GST Number Search Tool – GSTIN Verification Online

किसी भी व्यापार या बिज़नेस को सफल बनाने के लिए टीम मेंबर के साथ सपोर्टिव कंपनी और वेंडर्स की भी जरुरत होती है। लेकिन आप किसी कंपनी या वेंडर की साख पर भरोसा कब और कैसे कर सकते हैं? आज हम GST Number Search के बारे में बात कर रहे हैं। एक GST -registered vendor और supplier किसी भी बिज़नेस डील को शुरू करने से पहले उसकी GST Number को Search करना अति आवश्यक है। जिससे आप उसकी विश्वसनीयता को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। GST Number Search कर आप जरुरी जानकारियां पा सकते हैं।

आप GST Number Search Tool की सहायता से आप किसी कंपनी या vendor और supplier से बिजनेस डील की जाए या नहीं इसका फैसला कर सकेंगे। आप GST Number Search Tool की सहायता से GSTIN Verification Online आसानी से कर सकेंगे। नीचे आर्टिकल में आपको इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

GST Number Search Tool – GSTIN Verification Online
GST Number Search Tool

GSTIN Verification Online

जीएसटी पोर्टल पर GST सर्च करने से आपको सभी तरह की जानकारियां हासिल हो जाएँगी। और इन सभी जानकारियों के आधार पर आपको विभिन कंपनियों या वेंडर्स के साथ कारोबार करने या नहीं करने का फैसला लेना आसान हो जायेगा। GST Number Search के जरिये आप उन जानकारियों के बारे में भी जान सकेंगे जिनकी जरुरत आपको अपने टैक्स फाइल करने के दौरान पड़ती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

GST input number Verification बेहद जरुरी है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं की vendor और supplier या किसी दूसरी पार्टी का GST Verification आपको धोखाधड़ी और ठगों से बचने में सहायता करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको GST Number Search करने का प्रोसेस बताएँगे साथ ही आप कैसे अपने बिज़नेस डीलर का GST Verification Online कर सकते हैं यह भी बताएँगे। तो चलिए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।

GST Number या GSTIN क्या है ?

आपको GST Search करते समय संस्था का GSTIN या जीएसटी नंबर जानना होगा। लेकिन आपको पहले यह समझना जरुरी है की GST Number या GSTIN क्या होता है? जीएसटीआईएन/GSTIN का उपयोग GST पहचान संख्या के लिए किया जाता है। यह एक 15 अंकों की अल्फ़ा-न्यूमेरिक पैन पर आधारित कोड (GSTIN is a 15 digit alpha numeric pan based code) है। यह कोड सभी जीएसटी पंजीकृत संस्थाओं को आवंटित किया जाता है।

नोट – वर्तमान जीएसटी के अंतर्गत गुड्स एंड सर्विसेज के vendors और suppliers जिनका टर्नओवर तय की गयी सीमा से अधिक है उन्हें खुद को जीएसटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना जरुरी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

GST Number संरचना

जीएसटी संख्या 15 अंकों का अल्फ़ा-न्यूमेरिक कोड है। उदाहरण के लिए यदि कोई GST Number 22AAAAA0000A1Z5 लिया है।

  • GST Number 22AAAAA0000A1Z5 में शामिल पहले 2 नंबर किसी राज्य का कोड होते हैं।
  • इसके बाद 22AAAAA0000A1Z5 में पहले दो अंकों के बाद के 10 अक्षर किसी व्यक्ति के पैन नंबर के होते हैं।
  • 22AAAAA0000A1Z5 में 13वां नंबर एक ही पैन का एंटिटी नंबर होता है।
  • 14 वां नंबर एक डिफ़ॉल्ट Z होता है।
  • 22AAAAA0000A1Z5 में 15वां अक्षर एक अल्फाबेट या डिजिट कोई भी हो सकता है।

GST Number Search (जीएसटी नंबर कैसे ढूंढे?)

