दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है? | Top 10 strongest army in the world in Hindi

प्रत्येक देश की सुरक्षा का दायित्व उस देश की सेना का होता है। ये सेना उस देश को बाहरी और आन्तरिक हमलों से सुरक्षा प्रदान करती है। प्रत्येक देश में बनने वाला बजट का एक बड़ा हिस्सा सेना पर खर्च कर दिया जाता है। जिस कारण वह सेना मजबूत और बेहतर बन पाएगी। देश की सुरक्षा के लिए सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी सेना को अच्छे हथियार और टेक्नोलोजी मुहैया कराए। अगर हम भारत की सेना की बात करे तो हमारे देश की सेना विश्व की चौथी सबसे ताकतवार और बेहतरीन सेना है। सेना का पहला मुख्य उद्देश्य अपने देश की रक्षा करना और देश में होने वाले हमलों को नियंत्रित करना। तो आइये जानते है दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है? (Top 10 strongest army in the world in Hindi) आर्टिकल से जुडी सभी जानकारी को लेने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है? | Top 10 strongest army in the world in Hindi
दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है?

Table of Contents

दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है?

  1. अमेरिका सेना (United States Army)
  2. रुसी सेना (Russian Force)
  3. चीन की सेना (Chinese People’s Liberation Army)
  4. भारतीय सेना (Indain Army)
  5. जापान सेना (Japan Self-Defense Forces)
  6. साउथ कोरिया सेना (South korea Army)
  7. फ्रांस सेना (French Army)
  8. इटली सेना (Italian Army)
  9. ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) Britain United Kingdom
  10. ब्राजील सेना (Brazilian Army)

1. अमेरिका सेना (United States Army)

विश्व की सबसे ताकतवर सेना में से अमेरिका की सेना को प्रथम स्थान दिया गया है। यहाँ की सेना सबसे शक्तिशाली और टेक्नोलॉजी से भरी हुई है। इस देश की तुलना अन्य देशों से नहीं की जा सकती है। अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे पुरानी ब्रांच है। अमेरिका ऐसा देश है, जो अपनी सेना पर सबसे अधिक पैसा खर्च करती है। अमेरिकी सेना के पास अब तक के सबसे ताकतबर विमान, नौसेना, आधुनिक हथियार और आधुनिक तकनिकी से भरे हुए है। आपको जानकर हैरानी होगी। इस देश के पास 14 लाख से अधिक की सेना है। जानकारी के मुताबित, 2020 में अमेरिका ने अपनी सेना पर सात सौ बिलियन डॉलर खर्च किए थे। अमेरिका देश में पांच तरह की सेना होती है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका आर्मी
  • संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना
  • संयुक्त राज्य अमेरिका वायु सेना
  • संयुक्त राज्य अमेरिका मरीन कम्प
  • संयुक्त राज्य अमेरिका तटरक्षक

सबसे ताकतवर हथियारो की सूची

  • खर्चा – 601 बिलियन डॉलर
  • कुल विमान – 13,829
  • पनडुब्बी – 72
  • टैंक – 6,100
  • खींचने वाले रोप – 1340
दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना
US Army

इसे भी पढ़े :- Ukraine Russia War: यूक्रेन में घमासान

2. रुसी सेना (Russian Force)

दुनिया की सबसे ताकतवार सेना में रूसी सेना का दूसरा स्थान आता है। इस सेना को रूसी ग्राउंड फोर्स (Russian Ground Forces) के नाम से भी जाना जाता है। रूसी वायु से सेना की स्थापना 7 मई 1992 में हुई थी। रूसी सेना का बजट 84 बिलियन डॉलर है। सबसे बड़ा टैंक रूस देश के पास है। और दूसरा सबसे बड़ा विमान भी इसी देश के पास है। रूस के पास 9 लाख मिलिट्री सेना है। इस देश की सेना की तुलना अन्य देश से नहीं की जा सकती है। हाल ही हमने रूसी सेना द्वारा यूक्रेन देश पर होने वाले हमलें के बारे में पुरे देश में चर्चा चल रही है। क्योकि इस देश के पास अधिक समय तक लड़ने की झमता के साथ-साथ टेक्नोलॉजी से भरे हुए हथियार है।

रूसी सेना नए-नए हथियार बनाने में सबसे आगे है, यहाँ की सेना जनता के सामने अधिक जानकरी नहीं देती है। लेकिन जानकारी के मुताबित 2015 में सेना के पास 3,547 विमान है और यही आकड़ा 2016 के अंत तक आते-आते 66% बढ़ गया था। इस देश की सभी सेना जैसे – थल सेना, वायु सेना और जल सेना बेहद ही शक्तिशाली और ताकतवार मानी जाती है।

सबसे ताकतवर हथियारो की सूची

  • लड़ाकू विमान – 772
  • अन्य विमान – 3,547
  • टैंक – 13,000
  • खींचने वाली तोप – 4,465
  • सैन्य गाडी – 27,000
  • रॉकेट – 3,860
दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है? | Top 10 strongest army in the world in Hindi
Russian Force

3. चीन की सेना (Chinese People’s Liberation Army)

दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवार सेना चीन देश की सेना है। यह सेना बहुत शक्तिशाली और बेहतरीन सेना है। चीन की सेना को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नाम से भी जाना जाता है। इस सेना की स्थापना 1 अक्टूबर 1949 में हुई थी। चीन ने अपनी सेना को आधुनिक तकनिकी हथियारों से भरपूर बना दिया है। इनके पास अभी लगभग 20 लाख से अधिक की सैन्य है और कई सारे सैनिकों को रिजर्व में रखा गया है। जानकारी के मुताबित, दुनिया में सबसे ज्यादा सैन्य शक्ति चीन देश के पास है। पर यह बात यहाँ की सरकार किसी को नहीं बताती है। इस देश की सेना का बजट 216 बिलियन डॉलर है।

यह देश कई सालों से उपकरण और हथियारों को बनाने में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। और हमेशा नई-नई खोज करने में लगा रहता है। इसके पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टैंक और अमेरिका देश के बाद दूसरी सबसे बड़ी पनडुब्बी है। इस देश की सरकार अपनी सेना को अधिक मजबूत बनाने के लिए 2023 में कमजोर और जो इंसान ईमानदार नहीं है, उन्हें हटा रही है। सेना की क्वालिटी पर अधिक जोर दिया जा रहा है। चीन ने अपनी सेना को 5 भागों में बांटा गया है जो इस प्रकार से है – थल सेना, वायु सेना, जल सेना, रॉकेट् सेना, रणनीतिक सपोर्ट सेना

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • कुल विमान – 2,860
  • पनडुब्बी – 67
  • टैंक – 9,150
  • सैन्य गाडी – 35 हजार से ज्यादा
  • रॉकेट – 2,250
Chinese People's Liberation Army
Chinese People’s Liberation Army

4. भारतीय सेना (Indain Army)

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना में से हमारे देश की सेना का चौथा स्थान आता है। इस सेना की स्थापना 1 अप्रैल 1895 में हुई थी। यानि की 128 साल पहले। भारत देश के पास लगभग 12 लाख से अधिक की सेना है। और 9.90 लाख से अधिक सैनिक रिजर्व में रखे गए है जो आपातकालीन समय में काम आएंगे। इसमें भारत की तीनों सैन्य शक्ति को शामिल किया गया है। भारत देश के चीन, रूस और अमेरिका जैसे देशों के अलावा दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक विमान और टैंक मौजूद है। भारतीय सैन्य खर्चा 50 बिलियन डॉलर है, आने वाले समय में सैन्य बजट बढ़ जायेगा। भारतीय सेना आधुनिक हथियार से भरपूर होने के साथ-साथ इनके पास परमाणु हथियार भी है। भारतीय सेना का मुख्यालय भारत देश की राजधानी दिल्ली में है।

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में लॉन्च हुआ हवाई परिवहन ध्रुव हेलीकाप्टर, चेतक, चीता और चीतल इन सभी विमानों का कार्य होने वाले हमलों को कई किलोमीटर की दुरी से ही दुश्मन का नाश करना। भारतीय सेना का मुख्य उद्देस्य देश की सुरक्षा और देश में एकता बनाए रखना, बाहरी व आंतरिक हमलों को रोकना, भारतीय सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना यहाँ की सेना का कर्त्तव्य है। इसके अलावा यह सेना विदेश में फंसे भारतीय लोगों को अपने देश में सुरक्षित पहुँचाना।

