PM Kisan KYC Online by OTP Aadhar, Last Date Check & Status

PM Kisan e KYC | Invalid OTP | Record Not Found को ऐसे करें सही: पीएम किसान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि का लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना में कई बदलाव किये गए है। इस योजना में केवल उन्ही पंजीकृत किसान नागरिकों को योजना का लाभ मिलेगा जो पोर्टल में PM Kisan e KYC की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। केंद्र सरकार के द्वारा यह स्पष्ट तौर से कहा गया है की ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर आने वाली किस्त का लाभ किसानों को प्राप्त नहीं होगा।

किसानों की सहायता के लिए पीएम किसान पोर्टल में ई केवाईसी की सुविधा उपलब्ध की गयी है। e-KYC की प्रक्रिया को किसान अपने नजदीकी CSC केंद्र में जाकर भी पूरा कर सकते है। तो आइये जानते है की PM Kisan e KYC में Invalid OTP और Record Not Found को किसान नागरिक कैसे सही कर सकते है।

PM Kisan e KYC में Invalid OTP और Record Not Found को ऐसे करें सही
PM Kisan e KYC में Invalid OTP और Record Not Found को ऐसे करें सही

पीएम किसान ई केवाईसी | PM kisan ekyc

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रूपए की राशि प्राप्त करने हेतु किसानों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। इस योजना का लाभ अब केवल वही किसान नागरिक प्राप्त कर सकते है जो अपने आधार नंबर से ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करेगा। कई किसान नागरिक ऐसे है जो पोर्टल के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए अपना आधार नंबर एंटर कर रहे है है लेकिन OTP के लिए रिकॉर्ड नॉट फाउंड बता रहा है। इस प्रक्रिया में सुधार करने हेतु किसान नागरिक अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर इसे सही कर सकते है। आधार में मोबाइल नंबर लिंक न होने के कारण ही यह समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही इसका एक और कारण भी हो सकता है की योजना में किसान के द्वारा अलग मोबाइल नंबर पंजीकृत किया गया हो।

key Highlights of PM Kisan KYC Online

आर्टिकल का नामPM Kisan KYC Online कैसे करें ? KYC Last Date Check & Status
लाभार्थीदेश के सभी पंजीकृत किसान
उद्देश्यसभी पंजीकृत किसानों को आर्थिक लाभ देना
PM Kisan योजना लांच24 फरवरी 2019
विभाग/मंत्रालयकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
(department of agriculture and farmers welfare)
कुल आर्थिक सहायता राशि6 हजार (तीन समान किस्तों में)
पीएम किसान 13 वीं क़िस्तजल्द जारी की जाएगी
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in
Aadhar eKYC linkयहाँ क्लिक करें
साल2023

PM Kisan e KYC में Invalid OTP और Record Not Found को ऐसे करें सही

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

किसान सम्मान निधि योजना में Invalid OTP और Record Not Found की समस्या से समाधान पाने के लिए अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवाएं। या फिर किसान व्यक्ति बिना OTP के भी ई केवाईसी की प्रक्रिया को भी पूरा कर सकते है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर फिंगर प्रिंट के तहत ई-केवाईसी को कम्प्लीट करना होगा।

Invalid OTP को ऐसे करें सही

कई किसान नागरिकों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होने पर भी इनवैलिड ओटीपी की समस्या हो रही है ऐसा इसलिए की यह सर्वर डाउन होने से हो सकता है। इसके लिए आप पुनः कोशिश कर सकते है। यदि बार-बार प्रयास करने के बाद भी यही समस्या हो रही है तो किसान व्यक्ति अपने नजदीकी CSC केंद्र से फिंगर प्रिंट के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर किसान नागरिकों को मिलने वाली किस्त का लाभ प्राप्त नहीं होगा। सभी पंजीकृत किसानों के लिए आधार ई केवाईसी रजिस्टर्ड की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। यह प्रक्रिया इसलिए जारी की गयी है की केवल योग्य किसानों को ही पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लघु एवं सीमान्त किसान नागरिकों को वार्षिक आधार पर 6 हजार रूपए की राशि 3 किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना हेतु अब केंद्र सरकार के द्वारा केवल योग्य किसानों तक स्कीम का लाभ प्रदान करने के लिए काफी बदलाव किये गए है। सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई केवाईसी की प्रक्रिया को लागू कर दिया गया है। ई केवाईसी की प्रक्रिया को किसान नागरिक अपने आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी के आधार पर पूरा कर सकते है।

PM Kisan eKYC Online कैसे करें ?