  • यदि आप जीएसटी नंबर सर्च करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आपको Goods and services tax की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gst.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • इस वेबसाइट पर आप दो तरीकों से जीएसटी नंबर की जांच कर सकते हैं।
  • आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं या आप चाहें तो लॉगिन के बिना भी जीएसटी नंबर सर्च कर सकते हैं।
  • लॉगिन के बिना GST Number Search करने के लिए आपको Goods and services tax की वेबसाइट पर ‘सर्च टैक्सपेयर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा सर्च टैक्सपेयर के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद इसके ठीक नीचे आपको GST Number Search करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे –
    1. GSTIN/UIN द्वारा खोजें (search by GSTIN/UIN )
    2. पैन द्वारा खोजें (search by PAN)
  • यदि आप search by GSTIN/UIN विकल्प चुनते हैं तो अगले पेज पर करदाता को GSTIN या UIN दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च के बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहाँ आपको महत्वपूर्ण विवरण देखने को मिलेंगे।
  • इस पेज में ‘फाइलिंग टेबल दिखाएं’ के विकल्प पर क्लिक कर आप फाइल किये गए रिटर्न विवरण को देख सकते हैं।

नोट – आप विभिन्न GST Number Search Tool की सहायता से भी GST Number Search कर सकते हैं।

जीएसटी पोर्टल में लॉग इन करके जीएसटी नंबर सर्च करें

  • यदि आप जीएसटी पोर्टल पर पंजीकृत हैं तो आप लॉगिन कर आसानी से GST Number Search कर सकते हैं।
  • इसके लिए पहले आपको Goods and services tax की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gst.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • लॉगिन पेज पर यूजर आईडी पासवर्ड डालें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होने के बाद जब आप वेबसाइट के होम पेज पर आएंगे तो आपको सर्च टैक्सपेयर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च टैक्सपेयर के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यहाँ से आपको GSTIN/UIN द्वारा खोजें’ के विकल्प को चुन लेना है।
  • अब आपको नए पेज पर करदाता का GSTIN या UIN दर्ज करना होगा। और सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर आपको कुछ इस प्रकार से विवरण दिखाई देगा –gstin number
  • इन विवरण को अपने जीएसटी नंबर खोज के माध्यम से देखने के लिए आपको इस पेज में सबसे नीचे दिए show filing table या e-way bill history पर क्लिक करना है।

GST Number Search Tool GSTIN Verification

नीचे कुछ वेबसाइट दी गयी हैं जिनकी सहायता से आप GST Number Search और वेरिफाई कर सकेंगे –

जीएसटी राज्य कोड सूची

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशजीएसटी कोड
जम्मू और कश्मीर1
हिमाचल प्रदेश2
पंजाब3
चंडीगढ़4
उत्तराखंड5
हरयाणा6
दिल्ली7
राजस्थान8
उतार प्रदेश9
बिहार10
सिक्किम1 1
अरुणाचल प्रदेश12
नगालैंड13
मणिपुर14
मिजोरम15
त्रिपुरा16
मेघालय17
असम18
पश्चिम बंगाल19
झारखंड20
उड़ीसा21
छत्तीसगढ22
मध्य प्रदेश23
गुजरात24
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव26
महाराष्ट्र27
आंध्र प्रदेश28
कर्नाटक29
400;”>गोवा30
लक्षद्वीप31
केरल32
तमिलनाडु33
पुदुचेरी34
अंडमान और निकोबार35
तेलंगाना36
आंध्र प्रदेश37
लद्दाख38

GST Number Search Tool – GSTIN Verification Online से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

क्या हम जीएसटी पोर्टल पर पंजीकृत डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं के विवरण को खोज कर सकते हैं ?

जी हाँ !आप जीएसटी पोर्टल पर पंजीकृत डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं के विवरण को खोज कर सकते हैं ?

GST नंबर खोजने के लिए रजिस्टर डीलर और आपूर्तिकर्ताओं के विवरण के लिए किस जानकारी की आवश्यकता है?

आपको इसके लिए GSTIN की आवश्यकता होगी। यदि आप सरकारी कार्यालयों,दूतावासों आदि के विवरण खोजना चाहते हैं तो इसके लिये आपको विशिष्ट पहचान संख्याकी आवश्यकता होगी।

Leave a Comment