बिहार राज्य बीज निगम, BRBN Bihar 2023 बीज अनुदान बिहार जानकारी हिंदी में

जैसा की आप सभी जानते है की भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसानों के हितों के लिए केंद्र ही नहीं राज्य सरकार द्वारा भी विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। बिहार सरकार किसानों के लिए खेती के साथ साथ पशुपालन योजना का भी लाभ प्रदान करती है

कृषि उत्पादन को विकसित करने के लिए अलग अलग प्रकार और अच्छी किस्म के बीजों की आवश्यकता होती है। शुद्ध और अशुद्ध बीजों का कृषि उत्पादन में बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है।

बिहार राज्य सरकार द्वारा BRBN पोर्टल की शुरुआत की गई है। बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके राज्य के किसान निम्न दरों पर अच्छी किस्म के बीज प्राप्त कर सकते है। BRBN Bihar 2023 बीज अनुदान की सम्पूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

BRBN Bihar -बिहार राज्य बीज निगम,बीज अनुदान की जानकारी हिंदी में
BRBN Bihar Registration

बिहार राज्य बीज निगम

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

BRBN Bihar (बिहार राज्य बीज निगम) की स्थापना 18 जुलाई 1977 कम्पनी एक्ट 1956 के अंतर्गत की गई थी। इस पोर्टल को किसानों को सुविधा देने के लिए शुरू किया गया है।

पोर्टल पर जाकर कृषि उत्पादन के लिए अच्छी किस्मों के बीजों के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों को आर्टिकल में दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। किसान भाई कृषि से जुडी सहायता के लिए सरकार के किसान कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बिहार बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (BRBN Bihar Registration)

राज्य के वे इच्छुक किसान जो कृषि उत्पादन के लिए निम्न दरों पर उत्तम गुणवत्ता वाले बीज हेतु आवेदन करना चाहते है वे बिहार बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन निम्न प्रकार से कर सकते है। –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सबसे पहले BRBN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा आपको यहाँ से ‘बीज आवेदन’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा –
    बिहार राज्य बीज निगम
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ‘नियम व शर्तें’ दी गई होंगी इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और टिक करें। आप नीचे दिए गैर चित्र में देख सकते है –
    बीज अनुदान बिहार
  • उसके बाद तीन ऑप्शन दिए गए होंगे जैसे –
    • State Scheme – सभी जिलों के लिए
    • NFSM योजना वाली जिला- अररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, कटिहार, मुज़फ्फपुर, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुर , मधुबनी, सहरसा, आदि।
    • BGREI योजना वाली जिला पटना, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, खगड़िया, शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, बेगुसराय, सारण, वैशाली, शिवहर, एवं पं० चम्पारण इन सभी जिलों के लिए।
  • यहाँ आपको अपनी डिस्ट्रिक्ट के अनुसार ऑप्शन सेलेक्ट कर लेना है।
  • अगले पेज में आपके सामने समस्त विवरण आजयेगा, आप अपनी आवश्यकतानुसार ऑप्शन सेलेक्ट करके ‘अप्लाई नाउ’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बिहार बीज आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल कर आ जाएगा।
  • आपको फॉर्म में समस्त सूचनाएं सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • और उसके बाद ‘होम डिलीवरी’ पर टिक करें और Submit के बटन पर क्लिक कर दें।

बिहार राज्य बीज निगम आवेदन हेतु पात्रता

आवेदकों को बिहार बीज आवेदन हेतु कुछ आवश्यक पात्रता पूरी करनी होगी। जो किसान इन पात्रता को पूरा करने केवल वही इस योजना का आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकेंगे। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

  • आवेदनकर्ता बिहार राज्य का स्थायी रूप से निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर उसके आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
  • केवल किसान भाई ही खेती करने हेतु बीज प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है।

आवेदन हेतु प्रमुख दस्तावेज

वे सभी उम्मीदवार जो Bihar Rajya Beej का आवेदन करना चाहते है उनके बाद कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिनके विषय में हम आपको नीचे गए पॉइंट्स के माध्यम से बताने जा रहें है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. बैंक पासबुक
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर
  5. मोबाइल नंबर

आवेदन की स्थिति ट्रैक कैसे करें ?

जिन आवेदकों ने बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है और अब वह अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक करना चाहते है वे हमारे द्वारा बतायी गई एप्लीकेशन ट्रैक प्रोसेस फॉलो कर सकते है। –

  1. स्थिति ट्रैक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होम पेज पर आपको ‘बीज आवेदन’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आपको Track Your Application पर क्लिक कर होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन स्थिति ट्रैक करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा। BRBN Bihar
  5. आपको रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करके या ओटीपी नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।
  6. अब आवेदन की स्थिति विवरण प्रदर्शित कर दिया जाता है।
  7. ओटीपी जेनरेट करने के लिए आप समस्त सूचना दर्ज करके Regenerate OTP के बटन पर क्लिक करें।
  8. आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, ओटीपी दर्ज करें और सर्च करें।
  9. सर्च करते ही आपके सामने समस्त विवरण आ जाएगा।

BRBN किसानों की लाभार्थी सूची कैसे देखें ?

