पत्र लेखन एक ऐसी कला है जो आपके मन के विचारों को कोरे कागज में उकेरती है। किसी भी अधिकारी या व्यक्ति को पत्र लिखते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है। तभी आप उस व्यक्ति तक अपनी बात सही ढंग से पहुंचा पाएंगे। हम जानते हैं की प्रधानमंत्री देश का एक विशेष व्यक्ति होता है।

कई बार आप अपनी शिकायतों या सुझावों को लेकर उनसे मुलाकाल करना चाहते हैं लेकिन यह कई बार संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में आप अपनी शिकायत या अपने सुझावों को उन तक पत्र के माध्यम से पंहुचा सकते हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री को पत्र कैसे लिखे? और उनसे कैसे संपर्क करे ? इसके बारे में विस्तार से बताएँगे। तो चलिए जानते हैं आखिर किस तरीके से आप देश के PM को पत्र लिख सकेंगे।
Pradhanmantri Ko Patra Kaise Likhe ?
पीएम को पत्र लिखते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होता है आपको कई जरुरी जानकारियां भरनी होती हैं जैसे प्रेषक का पता, प्रधानमंत्री को पत्र भेजने का पता आदि। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से देश के माननीय प्रधनमंत्री जी को पत्र लिख सकते हैं।
नीचे लेख में हम आपको प्रधानमंत्री जी के कार्यालय का पता और उनसे ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से अपनी बात पहुँचने की प्रक्रिया के बारे में बताएँगे। साथ ही आपको उनके सोशल मीडिया लिंक्स भी आर्टिकल में उपलब्ध कराएंगे ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रधानमंत्री को पत्र कैसे लिखे?
जब भी आप प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे आपको पत्र को लिखते समय कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा। देश का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिख सकता है। यदि आप शिकायत हेतु पत्र लिख रहे हैं तो इसका फॉर्मेट सही होना जरुरी है क्यूंकि पत्र लिखने का एक तरीका होता है जो आपको जानना बहुत जरुरी है।
सही फॉर्मेट में लिखा गया पत्र प्रधानमंत्री जी के पास पहुंच जायेगा। आपकी समस्या या शिकायत का निराकरण आपके द्वारा लिखे गए पत्र के माध्यम से भी आसानी से हो पायेगा। और इसके लिए यह बेहद जरुरी है की आपके द्वारा लिखे गए पत्र की भाषा साफ़ और सुलझी हुयी होनी चाहिए।
इसी प्रकार से यदि आपको अपने राज्य में किसी प्रकार की समस्या या कोई शिकायत है तो आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनके सम्मुख अपनी समस्या रख सकते हैं।
प्रधानमंत्री को शिकायत पत्र कैसे लिखें ?
यदि आपको माननीय प्रधनमंत्री जी से किसी प्रकार की शिकायत करनी है तो आपको नीचे दिए गए फॉर्मेट में अपना शिकायत पत्र लिखना होगा –
सेवा में ,
माननीय प्रधानमंत्री जी,
विषय :- आपको यहाँ पर अपना विषय लिखना है।
माननीय महोदय,
मेरा नाम …………(अपना नाम लिखें),और मैं ……..(अपना गांव ,तहसील,जिला आदि को यहाँ लिखें) का रहने वाला हूँ। महोदय……. (अपनी शिकायत या समस्या को यहाँ लिखें ) यहाँ आपको अपनी जो भी समस्या है उसे साफ़ और सरल भाषा में प्रधानमंत्री जी को समझाना है। अपनी समस्या /शिकायत को लिखने के बाद आपको नीचे धन्यवाद लिखना है।
धन्यवाद !
दिनाक ;-……….. (पत्र लिखने की तारिक)
……………………(आपके हस्ताक्षर)
……………………(आपका नाम)
……………………(संपर्क पता) (आपका संपर्क मोबाइल नंबर / फोन नंबर)
इसी फॉर्मेट में आप अपनी समस्या या शिकायत हेतु प्रधानमंत्री जी को पत्र लिख सकते हैं।
Online process to write latter to PM; पीएम को पत्र लिखने का ऑनलाइन तरीका
- प्रधानमंत्री को अपना शिकायत पत्र ऑनलाइन जमा कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट pmindia.gov.in पर विजिट करना पड़ेगा।
- जैसे ही आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँचेंगें आपको इस वेबसाइट की स्क्रीन को स्क्रॉल करना है।
- इस स्क्रीन के सबसे नीचे आपको पीएम को पत्र लिखने के लिए ”interact with PM” के नीचे दिए गए ”Write to the prime minister” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप Write to the prime minister” के ऑप्शन को चुन लेते हैं आपके सामने इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालनी है और कैप्चा बॉक्स में कॅप्टचा को भरना है।
- अब आपको get otp के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके मोबाइल या ईमेल जो भी अपने भरा होगा उसपर आपको इस वेबसाइट की ओर से एक वन टाइम पासवर्ड यानि ओटीपी प्राप्त होगा।
- अब इस OTP को नए पेज पर भरें।
- अब आपको इस नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारियां जैसे नाम ,कम्प्लेनेंट केटेगरी , देश ,पता, पिनकोड ,राज्य जिला, मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी ,शिकायत की श्रेणी, शिकायत का विवरण लिखें।
- सभी को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरें और SUBMIT बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक कर लेंगें आपके मोबाइल नंबर पर आपको अपने पत्र से सम्बंधित विवरण मिल जायेगा।
- आपके शिकायत/सुझाव पर क्या कार्यवाही हो रही है आपको इसका विवरण SMS या Email अलर्ट के माध्यम से आसानी से मिल जाएगा।
पीएम को पत्र लिखने का पता
आप प्रधानमंत्री को नीचे दिए गए पते पर अपना शिकायत/समस्या पत्र भेज सकते हैं –
Area | address detail |
Residence address | Shri Narendra Modi, 7 Lok Kalyan Marg, New Delhi 110001 |
Office address | PMO, E Block, Central Secretariat, New Delhi 110011 |
Parliament | Parliament House Room No.1 South Block, Raisina Hills, New Delhi 110011 |
प्रधानमंत्री से संपर्क कैसे करें ?
आप PMINDIA की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत पत्र को ऑनलाइन प्रधानमंत्री तक पंहुचा सकते हैं। आप पीएमओ ऑफिस में Phone number – 91-11-23012312 पर कॉल कर भी अपनी शिकायत या समस्या को प्रधानमंत्री जी तक पंहुचा सकते हैं।
Important social media links
आप नीचे दिए गए सोशल मीडिया एकाउंट्स से भी प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं –
सोशल एकाउंट्स | लिंक्स |
पीएमओ इंडिया ट्विटर अकाउंट | यहाँ क्लिक करें |
पीएम नरेंद्र मोदी ट्विटर अकाउंट | यहाँ क्लिक करें |
पीएम इंडिया ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक अकाउंट पेज | यहाँ क्लिक करें |
प्रधानमंत्री यूट्यूब चैनल | यहाँ क्लिक करें |
पीएमओ ऑफिसर्स लिस्ट | यहाँ क्लिक करें |
पीएमओ मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड के लिए | यहाँ क्लिक करें |
अपने सुचाव,राय ,विचार साझा करने हेतु | यहाँ क्लीक करें |
यह भी जानें –