किसी भी देश की पहचान जितनी वहां की संस्कृति पर आधारित होती है उतनी ही वहां की भाषा पर भी। आज दुनिया में 195 देश हैं जहाँ की अपनी एक अलग भाषा है।
भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ विभिन्न भाषा परिवार से सम्बन्धित हैं जिसमें से लगभग 78.05 प्रतिशत भारतीयों द्वारा बोली जाने वाली इंडो-यूरोपीय भाषाएँ तथा 19.64 प्रतिशत द्रविड़ भाषाएँ हैं।
भारत में हर क्षेत्र की अपनी बोली और भाषाएँ हैं। हर राज्य की अपनी विशेष भाषा है जो वहां के नागरिकों द्वारा प्रयोग में लायी जाती है।
एक राष्ट्रीय भाषा वह भाषा है जो उस देश की बड़ी आबादी द्वारा ही नहीं वहां के कानून ,राजनीती ,संस्कृति द्वारा भी उपयोग में लायी जाती है।
आपको बता दें की भारत सरकार की 2 आधिकारिक भाषाएँ हिंदी और अंग्रेजी है। संविधान की 8वीं अनुसूची (8th Schedule) में 22 भाषाएँ ऐसी हैं जिन्हें आधिकारिक भाषाओं में शामिल किया गया है।
आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। भारत की आधिकारिक भाषाओं की सूची और उनसे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें।