upfposhakti.com: यूपी FPO शक्ति पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार व राज्य सरकार समय-समय पर देश के किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू करते रहते है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए यूपी FPO शक्ति पोर्टल को शुरू किया गया है। यह पोर्टल किसानों को कृषि उत्पादन के कामों में सहायता प्रदान करेगी। जो भी किसान पोर्टल के जरिये फायदा उठाना चाहते है वह अपने मोबाइल के जरिये ऑनलाइन पोर्टल जाकर पंजीकरण करवा सकते है।

आज हम आपको पोर्टल से जुड़े अन्य सभी जानकारियों जैसे: यूपी FPO शक्ति पोर्टल क्या है, इससे मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। इससे जुडी सभी जानकारियों को जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

upfposhakti.com: यूपी FPO शक्ति पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
upfposhakti.com

यूपी FPO शक्ति पोर्टल

ये तो आप जानते ही है की देश के किसान भाइयों को अपने जीवन काल में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो किसानों को अपनी फसल का सही दाम व केंद्र सरकार द्वारा उन लोगों के लिए चलाई जा रही योजना कल्याणकारी योजना का भी लाभ नहीं मिल पाता जिससे वह लाभ पाने में वंचित हो जाते है। ऐसे में सरकार ने FPO यानी फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन शक्ति पोर्टल को शुरू किया। यह लघु एवं सीमान्त किसानों का समूह होता है। इस पोर्टल की मदद से किसानों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी और साथ ही यह आर्गेनाइजेशन किसानों को एग्रीकल्चर से जुडी बिज़नेस एक्टिविटीज को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह ग्रुप कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होता है। केंद्र सरकार आने वाले 5 साल में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने में FPO पर 5 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। सरकार ने आने वाले समय में 10 हजार नए किसान उत्पादक संगठन (फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन) बनाने की स्वीकृति दे दी है। जिस तरह से एक कंपनी को सभी लाभ प्रदान होते है उसी तरह इस संगठन को भी कंपनी की तरह लाभ दिए जायेंगे। बता दें, इस ग्रुप में किसानों को अपने प्रोडूस का मार्किट मिलेगा जिसमे उन्हें खाद्य, बीज, दवाईयाँ और कृषि उपकरण आदि खरीदने में भी मदद मिलेगी।

पोर्टल FPO शक्ति पोर्टल
के द्वाराउत्तर प्रदेश सरकार
लाभ लेने वालेराज्य के किसान
साल2024
राज्ययूपी
आधिकारिक वेबसाइटupfposhakti.com

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं लांच की जाती है लेकिन कई बार इन सभी योजना का लाभ बड़े और अपात्र किसान उठा लेते है ऐसे में छोटे व लघु सीमान्त किसान इन स्कीम से वंचित रह जाते है। ऐसे में छोटे व सीमान्त किसानों को सहयोग व सभी योजनाओं का लाभ देने के लिए FPO को आरंभ किया है। FPO पोर्टल सभी आर्गेनाइजेशन का पंजीकरण करने के लिए जारी किया है। इससे किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे और उनके जीवन में सुधार आ सकेगा।

यूपी FPO शक्ति पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • किसानों को शसक्त और आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए FPO शक्ति पोर्टल को शुरू किया गया है। यह आर्गेनाइजेशन किसानों को एग्रीकल्चर से जुडी बिज़नेस एक्टिविटीज को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगा।
  • यह ग्रुप कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होता है।
  • केंद्र सरकार आने वाले 5 साल में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने में FPO पर 5 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।
  • सरकार ने आने वाले समय में 10 हजार नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की स्वीकृति दे दी है।
  • ग्रुप में किसानों को अपने प्रोडूस का मार्किट मिलेगा जिसमे उन्हें खाद्य, बीज, दवाईयाँ और कृषि उपकरण आदि खरीदने में भी मदद मिलेगी।
  • FPO को किसान उत्पादक संगठन के नाम से भी जाना जाता है।
  • किसानों को शसक्त और आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए FPO शक्ति पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • अगर आप नार्थ ईस्ट या पहाड़ के इलाकों में रहते है तो इस ग्रुप में कम से 100 किसान सदस्य होने चाहिए और अगर आप मैदानी इलाके में रहते है तो इस ग्रुप में 300 सदस्य होने जरुरी है।
  • फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन में छोटे व सीमान्त किसानों को शामिल किया जाता है।

यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल हेतु पात्रता

यूपी FPO शक्ति पोर्टल की पात्रता जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े। जिसके पश्चात आप पात्रता पढ़कर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  • उत्तर प्रदेश राज्य का मूलनिवासी ही इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के पात्र होंगे।
  • राज्य के लघु एवं सीमान्त किसान ही इस ग्रुप में शामिल हो सकेंगे।
  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक किसान के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने आवश्यक है।

 UP FPO Shakti Portal हेतु आवश्यक दस्तावेज

आज हम आपको FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों के बारे में जानकारी देने वाले है, जिससे आप आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे। दस्तावेज इस प्रकार से है:

आधार कार्डमूलनिवास प्रमाणपत्रआय प्रमाणपत्र
आयु प्रमाणपत्रबैंक अकाउंट डिटेल्सपासपोर्ट साइज फोटो
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरपहचान पत्र

यूपी FPO शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

अगर आप भी FPO शक्ति पोर्टल से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको पंजीकरण प्रक्रिया का पता होना बहुत जरूरी है, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक किसान को सबसे पहले यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा। यूपी FPO शक्ति पोर्टल
  • होम पेज पर आपको साइन अप के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही अगले पेज पर आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: FPO का नाम, जनपद, ब्लॉक, पंजीकरण तिथि, पिनकोड, ईमेल ID, FPO ऑफिस एड्रेस उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि को भरना होगा। UP FPO shakti portal online registration process
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
  • और डिक्लेरेशन पर टिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपकी पंजीकरण प्रकिया पूरी हो जाएगी।

लॉगिन करने की प्रकिया

  • लॉगिन करने के लिए सर्वप्रथम आपको यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप लॉगिन करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक कर लेना होगा
    uttar pardesh fpo shakti portal login process
  • क्लिक करते ही आप लॉगिन हो जायेंगे।

यह भी देखें: यूपी किसान कल्याण मिशन कृषि मेला

ऐसे करें अन्य योजनाओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त

सबसे पहले यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आप योजनाएं के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें। क्लिक करते ही आपके सामने सभी योजनाओं की सूची खुल कर आ जायेगी। आप अपने अनुसार ऑप्शन को चुन लें। जिसके पश्चात संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

गाइडलाइन्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आप FPO दिशानिर्देश के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  5. नए पेज पर आप अपने अनुसार ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. क्लिक करते ही आपके सामने पीडीऍफ़ फाइल खुल जाएगी।
  7. जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

FPO (फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन) खोजने की प्रकिया

  • आवेदक सबसे पहले यूपी FPO शक्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप FPO खोजें/नाम/जनपद/फसल/सेवाएं/उत्पाद के दिए गए ऑप्शन के अंतर्गत आपको FPO का नाम/जनपद/फसल/सेवाएं/उत्पाद दर्ज करने होंगे।
  • और खोजे पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर आजायेगी।

हमने आपको अपने आर्टिकल में यूपी FPO शक्ति पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारियों को हिंदी में विस्तारपूर्वक बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है या इससे सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जननी है तो आप हमें मैसेज कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

यूपी FPO शक्ति पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न

यूपी FPO शक्ति पोर्टल क्या है?
यूपी FPO शक्ति पोर्टल को छोटे और सीमान्त किसानों की आर्थिक सहायता के लिए बनाया गया है। जो छोटे किसान योजनाओं से वंचित रह जाते थे उन्हें यह मदद करेगा।

यूपी FPO शक्ति पोर्टल की क्या मुख्य विशेषता है?
यूपी FPO शक्ति पोर्टल में किसानों को एग्रीकल्चर से जुडी बिज़नेस एक्टिविटीज को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी और 5 साल में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने में FPO पर सरकार 5 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।

यूपी FPO शक्ति पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ?
यूपी FPO शक्ति पोर्टल आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि मुख्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

यूपी FPO शक्ति पोर्टल में पंजीकरण कैसे करना है ?
यूपी FPO शक्ति पोर्टल में पंजीकरण करने के लिए www.upfposhakti.com से होगा जिसकी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।

Leave a Comment