पवित्रा पोर्टल क्या है? | पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें? | What is Pavitra Portal in Hindi

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की भर्ती पवित्रा पोर्टल क्या है? | पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें? | What is Pavitra Portal in Hindiके लिए पवित्रा पोर्टल को अनिवार्य किया गया है। राज्य में कई ऐसे छात्र हैं जिनका सपना शिक्षक बनने का है। जैसे की आप सभी जानते है ही हैं की शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन समय समय पर आता है और देश में लाखों की संख्या में टीचर बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किये जाते हैं। देश में कई ऐसे राज्य हैं जहाँ टीचिंग (teaching) यानी शिक्षण के लिए आवेदन हेतु ऑफलाइन प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है। आर्टिकल में आगे आप जानेंगें पवित्रा पोर्टल क्या है?

पवित्रा पोर्टल क्या है
What is Pavitra Portal in Hindi

महाराष्ट्र राज्य में शिक्षक भर्ती (teacher recruitment) के लिए सरकार द्वारा Pavitra Portal को शुरू किया गया है। आज के इस लेख में हम आपको पवित्रा पोर्टल क्या है? (What is Pavitra Portal in Hindi) इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। आप पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें? इसकी प्रक्रिया को आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप जान सकेंगे। तो चलिए जानते हैं Pavitra Portal के बारे में विस्तार से।

पवित्रा पोर्टल क्या है? What is Pavitra Portal in Hindi

महाराष्ट्र राज्य सरकार (maharashtra government) द्वारा Pavitra Portal को शुरू किया गया है। 2 जुलाई, 2018 से पवित्रा पोर्टल को संचालित किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार की पवित्रा पोर्टल को विशेष रूप से राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शुरू किया गया था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राज्य के ऐसे सभी छात्र जो शिक्षक भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वह Pavitra Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कर शिक्षक भर्ती (teacher recruitment) में शामिल हो सकेंगे। पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें? यह आपको आगे आर्टिकल में स्टेप बाई स्टेप बताया जायेगा। यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य से हैं और शिक्षक भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Pavitra Portal पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।

यह भी जानें – Service Plus E District Portal

Key Highlights of Pavitra Portal 2023

आर्टिकल का नामपवित्रा पोर्टल क्या है? पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
सम्बंधित राज्यमहाराष्ट्र
पवित्रा पोर्टल की शुरुआत2 जुलाई 2018
विभागस्कूली शिक्षा एवं खेल विभाग
(school education and sports department) 
लाभार्थीराज्य के सभी जिलों के शिक्षक
उद्देश्यशिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइटeducation.maharashtra.gov.in
साल2023

इसे भी जानें – महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पवित्रा पोर्टल के लाभ (Benefits of Pavitra Portal)

  • पवित्रा पोर्टल महाराष्ट्र राज्य के सभी छात्रों को शिक्षक भर्ती हेतु आवेदन की ऑनलाइन सुविधा देता है।
  • छात्र आवेदन के लिए पवित्रा पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाकर शिक्षक भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • अब राज्य में निकलने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।
  • Pavitra Portal पर आवेदन बहुत आसानी से किया जा सकते हैं और शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन भी आसानी से देखा जा सकते है।
  • पवित्रा पोर्टल पर महाराष्ट्र के हर जिले और डिवीजन (devision) में रिक्त पदों की पूरी डिटेल्स उपलब्ध है। राज्य के सभी क्षेत्र के छात्रों को पोर्टल पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की सुविधा होगी।
  • ऑनलाइन पवित्रा पोर्टल से शिक्षक भर्ती हेतु आवेदन करते समय त्रुटियों से बचा जा सकेगा।

eligibility for registration on pavitra portal (पात्रता)

पोर्टल पर आपको पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा –

  • रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का नागरिक (citizen of maharashtra) होना चाहिए।
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा- टीईटी (TET) पास छात्र ही pavitra portal पर पंजीकरण कर सकेंगे।
  • राज्य के हर ऐसे छात्र जो टीईटी पास कर किये हैं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (registration) आवश्यक रूप से कराना होगा।

यह भी जानें – लड़कियों के लिए सरकारी योजना

महाराष्ट्र पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें? (Pavitra Portal registration online)

आप किस प्रकार से पवित्र पोर्टल (How to register on Pavitra Portal) पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को जानना होगा –

