भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची- National Symbol List in Hindi, Download PDF

किसी भी देश की पहचान वहां की वेशभूषा, रहन सहन, बोली भाषा के साथ-साथ वहां के प्रमुख प्रतीकों से होती है। भारत की राष्ट्रीय पहचान यहाँ के National Symbol के द्वारा की जाती है। किसी भी देश की पहचान के लिए वहां के प्रतीक मुख्य भूमिका निभाते हैं। दुनिया भर के लोग विशेष तौर पर भारतीय अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को विशेष सम्मान देते हैं। हमें अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान कारण चाहिए साथ ही साथ हमें अपने National Symbol पर गर्व है क्योंकि यह ऐसे प्रतीक हैं जिनका अपना गौरव और पहचान है।

हर भारतीय अपने देश के इन राष्ट्रीय प्रतीकों का बड़ी ही भक्तिभाव से आदर करता है। आइये जानते हैं हमारे देश भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में। आर्टिकल में आपको भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची (National Symbol List In Hindi) दी गयी है।

National Symbol List In Hindi
National Symbol List In Hindi

आपको लेख में National Symbol list (राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची) की PDF भी दी जाएगी जिसे आप यहाँ से Download कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े : दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

भारत की राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक (National Symbol)

देश को पहचान दिलाने के लिए यहाँ के राष्ट्रीय प्रतीकों की मुख्य भूमिका रही है। यह सभी प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत का एक अहम हिस्सा हैं। भारत की राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक की सूची नीचे दी गयी है –

  • राष्ट्रीय ध्वज
  • राष्ट्रीय पक्षी
  • राष्ट्रीय गान
  • राष्ट्रीय चिन्ह
  • राष्ट्रीय पंचांग
  • राष्ट्रीय पशु
  • राष्ट्रीय गीत
  • मुद्रा चिन्ह

राष्ट्रीय ध्वज (National flag):-

  • हमारे देश भारत का राष्ट्रीय ध्वज (National flag) तिरंगा है इस राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था। Tiranga में समान अनुपात में तीन रंगों की क्षैतिज पट्टियां है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज में सबसे ऊपर की ओर केसरिया रंग, मध्य में सफ़ेद रंग और सबसे नीचे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लम्बाई -चौड़ाई 3:2 के अनुपात में है। राष्ट्रीय ध्वज के बीच में सफ़ेद रंग की पट्टी में 24 तिल्लियों का एक नीला चक्र है।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची- National Symbol List In Hindi, Download PDF

राष्ट्रीय पक्षी (national bird):-

  • सुंदरता का प्रतीक माना जाने वाला मोर या मयूर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह पक्षी रंगीन पंखों वाला है। इसकी आँखों के नीचे सफ़ेद धब्बे और इसकी गर्दन पतली है। नर मोर, मोरनी से अधिक रंगीन होते हैं इनकी गर्दन नीले रंग की होती है। मोरनी भूरे रंग की होती है। भारतीय मोर का वैज्ञानिक नाम पावों क्रिस्तातुस (Pavo cristatus) है।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची- National Symbol List In Hindi, Download PDF

राष्ट्रीय गान (national anthem):-

  • भारत का राष्ट्रीय गान ‘जन -गण-मन है इस गान को मूल रूप से बंगाली में गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर जी द्वारा लिखा गया था। भारत के राष्ट्रीय गान की अवधि 52 सेकेंड की होती है। national anthem को संक्षिप्त रूप में गाने में 20 सेकेंड का समय लगता है जिसमें इसकी पहली और सबसे अंतिम पंक्तियों को ही बोला जाता है। “Jana Gana Man” को भारत के राष्ट्रीय गान के रूप में 24 जनवरी 1950 को हिंदी संस्करण में अपनाया गया था।

इसे भी जानें : भारत की टॉप 10 खुफिया एजेंसियां की सूची

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राष्ट्रीय चिन्ह (state emblem):-

  • भारत का राजचिन्ह सारनाथ स्थित अशोक का स्तंभ है। यह स्तंभ सारनाथ के संग्रहालय में है। अशोक स्तंभ के शीर्ष पर चार सिंह है जिनका मुख एक दूसरे के विपरीत है। इस स्तंभ के नीचे चार पशुओं की उभरी हुए आकृतियां हैं। यह चार पशु हाथी, घोडा, सांड और सिंह हैं। इन चार पशुओं के बीच में चक्र बने हुए हैं।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची- National Symbol List In Hindi, Download PDF
  • इस सिंह स्तंभ के ऊपर धर्मचक्र रखा हुआ है। भारत सरकार द्वारा इस चिन्ह को 26 जनवरी 1950 के दिन अपनाया गया था। अशोक के इस स्तंभ में फलक के नीचे मुण्डकोपनिषद का सूत्र ‘सत्यमेव जयते’ लिखा गया है जो कि देवनागरी लिपि में अंकित है।

