरी को Valentine Day मनाते हैं।

क्या भारत में भी Valentine Day मनाया जाता है ?

जी हाँ ! यूरोपीय देशों की तरह ही भारत में भी युवाओं द्वारा अपने प्रेम का इजहार इस दिन किया जाता है।

हर साल Valentine Day कब होता है?

Valentine Day 14 फरवरी को है।

Valentine week कौनसे हैं ?

हर साल Valentine week की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। यह 14 फरवरी तक चलता है।

यह भी जानें –

Leave a Comment