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • कुल विमान – 1905
  • टैंक – 6,464
  • पनडुब्बी – 15
  • सैन्य गाडी – 10,000 से अधिक
  • सेल्फ प्रोपेल्ड तोप – 100
  • रॉकेट – 374
दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है?
Indian Army

इसे भी पढ़े :भारत की टॉप 10 खुफिया एजेंसियां की सूची

5. जापान सेना (Japan Self-Defense Forces)

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना में से जापान की सेना का पांचवा स्थान है। जापान की सेना को जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेस (JSDF) नाम से भी जाना जाता है। जापान देश का गठन द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने के बाद हुआ था। कुछ समय पहले यहाँ की सेना सिर्फ अपने देश तक ही सिमित थी लेकिन वर्तमान समय में ये देश अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने लग गया है। जापान की सेना अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है। इस देश में सेना की संख्या 2.50 लाख के आस-पास है। जापान देश अन्य देशों की तुलना में अभी सुसज्जित और नवीनतम तकनिकी से भरपूर व्यवस्थित देश है। दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी पनडुब्बी जापान देश के पास है। यहाँ की सेना के पास फाइटर हेलीकॉप्टर, विमान और टैंक भी है।

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • टैंक – 2000
  • लड़ाकू विमान – 169
  • पनडुब्बी – 18
  • हेलीकॉप्टर – 44
  • सैन्य वाहन – 5,000 से अधिक
दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है? | Top 10 strongest army in the world in Hindi
japan army

6. साउथ कोरिया सेना (South korea Army)

दुनिया के सबसे शाक्तिशाली देशों में से इस देश का छठा स्थान है। साउथ कोरिया के पास बाहरी हमलों को लड़ने के लिए बड़ी झमता में सेना और पनडुब्बी, टैंक और हेलीकॉप्टर मौजूद है। यह सेना 73 साल पुरानी है। जिसको रिपब्लिक ऑफ कोरिया आर्मी (RKA) के नाम से भी जाना जाता है। इस देश के पास 6.25 लाख सैन्य शक्ति है। यहाँ की सेना में भर्ती होने के लिए कोरियाई लड़के की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच में होने चाहिए। खास बात तो है कि इस देश में महिलाओं को सेना में भर्ती नहीं किया जाता है।

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • टैंक – 2,200
  • योद्धा वाहन – 14,100
  • तोप – 2600
  • रॉकेट – 270
  • गाइडेड मिसाइल – 60
  • पनडुब्बी – 13
दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है? | Top 10 strongest army in the world in Hindi
South Korean Army

इसे भी पढ़े :- RAW क्या होता है? RAW का फुल फॉर्म क्या होता है?

7. फ्रांस सेना (French Army)

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना में से फ्रांस की सेना सातवें स्थान और यूरोप महाद्वीप में पहले स्थान पर है। यह यूरोप के सबसे शक्तिशाली देशों में से जाना जाता है। जिसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल है। फ्रांस देश में 2 लाख से अधिक सेना है। और 35 हजार से अधिक सेना रिजर्व पर है। देश की सैन्य शक्ति कम होने के बावजूद भी यहाँ उच्च स्तर पर प्रशिक्षित, प्रोफेशनल में बहुत अच्छी तरह से निपूर्ण है। यहाँ की सेना के पास आधुनिक तकनिक से भरपूर नए हथियार जैसे – टैंक, लड़ाकू विमान, सैन्य गाडी और सेल्फ प्रोपेल्ट तोप है। इसके अलावा यहाँ की सेना का खर्चा 62 बिलियन डॉलर है। फ्रांस की सेना को विभिन्न भागों में बांटा गया है। जैसे – फ़्रांसिसी सेना, फ़्रांसिसी नौ सेना, फ़्रांसिसी वायु, आंतरिक सेना, राष्ट्रीय जेंडरमेरी। फ़्रांसिसी सेना का मुख्यलय पेरिस शहर में है।

