गर्मियों में घूमने की भारत की सबसे लाजवाब और बेहतरीन जगहें। जान लेते हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।

भारत ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने की जगहें बदल जाती हैं। अगर सर्दियों में बर्फ देखनी है तो पहाड़ों पर चले जाइए। गर्मी के दिनों में सुकून पाने के लिए ठंडी और वाली जगहों पर जाने का मन करता है।

1. मनाली: सर्दियों में मनाली का तापमान 0° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

2. शिमला: शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है। यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है। यह शहर अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

3. कश्मीर: कश्मीर को भारत की जन्नत कहा जाता है लेकिन बहुत लोग सोचते हैं कि यहां आना खतरे से खाली नहीं है। कश्मीर की खूबसूरती बेमिसाल है।

4. ऊटी: नीलगिरी हिल्स के बीच बसा ऊटी गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। ये दक्षिण भारत के खूबसूरत हिल्स स्टेशनों में से एक है। ये इलाका ग्रामीण परिवेश से घिरा हुआ है।

5. मुन्नार: मुन्नार केरल का एक हिल स्टेशन है, जो इड्डुक्की जिले में पड़ता है। यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। यहां वन्य जीवन को करीब से देखा जा सकता है।