All Tiger Reserves in India in Hindi । भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व की सूची

वन्य जीव जंतुओं में बाघों का एक विशेष स्थान है। साल 1973 में बाघों की संख्या में काफी गिरावट देखी गयी थी जिस कारण देश में बाघ परियोजना (Project Tiger) को चलाया गया था। भारत में शुरुआती दौर में कुल 9 Tiger Reserve थे। जिनकी संख्या में समय के साथ साथ इजाफा हुआ और वर्तमान समय में यह संख्या 53 तक पहुँच चुकी है। साल 2018 तक भारत में बाघों की संख्या 2967 थी।

All Tiger Reserves in India in Hindi । भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व की सूची
All Tiger Reserves in India in Hindi

भारत में Tiger Reserves को साल 1973 से स्थापित किया जाने लगा। वर्ष 2010 -11 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानि NTCA ने भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के साथ मिलकर भारत में 53 Tiger Reserves का मूल्यांकन किया। 1973 के प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत भारत में टाइगर रिज़र्व की स्थापना की गयी।

आज के लेख में हम आपको भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व की सूची और इनकी स्थापना से जुडी सभी जानकारी देने जा रहे हैं। All Tiger Reserves in India in Hindi से जुडी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Table of Contents

Key Highlights of Tiger Reserves in India

भारत में कुल Tiger Reserves की संख्या53
भारत में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया1973
भारत में वर्ष 2006 में कुल बाघों की संख्या1,400
2018 में देश में बाघों की संख्या 3,000
भारत का सबसे बड़ा Tiger Reserveनागार्जुनसागर श्रीशैल
भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्वबोर वन्यजीव अभयारण्य
अधिक आबादी वाला टाइगर रिजर्वकॉर्बेट टाइगर रिजर्व

All Tiger Reserves in India in Hindi

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत में स्थित कुल 53 टाइगर रिज़र्व और उनके क्षेत्रफल नीचे दिए गए हैं –

टाइगर रिजर्व के नामराज्यकुल क्षेत्रफलबी (वर्ग किमी. में)
नागार्जुन सागर श्रीशैलमआंध्र प्रदेश3296.31
भद्राकर्नाटक1064.29
दांदेली-अंशीकर्नाटक1097.51
बिलिगिरी रंगनाथ मंदिरकर्नाटक574.82
नागरहोलकर्नाटक1205.76
बांदीपुरकर्नाटक1456.3
नमदाफाअरुणाचल प्रदेश2052.82
कमलंग टाइगर रिजर्वअरुणाचल प्रदेश783
पक्केअरुणाचल प्रदेश1198.45
मानसअसम3150.92
नामेरीअसम344
ओरंग टाइगर रिजर्वअसम492.46
काजीरंगाअसम1173.58
वाल्मीकिबिहार899.38
उदंती-सीतानदीछत्तीसगढ़1842.54
अचानकमारछत्तीसगढ़914.01
इंद्रावतीछत्तीसगढ़2799.07
पलामूझारखंड1129.93
कान्हामध्य प्रदेश2051.79
बांधवगढ़मध्य प्रदेश1598.1
पेंचमध्य प्रदेश1179.63
पन्नामध्य प्रदेश1578.55
संजय-दुबरीमध्य प्रदेश1674.5
सतपुड़ामध्य प्रदेश2133.3
पेरियारकेरल925
परम्बिकुलमकेरल643.66
मेलघाटमहाराष्ट्र2768.52
तडोबा-अंधेरामहाराष्ट्र1727.59
सह्याद्रीमहा राष्ट्र741.22
पेंचमहाराष्ट्र1165.57
बोरमहाराष्ट्र138.12
नवेगाँव-नागज़ीरामहाराष्ट्र653.67
सिमलीपालओडिशा2750
सतकोसियाओडिशा963.87
कलाकड़-मुंडनथुराईतमिलनाडु1601.54
अन्नामलाईतमिलनाडु1479.87
मुदुम कोतमिलनाडु688.59
सत्यमंगलमतमिलनाडु1408.4
दम्पामिजोरम988
रणथंभौरराजस्थान1411.29
मुकुंदरा हिल्सराजस्थान759.99
सरिस्काराजस्थान1213.34
पीलीभीतउत्तर प्रदेश730.24
अमानगढ़ (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बफर)उत्तर प्रदेश80.6
राजाजी टाइगर रिजर्वउत्तराखंड1075
कॉर्बेटउत्तराखंड1288.31
सुंदरबनपश्चिम बंगाल2584.89
बक्सापश्चिम बंगाल757.9
कवलतेलंगाना2019.12
अमराबादतेलंगाना2611.39
दुधवाउत्तर प्रदेश2201.77
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान एवं तमोर पिंगला वन्यजीव अभ्यारण्यछत्तीसगढ़466.67
रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभ्यारण्यराजस्थान252
श्रीविलिपुथुर मेगामलाईतमिलनाडु1016.57

भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व की सूची (राज्यनुसार)

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में कुल 6 Tiger Reserves हैं –
  1. कान्हा टाइगर रिजर्व
  2. संजय दुबरी टाइगर रिजर्व
  3. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  4. इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व
  5. पन्ना टाइगर रिजर्व 
  6. सतपुरा टाइगर रिजर्व
महाराष्ट्र -महाराष्ट्र में 6 बाघ अभयारण्य स्थित हैं-
  1. मेलघाट टाइगर रिजर्व
  2. बोर टाइगर रिजर्व
  3. टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व
  4. नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व
  5. सह्याद्रि टाइगर रिजर्व
  6. पेंच टाइगर रिजर्व
कर्नाटक -भारत के कर्नाटक राज्य में 5 बाघ अभयारण्य हैं-
  1. नागराहोल टाइगर रिजर्व
  2. भद्रा टाइगर रिजर्व
  3. डांडेली या काली टाइगर रिजर्व
  4. बांदीपुर टाइगर रिजर्व
  5. बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व
तमिलनाडु तमिलनाडु में 4 टाइगर रिजर्व है –
  1. अनामलाई टाइगर रिजर्व
  2. मुदुमलाई टाइगर रिजर्व
  3. सत्मंगलम टाइगर रिजर्व
  4. कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व
असम -भारत के पूर्वोतर राज्य असम में 4 बाघ अभयारण्य हैं –
  1. मानस टाइगर रिजर्व
  2. नामेरी टाइगर रिजर्व
  3. ओरांग टाइगर रिजर्व 
  4. काजीरंगा टाइगर रिजर्व 
राजस्थान राजस्थान में 4 बाघ अभयारण्य है
  1. मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
  2. रणथम्बोर टाइगर रिजर्व
  3. सरिस्का टाइगर रिजर्व
  4. रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
उत्तरप्रदेश उत्तरप्रदेश में 3 Tiger Reserve है। 
  1. दुधवा टाइगर रिजर्व
  2. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  3. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में 3 Tiger Reserve है
  1. पक्के टाइगर रिजर्व
  2. नामदाफा टाइगर रिजर्व
  3. कमलांग टाइगर रिजर्व
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 3 बाघ अभयारण्य (Tiger Reserve) है
  1. अंचनमार टाइगर रिजर्व
  2. इंद्रावती टाइगर रिजर्व
  3. उदनती सीतानदी टाइगर रिजर्व
  4. गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व
उड़ीसा -उड़ीसा में 2 बाघ अभयारण्य है –
  1. सिमलीपाल टाइगर रिजर्व 
  2. सतकोसिया टाइगर रिजर्व 
पश्चिम बंगाल– पश्चिम बंगाल में 2 Tiger Reserve है
  1. सुंदरवन टाइगर रिजर्व 
  2. बक्सा टाइगर रिजर्व
तेलंगाना -तेलंगाना में 2 Tiger Reserve हैं –
  1. कावल टाइगर रिजर्व
  2. अमराबाद टाइगर रिजर्व
केरल – केरल में 2 बाघ अभयारण्य है
  1. पेरियार टाइगर रिजर्व 
  2. पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व
उत्तराखंड -उत्तराखंड में 2 बाघ अभयारण्य है
  1. जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
  2. राजाजी टाइगर रिजर्व

भारत के अन्य राज्य और उनमें स्थित टाइगर रिजर्व 

  • आंध्र प्रदेश में नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है ।
  • मिजोरम में भी 1 Tiger Reserve है जिसका नाम डम्पा टाइगर रिजर्व है।
  • बिहार में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व है।
  • झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व है।

India के Tiger Reserves और उनकी स्थापना वर्ष

बाघ अभ्यारण्य (Tiger Reserves)टाइगर रिजर्व घोषित किया गया राज्य
कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व 1973-74उत्तराखंड
कान्हा टाइगर रिजर्व1973-74मध्यप्रदेश
मानस टाइगर रिजर्व1973-74असम
बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व 1973-74कर्नाटक
पलामू टाइगर रिजर्व1973-74झारखंड
मेलघाट टाइगर रिजर्व1973-74महाराष्ट्र
सुंदरबन टाइगर रिजर्व1973-74पश्चिम बंगाल
रणथंबोर टाइगर रिजर्व1973-74राजस्थान
सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व1973-74उड़ीसा
सरिस्का टाइगर रिजर्व1978-79राजस्थान
पेरियार टाइगर रिजर्व1978-79केरल
नागर्जुनासागर – श्रीशैलम टाइगर रिजर्व1982-83आंध्रप्रदेश
इन्द्रावती टाइगर रिजर्व1982-83छत्तीसगढ़
नामदफा टाइगर रिजर्व1982-83अरूणाचल प्रदेश
बक्सा टाइगर रिजर्व1982-83पश्चिम बंगाल
दुधवा टाइगर रिजर्व1987-88उत्तर प्रदेश
कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व1988-89तमिलनाडु
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व1989-90बिहार
इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व1992-93मध्यप्रदेश
टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व1993-94महाराष्ट्र
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व1993-94मध्यप्रदेश
डम्पा टाइगर रिजर्व 1994-95मिजोरम
पन्ना टाइगर रिजर्व1994-95मध्यप्रदेश
भद्रा टाइगर रिजर्व1998-99कर्नाटक
पेंच टाइगर रिजर्व1998-99महाराष्ट्र
पक्के टाइगर रिजर्व1999-2000अरूणाचल प्रदेश
नामेरी टाइगर रिजर्व1999-2000असम
सतपुरा टाइगर रिजर्व1999-2000मध्यप्रदेश
अनामलाई टाइगर रिजर्व2008-09तमिलनाडु
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व2008-09उड़ीसा
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व2008-09छत्तीसगढ़
अचानकमार टाइगर रिजर्व2008-09छत्तीसगढ़
काजीरंगा टाइगर रिजर्व2008-09असम
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व2008-09मध्यप्रदेश
नागरहोल टाइगर रिजर्व2008-09कर्नाटक
पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व2008-09केरल
डांडेली या काली टाइगर रिजर्व2008-09कर्नाटक
मुदुमलाई टाइगर रिजर्व2008-09तमिलनाडु
सह्याद्री टाइगर रिजर्व2009-10महाराष्ट्र
बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व2010-11कर्नाटक
कावल टाइगर रिजर्व2012-13तेलंगाना
सत्मंगलम टाइगर रिजर्व2013-14तमिलनाडु
नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व2013-14महाराष्ट्र
मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व2013-14राजस्थान
पीलीभीत टाइगर रिजर्व2014उत्तर प्रदेश
अमराबाद टाइगर रिजर्व2014तेलंगाना
बोर टाइगर रिजर्व2014महाराष्ट्र
राजाजी टाइगर रिजर्व2015उत्तराखंड
कमलांग टाइगर रिजर्व2016अरूणाचल प्रदेश
ओरांग टाइगर रिजर्व2016असम
श्री विल्लिपुथुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व2021तमिलनाडु
गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व2021छत्तीसगढ़
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व2021राजस्थान

भारत से जुडी कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां :-

भारत के टाइगर रिजर्व से जुड़े अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)-

साल 2018 में national tiger conservation authority के अनुसार भारत में बाघों की संख्या कितनी थी ?

वर्ष 2018 में भारत में बाघों की संख्या 2,967 थी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
2010 में भारत में बाघों की कुल संख्या कितनी थी?

भारत में 2010 में 1,706 बाघों के होने का अनुमान लगाया गया था।

भारत में किस राज्य में बाघों की संख्या अधिक है ?

मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहाँ बाघों की संख्या अधिक है। वहीँ कर्नाटक राज्य बाघों की संख्या के आधार पर दूसरे नंबर पर है।

भारत का सबसे बड़ा tiger reserve कौनसा है ?

भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व  नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है जोकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में स्थित है।

देश का सबसे छोटा टाइगर रिज़र्व कौनसा है ?

भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व- बोर टाइगर रिजर्व है. यह महाराष्ट्र में स्थित है।

भारत के किन किन राज्यों में बाघों की संख्या अधिक है?

बाघ की अधिक आबादी वाले भारत के अन्य राज्यों में उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, केरल और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं ?

देश में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं।

डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ के अनुसार 2022 तक भारत में बाघों की कुल संख्या कितने होने के अनुमान हैं ?

WWF के अनुसार साल 2022 तक देश में बाघों की कुल संख्या 6,400 होने का अनुमान हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ हर साल कब मनाया जाता है?

29 जुलाई 2022 को हर साल अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ मनाया जाता है।

साल 2022 में बाघ संरक्षण हेतु कितना बजट आवंटित किया गया है ?

2022 में बाघ संरक्षण के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है।

किस राज्य को टाइगर स्टेट कहा जाता है ?

मध्यप्रदेश को देश का टाइगर स्टेट कहा जाता है।

Leave a Comment