यदि आप आध्यात्म से जुड़ना चाहते हैं और किसी ऐसे स्थान की तलाश में हैं जहाँ आप भगवान की भक्ति के साथ साथ अपनी समस्या का समाधान भी पा सकें तो कैसा होगा ? जी हाँ ! हम बात कर रहे हैं Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur की। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar) मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पवित्र धामों में से एक धाम है। बागेश्वर धाम सरकार का नाम आपने सुना ही होगा और यह भी जानते होंगे की बागेश्वर धाम में लोग अपनी अर्जी लेकर जाते हैं और किस प्रकार से धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्याओं का निदान करते हैं।
Jaya Kishori Biography: जया किशोरी का जीवन-परिचय

यदि आप भी इस पवित्र धाम के दर्शन करना चाहते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान गुरूजी से चाहते हैं तो इसके लिए आपको धाम में जाकर टोकन लेना होगा। आज हम आपको इस लेख में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur 2023) कैसे जाएँ इसके पूरी जानकारी देंगे।
Bageshwar Dham Sarkar (बागेश्वर मंदिर धाम सरकार)
आप सभी ने Pandokhar Sarkar Dham Darbar का नाम तो सुना ही होगा यह धाम भी मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। बागेश्वर मंदिर धाम में भी पंडोखर सरकार धाम की तरह भक्तगण और श्रद्धालु की समस्याओं का निदान किया जाता है। यहाँ भक्त देश के कोने -कोने से दर्शन के लिए आते हैं। बागेश्वर धाम की बड़ी मान्यता है जोकि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बसा हुआ है। इस पवित्र धाम में आचार्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा यहाँ आये हुए भक्तों की अर्जी को सुनकर उनके जीवन से जुडी सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण किया जाता है।
यहाँ पर भक्तों को अपनी अर्जी लगाने के लिए सबसे पहले बागेश्वर धाम से टोकन लेना होता है यह टोकन हर महीने किसी एक निश्चित तिथि को वितरित किये जाते हैं। आप भी यदि अपनी अर्जी लगाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बागेश्वर धाम जाना होगा। आगे हम आर्टिकल में आपको बागेश्वर मंदिर धाम घूमने कैसे जाएँ ? (How to visit Bageshwar Dham Sarkar ) इसकी पूरी जानकारी देंगे।
महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन है? जीवन परिचय, बागेश्वर धाम
key Highlights of Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur
आर्टिकल का नाम | बागेश्वर धाम कैसे जाएँ |
मंदिर का नाम | बागेश्वर मंदिर धाम सरकार |
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का पता | Garha, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh, India-471105 |
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के मुख्य पुजारी एवं महराज | श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी |
जिला | छतरपुर |
राज्य | मध्य प्रदेश |
मन्त्र | ओम बागेश्वराय नमः |
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की गूगल मैप लोकेशन | यहां क्लिक करें |
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का आधिकारिक यूट्यूब चैनल | यहां क्लिक करें |
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर धाम कर्यालय फ़ोन नंबर | 8120592371 |
गूगल लोकेशन | यहां क्लिक करें |
बागेश्वर धाम सरकार मंदिर ?
भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छत्तरपुर जिले में यह पवित्र धाम बागेश्वर मंदिर स्थित है। इस पवित्र धाम में लोग अपनी समस्याओं की अर्जी लगाने और दर्शन के लिए जाते हैं। यदि आप भी बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको छत्तरपुर के खजुराहो पन्ना रोड पर स्थित गंज नामक कस्बे से सड़क यात्रा करनी होगी।
आपको बागेश्वर धाम पहुँचने के लिए गंज से लगभग 35 किलोमीटर की दुरी तय करनी होगी। जैसे ही आप सड़क मार्ग पर यात्रा करेंगे आपको लगभग 3 किलोमीटर की दुरी पर गड़ा गाँव नामक स्थान मिलेगा। गड़ा गांव वही स्थान है जहाँ पर आपको हनुमान बालाजी महाराज जी के भव्य मंदिर के दर्शन होंगे। हनुमान बालाजी महाराज जी के इसी मंदिर में महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण जी द्वारा लोगों की अर्जियां सुनी जाती हैं। और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है।
ईशा फाउंडेशन केंद्र के बारे में कुछ बातें | ईशा योग केंद्र कहां है ?
How to visit Bageshwar Dham Sarkar बागेश्वर धाम कैसे जाएँ ?
आप बागेश्वर धाम सड़क मार्ग और हवाई मार्ग दोनों से जा सकते हैं। ट्रैन से भी आप आसानी से बागेश्वर धाम मंदिर जा सकेंगे। यदि आप ट्रैन का सफर कर बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं तो आपको नीचे टेबल में इसकी जानकारी दी गयी है।
आपको बता दें की आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक का सफर आसानी से ट्रेन से कर सकते हैं क्यूंकि दिल्ली से मध्यप्रदेश के लिए आपको कई सारी ट्रेनें मिल जाएँगी। दिल्ली से बागेश्वर धाम मंदिर तक की यात्रा के लिए आप दिल्ली से छत्तरपुर तक चलने वाली ट्रैन के बारे में जानकारी नीचे टेबल के माध्यम से ले सकते हैं –
ट्रैन से संबंधित | ट्रेन के बारे में जानकारी |
ट्रैन नंबर | 20808 (बुधवार, शनिवार, रविवार) |
ट्रैन का नाम | अमृतसर विशाखापत्तनम सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस (ASR-VSKP S/F) |
ट्रैन का प्रारम्भिक स्टेशन | अमृतसर |
ट्रैन का अंतिम स्टेशन | विशाखापत्तनम |
दिल्ली से ट्रैन का चलने का समय | सुबह 8 बजकर 15 मिनट |
ट्रैन से छत्तरपुर तक पहुँचने का समय | शाम 4 बजकर 22 मिनट |
दिल्ली से छतरपुर, मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रैन –
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur जाने के लिए आप भारत की राजधानी दिल्ली से भोपाल आसानी से जा सकते हैं। नीचे टेबल में हमने आपको दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से भोपाल,मध्य प्रदेश के बीच चलने वाली ट्रेनों की सूची दी है जो इस प्रकार से है –
ट्रैन नंबर | ट्रेन का नाम (train name) | ट्रेन का दिल्ली/ सफ़दर गंज /नई दिल्ली /हजरत निजामुद्दीन से चलने का समय | भोपाल ,मध्य प्रदेश पहुँचने का समय | ट्रेन के सीटों की केटेगरी |
18238 | ASR BSP EXP (सोम से रविवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4 बजकर 25 मिनट | शाम 6 बजे | GRD,2S,SL,PC,3A,2A,1A |
12148 | NZM-KOP EXPRESS (गुरुवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN,2A,3A,SL |
12646 | NZM-ERS MILLENNIUM EXP (गुरुवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN |
12644 | NZM-TVC SF EXP (शुक्रवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN,3A,2A |
12804 | NZM-VSKP SWARNA JAYANTI (बुधवार , रविवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GRD,2S,2A,3A,PC,SL |
12138 | FZR-CSMT EXP (प्रतिदिन) | नई दिल्ली से सुबह 5 बजकर 15 मिनट | शाम 4 बजकर 45 मिनट | GRD,GEN,1A+2A,2A,3A,PC,SL |
12782 | NZM-MYS SWARNA JAYANTI EX (सोमवार) | हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5 बजकर 10 मिनट | दोपहर 3 बजकर 25 मिनट | GEN,SL,PC,3A,2A |
12716 | ASR-NED SACHKHAND EXP (प्रतिदिन ) | नई दिल्ली से दोपहर 1 बजे | रात 10 बजकर 25 मिनट | |
12622 | NDLS-MAS SF EXP (प्रतिदिन ) | नई दिल्ली से रात 9 बजकर 5 मिनट | सुबह 6 बजकर 50 मिनट | 2S,SL,2A,3A,1A+2A |
22710 | AADAR-NED (गुरूवार) | नई दिल्ली से रात 11 बजकर 15 मिनट | सुबह 8 बजकर 35 मिनट | GRD,2S,SL,3A,2A |
जैसे ही आप ट्रेन से अपनी यात्रा पूरी कर छतरपुर,मध्य प्रदेश पहुंच जाते हैं आपको छतरपुर रेलवे स्टेशन से प्राइवेट टैक्सी या बस की सहायता से मंदिर जाना होगा। आपको खुजराहो पन्ना रोड से जाते हुए गंज के गड़ा गांव में रुकना होगा वहां से आपको 3 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी होगी जिसके बाद आप बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगे। आप www.goibibo.com पर जाकर भी ट्रैन छतरपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट देख सकेंगे।
बस या सड़क मार्ग से बागेश्वर धाम मंदिर कैसे जाएँ :-
आप सड़क मार्ग से बागेश्वर मंदिर धाम जाने के लिए बस अड्डे जाकर मध्य प्रदेश, छत्तरपुर के लिए चलने वाली बसों के बारे पता कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश छतरपुर जाने वाली बसों के बारे में अपने शहर के बस अड्डों से पता करें। आप दिल्ली से छतरपुर के बीच चलने वाली प्राइवेट बसों से सफर के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आजकल कई सारी बुकिंग एप हैं जैसे Red Bus, AbhiBus, Goibibo आदि।
