भारत की आधिकारिक भाषाएं । National language of India in Hindi

किसी भी देश की पहचान जितनी वहां की संस्कृति पर आधारित होती है उतनी ही वहां की भाषा पर भी। आज दुनिया में 195 देश हैं जहाँ की अपनी एक अलग भाषा है। किसी भी देश की भाषा वह होती है जो वहां की आम नागरिकों द्वारा बोली जाती है। कई विद्वानों जैसे प्लेटो, स्वीट, ब्लॉक ने भाषा पर अपने मत रखे हैं।

भारत की आधिकारिक भाषाएं । National language of India in Hindi
भारत की आधिकारिक भाषाएं

भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ विभिन्न भाषा परिवार से सम्बन्धित हैं जिसमें से लगभग 78.05 प्रतिशत भारतीयों द्वारा बोली जाने वाली इंडो-यूरोपीय भाषाएँ तथा 19.64 प्रतिशत द्रविड़ भाषाएँ हैं। संविधान में भारत की कुछ भाषाओँ को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है।

भारत की आधिकारिक भाषाएं (Official language of India) और भारत की राष्ट्रीय भाषा (National language of India) कौन-कौन सी हैं ?आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। भारत की आधिकारिक भाषाओं की सूची और उनसे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।

National language of India in Hindi

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत एक लोकतान्त्रिक देश है जिसकी अपने कुछ कानून ,नियम हैं और इस लोकतान्त्रिक देश में वर्तमान में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं

जो अपनी विशेष संस्कृति ,इतिहास ,परंपरा और अपनी विशेष भाषा बोली के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अनेक भाषाएँ बोले जाने के कारण राष्ट्रीय भाषा (National language of India) कौनसी है यह एक चर्चा का विषय काफी समय से रहा है।

भारत जैसे देश जो एकता में अनेकता का प्रतिक है यहाँ कई तरह की भाषाएँ बोली जाती हैं कहा जाता है की भारत के हर एक हिस्से में जाने पर आपको विभिन्न प्रकार की जातीय संस्कृतियां, परंपराएं और भाषाएं देखने को मिलती हैं। भारत एक ऐसा देश है जहाँ “कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर वाणी”

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राष्ट्रीय भाषा क्या होती है ? (What is (National language)

आपको बता दें की भारत के संविधान के अनुसार भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा (National language नहीं है। भारत में हर क्षेत्र की अपनी बोली और भाषाएँ हैं। हर राज्य की अपनी विशेष भाषा है जो वहां के नागरिकों द्वारा प्रयोग में लायी जाती है। राष्ट्रीय भाषा क्या होती है यह समझना भी आपके लिए आवश्यक है।

एक राष्ट्रीय भाषा वह भाषा है जो उस देश की बड़ी आबादी द्वारा ही नहीं वहां के कानून ,राजनीती ,संस्कृति द्वारा भी उपयोग में लायी जाती है। भारत जैसे देश में 600 से भी अधिक भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

काफी लोग यह सोचते हैं की हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है तो आपको बता दें की हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है। लगभग भारत में 40 प्रतिशत लोग ही हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। देश में हिंदी भाषा का प्रयोग उत्तरी (north) या पश्चिमी (west) भागों में ही किया जाता है। देश में 60 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा का प्रयोग नहीं करते इसलिए कम प्रतिशत में हिंदी का प्रयोग होने से यह एक राष्ट्रीय भाषा नहीं है।

राष्ट्रीय भाषा और आधिकारिक भाषाओं में क्या अंतर है ? (Difference between national and official language)

राष्ट्रीय भाषा (national language) -राष्ट्रीय भाषा कोई ऐसी भाषा होती है जिसका प्रयोग political, cultural और social function पर किया जाता है। आसान शब्दों में आप इसे ऐसे जान सकते हैं की कोई भाषा राष्ट्रीय भाषा तब कहलाती है जॉब कोई भाषा विकसित होकर अपना महत्त्व प्राप्त करती है ऐसी भाषा का प्रयोग पूरे राष्ट्र या अन्य भाषा क्षेत्रों में सार्वजानिक रूप से होने लगता है।

आधिकारिक भाषा (official language)- आधिकारिक भाषा एक ऐसी भाषा होती है जो उन सरकारी व्यवसायों पर चलती है जैसे सुप्रीमकोर्ट,संसद में उपयोग की जाती है। हिंदी जो की देवनागिरी लिपि में है और अंग्रेजी दोनों को ही आधिकारिक भाषा (official language) बनाया गया है।

आर्टिकल 343 के अंतर्गत ऐसे सभी राज्यों में जहाँ हिंदी भाषा का अधिकतर प्रयोग किया जाता है केंद्र सरकार द्वारा हिन्दी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। ऐसे सभी राज्य जहाँ हिंदी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता है वहां पर अंग्रेजी भाषा (English language) का प्रयोग आधिकारिक भाषा के रूप में किया जाता है।

भारत की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची (List of regional Languages of India)

आपको बता दें की भारत सरकार की 2 आधिकारिक भाषाएँ (Official language) हिंदी और अंग्रेजी है। संविधान की 8वीं अनुसूची (8th Schedule) में 22 भाषाएँ ऐसी हैं जिन्हें आधिकारिक भाषाओं में शामिल किया गया है। भारत के संविधान द्वारा कुल 22 भाषाओं को मान्यता दी गयी है जो इस प्रकार से हैं –

नंबर भाषा (language)सम्बंधित राज्य
1आसामी
(Assamese)
असम और अरुणांचल प्रदेश
2बंगाली (Bengali)पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा 
3बोडो (Bodo)असम
4डोगरी (Dogri)जम्मू और कश्मीर
5गुजरती (Gujarati)दादरा ,नगर हवेली, दमन दीव एवं गुजरात
6हिंदी (Hindi)अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
दादरा नगर हवेली
दमन और दीव,
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
बिहार,
गुजरात
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
जम्मू और कश्मीर
मिजोरम
राजस्थान
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल
7कन्नड़ (Kannada)कर्नाटक

8
कश्मीरी (Kashmiri)जम्मू और कश्मीर
9कोंकणी (Konkani)महाराष्ट्र, गोवा,
दादरा और नगर हवेली
दमन और दीव
कर्नाटक और केरल (कोंकण तट)
10मैथली (Maithili)बिहार और झारखण्ड 
11मलयालम (Malayalam)केरल, लक्षद्वीप और पुदुचेरी
12मणिपुरी (Manipuri)मणिपुर
13मराठी (Marathi)दादरा और नगर हवेली
गोवा
महाराष्ट्र
दमन और दीव
14नेपाली (Nepali)सिक्किम और पश्चिम बंगाल
15ओडिया (Odia)उड़ीसा
16पंजाबी (Punjabi)पंजाब ,चंडीगढ़
दिल्ली और हरियाणा की दूसरी आधिकारिक भाषा
17संस्कृत (Sanskrit)हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
18संताली (Santali)संथाल लोगों द्वारा बोली जाने वाली मुख्य रूप से झारखंड राज्य बिहार, छत्तीसगढ़, मिजोरम,असम,पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा
19सिन्धी (Sindhi)गुजरात , महाराष्ट्र, उल्हासनगर
20तमिल (Tamil)तमिलनाडु, पुदुचेरी
21तेलुगु (Telugu)पुदुचेरी,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
22उर्दू (Urdu)जम्मू कश्मीर,झारखंड, दिल्ली,
बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल

अन्य जानकारियां भी पढ़ें :-

भारत की आधिकारिक भाषाएं । National language of India in Hindi FAQs –

क्या भारतीय संविधान द्वारा किसी भाषा को National language का दर्जा दिया गया है ?

जी नहीं! भारतीय संविधान (Indian constitution) द्वारा अब तक किसी भी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया गया है।

क्या भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा है ?

नहीं ! भारत की कोई भी राष्ट्रीय भाषा नहीं है।

संविधान की किस सूची में 22 भाषाओं के बारे में दिया गया है ?

संविधान की 8 वीं अनुसूची (schedule) में 22 भाषाओं की सूची दी गयी है।

हिंदी भाषा क्या है ?

हिंदी हमारी आधिकारिक भाषा है यह हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है।

भारत की ऑफिसियल लैंग्वेज कौन कौनसी हैं ?

भारत में अंग्रेजी और हिंदी दोनों अधिकारी भाषाएँ हैं।

किस अनुच्छेद में संघ की आधिकारिक भाषा हिंदी का उल्लेख है ?

संविधान के अनुच्छेद (article) 343 (1) में संघ की आधिकारिक भाषा देवनागरी लिपि में हिंदी को माना गया है।

किस वर्ष भारतीय संविधान द्वारा देवनागिरी लिपि की हिंदी भाषा को संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया गया था ?

साल 1950 में भारतीय संविधान द्वारा देवनागिरी लिपि की हिंदी भाषा को संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित किया गया।

Leave a Comment