आप PM Kisan Online ekyc करने के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

  • ई केवाईसी को ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपको इसका होम पेज (मुख्य पृष्ठ) दिखाई देगा।
  • मुख्य पृष्ठ पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे आपको स्क्रीन के नीचे अपनी दाहिनी ओर farmers corner (फार्मर कार्नर) पर ekyc का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें। KYC pmkisan yojana
  • अब आपकी स्क्रीन नया पेज खुलेगा जो इस प्रकार होगा –
  • otp based ekyc pmkisan
  • इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर डालना है और search (खोज) बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको 4 अंकों का एक otp (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होता है।
  • ओटीपी दर्ज करें और अब सबमिट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप ओटीपी डाल देते हैं और इसे सबमिट कर देते हैं आपका पीएम किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नोट – यदि आपके द्वारा दी गयी जानकारियां सही नहीं होंगी तो आपका eKYC पूरा नहीं होगा। ऐसे सभी लोग जिन्होंने अपना केवाईसी पहले ही कर लिया है उन्हें PM Kisan eKYC के पहले ही पुरे हो जाने का सन्देश प्राप्त होगा।

किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किया गया कुल भुगतान

(time period)कुल भुगतान (total payments )
AUG-SEP 2022 -238,94,55,028
APR-JUL 2022 -2311,27,60,927
DEC-MAR 2021-2211,16,00,342
AUG-NOV 2021-2211,19,44,590

PM Kisan KYC status check Online

यदि आप अपना kyc अपडेट है या नहीं जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।-

  • सबसे पहले आपको ई -केवाईसी की स्थिति (PM Kisan KYC status) चैक के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा जहाँ आपको फार्मर कार्नर के सेक्शन में जाकर beneficiary status वाले विकल्प को चुन लेना है। ekyc status pmkisan yojana
  • जैसे ही आप beneficiary status (लाभार्थी स्थिति ) के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जो इस प्रकार होगा –
  • pmkisan scheme kyc status
  • इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या जो भी उपलब्ध हो उसे डालें और कैप्चा कोड भरें।
  • कैप्चा कोड को डालने के बाद अब आपको नीचे दिए Get Data के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप गेट डाटा पर क्लिक कर लेंगे आपकी स्क्रीन पर PM Kisan KYC status आपको दिखाई देगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत KYC status को चेक कर सकेंगे।

पीएम किसान ई -केवाईसी से सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQs)-

pradhanmantri kisan samman nidhi yojana किस वर्ष से प्रभाव में आयी ?

पीएम किसान निधि स्कीम को 1 दिसंबर 2018 से प्रभाव में लाया गया था।

PM kisan हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

प्रधनमंत्री किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606, 155261 है।

PM Kisan KYC Online कैसे करें ?

आप अपना PM Kisan KYC Online PM -kisan samman nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन ऐसा नहीं कर प् रहे हैं तो आप अपने निकट किसी सीएससी सेंटर में जाकर अपना PM Kisan KYC Online Aadhar के माध्यम से करा सकते हैं।

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं या नहीं कैसे जानें ?

यदि आप भी लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपना नाम चेक करना होगा। अपने नाम को चेक करने के लिए आपको वेबसाइट में फार्मर कार्नर में लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना है नए पेज पर अपने राज्य ,जिला ,ब्लॉक ,गांव की जानकारी भरें और get report पर क्लिक करें। आपके सामने लिस्ट खुलकर आ जाएगी इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

PM Kisan samman nidhi yojana 2023 की किस्त कब आएगी ?

किसान सम्मान निधि योजना 2023 में 13 वीं क़िस्त (13th installment in Kisan Samman Nidhi Yojana ) मार्च अप्रैल में रिलीज़ की जाएगी।

हम अपना पीएम केवाईसी स्टेटस को कैसे चेक करे सकते हैं ?

आप अपने PM Kisan KYC status को घर बैठे अपने मोबाइल की सहायता से आसानी से चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको अपने पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment