विश्व जल दिवस 2023 : क्या है थीम, इतिहास और महत्व जानिए (World Water Day)

हर साल विश्व जल दिवस 22 मार्च (22 march) को मनाया जाता है। पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है। 1.6 प्रतिशत पानी जमीन के नीचे पाया जाता है। पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले पानी का 97 प्रतिशत सागरों और महासागरों में है, जोकि पीने के काम में नहीं आता केवल 3 प्रतिशत पानी पीने लायक है।

बढ़ती जनसँख्या के लिए पानी की उपलब्धता हेतु विश्वभर में प्रयास किये जा रहे हैं। World Water Day का उद्देश्य दुनिया के सभी देशों में स्वच्छ और सुरक्षित जल को सभी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जल के संरक्षण पर भी ध्यान देना है।

विश्व जल दिवस
World Water Day

हर साल विश्व भर में सभी देशों में जल के संरक्षण ,उपयोगिता ,महत्त्व को समझने के लिए और बढ़ते जल संकट की और सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए विश्व जल दिवस को मनाया जाता है और हर साल इसकी थीम भी रखी जाती है। इस वर्ष विश्व जल दिवस 2023 की थीम क्या है ? और World Water Day क्यों मनाया जाता है ? इसका इतिहास और महत्व सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप आर्टिकल में जान सकेंगे।

क्या है विश्व जल दिवस 2023 की थीम

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हर साल UN द्वारा जल दिवस के आस-पास जल सम्मलेन का आयोजन भी किया जाता है। इस साल संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मलेन 22 से 24 मार्च ,न्यूयॉर्क में किया जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2010 में United Nations ने “सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकार” को मानव अधिकार के रूप में मान्यता दी थी।

इस साल विश्व जल दिवस 2023 की थीम (World Water Day theme) अक्सेलरेटिंग चेंज (Accelerating Change) यानी ‘परिवर्तन में तेजी‘ रखी गयी है। इस वर्ष 2023 में Water Day को ‘Be the change‘ अभियान के तहत मनाया जायेगा।

Key Points of World Water Day

दिवसWorld Water Day
observed byयूएन के सभी सदस्य राज्यों सहित विश्वभर के लोग और संगठनों द्वारा
पहली बार जल दिवस मनाया गया22 मार्च 1993
World Water Day मनाया जाता हैहर साल 22 मार्च
उद्देश्यपानी का संरक्षण ,विकास और स्थिरता
2023 थीमअक्सेलरेटिंग चेंज (Accelerating Change)
ऑर्गनाइजेशन वेबसाइटworldwaterday.org

World Water Day Previous years Theme

हर साल विश्व भर में जल के महत्त्व को बताने के लिए और सभी लोगों का ध्यान जल संरक्षण की ओर आकर्षित करने के लिए World Water Day को सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल विश्व जल दिवस की थीम तैयार की जाती है। World Water Day Previous years Theme list इस प्रकार है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
साल (year)World Water Day Theme (विषय)
22 मार्च 1993‘शहर के लिये जल’
22 मार्च 1994‘हमारे जल संसाधनों की देखभाल करना हर किसी का कार्य है’
22 मार्च 1995‘महिला और जल’
22 मार्च 1996‘प्यासे शहरों के लिये पानी’
22 मार्च 1997‘विश्व का जल: क्या पर्याप्त है’
(The World’s Water: Is There Enough?)
22 मार्च 1998‘भूमी जल- अदृश्य संसाधन’
22 मार्च 1999‘हर कोई प्रवाह की ओर जी रहा है’
(Everyone Lives Downstream)
22 मार्च 2000’21वीं सदी के लिये पानी’
22 मार्च 2015जल और दीर्घकालिक विकास
22 मार्च 2016‘जल और नौकरियाँ’
22 मार्च 2017‘अपशिष्ट जल’
22 मार्च 2018‘जल के लिए प्रकृति के आधार पर समाधान’
22 मार्च 2019‘किसी को पीछे नहीं छोड़ना’
22 मार्च 2020‘जल और जलवायु परिवर्तन’
22 मार्च 2021‘पानी का महत्व’ 
22 मार्च 2022‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना’
22 मार्च 2023अक्सेलरेटिंग चेंज

विश्व जल दिवस का इतिहास (World Water Day History)

  • साल 1992 में पहली बार ब्राजील में रियो दी जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण और विकास सम्मेलन कार्यक्रम में विश्व जल दिवस (World Water Day) को मानये जाने की पहल की गयी थी।
  • विश्व स्तर पर जल दिवस (water day) मनाये जाने का विचार इसी साल 1992 में प्रस्तुत किया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations) द्वारा वर्ष 1992 में एक प्रस्ताव अपनाया गया था जिसके द्वारा हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाये जाने की घोषणा की गयी थी।
  • 1993 में पहली बार World Water Day मनाया गया था।
  • 1993 के बाद से ही जल संरक्षण और इसके महत्त्व को समझने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा।

जानिये विश्व जल दिवस का महत्त्व

पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों की उत्त्पत्ति जल से ही हुई है। अन्य ग्रहों पर भी वैज्ञानिकों द्वारा पानी की खोज को प्राथमिकता दी गयी है। ‘जल ही जीवन है’ यह कथन सत्य है क्यूंकि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अधिकांश संस्कृतियों का विकास भी नदी किनारे हुआ है।

पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है शेष भाग पर मानव ,जीव जंतु ,जंगल ,मैदान पठार या पर्वत आदि मौजूद हैं। हर प्राणी जल पर निर्भरता रखता है लेकिन यह भी सत्य है की जल का अनावश्यक उपयोग भी हो रहा है। जनसँख्या विस्तार और औद्योगिकीकरण के कारण पानी की खपत में इजाफा हुआ है।

मानव और जीव जंतु के जीवन में पानी को प्राथमिकता दी गयी है लेकिन इसके संरक्षण में मानव जाति अभी भी बहुत पीछे है। जल के संरक्षण हर मानव की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। विश्व स्तर पर जल संरक्षण के कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और उसके सदस्य राष्ट्रों द्वारा हर साल विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है।

World Water Day 2023 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

vishva jal divas कब मनाया जाता है ?

हर साल World Water Day 22 मार्च को celebrate किया जाता है।

पहली बार विश्व जल दिवस (World Water Day) कब मनाया गया था ?

वर्ष 1993 में पहली बार जल दिवस मनाया गया था।

इस साल 2023 में World Water Day का विषय क्या रखा गया है ?

साल 2023 में World Water Day की थीम या विषय Accelerating Change (‘परिवर्तन में तेजी‘) रखा गया है।

वर्ष 2022 में vishva jal divas की थीम क्या थी ?

2022 में जल दिवस की थीम ‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना’ रखी गयी थी।

हर साल 22 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

हर साल विश्व स्तर पर 22 मार्च को World Water Day को मनाया जाता है।

Leave a Comment