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • टैंक – 450
  • लड़ाकू विमान – 1,260
  • पनडुब्बी – 10
  • बख्तरबंद गाडी – 6,420
  • रॉकेट – 12
  • परमाणु – 20
french army
french army

इसे भी पढ़े :- नाटो देश और उनकी ताकत

8. इटली सेना (Italian Army)

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना में से इटली की सेना आठवें स्थान पर है। यहाँ की सेना के पास लड़ाकू विमान, तोप होने के साथ-साथ टेक्नोलोजी से भरपूर हथियार है। इसके अलावा इस देश के पास बड़ी पनडुब्बी, हवाई हमले के लिए हेलीकॉप्टर और आधुनिक विमान में वृद्धि हो रही है। इस देश की सेना का बजट 34 बिलियन डॉलर है। और यहाँ की सैन्य शक्ति 3 लाख से अधिक है। इटली की सेना चार सेनाओं से मिलकर बनी हुई है। थल सेना, वायु सेना, नौ सेना और काराबिनिएरी सेना है। जिनका मुख्य उद्देस्य है, अपने देश के सुरक्षा के लिए बाहरी आतंकी हमलों को रोकना, देश के सभी हिस्से में शांति बनाए रखना और जरुरत पड़ने पर लोगों की मदद करना ये इनका कर्त्तव्य है।

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • टैंक -600
  • लड़ाकू जहाज – 160
  • पनडुब्बी – 8
  • युद्धतोप – 3
  • लड़ाकू हेलीकॉप्टर – 60
Top 10 strongest army in the world in Hindi
italy army

9. ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) Britain United Kingdom

ब्रिटेन देश दुनिया के सबसे शाक्तिशाली देशों में से है, जिसका दुनिया में नौवां स्थान है। यहाँ की सेना के पास लगभग 85 हजार से अधिक की सेना है। जानकारी के मुताबित, यहाँ की सेना कुछ समय पहले अपने सशस्त्र बलों को कम करने की योजना बना रहे थे। फिर भी यहाँ की सेना के पास अधिक मात्रा में आधुनिक हथियार और अधिक साक्षर सेना है। इसके अलावा यहाँ की सेना के पास अपने परमाणु हथियार भी है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने 2008 में दो नए बड़े विमान को अपनी सेना में शामिल करने के लिए 320 करोड़ रुपये खर्च किए। ब्रिटेन की सेना का मुख्य कार्य वैश्विक सुरक्षा हितों को बढ़ावा देना, अन्तर्राष्ट्रीय हमले को रोकना और देश में शांति और सुरक्षा को बनाए रखना।

इस देश की सेना NATO में नियमित रूप से अपनी जगह बना रहा है उसके साथ-साथ अन्य विश्वव्यापी गठबंधन सम्मलेन में भाग ले रहा है। ब्रिटेन की सेना ने अन्तर्राष्ट्रीय खतरे से बचने के लिए अतिरिक्त सेना रखी हुई है जो की इस प्रकार से है – प्रादेशिक सेना, रॉयल नौसेना संरक्षित, रॉयल मरीन संरक्षित, रॉयल वायु सहायक सेना को आपातकाल के समय के लिए रखा गया है।

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • टैंक – 410
  • पनडुब्बी – 12
  • कुल विमान – 940
  • बख्तरबंद गाडी – 5,500
  • सेल्फ प्रोपेल्ड तोप – 90
  • खींचने वाली तोप – 125
  • रॉकेट -35
britain united kingdom
britain united kingdom

इसे भी पढ़े :- RADAR क्या है? रडार का फुल फॉर्म क्या होता है

10. ब्राजील सेना (Brazilian Army)