राष्ट्रीय पंचांग (national Calendar):-

  • राष्ट्रीय कैलेंडर शक संवत पर आधारित है। हमारा राष्ट्रीय पंचांग के पहला महीना चैत्र है। सामान्यतः शक़ संवत पर आधारित हमारा राष्ट्रीय पंचांग का पहला महीने चैत्र ग्रेगोरियम कैलेंडर के महीने 22 मार्च से शुरू होता है और लीप वर्ष में चैत्र महीना 21 मार्च से शुरू होता है।

भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal):-

  • भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है इसका वैज्ञानिक नाम टाइग्रिस है। इस जानवर पर गहरी धारीदार पट्टियां होती हैं। शाही बंगाल टाइगर (बाघ) उत्तर पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर देश भर में पाया जाता है। यह जानवर भारत के राष्ट्रीय पशु होने का गौरव प्राप्त कर चुका है। बाघों के संरक्षण के लिए भारत में 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर परियोजना शुरू की गयी थी।
National Symbol List In Hindi, Download PDF

राष्ट्रीय गीत (National anthem) :-

  • भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में लिखा गया था। यह राष्ट्रीय गान के जैसे ही लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। 1870 के दशक में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा राष्ट्रीय गीत की रचना की गयी थी।

मुद्रा चिन्ह (currency symbol)

  • भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई 2010 को मुद्रा चिन्ह को स्वीकार किया गया था। रुपए का नया प्रतीक देवनागरी लिपि के ‘र’ और रोमन लिपि के अक्षर ‘R’ को मिलाकर बनाया गया है, जिसमें एक क्षैतिज रेखा भी बनी हुई है। मुद्रा चिन्ह को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई के पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइन श्री डी. उदय कुमार जी द्वारा तैयार किया गया था।
National Symbol List In Hindi, Download PDF

इसे भी पढ़े : भारत की जनसंख्या कितनी है ?

National Symbol List In Hindi (Hindi PDF)

राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीकप्रतीक व चिन्ह का नाम
भारत की राष्ट्रीयताभारतीय
भारत का राष्ट्रीय ध्वजतिरंगा
भारत का राष्ट्रीय गानजन-गन-मन
भारत का राष्ट्रीय गीतवन्दे मातरम्
भारत की राष्ट्र भाषाहिंदी
भारत की राष्ट्रीय लिपिदेव नागरी
भारत का राष्ट्रीय वाक्यसत्यमेव जयते
भारत का राष्ट्रीय चिन्हअशोक स्तम्भ
भारत के राष्ट्र पितामहात्मा गाँधी
भारत का राष्ट्रीय पंचांगशक संवत
भारत की राष्ट्रीय विदेश नीतिगुट निरपेक्ष
भारत का राष्ट्रीय खेलहॉकी (Unofficial)*
भारत का राष्ट्रीय वृक्षबरगद
भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीतहिंद देश का प्यारा झंडा
भारत का राष्ट्रीय पक्षीमोर
भारत की राष्ट्रीय मुद्रारूपया (₹)
भारत का राष्ट्रीय नारा“सत्यमेव जयते”
भारत की राष्ट्रीय नदीगंगा
भारत का राष्ट्रीय पुरस्कारभारत रत्न
भारत का राष्ट्रीय पशुबाघ
भारत के राष्ट्रीय पर्व26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)

2 अक्तूबर (गाँधी जयंती)
भारत की राष्ट्रीय योजनापञ्च वर्षीय योजना
भारत का राष्ट्रीय फलआम
भारत का राष्ट्रीय पकवानखिचड़ी
भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्रश्वेत पत्र
भारत की राष्ट्रीय मिठाईजलेबी
भारत का राष्ट्रीय फूलकमल

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची (English PDF)

NationalSymbol
National Calendar of IndiaCalendar based on Saka Era
National Flag of IndiaTiranga
National Animal of IndiaTiger
National Anthem of India“Jana Gana Man”
National Heritage Animal of IndiaIndian Elephant
National Bird of IndiaIndian peacock
National Tree of IndiaIndian banyan
Indian Rupee SymbolRupee ₹
State Emblem of IndiaLion Capital of Ashoka
National Song of India“Vande Mataram”
National Flower of IndiaLotus
National Aquatic Animal of IndiaGangetic Dolphin
National Fruit of IndiaMango
National River of IndiaRiver Ganga

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों से सम्बंधित सवाल (FAQs)-

भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है ?

india का नेशनल बर्ड मोर है।

हमारा राष्ट्रीय पंचांग किस पर आधारित है ?

भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत पर आधारित है।

देश का राष्ट्रीय ध्वज क्या है ?

हमारे देश भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसे 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था।

bharat का राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान क्या है ?

भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ और राष्ट्रीय गान ‘जन -गण -मन ‘ है।

भारत का राष्ट्रीय पकवान क्या है ?

इंडिया का राष्ट्रीय पकवान खिचड़ी है।

Indian Rupee Symbol क्या है ?

भारतीय मुद्रा का प्रतीक ‘₹’ है।

Leave a Comment