पवित्र अमरनाथ मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते है और अपनी मनोकामना के लिए पूजा-पाठ करते है। अगर आप इस साल अमरनाथ मंदिर के दर्शन के करना चाहते है तो रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है।
अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से आरंभ होगी। यहाँ जाने से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन तिथि 17 अप्रैल 2023 से शुरू को चुकी है। सरकार की ओर से मंदिर जाने के लिए कुछ नियम बनाए गए है। इन नियमों का पालन कर ही आप मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है।
अमरनाथ यात्रा के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेगे कि Amarnath Yatra 2023 Registration कैसे करें? और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारी। उसके लिए हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक विस्तार से पढ़े। साथ में चार धाम यात्रा पंजीकरण की पूरी जानकारी भी देखिए।
Table of Contents
Amarnath Yatra 2023
हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरनाथ मंदिर है। अमरनाथ गुफा की लम्बाई 19 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है और गुफा की ऊंचाई 11 मीटर है। समुद्र तल से मंदिर की ऊंचाई 13,600 फुट ऊपर अमरनाथ मंदिर स्थित है,
इतनी ऊंचाई में होने की वजह से यहाँ बर्फ से एक शिवलिंग बन जाता है। बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों लोग यहाँ आते है। जिस वर्ष यहाँ अधिक बर्फ़बारी होती है तो शिवलिंग की ऊंचाई बढ़ जाती है और बर्फ कम होने पर शिवलिंग घट जाता है।
ऐसा मन जाता है, कि यहाँ पर भगवान शिव ने पार्वती माँ को अमर होने का रहस्य बताया था जिसकी वजह से यहाँ की बर्फ पूरी तरह से कभी नहीं पिघलती है। यह पवित्र मंदिर भारत देश के जम्मू-कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग जिले में बसा हुआ है।
यात्रा का पैदल मार्ग 38 से 46 km लम्बा है, ये मदिर भगवान शिव के लिए समर्पित है। हेमकुंड साहिब की यात्रा भी शुरू हो चुकी है आप उसके लिए भी रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Overview of Amarnath Yatra 2023 Registration
यात्रा का नाम | श्री अमरनाथ यात्रा 2023 |
यात्रा का आरंभ | 1 जुलाई 2023 |
रजिस्ट्रेशन शुरू | 17 अप्रैल 2023 |
यात्रा का संचालन | श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड |
मंदिर का स्थान | जम्मू-कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग जिले में |
मंदिर की विशेषता | बर्फ से बना शिवलिंग का आकार |
यात्रा जाने की आयु सीमा | 13 वर्ष से 70 वर्ष तक |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
हेल्थ सेर्टिफिकेट | डाउनलोड |
आधिकारिक वेबसाइट | jksasb.nic.in |
अमरनाथ यात्रा के लिए जीवन बीमा
जो भी इच्छुक व्यक्ति जो अमरनाथ यात्रा करने जाते है। उनका जीवन बीमा करवाया जाता है और यह करवाना भी जरुरी है कुछ साल पहले बीमा की राशि 3 लाख थी, और अब यह बढ़कर 5 लाख हो गई है जो यात्री घोडा, खच्चर से यात्रा करते है उनका भी बीमा करवाया जाता है।
अमरनाथ यात्रा 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए नियम व शर्त
अमरनाथ यात्रा की दुरी बहुत ज्यादा है, और यहाँ का पैदल मार्ग दुर्गम होने के साथ बर्फ़बारी भी बहुत होती है। इसलिए यहाँ जाने से पहले आप सरकार के कुछ नियमो और शर्तो के बारें में जान लें।
जैसा कि आप जानते है, अमरनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर में स्थित है। यहाँ हमेशा आतंगवादी का खतरा बना रहता है। इस सभी समस्या को देखते हुए अमरनाथ मंदिर जाने से पहले निम्न नियमों को जान लें –
- श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, अमरनाथ यात्रा करने के लिए श्रद्धालु की आयु 13 से 70 साल के बीच में होनी अनिवार्य है।
- 6 सप्ताह से अधिक समय वाली गर्भवती महिला यात्रा पर नहीं जा सकती है।
- श्री अमरनाथ यात्रा करने से पहले सभी यात्री का ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बिना दर्शन की अनुमति नहीं है। श्री अमरनाथ यात्रा करने से पहले सभी यात्री का ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बिना दर्शन की अनुमति नहीं है।
- अधिक ऊंचाई होने की वजह से आपकी तबियत ख़राब हो सकती है यदि आप स्वस्थ है तो तभी यात्रा पे जाये। और जाने से पहले अपना हेल्थ सर्टिफिकेट बनवा ले।
- सरकार द्वारा जारी किया गया एक परमिट फॉर्म केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य है।
- सभी दस्तावेजों को यात्रा के दौरान अपने साथ ले जाये।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
इस साल अमरनाथ यात्रा 62 दिन तक चलेगी। यात्रा पर जाने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर ले या फिर प्रिंटआउट निकाल ले। यात्रा का रजिस्ट्रेशन करने के लिए सरकार द्वारा 445 बैंकों को मदद ली गयी है।
इसके साथ ही यात्रा के दौरान अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी ले जाना अनिवार्य है। आप श्री अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सर्टिफिकेट फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है।
यात्रा के लिए आवेदन शुल्क
- बैंक शाखाओ के माध्यम से पंजीकरण का शुल्क प्रति व्यक्ति आय 120 रुपये होगा।
- ऑनलाइन पंजीकरण का शुल्क 220 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।
- ग्रुप रजिस्ट्रेशन का शुल्क प्रति व्यक्ति 220 रुपये है।
Amarnath Yatra में जाने के लिए पात्रता
- कोई भी व्यक्ति यात्रा कर सकता है।
- सभी वर्ग के लोग यात्रा कर सकते है।
- जो व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है उन्हें ही जानें ही अनुमति है।
- यात्रा के लिए व्यक्ति की आयु 13-70 साल के बीच में होनी चाहिए।
Amarnath Yatra में जानें हेतु दस्तावेज
- यात्री का रजिस्ट्रेशन फॉर्म
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
अमरनाथ यात्रा करने के लिए आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर आपको click here to Registrer online for yara 2023 के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा। उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर अंत में लिखे I Agree के ऑप्शन पर टिक कर register के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के तुंरत बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे – यात्रा कहा से करनी, यात्रा की तिथि, यात्री का नाम, father name, आधार नंबर और मोबाइल नंबर आदि अन्य सभी जानकारी को सही से भरना है।
- फॉर्म को भरने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर मैसेज आयेगा। जिसमे कुछ नम्बरों का OTP आया होगा। उसको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करने के बाद सबमिट कर देना है।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा आपकी डिटेल्स की जाँच पड़ताल होगी। सभी जानकारी सही होने के बाद आपके पास रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करने का मैसेज आयेगा।
- जिसमे बताया गया होगा कि यात्रा परमिट फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको 24 घंटे से पहले आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- यात्रा परमिट मिलने के लिए आपको प्रतीक्षा करनी होगी। इस तरीके से आप अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करवा सकते है।
Amarnath Yatra 2023 से सम्बंधित कुछ रोचक बातें
- श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा भक्तों के लिए सुबह और शाम की आरती का प्रसारण किया जायेगा।
- इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक चलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो चुके है।
- एक मोबाइल के द्वारा केवल 5 व्यक्ति ही पंजीकरण कर सकते है।
- यात्रियों की सुविधा के लिए रहने की , बिजली, खाने-पीने, सुरक्षा और अन्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी यात्री को कोई असुविधा न हो।
- अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आप अनंतनाग जिले में पहलगाव ट्रैक और गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग दोनों रास्ते से यात्रा कर सकते है।
- सरकार का कहना है यात्रा पर जाने से पहले वेबसाइट के माध्यम से मौसम का अपडेट देखते रहे। मौसम सही होने पर यात्रा को शुरू करें।
- जो लोग अधिक पैदल यात्रा नहीं कर सकते है उनके लिए पालकी की सुविधा की गई है।
- यात्रा के दोनों रास्तों पर शिविर सेवा शुरू की गई है।
इसे भी पढ़े :- वैष्णो देवी मंदिर के आसपास घूमने की सबसे अच्छी जगहें
अमरनाथ यात्रा के लिए टोल फ्री नंबर
यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी और बैंक शाखाओ की सभी सूचि आपको श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट jksasb.nic.in पर मिल जाएगी। अधिक जानकारी लेने के लिए आप टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है।
- जम्मू टोल फ्री नंबर – 18001807198
- श्रीनगर टोल फ्री नंबर – 18001807199
- Helpline No. – 14464
- ईमेल आईडी – sasbjk2001@gmail.com
Amarnath Yatra 2023 Registration से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर (FAQs)
Amarnath Yatra 2023 1 जुलाई से शुरू हो रही है।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण तिथि 17 अप्रैल से शुरू हो गई है और यात्रा का पंजीकरण आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में से किसी भी माध्यम कर सकते है।
ये गुफा जम्मू-कश्मीर में हिमालय की गोद में स्थित है, जो कि हिन्दू धर्म के लिए बहुत पवित्र स्थल है यहाँ बर्फ की बूंद- बूंद से शिवलिंग का आकार बनता है। और यह प्रक्रिया कई वर्षो से चली आ रही है लेकिन शिवलिंग का आकार कभी नहीं बदलता है। अमरनाथ गुफा बर्फीली पहाड़ियों और बर्फ से ढकी हुई है। हालाँकि गर्मियों में ये बर्फ कम हो जाती है।
यदि यात्रा के दौरान किसी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो सरकार यात्री के घर वालो को बीमा की राशि प्रदान करवाते है। इसलिए अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले जीवन बीमा करवाना अनिवार्य है।
Amarnath Yatra का संचालन श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के द्वारा किया जाता है।