विश्व भर से बड़ी संख्या में लोग भारत भ्रमण के लिए आते हैं। भारत अपनी संस्कृति और अनेक प्रकार के अनोखे खान -पान व मसालों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हमारे देश भारत में पर्यटन सबसे बड़ा सेवा उद्योग है।
पर्यटन भारत की जीडीपी में 6.23 प्रतिशत योगदान देता है। देश -विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी अपनी छुट्टियों का आनंद लेने भारत के अलग अलग पर्यटन स्थलों में जाते हैं। भारत में ऐसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं जिनकी ओर हर किसी का ध्यान आकर्षित होता है।
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 1 भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/06/Historical-Places-In-India-In-Hindi-1024x683.jpg)
आज की पोस्ट में हम आपको भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम बताने जा रहे हैं जहाँ आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। आइये जानते हैं Historical Places In India In Hindi के बारे में विस्तार से।
Table of Contents
भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम
- ताज महल
- कुतुबमीनार
- अजंता एलोरा की गुफा
- हवा महल
- लाल किला
- खुजराहो के मंदिर
- साँची स्तूप
- फतेहपुर सीकरी
- आमेर का किला
- मैसूर महल
- इंडिया गेट
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
- चार मीनार
- विक्टोरिया मेमोरियल
- आगरे का किला
- रणथम्म्भौर का किला
- हम्पी
- जामा मस्जिद
- नालंदा विश्वविद्यालय
- कुम्भलगढ़
इसे भी देखें : वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें
Historical Places In India In Hindi
भारत में पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जो भारत की जीडीपी में अपना अहम् योगदान देता है। पर्यटन क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। भारत अपने अनोखे स्मारकों और कलाकृतियों के लिए दुनियाभर में विशेष स्थान रखता है।
नीचे आपको इंडिया के प्रमुख Historical Places के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है आप यदि इन स्थानों पर नहीं गए हैं तो जल्द जाएँ मौका न गवाएं क्यूंकि भारत के ऐतिहासिक स्थानों पर आपको हमारे भारत के इतिहास को जानने का भी मौका मिलता है। घूमने की लाजवाब और बेहतरीन जगहें ये भी हैं।
Historical Place ताज महल (Taj Mahal) – आगरा
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 2 भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/12/taj-mahal-1024x640.webp)
- प्यार का प्रतीक माने जाने वाला ताजमहल (Taj Mahal) आगरा शहर में स्थित एक विश्वधरोहर ऐतिहासिक स्थल है। यह एक मकबरा है जिसका निर्माण 1632 से 1653 के मध्य किया गया था। मुगल वास्तुशैली वाले इस मकबरे का निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने अपनी बेगम /पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। Taj Mahal की वास्तुशैली मिश्रित प्रकार की है इसमें फ़ारसी, भारतीय, इस्लामी और तुर्क वास्तुकला के घटकों को सम्मिलित किया गया है। ताज महल की ऊंचाई 171 मीटर (561 फ़ीट) है।
ऐतिहासिक स्थल कुतुबमीनार (Qutub Minar) – दिल्ली
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 3 Historical Places In India Qutub Minar](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/Historical-Places-In-India-Qutub-Minar-.jpg)
- कुतुबमीनार को देखने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी भारत आते हैं। भारत में दक्षिण दिल्ली शहर के महरोली में बना Qutub Minar विश्व की सबसे ऊंची मीनार है जिसकी ऊंचाई 73 मीटर (239.5 फ़ीट) है। यह 14.3 मीटर व्यास का है जो शिखर पर 2.75 मीटर व्यास का है। इसमें 371 सीढ़ियां हैं। कुतुबमीनार का निर्माण दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक कुतुबुदीन ऐबक ने 1193 में आरंभ कराया था।
इंडिया गेट (India Gate) – दिल्ली
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 4 India Gate (Historical Place of india)](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/India-Gate-Historical-Place-of-india.jpg)
- India Gate को अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। यह नई दिल्ली के राजपथ (2022 में कर्तव्यपथ नाम) पर स्थित है इसकी ऊंचाई 43 मीटर है। इस स्मारक को पूर्व में किंग्स वे कहा जाता था जिसे एडवर्ड लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया था। 1931 में इंडिया गेट (India Gate) को बनाया गया था। इसका निर्माण अंग्रेज शासकों ने उन 10,000 भारतीय सैनिकों की याद में किया था जो प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए थे।
लाल किला (Red Fort) – दिल्ली
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 5 Red Fort Historical Place of india](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/Red-Fort-.jpg)
- Red Fort के निर्माण तोमर राजा अनंगपाल द्वितीय के शासनकाल में हुआ था। लाल क़िले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से पुरानी दिल्ली के इलाके में किया गया। साल 2007 में लाल क़िले को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। इस क़िले के अंदर एक संग्रहालय भी बना हुआ है। लाल किला 250 एकड़ ज़मीन में फैला हुआ है। जो मुग़ल राजशाही और ब्रिटिश के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है।
आगरे का किला (Agra Fort) – आगरा (उत्तर प्रदेश)
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 6 Agra Fort (Historical Place In India)](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/Agra-Fort.jpg)
- आगरा फोर्ट भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। यूनेस्को द्वारा आगरा के किला को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। यह भारत के आगरा शहर (उत्तर प्रदेश) में स्थित है। यह ताजमहल से लगभग 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस क़िले में मुग़ल शासक बाबर, हुमायूँ, अकबर, जहांगीर, शाहजहाँ, औरंगज़ेब रहा करते थे। आगरा क़िले को साल 2004 में आग़ाखाँ वास्तु पुरस्कार भी दिया गया था। इसकी स्मृति पर भारतीय डाक विभाग ने 28 नवम्बर 2004 को एक डाक टिकट जारी किया था।
आमेर दुर्ग या किला (Amer Durg) – राजस्थान
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 7 Amer Durg](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/Amer-Durg.webp)
- आमेर के दुर्ग को आमेर का किला या आंबेर का किला भी कहा जाता है। Amer fort जयपुर (राजस्थान) के आमेर में ऊँची पहाड़ियों में स्थित एक पर्वतीय दुर्ग है। इस किले के निर्माण से पहले यहां पर मीणा जनजाति निवास किया करती थी। मान सिंह प्रथम ने आमेर दुर्ग या किला का निर्माण करवाया था। यह फोर्ट अपने कलात्मक हिन्दू वास्तु शैली के लिए जग प्रसिद्ध है।
चार मीनार (chaar minaar) – हैदराबाद (तेलंगाना)
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 8 Historical Place of india chaar minaar](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/chaar-minaar-1024x683.jpg)
- तेलंगाना के हैदराबाद शहर में स्थित चारमीनार का निर्माण 1591 में सुल्तान मुहम्मद कुली क़ुतुब शाह द्वारा किया गया था। यह भारत का प्रसिद्ध स्मारक और मस्जिद है जोकि मुसी नदी के किनारे पूर्वी तट पर स्थित है। chaar minaar को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा स्मारकों की लिस्ट में वास्तुशिल्प और पुरातात्विक स्मारक के रूप में शामिल किया गया है। इस ऐतिहासिक स्थल के पास लाड बाजार, पाथेर गट्टी अपने विशेष चूड़ियों और आभुषणों के लिए जाना जाता है। चार मीनार संगमरमर, सुना पत्थर, ग्रेनाइट से बना हुआ शानदार अजूबा है।
रणथम्म्भौर दुर्ग (Ranthambore Fort) – राजस्थान
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 9 Ranthambore Fort](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/Ranthambore-Fort-1024x597.jpg)
