क़ुतुब मीनार: लम्बाई, किसने बनाया, ऊंचाई – Qutub minar ki lambai kitni hai, Kisne Banaya, Height

भारत में कई ऐसे स्मारक स्थल और कलाकृतियाँ हैं जिनके दीदार के लिए देश-विदेश से लोग भारत आते हैं। भारत में स्थित क़ुतुब मीनार यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में भी शामिल है। 1993 में Qutub minar को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। भारत की राजधानी दिल्ली के महरौली में स्थित यह मीनार ईंट से निर्मित दुनिया की सबसे ऊँची मीनार है।

1192 से 1220 ईस्वी में इस मीनार का निर्माण कराया गया था। मुहम्म्द गोरी का गुलाम और गुलाम वंश का संस्थापक क़ुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा क़ुतुब मीनार की नींव को डाला गया था।

क़ुतुब मीनार: लम्बाई, किसने बनाया, ऊंचाई – Qutub minar ki lambai kitni hai, Kisne Banaya, Height
क़ुतुब मीनार: लम्बाई, किसने बनाया, ऊंचाई

आज हम आपको भारत की सबसे ऊँची मीनार क़ुतुब मीनार के बारे में जानकारी देंगे। क्या आप जानते हैं क़ुतुब मीनार की लम्बाई और ऊंचाई कितनी है ? और क़ुतुब मीनार को किसने बनाया था ? आज इस लेख में हम आपको Qutub minar ki lambai kitni hai, Kisne Banaya, Height सभी की जानकारी देंगे। तो चलिए जानते हैं Qutub minar के बारे में विस्तार से।

क़ुतुब मीनार किसने बनाया ? (Qutub minar Kisne Banaya)

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Qutub minar के निर्माण में एक नहीं कई शासकों ने अपना योगदान दिया था। दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक क़ुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा सन्न 1193 ईस्वी में क़ुतुब मीनार का निर्माण शुरू कराया था। किन्तु वह इसे पूरा नहीं कर सके उनके द्वारा इस मीनार के आधार भाग को ही पूरा कराया गया था।

क़ुतुबुद्दीन ऐबक के बाद इनके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए मीनार में 3 मंजिलों का निर्माण कराया। इसके बाद तुगलक वंश के शासक फिरोज शाह तुगलक ने इस कार्य में अपनी दिलचस्पी दिखाई और 1368 ईस्वी में मीनार की पांचवी और अंतिम मंजिल का निर्माण कराया था।

important points of Qutub minar

आर्टिकल का नामक़ुतुब मीनार: लम्बाई, किसने बनाया, ऊंचाई
क़ुतुब मीनार का निर्माण करायाक़ुतुबुद्दीन ऐबक ,इल्तुतमिश ,फिरोज शाह तुगलक (तीन शासकों द्वारा)
मीनार की ऊंचाई72.5 मीटर (238 फ़ीट)
कुतुबमीनार स्थित हैदक्षिण दिल्ली के मेहरौली भाग में (भारत)
मीनार के आधार का निर्माण करायाक़ुतुबुद्दीन ऐबक
विश्व धरोहर में शामिल किया गया1993
क़ुतुब मीनार के आधार का व्यास14.32 मीटर
मीनार के शीर्ष का व्यास 2.75 मीटर (9 फ़ीट)
क़ुतुब मीनार का निर्माण वर्ष1199 से 1220 के बीच
मीनार में कुल सीढ़ियों की संख्या379
मीनार में मंजिलों की संख्या5 मंजिल 4 बालकनी
मीनार को पूरा करवायाइल्तुतमिश द्वारा

क़ुतुब मीनार की लम्बाई ,ऊंचाई (Qutub minar ki lambai,Height)

क़ुतुब मीनार लाल और बफ सेंड स्टोन से बनी भारत की सबसे ऊँची मीनार है। क़ुतुब मीनार की लम्बाई (Qutub minar ki lambai) 72.5 मीटर है यानी 237 फुट है। इसके भीतर 5 मंजिल और 4 बालकनी हैं। इस मीनार में कुल 379 सीढियाँ हैं। 13 वीं शताब्दी में इस मीनार का निर्माण कराया गया था। गुलाम वंश के शासक क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने सन्न 1199 में इस खूबसूरत मीनार की नींव रखी थी। इस मीनार को नमाज अदा करने के लिए बनवाया गया था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Qutub minar की पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण क़ुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा कराया गया था। सन्न 1211 से 1236 तक इस मीनार की तीसरी और चौथी मंजिल का निर्माण क़ुतुबुद्दीन ऐबक के उत्तराधिकारी सुल्तान शम्सुद्दीन इल्तुतमिश द्वारा किया गया था। इसके बाद मीनार की अंतिम और पांचवी मंजिल को तुगलक वंश के शासक फिरोज शाह तुगलक द्वारा पूरा किया गया था।

कुतुब मीनार को बनाने में कितना समय लगा?

1193 में कुतुब मीनार का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कुतुब मीनार की पहली मंजिल को कुतुब-उद-दीन द्वारा गया था जिसके बाद इसकी अन्य 4 मंजिलों को को इल्तुतमिश और फिरोज तुगलक के कार्यकाल में बनवाया गया था। 14 वीं और 15वीं सदी में कुतुब मीनार को भूकंप से नुक्सान हुआ था।

इस मीनार की ऊपर की 2 मंजिलों को तुगलक वंश के शासक फिरोज तुगलक द्वारा मरम्मत करवाई गयी। सन्न 1505 में लोदी वंश के शासक सिकंदर लोदी ने इस मीनार की मरम्मत कराई थी और इस मीनार में 2 मंजिलों का विस्तार भी किया था।

Qutub minar का इतिहास

इतिहास में इसका कोई भी जिक्र नहीं है की कुतुब मीनार का नाम गुलाम वंश के शासक कुतुबद्दीन ऐबक के ही नाम पर रखा गया है। Qutub minar का नाम मुस्लिम सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के नाम पर रखा गया था। लेकिन विभिन्न इतिहासकार इस मीनार के नाम के पीछे अपने अपने मत प्रकट करते हैं।

माना जाता है की क़ुतुब मीनार को दिल्ली के अंतिम हिन्दू राजा की हार के प्रतिक के रूप में क़ुतुब -उद -दीन ऐबक द्वारा बनवाया गया था। इस मीनार की नीचे की 3 मंजिलें लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित है। इस मीनार की चौथी और पांचवी मंजिल संगमरमर और बलुआ पत्थर से निर्मित की गयी हैं।

इसी मीनार के नीचे की तरफ कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद स्थित है। यह मस्जिद भारत की पहली मस्जिद है। क़ुतुब मीनार के निर्माण में  इंडो- इस्लामिक वास्तुशैली के साथ साथ फारसी वास्तुशिल्प की झलक देखने को मिलती है।

Qutub minar ki lambai kitni hai, Kisne Banaya, Height से जुड़े अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

Qutub minar की लम्बाई कितनी है ?

क़ुतुब मीनार 72.5 मीटर (238 फ़ीट) है।

क़ुतुब मीनार कहाँ स्थित है ?

भारत की सबसे ऊँची मीनार क़ुतुब मीनार भारत के दक्षिण दिल्ली के महरोली में स्थित है।

किस वर्ष क़ुतुब मीनार को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया था ?

सन्न 1993 में क़ुतुब मीनार (Qutub minar) को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया था।

किस शासक ने क़ुतुब मीनार का निर्माण कराया था ?

गुलाम वंश के शासक क़ुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा क़ुतुब मीनार का निर्माण 1193 में कराया गया था किन्तु वह इस मीनार का आधार ही पूरा कर सका।

किन शासकों ने क़ुतुब मीनार के बचे हुयी मंजिलों का निर्माण करवाया था ?

ऐबक के उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इस मीनार के 3 मंजिलों का निर्माण करवाया था और इनके बाद फिरोज शाह तुगलक ने 5 वीं औअर अंतिम मंजिल का निर्माण करवाया था।

Qutub minar में कितनी मजिलें और सीढियाँ हैं ?

इस मीनार में कुल 5 मंजिल और 379 सीढियाँ हैं।

कुवत उल इस्लाम मस्जिद क़ुतुब मीनार से किस दिशा में स्थित है?

कुवत उल इस्लाम मस्जिद क़ुतुब मीनार के उत्तर -पूर्व में स्थित है।

ऐबक द्वारा निर्मित क़ुतुब मीनार को किन पत्थरों से बनाया गया है ?

क़ुतुब मीनार को बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इन पत्थरों पर कुरआन की आयत और फूल की बेलों की नक्काशी की गयी है।

यह भी जानें –

Leave a Comment