जो उम्मीदवार बिहार राज्य के लाभार्थी किसानों की सूची देखना चाहते है वे नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से देख सकते है। BRBN Beneficiary Farmer’s List चेक करने की प्रोसेस निम्न प्रकार है –

  • BRBN Beneficiary Farmer’s List देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेन्यू में Farmer’s Corner पर क्लिक करें।
  • अब आपको List Of Beneficiary Farmer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    बीज अनुदान बिहार जानकारी हिंदी में
  • अब हॉकी स्क्रीन पर बिहार राज्य बीज निगम से लाभान्वित होने वाले किसानों की लिस्ट देखने हेतु फॉर्म खुल जाएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
  • bihar rajya beej nigam jaankaari hindi mein
  • यहाँ आपको पूछी गई सूचना दर्ज करके Show के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाभान्वित किसानो की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आपकी बिहार राज्य बीज निगम लाभान्वित किसानों की सूची देखने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

BRBN Bihar 2023 के उद्देश्य

राज्य के किसानो को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार राज्य बीज निगम ने सबसे महत्वपूर्ण इनपुट बीज से निपटने का कार्य शुरू किया है। बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड द्वारा राज्य के किसानों को कम दरों पर अच्छी किस्म के बीज प्रदान किये जायेंगे।

किसानों को उच्च कोटि का प्रमाणित बीज उचित दर, उचित समय एवं उचित स्थान पर मुहैया कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बीज निगम क्रियाशील किया गया है। कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बीजों की किस्म पर निर्भर करती है।

बिहार बीज निगम के कार्य

यहाँ हम आपको बिहार बीज निगम के कार्य के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। Bihar Rajya Beej Nigam द्वारा निम्न कार्य किये जाते है आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जान सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –

  • विभिन्न योजनाओं के तहत बीज का वितरण करना।
  • राज्य के प्रगतिशील किसानों के खेतो में आधार बीज की बुआई करके उत्पादित रॉ प्रमाणित बीज उत्पादन एवं संग्रह करना।
  • राज्य के सभी कृषि क्षेत्रों से उत्पादित आधार बीज का संग्रहण करना।
  • रॉ प्रमाणित बीज का भागलपुर, कुदरा, हाजीपुर, बेगुसराई एवं शेरघाटी की प्रसंस्करण ईकाई में प्रसंस्करण एवं बाद में पैकिंग करना।

बिहार राज्य बीज निगम से पांच क्षेत्रीय कार्यालय संबंधित जानकारी

यहाँ हम आपको ‘बिहार राज्य बीज निगम से पांच क्षेत्रीय कार्यालय’ से जुडी सूचना हम आपको नीचे दी गई सारणी के माध्यम से देने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

क्रम संख्या क्षेत्रीय कार्यालय का नामबीज उत्पादन केंद्र
1शेरघाटीशेरघाटी (गया)
2भागलपुरभागलपुर
3हाजीपुरहाजीपुर (वैशाली)
4बेगूसरायबेगूसराय
5कुदराभभुआ, मोहनियां, कुदरा (कैमूर), सासाराम, बिक्रमगंज, दिनारा एवं कोचस (रोहतास) बक्सर, आरा (भोजपुर), डेहरी, बरूण (औरंगाबाद)

बीआरबीएन पर शिकायत दर्ज कैसे करें ?

यदि आप Bihar Rajya Beej Nigam से जुडी किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा बतायी गई प्रक्रिया को अपना कर अपनी शिकायतदर्ज करा सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  • शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले brbn.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर ‘फार्मर कार्नर’ को चुनें आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी।
  • लिस्ट में आपको ‘कंप्लेंट एन्ड सजेशन’ पर क्लिक कर देना है।
  • अब Complaint & Suggestion Form खुल कर आ जाता है। बिहार राज्य बीज निगम जानकारी हिंदी में
  • उसके बाद आपको फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और कंप्लेंट दर्ज कर देनी है।
  • अब आपको नीचे दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करके अपना कंप्लेंट फॉर्म सबमिट कर देना है।

बिहार राज्य बीज निगम 2023 संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

बिहार राज्य बीज निगम संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट brbn.bihar.gov.in है। आप इस वेबसाइट पर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

लाभान्वित किसानो की सूची कैसे देखें ?

लाभार्थी किसानो की सूची देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर के ऑप्शन पर जाना है उसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी उसमें आपको लिस्ट ऑफ़ बेनेफिशरी फार्मर पर क्लिक कर देना है। आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा फॉर्म भरें और शो के बटन पर क्लिक करें। आपके सामने लाभार्थी किसानो की सूची आ जाएगी। और आपकी लाभान्वित किसानो की सूची देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

BRBN मोबाइल एप्प डाउनलोड कैसे करें ?

आप BRBN मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ। उसके बाद BRBN app टाइप करके सर्च करें। उसके बाद आपके सामने एप्प आ जाएगी, एप्प के आइकॉन पर टैप करें। उसके बाद आपके सामने एप्प इनस्टॉल करने का ऑप्शन आएगा। एप्प इनस्टॉल करें और इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसा कि हमने आपको इस लेख में बिहार राज्य बीज निगम और इससे जुडी सूचनाएं प्रदान की है। यदि आपको इस टॉपिक से जुडी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है।

BRBN Bihar संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को दूर करने के लिए आप इस 0612-2547066 हेल्पलाइन नंबर ओर संपर्क कर सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी। ऐसी ही जानकारियों के लिए pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क करना न भूलें।

Leave a Comment