- साल 2013 में रणथम्भोर किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह किला राजस्थान के सवाई माधोपुर में रन और थंभ नाम की पहाड़ियों के बीच स्थित है। दुर्ग का निर्माण जाट राजा सज्जन वीर सिंह नागिल द्वारा करवाया गया था। 1301 में अलाउद्दीन खिलजी ने इस किले पर कब्ज़ा किया था। इसके बाद क़िले का पदभार मुग़ल शासक अकबर ने संभाला था। यह किला मुग़ल, खिलजी आदि वंशों के कब्जे में रहा। जयपुर के राजा सवाई माधो सिंह ने मुग़लों से किलो को सौंपने का अनुरोध किया इसके बाद इस किले के पास गाँव का विकास किया जिसे आज सवाई माधोपुर नाम से जाना जाता है।
नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) – पटना (बिहार)
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 10 भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम, Nalanda University -Historical Places In India](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/Nalanda-University.jpg)
- प्राचीन भारत में नालंदा विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का केंद्र रहा है। नालंदा विश्वविद्यालय बिहार राज्य के राजगीर से 11 किलोमीटर की दूरी पर एक गाँव में स्थित है। Nalanda University में देश -विदेश से छात्र पढ़ने के लिए आय करते थे। यहाँ लगभग 10 हजार छात्रों के लिए 2000 शिक्षक हुआ करते थे। प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 7 वीं सदी में नालंदा विद्यालय में एक साल के लिए विद्यार्थी और शिक्षक के रूप में जीवन व्यतीत किया था। इस प्रसिद्ध विश्वविद्यालय का निर्माण गुप्त वंश के राजा कुमारगुप्त प्रथम द्वारा 450 -470 में किया गया था।
जामा मस्जिद (JAMA Masjid) – दिल्ली
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 11 भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/JAMA-Masjid.jpg)
- लाल पत्थरों और चमकदार संगमरमर से निर्मित जमा मस्जिद दिल्ली में स्थित है। JAMA Masjid को सन्न 1656 में निर्मित किया गया था। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है जिसके निर्माण कार्य को 1650 में शाहजहां द्वारा शुरू करवाया गया था। इस निर्माण कार्य में 6 वर्ष का समय लगा था। इस्लामी शैली में निर्मित या मस्जिद 25000 क्षमता वाला है। इसमें 3 गुम्बद और 2 मीनारें हैं। मीनार की ऊंचाई 41 मीटर है।
फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) – उत्तर प्रदेश
![भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम Historical Places In India In Hindi 12 भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम, Fatehpur Sikri -historical place of india](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/03/Fatehpur-Sikri.jpg)
- यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल फतेहपुर सीकरी वर्तमान में आगरा जिले का एक नगरपालिका बोर्ड है। मुग़ल शासक एकबार द्वारा Fatehpur Sikri को 1571 में बसाया आया था। यह यूपी राज्य में स्थित है जो सन्न 1571 से 1585 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रही थी। यह मुस्लिम वास्तुकला का जीता जगता उदाहरण है। फतेहपुर सीकरी मस्जिद में मुस्लिम वास्तुकला के साथ साथ हिन्दू और पारसी वास्तुशिल्प दोनों का मिश्रण मिलता है। इसके प्रवेश द्वार पर बुलंद दरवाजा है जोकि 54 मीटर ऊँचा है। Fatehpur Sikri में पांच महल ,दीवान -ए -खास, आँख मिचोली, जोधा बाई का महल ,सलीम चिश्ती के पुत्र की दरगाह आदि प्रमुख स्मारक हैं।
भारत के 20 ऐतिहासिक स्थलों के नाम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) –
भारत के 10 historical place के नाम क्या हैं ?
india’s 10 historical place – आगरा फोर्ट, लाल किला, क़ुतुब मीनार,हवा महल, हुमायूँ का मकबरा, साँची स्तूप ,खुजराहो मंदिर, जालियां वाला बाघ, गोल्डन टेम्पल, एलिफेंटा गुफा।
आगरे का किला कहाँ स्थित है ?
आगरा का किला भारत उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में स्थित है।
भारत में कुल कितने ऐतिहासिक स्थल हैं ?
देश में कुल 40 ऐतिहासिक स्थल हैं जिन्हें विश्व धरोहर में शामिल किया गया है।
विश्व धरोहर दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?
हर साल world heritage day दुनियाभर में 18 अप्रैल को मनाया जाता है।
भारत में ऐतिहासिक इमारतें कौनसी हैं ?
देश में ताज महल, हवा महल, चार मीनार, दिलवाड़ा मंदिर, कर्णांक मंदिर, फतेहपुर सीकरी आदि ऐतिहासिक स्थल (historical places) हैं।