  • स्टेप :1 – सबसे पहले आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार के शिक्षा और खेल विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट education.maharashtra.gov.in पर विजिट करना है।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का home page खुलता है।
  • होम पेज पर आपको ऊपर की ओर मेनूबार के ठीक नीचे quick links के सेक्शन में pavitra portal का लिंक दिखाई देगा।
  • अब आपको पवित्रा पोर्टल वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप pavitra portal link पर क्लिक करेंगे आपके स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहाँ आपके सामने dustaff.maharashtra.gov.in की वेबसाइट खुल जाएगी।
  • Pavitra portal
  • यहाँ आपको मेनूबार में applicant के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप आवेदक पर क्लिक करेंगे आपके सामने registration का ऑप्शन खुलता है।

step:2 – पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करें

  • आपको पंजीकरण /रेजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको नीचे सेलेक्ट रोल का चयन करना है।
    pavitra portal registration
  • जैसे ही आप रोल को सेलेक्ट कर लेंगे आपको इसके बाद एक पंजीकरण फॉर्म (registration form) खुल जायेगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकरी को सही से भर लेना है इसके बाद आपको यहीं पर अपना एक यूजरनेम और पासवर्ड बना लेना है।
  • मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें और नीचे दिए register बटन पर आपको क्लिक कर लेना है।

इसे भी जानें – GST Number Search Tool

स्टेप: 3- लॉगिन करें
  • जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा आपको पोर्टल पर login करना है।
  • आपको लॉगइन सेक्शन में जाकर अपना यूज़रनेम/उपयोगकर्ता नाम और आपके द्वारा पंजीकरण के समय बनाया गया पासवर्ड डालना है और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • पवित्रा पोर्टल क्या है
  • जैसे ही आप login हो जाते हैं इसके बाद आपको applicant details पर जाकर personal details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • personal details के option पर क्लिक करने के बाद अब आपकी स्क्रीन पर एक नया एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
  • आपको इस form में मांगी गयी सभी जानकारियों को सही से भर लेना है।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद address for correspondence पर क्लिक करें और इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को यहाँ सही से भर दें।
step:4 – TET exam details को भरें
  • सभी जानकारी भरने के बाद अब आपको यहाँ से TET exam details को भरना होगा।
  • टीईटी परीक्षा विवरण में आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे पहला State TET और दूसरा central TET यहाँ से आपको जो परीक्षा पास करनी है उस ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपको qualification details के ऑप्शन पर क्लीक करना है। आपको यहाँ पर फिर से दो विकल्प मिलेंगें जिसमें एक Academic qualification हुए दूसरा professional qualification का होगा।
  • आपको इन दोनों ऑप्शन पर क्लिक कर पूछी सभी जानकारियों को सही से भरना है।
  • जैसे ही आप साड़ी जानकरियों को भर लेंगे इसके बाद आपको self certification के ऑप्शन पर पूछी गयी जानकरी को भरना है।
  • जैसे ही आप सभी जानकारियों को भर लेंगें आपको प्रमाणित के बटन पर क्लिक कर लेना है। अब आप इसका प्रिंट निकाल पर अपने पास रख लें।
  • इस प्रकार से आप ऑनलाइन पवित्रा पोर्टल में घर बैठे आवेदन आसानी से कर सकेंगे।

इसे भी जानें – ASL टॉपिक्स क्या है? Best ASL Topics List

Pavitra Portal से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

पवित्रा पोर्टल क्या है?

पवित्रा पोर्टल महाराष्ट्र राज्य सरकार का एक पोर्टल है जहाँ पर राज्य के अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Pavitra Portal की official website क्या है ?

Pavitra Portal की आधिकारिक वेबसाइट dustaff.maharashtra.gov.in है। यह पोर्टल फिलहाल बंद है जैसे ही हमे इसके बारे में कोई जानकारी मिलती है आपको सूचित कर दिया जायेगा।

क्या देश के किसी भी राज्य के टीईटी पास अभ्यर्थी पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

जी नहीं ! पवित्रा पोर्टल पर महाराष्ट्र राज्य के टीईटी पास युवा ही अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

Edustaff Pavitra Portal के क्या लाभ हैं ?

Edustaff पवित्रा पोर्टल का महाराष्ट्र राज्य के टीईटी पास छात्रों को शिक्षक भर्ती में आवेदन का ऑनलाइन अवसर प्राप्त होता है। इसमें छात्रों को शिक्षक भर्ती में आवेदन।/अप्लाई करने के लिए पवित्रा पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है तभी आप शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

हम Pavitra Portal पर Online Registration कैसे‌ करें?

आप Pavitra Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। महाराष्ट्र Pavitra Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाने के लिए रजिस्टर बटन पर क्लिक करें पूछी जानकारी भरें। अपना नाम ,मोबाइल नंबर आदि को भरकर register पर क्लिक कर दें। इस प्रकार आप Pavitra Portal पर Online Registration कर सकेंगे।

किस राज्य सरकार ने पवित्रा पोर्टल को शुरू किया ?

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने पवित्रा पोर्टल को शुरू किया है।

आशा करते हैं आप सभी को यह आर्टिकल पंसद आया होगा। आर्टिकल में हमने आपको पवित्रा पोर्टल क्या है? और पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे‌ करें? इन सभी के बारे में जानकारी दी है। आपको हमारी वेबसाइट पर सभी राज्यों और केंद्र सरकार की सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। ऐसे ही सभी जानकारियों के लिए pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क करना न भूलें।

Leave a Comment