World Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह जहाँ मानव जीवन रहता है, लेकिन अब पृथ्वी पर अधिक जनसंख्या होने से यहाँ का वातावरण पूरा ख़राब हो गया है हम लोग जब पृथ्वी को फोटो में देखते है तो वो कितनी हरी-भरी दिखाई देती है पर सच्चाई ये नहीं है पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग के कारण काफी नुक्सान पहुँच रहा है कुछ समय पहले हम अपने आस- पास के जगहों को देखते थे हरे-भरे पेड़ पौधे हरियाली रहती थी अब हम इंसानो की वजह से सब खत्म होता जा रहा है ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से सिर्फ नुक्सान वातावरण को नहीं ही रहा है बल्कि इसका प्रभाव इंसानो पर भी पड़ रहा है। लोगो को पृथ्वी और उसमे रहने वाले जंतु -जीव को सुरक्षित रखने के लिए पुरे विश्व में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बतायगे World Earth Day 2023 के बारे में।

पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है उसके लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

World Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
World Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

पर्यावरण संरक्षण के समर्थन के लिए प्रत्येक साल पुरे विश्व में 22 अप्रैल को बनाया जाता है पहले बार 22 अप्रैल 1970 को World Earth Day मनाया। वर्तमान समय में 192 से ज्यादा देशों में 1 अरब से अधिक लोगो के द्वारा पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, पृथ्वी पर जीवन है, पृथ्वी के बिना हम जीने का सोच भी नहीं सकते है पृथ्वी से ही हमें हवा – पानी मिलता है आज हम इंसानों की वजह से इसी पृथ्वी को नुकसान हो रहा है हम लोग भूल रहे है अगर पृथ्वी का आस्तित्व ही नहीं रहा तो हम लोग जीवित कैसे रहेंगे। इसी महत्व को बताने के लिए पुरे विश्व में World Earth Day मनाया जाता है

पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देस्य हमारे द्वारा पृथ्वी को होने वाले नुकसान को बताने और उसके प्रति जागरूप करने के लिए। जैसे हम अपने घर की देखभाल करते है वैसे ही हमको पृथ्वी की देखभाल करनी जरुरी है।

ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जारी है जिसको समाप्त करने के लिए सबका साथ और जागरूप होना बहुत जरुरी है जब सब लोग साथ होंगे तभी Global Warming समस्याओं को खत्म कर पाएंगे।ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी की घूर्णन गति कम होती जा रही है अचानक से मौसम परिवर्तन होना जिसकी वजह से गर्मी का ताप बढ़ रहा है देश में अधिक फक्ट्रियों का निर्माण, फक्ट्रियों से आने वाले काले धुएँ से भी Global Warming बढ़ रही है इसका प्रभाव बड़े ग्लेशियर, भूमि और खेतों में होनी वाली फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है

Overview of World Earth Day 2023

कार्यक्रम का नाम पृथ्वी दिवस “World Earth Day”
आयोजित दिन प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल
आंरभ 1970
उद्देस्य पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में (ग्लोबल वार्मिंग को कम करना)
पृथ्वी दिवस की शुरुवात अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन
2022 थीम हमारी पृथ्वी में निवेश करे – Invest in Our planet
शामिल देशों की संख्या लगभग 192 देश

इसे भी जानें:- विश्व जल दिवस 2023 : क्या है

पृथ्वी दिवस का महत्व (World Earth Day 2023)

सभी ग्रहों में से सिर्फ पृथ्वी पर ही जीवन है यहाँ पर रहने वाले सभी जीव-जंतु, मनुस्य,वनस्पति पृथ्वी की बदोलत है ये पृथ्वी सभी की है पर आज मनुष्य अपने फायदे के लिए अधिक पेड़-पौधों को काटना, बड़ी फक्ट्रियों का निर्माण, गन्दगी फैलाना,विषेले पदार्थ आदि सभी चीज़ो से हमारे पर्यावरण को नुक्सान हुआ जा रहा है पर्यावरण की सारी गंदी वस्तु, विषेले पदार्थ यहाँ की नदी – नालों और हवा में मिल जाती है जिसकी वजह से मनुष्य और जीव- जंतु का स्वास्थ्य ख़राब हुआ जा रहा है मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए बड़ी-बड़ी बिल्डिंग और कारखानों का निर्माण करवा रहा है उसकी वजह से अधिक पेड़ो का कटान हो रहा है हम अपने सपनों को पूरा करने के चक्कर में पर्यावरण को भूल गए है

अगर इस दुनिया का पर्यावरण ही सही नहीं है तो हमारा जीवन असम्भव है इसी महत्व को लोगो तक समझाने के लिए पृथ्वी दिवस की शुरुवात की है पृथ्वी दिवस के माध्यम से हर साल लोगों में जागरूपता फैलाई जाती है कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी याद रखे। अपने फ़ायदे के लिए पृथ्वी में रहने वाले जीव-जंतु, मनुष्य और पेड़-पौधो को नुक्सान न पहुँचाये। प्रकृति का दोहन न करें। जैसे हम अपने परिवार वालों के बारे में सोचते है वैसे ही पृथ्वी हमारी माँ समान है पृथ्वी के प्रति हमारा सबसे पहले कर्तव्य उनकी रक्षा करना, संरक्षण करना और किसी भी प्रकार का नुक्सान न पहुँचाना।

History of World Earth Day

पहली बार World Earth Day सन 1970 में मनाया गया, 1969 में सैन फ्रांसिस्को में एक यूनेस्को बैठक में World Earth Day 21 मार्च 1970 को घोषित किया बाद में इसको बदल कर 22 अप्रैल कर दिया। पृथ्वी दिवस का महत्व बताने के लिए विश्व में पहली बार 20 मिलियन से अधिक लोग रोड पर उतर गए ये पृथ्वी दिवस इतिहास का बड़ा दिन था जहाँ पर इतने सारे लोगो ने अपना समर्थन दिया। तब से World Earth Day मनाया जा रहा है 20 लाख से अधिक अमेरिकी लोगो ने अपना स्वस्थ, पर्यावरण को साफ़ रखने का लक्ष्य लिया। हजारों कॉलेजों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण के विरुद्ध एक आयोजन किया। पृथ्वी दिवस अमेरिका का साथ-साथ पुरे विश्व भर में लोकप्रिय साबित हुआ।

इसे भी जानें:- वर्षा ऋतु पर निबंध

पृथ्वी दिवस की थीम (Theme)

प्रत्येक साल पृथ्वी दिवस के लिए अलग-अलग प्रकार की थीम आयोजित की जाती है, जिसका मुख्य उद्देस्य जलवायु परिवर्तन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क आदि के लिए नारों और स्लोगन के द्वारा दुनियाभर में जागरूपता फैलाना के लिए हर साल नई थीम रखी जाती है ये थीम पहले से निर्धारित होती है आइये जानते है 2012 से लेकर 2022 थीम के बारें में –

2012 धरती को संगठित करना (Mobilized the earth)
2013 जलवायु परिवर्तन का चेहरा (The Face Of Climate Change)
2014 हरे शहर (Green Cities)
2015 अब नेतृत्व करने की हमारी बारी (It’s Our Turn To Lead)
2016 पृथ्वी के लिए पेड़ (Tree For The Earth)
2017 पर्यावरण और जलवायु साक्षारता (Environmental and Climate Literacy)
2018 प्लास्टिक प्रदुषण का समापन (End Of Plastic Pollution)
2019 अपनी प्रजातियों की रक्षा करे (Protect Our Species) 
2020 जलवाई कार्रवाई (Climate Action)
2021 हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करे (Restore our Earth) 
2022 हमारी पृथ्वी में निवेश करे (Invest in Our planet)

कैसे मनाया जाता है ‘World Earth Day 2023’

पृथ्वी दिवस को हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है इस दिन का महत्व भी बहुत है आइये जानते है किन तरीकों को अपनाकर हम पृथ्वी माँ को बचा सकते है:-

  • हम सभी का कर्तव्य बनता है अपने घरों और घरों के आस-पास को जगहों को साफ़-सुधरा रखना। अपने घर का कचरा किसी कूड़ेदान में डालना चाहिए।
  • वातावरण की हवा को साफ़ रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए अगर आप एक पेड़ काट रहे है तो उसके बदले में दो पेड़ लगाए। पेड़ पौधों से हमको ऑक्सीजन मिलती है जिससे हम जीवित रहते है ऐसा करने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। पेड़ों की रक्षा करना हर मनुष्य का दायित्व है।
  • हम रोजाना कितनी बिजली खर्च करती है घरों और फैक्टियों में अधिक बिजली प्रयोग से भी पृथ्वी को नुक्सान हो रहा है अधिक बिजली प्रयोग से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है जिसकी वजह से ज्यादा गर्मी उत्पन होती है जो पृथ्वी और हमारी सेहत के लिए बिलकुल अच्छी नहीं है।
  • बच्चों और गांव के क्षेत्रों को जागरूप करने के लिए स्कूलों और गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

इसे भी जानें:- स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: लाभ

World Earth Day 2023 से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर (FAQs)

पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देस्य क्या है?

हमारी धरती पर ग्लोबल वार्मिंग खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जो मनुष्य और जीव-जंतु के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से धरती की आयु कम हो रही है इन समस्याओं को कम करने के लिए पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।

World Earth Day क्या किया जाता है?

लोगों को धरती के वातावरण के प्रति जागरूप अभियान, सफाई अभियान, अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल-वायु को साफ़ रखना और बिजली की बचत करना आदि इन सभी अभियानों को चलाया जाता है और हर साल सरकार सफाई अभियान के प्रति शिविर चलाए जाते है।

22 अप्रैल को ही क्यों पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?

क्योकि इस समय अधिकांश स्कूल-कॉलेज बंद होते है कोई धार्मिक और सरकारी अवकाश नहीं होता है सब लोग अपने काम से फ्री रहते है ताकि अधिक से अधिक लोगो एक साथ मिल कर अभियान का हिस्सा बने। दूसरे लोगो को भी जागरूप करें। इसलिए ये दिन सबसे अच्छा है।

Leave a Comment

Join Telegram