Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23: Online Apply बिहार धान अधिप्राप्ति फॉर्म डाउनलोड

बिहार के सभी किसानों के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत बिहार धान अधिप्राप्ति (Bihar Dhan Adhiprapti) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी किसान अपना धान पैक्स या व्यापार मंडल में बेचने के इच्छुक हैं। वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जा करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23: Online Apply बिहार धान अधिप्राप्ति फॉर्म डाउनलोड
Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23: Online Apply बिहार धान अधिप्राप्ति फॉर्म डाउनलोड

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार धान अधिप्राप्ति के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं तथा आधिकारिक विज्ञापन में यह बताया गया है कि धान की कीमत क्या होने वाली है साथ ही रैयत और गैर-रैयत किसान किस प्रकार से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ पर हम आपको इसके आवेदन तथा इसमें मांगे गए डाक्यूमेंट्स आदि के बारे में बताने वाले हैं। आप इसे ध्यान से पढ़ें और इसका लाभ उठाएं।

Bihar Dhan Adhiprapti क्या है ?

बिहार धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोगता संरक्षण विभाग किसानों से धान की खरीद को उच्च मूल्य पर खरीदता है जिसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। उसके बाद ही सरकार किसानों से धान की खरीद करती है। यदि आप एक किसान हैं और आपकी धान उत्पादन क्षमता काफी अधिक है तथा आप अपने धान को पैक्स या व्यापार मंडल में उचित दाम पर बेचना चाहते हैं तो आप इस योजना के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जो कि सरकार द्वारा जारी विज्ञापन के माध्यम से बताई गई है।

Bihar Dhan Adhiprapti 2023: Online Apply बिहार धान अधिप्राप्ति फॉर्म डाउनलोड
बिहार धान अधिप्राप्ति फॉर्म डाउनलोड

Bihar Dhan Adhiprapti 2023 Overview

आर्टिकल बिहार धान अधिप्राप्ति
सम्बंधित विभाग प्रत्यक्ष लाभ अंतरण ,कृषि विभाग,बिहार सरकार
ऑफिसियल रिलीज़ डेट 18-10-2022
धान अधिप्राप्ति मूल्य 1) साधारण धान :- 2040/- रु. प्रति क्विंटल
(2) धान (ग्रेड -ए) :- 2060/- रु. प्रति क्विंटल
धान खरीद की मात्रा रैयत किसान :- अधिकतम धान की मात्रा 250 क्विंटल
गैर रैयत :- अधिकतम धान की मात्रा 100 क्विंटल
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभार्थी वे किसान जी अपना धान व्यापार मंडल
या पैक्स में बेचना चाहते हैं
हेल्पलाइन नंबर 0612-2506307
18001800110
आधिकारिक वेबसाइटdbtagriculture.bihar.gov.in

बिहार सरकार द्वारा निर्धारित धान का मूल्य

राज्य सरकार के द्वारा धान बेचने के लिए दो तरह के मूल्य का निर्धारण किया गया है। पहला साधारण धान का मूल्य व दूसरा ए-ग्रेड धान का मूल्य। दोनों प्रकार के धानों का मूल्य आपको नीचे बताए गए हैं –

  1. साधारण धान :- 2040/- रु. प्रति क्विंटल
  2. धान (ग्रेड -ए) :- 2060/- रु. प्रति क्विंटल
Bihar Dhan Adhiprapti 2023: Online Apply बिहार धान अधिप्राप्ति फॉर्म डाउनलोड
Bihar Dhan Adhiprapti 2023: Online Apply बिहार धान अधिप्राप्ति फॉर्म डाउनलोड

रैयत और गैर-रैयत किसान के धान की मात्रा

Bihar Dhan Adhiprapti के अंतर्गत रैयत और गैर रैयत किसानों के लिए अलग-अलग धान की मात्रा तय की है जिसके बारे में नीचे बताया गया है –

  • रैयत किसान के लिए – अधिकतम धान की मात्रा 250 क्विंटल।
  • गैर रैयत (बटाईदार) किसान के लिए – अधिकतम धान की मात्रा 100 क्विंटल।

important documents for Bihar Dhan Adhiprapti (आवश्यक दस्तावेज)

रैयत किसान के लिए गैर रैयत किसान
आधार कार्ड आधार कार्ड
किसान पंजीकरण संख्याकिसान पंजीकरण संख्या
बैंक पासबुक बैंक पासबुक
खेत की रसीद स्व-घोषणा पत्र

बिहार धान अधिप्राप्ति 2022-23 आवेदन तिथि (apply date)

खरीफ विपणन मौसम (2022-23) के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम की तिथि:-

  • उत्तर बिहार में 01/11/2022 से तथा दक्षिण विहार में 15/11/2022 से शुरू होकर 15/02/2022 तक रहेगी तथा अधिप्राप्त धान के समतुल्य फोर्टीफायड चावल की प्राप्ति 01/11/2022 से 31/07/2023 तक के लिए प्रभावी रहेगी।
  • दिनांक 01 नवंबर 2022 से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत हो चुकी है, किसान धान अधिप्राप्तिके समय पर अपनी मन पसंद के किसी भी व्यापार मंडल या पैक्स पर धान बेच सकते हैं।

ऐसे करें बिहार धान अधिप्राप्ति (2022-23) हेतु आवेदन (online apply)

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलेगा जिसमें आपको स्क्रीन स्क्रोल करने पर नीचे की ओर खरीफ (धान) अधिप्रप्ति (2022-23) में आवेदन करें पर क्लिक करना है।
Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23: Online Apply
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और Search के बटन पर क्लिक करना है।
Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23: Online Apply
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपने ध्यान पूर्वक भरना है और इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • लास्ट में आप इसे सबमिट कर दें, इस प्रकार आपका आवेदन सफलता पूर्वक सबमिट हो जाएगा।

बिहार राज्य की अन्य योजनाएं :-

Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 FAQ’s

बिहार धान अधिप्राप्ति क्या है ?

बिहार धान अधिप्राप्ति के अंतर्गत राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोगता संरक्षण विभाग किसानों से धान की खरीद को उच्च मूल्य पर करता है और इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

बिहार धान अधिप्राप्ति में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य क्या है ?

बिहार धान अधिप्राप्ति में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य-
1- साधारण धान :- 2040/- रु. प्रति क्विंटल
2- धान (ग्रेड -ए) :- 2060/- रु. प्रति क्विंटल

बिहार धान अधिप्राप्ति रैयत और गैर-रैयत किसान के धान की मात्रा कितनी है ?

बिहार धान अधिप्राप्ति रैयत और गैर-रैयत किसान के धान की मात्रा निम्न है –
रैयत किसान- अधिकतम धान की मात्रा 250 क्विंटल।
गैर रैयत किसान – अधिकतम धान की मात्रा 100 क्विंटल।

बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ?

बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, किसान पंजीकरण संख्या, बैंक पासबुक, खेत की रसीद, स्व-घोषणा पत्र आदि।

Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है ?

बिहार धान अधिप्राप्ति के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना है जिसकी जानकारी हमने आपको इस पोस्ट में दी है।

बिहार किसान कॉल सेंटर नंबर क्या है ?

Bihar kisaan call center number -1800-180-1551 है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार धान अधिप्राप्ति के बाजरे में जानकारी दी है। जिसकी मदद से आप अपने धान को ऑनलाइन किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल में बेच सकते हैं जिससे किसानों को धान के उचित दाम मिलेंगे और उन्हें इस योजना का फायदा पारदर्शी तरीके से मिलेगा। किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पूछ सकते हैं या फिर ऑफिसियल वेबसाइट विजिट करके अधिक जानकारी लेकर समस्या का निवारण किया जा सकता है।

Leave a Comment

Join Telegram