Bus Booking App के माध्यम से आप घर बैठे अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन टिकट बुक करके बागेश्वर धाम मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहे तो रोडवेज बस से भी छतरपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। यदि आप छतरपुर जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले दिल्ली जाना पड़ेगा दिल्ली से आपको लखनऊ की बस पकड़नी होगी। लखनऊ पहुंचने के बाद यहाँ से आपको भोपाल की यात्रा करनी पड़ेगी। आपको दिल्ली से छतरपुर ,मध्य प्रदेश के लिए कोई भी डायरेक्ट बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
यदि आप बागेश्वर धाम की यात्रा बस से नहीं करना चाहते और आपके पास खुद की कार है तो आपके पास ऑल इंडिया परमिट से जुड़े डाक्यूमेंट्स होने चाहिए। स्वयं की गाड़ी से छतरपुर जाने से पहले आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को चेक कर लेंना होगा। यदि आप पहली बार बागेश्वर मंदिर धाम जा रहे हैं तो आप इसकी लोकेशन को ट्रैक करने के लिए गूगल मैप की सहायता ले सकते हैं।
छतरपुर बागेश्वर धाम मंदिर के लिए हवाई मार्ग से यात्रा कैसे करें ?
आप बागेश्वर धाम मंदिर की यात्रा हवाई मार्ग से भी कर सकते हैं किन्तु इसके लिए आपको छतरपुर जाने वाली फ्लाइट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आप हवाई मार्ग से कुछ ही समय में बागेश्वर धाम मंदिर छतरपुर ,मध्य प्रदेश आसानी से पहुंच जायेंगे। आप हवाई मार्ग से बागेश्वर धाम के सबसे नजदीक पड़ने वाले एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट की फ्लाइट टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
हवाई यात्रा करने से पहले आपको अपने क्षेत्र के एयरपोर्ट से खुजराहो एयरपोर्ट के लिए जाने वाली फ्लाइट के बारे में पता करना होगा। या आप पहले दिल्ली एयरपोर्ट के लिए और उसके बाद दिल्ली से खुजराहो जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। खुजराहो एयरपोर्ट से आपको बागेश्वर धाम मंदिर जाने टैक्सी या बस आसानी से मिल जाएगी।
नई दिल्ली से बागेश्वर धाम छतरपुर कैसे जाएँ ?
आप दिल्ली से बागेश्वर धाम छतरपुर (Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur) बस ,ट्रैन और हवाई यात्रा से जा सकते हैं नीचे आपको बागेश्वर धाम छतरपुर कैसे जाएँ ? और बागेश्वर धाम छतरपुर जाने में कितना किराया लगेगा इसकी जानकारी दी गयी है –
- नई दिल्ली से बागेश्वर धाम मंदिर छतरपुर के लिए एक डायरेक्ट बस है। नई दिल्ली से छतरपुर (एमपी) जाने में बस द्वारा न्यूनतम समय 13 घंटे 4 मिनट लगता है। नई दिल्ली से छतरपुर पहुंचने का सबसे आसान तरीका छतरपुर के लिए बस है जिसमें कि 13 घंटे लगते हैं।
- दूसरा तरीका दिल्ली से छतरपुर पहुंचने के लिए कानपुर हवाई अड्डे के लिए उड़ान है। कानपुर हवाई अड्डे से छतरपुर के लिए टैक्सी द्वारा जाने पर आपको 5 घंटे का 30 मिनट लगेंगे। नई दिल्ली से छतरपुर जाने का किराया लगभग ₹800 से अधिक है।
- यदि आप नई दिल्ली से झांसी ट्रेन से जाते हैं और फिर झांसी से आप छतरपुर के लिए कोई टैक्सी लेते हैं तो इसमें आपको 7 घंटे 34 मिनट का समय लगेगा। जिसमें आपको 3000 से अधिक खर्चा करना पड़ेगा।
- नई दिल्ली से बस द्वारा झांसी जाने पर और झांसी से छतरपुर के लिए टैक्सी में जाने पर आपको लगभग 9 घंटे 27 मिनट का समय लगेगा जिसने आपको 3500 से अधिक का खर्चा करना पड़ सकता है।
- अगर आप नई दिल्ली से कानपुर ट्रैन में जाते हैं और कानपुर से छतरपुर के लिए टैक्सी लेते हैं इसमें आपको लगभग 9 घंटे 1 मिनट का समय लगता है जिसमें आपको 4300 रुपए का खर्चा करना पड़ सकता है।
- अगर आप कम समय में नई दिल्ली से छतरपुर जाना चाहते हैं तो आप फ्लाइट से जा सकते हैं इसके लिए आप पहले नई दिल्ली से कानपुर तक हवाई यात्रा करके फिर कानपुर से टैक्सी लेकर छतरपुर जा सकते हैं इसमें आपको लगभग 5 घंटे 31 मिनट का समय लगता है जिसमें आपका 7700 रुपए से अधिक का खर्च करना पड़ सकता है।
Bageshwar Dham Sarkar पहुँचने के बाद क्या करें ?
जैसे ही आप बागेश्वर मंदिर धाम पहुंच जाते हैं और Bageshwar Mandir के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको टोकन लेना होगा क्यूंकि दर्शन के लिए आपके पास Tokan होना जरुरी है। यह टोकन आप मंदिर के सेवा समिति के कर्मचारी से ले सकेंगें। टोकन लेने के बाद आपको अपना नाम और Mobile Number देना होगा इसके बाद ही आप बागेश्वर मंदिर का दर्शन करने जा सकेंगे।
दर्शन के लिए टोकन कैसे लें ? (How to get token for Bageshwar Dham Darshan)
आपको बता दें की बागेश्वर धाम मंदिर सेवा समिति के कर्मचारी हर महीने एक विशेष तिथि और दिन में ही दर्शन के लिए टोकन (Bageshwar Dham Tokan) बांटते हैं। हर महीने यह टोकन विशेष तिथि को भक्तों को दर्शन हेतु वितरित किये जाते हैं। यह टोकन आपको किस विशेष तारीख या दिन मिलेगा यह जानकारी आपको बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के कर्मचारी से मिल जाएगी। जानकारी लेने के बाद आप उस तिथि /डेट /तारीख में मंदिर में जाकर टोकन ले सकेंगे। क्योंकि बिना टोकन के आप Bageshwar Dham Mandir के दर्शन नहीं कर सकेंगे।
बागेश्वर धाम मंदिर की कथा ऑनलाइन सुनी जा सकती है ?
अगर आप बागेश्वर धाम मंदिर जाने में असमर्थ है तो कोई बात नहीं आप घर पर भी Bageshwar Dham Sarkar की कथा ऑनलाइन आसानी से सुन सकते हैं। यह कथा आप ऑनलाइन यूट्यूब के माध्यम से या टीवी चैनल पर सुन सकते हैं। टीवी पर आप संस्कार TV चैनल पर बागेश्वर धाम मंदिर की कथा सुन सकते हैं। इसके अलावा आप आस्था चैनल पर भी बागेश्वर धाम मंदिर की कथा और आरती सुन और देख सकते हैं।
Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur से जुड़े सवाल जबाब –
मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले के गड़ा गाँव में बागेश्वर धाम सरकार मंदिर स्थित है।
खजुराहो एयरपोर्ट बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के सबसे नजदीक पड़ता है।
पवित्र धाम श्री बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का हेल्पलाइन नंबर 8120592371 है।
खजुराहो एयरपोर्ट से बागेश्वर धाम यदि आप राजनगर फुलारी मार्ग से जाते हैं तो इसके लिए आपको लगभग 44 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। यदि आप खजुराहो से चंद्रपुर होते हुए छत्तरपुर जाते हैं इसके लिए आपको 60 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।
28 जून 2019 को बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू किया गया था।
यह भी जानें –
- स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
- Manali Tourist Places: ये प्रमुख स्थल पर्यटकों को करते हैं आकर्षित
- Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking | Darshan E-Pass Online Registration
- Pandokhar Sarkar Dham Darbar 2023: ऐसा चमत्कारी स्थान जहां श्रद्धालुओं के पूरे हो जाते हैं