दुनिया की टॉप 10 सबसे ताकतवर सेना में से ब्राजील सेना का दसवां स्थान है। ब्राजील की सेना की स्थापना 199 साल पहले हुई थी। 25 अगस्त को यहाँ सैनिक दिवस मनाया जाता है और 19 अप्रैल को ब्राजील सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। ब्राजील की सेना के पास लगभग 2.50 लाख के आस-पास सेना है। इसके अलावा और रिजर्व सेना भी है। अपने देश में सेना की संख्या को बढ़ाने के लिए ब्राजील देश ने 13 लाख से अधिक लोगों को भर्ती किया है। जो आपातकालीन समय में काम आने के लिए रखी गई है।

ब्राजील देश के पास आधुनिक तकनिकी के हथियार टैंक, विमान, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाडी और अन्य हथियार है लेकिन इस देश के पास एक भी परमाणु हथियार नहीं है। ब्राजील की सेना ने अपने जीवन अंतराल में कई सारे युद्ध लड़े है। जिसका समय काल काफी लम्बे समय तक चला ये युद्ध इस प्रकार से है – प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध और शीत युद्ध। ये सभी युद्ध कई देशों के बीच बहुत सालों तक चले।

सबसे ताकतवर हथियारों की सूची

  • युद्धक टैंक – 470
  • पनडुब्बी – 20
  • सैन्य वाहन – 1900
  • हेलीकॉप्टर – 95
  • रॉकेट लॉन्च – 60
  • खींचने वाली तोप – 545
  • नवी नाव -74
दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना कौन सी है?
brazilian army

दोस्तों जैसे की आपने हमारे आर्टिकल के माध्यम से Top 10 strongest army in the world के बारें में पढ़ा। जैसे की हमने आपको सेना के हथियारों की जानकारी दी। इस सभी हथियारों का निर्माण करने का मुख्य उद्देस्य अपने देश की रक्षा करना होता है। भविष्य में यदि कोई लड़ाई हो, बाहरी हमला या फिर देश के अंदर ही तो ऐसी स्थिति में इन हथियारों का प्रयोग किया जाता है। वर्तमान समय में प्रत्येक देश नए-नए हथियारों और सेना के नियमों को बना रहे है। ताकि देश में शांति बनी रहे।

दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना से सम्बंधित सवालों के जवाब (FAQs)

World के टॉप 10 देशों में से सबसे शक्तिशाली और ताकतवार देश कौन -सा है?

दुनिया के टॉप 10 देशों में से सबसे शक्तिशाली और ताकतवार देशों में से अमेरिका देश प्रथम स्थान पर है।

World की 10 सबसे बड़ी सेना में से भारत की सेना का कौन -सा स्थान है?

दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना में से भारत की सेना का चौथा स्थान है।

प्रत्येक देश में कितने प्रकार की सेना होती है?

मुख्य रूप से हर देश में तीन तरह की सेना होती है जैसे – थल सेना, वायु सेना और जल सेना। प्रत्येक सेना का काम भी अलग-अलग होता है।

चीन की सेना के पास कौन-कौन से हथियार है?

चीन की सेना के पास फाइटर एयरक्राफ्ट, परमाणु हथियार की ताकत, कई मिसाइलें, समुद्री जहाज, टैंक, पनडुब्बी और लड़ाकू विमान आदि बड़े-बड़े हथियारों से भरपूर देश है।

दुनिया के टॉप 5 सबसे बड़ी सेना में कौन-कौन से देश शामिल है?

दुनिया के टॉप 5 सबसे बड़ी सेना में प्रथम स्थान पर अमेरिका सेना, रूस सेना , चीनी सेना, भारतीय सेना और पांचवे स्थान पर जापान की सेना है।

रूसी सेना के बारें में आप क्या जानते है?

कुछ समय से रूसी सेना चर्चा में चल रही है वो इसलिए क्योकि कुछ से रूस और यूक्रेन देश के बीच युद्ध चल रहा है। ये युद्ध इतना बड़ा है कि रूस की सेना को पिछले 1 साल में 5 लाख युवा को सेना में शामिल किया है। इस देश की सेना बेहद शक्तिशाली और ताकतवर सेना है। जो अधिक समय तक अकेले जंग लड़ सकती है।

अमेरिका सेना के पास कुल कितनी सैन्य शक्ति है?

अमेरिका सेना के पास कुल सैन्य शक्ति लगभग 14 लाख से अधिक है।

Leave a Comment