वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है? राज्य मंत्री, प्रथम एवं महिला Mantri Ki Jankari

प्रतियोगिता परीक्षा हो या कोई इंटरव्यू हर जगह आपसे कुछ सामान्य से सवाल पूछे ही जाते हैं। वर्तमान में कौन क्या है ? इसकी जानकारी होना सभी के लिए बहुत जरुरी है।

हमारे द्वारा अपने पाठकों के लिए कई जानकारियां अपने लेख में दी जाती है। क्या आप जानते हैं, इंडिया में वर्तमान समय में रेल मंत्री कौन है?

वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है ? राज्य मंत्री, प्रथम एवं महिला Mantri Ki Jankari
present Railway Minister of India

आज के इस लेख में हम आपको वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है? और वर्तमान समय में इंडिया के रेल राज्य मंत्री और महिला रेल मंत्री आदि की जानकारी देने जा रहे हैं।

साथ ही साथ आपको इस लेख के माध्यम से भारत में अब तक के रेल मंत्रियों की सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है। अतः पाठकों के लिए यह आर्टिकल बहुत उपयोगी होने वाला है आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए रेलवे कर्मचारी स्वयं सेवा पोर्टल बनाया है जिसकी सहायता से कर्मचारी वेतन पर्ची, आयकर विवरण, भविष्य निधि विवरण आदि ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

ट्रैन को आपस में टकराने से रोकने के लिए रेलवे द्वारा कवच टेक्नोलॉजी बनाई गई है जिस से किसी दुर्घटना होने से बचा जा सकता है।

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अश्विन वैष्णव – वर्तमान भारत के रेल मंत्री

भारत में इस समय अश्विन वैष्णव जी को रेल मंत्री बनाया गया है। अश्विन वैष्णव रेल मंत्री होने के साथ-साथ वाणिज्य मंत्री भी हैं। अश्वनी जी द्वारा 8 जुलाई 2021 से भारत के रेल मंत्री के रूप में कार्यग्रहण किया गया था।

इनसे पहले भारत में साल 2017 से 2021 तक रेल मंत्री पियूष गोयल जी रहे हैं। देश के इस समय के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी भारतीय राजनीतिज्ञ और बीजेपी के मेम्बर हैं और पूर्व IAS अधिकारी हैं।

अश्विन वैष्णव जी द्वारा बालासोर,कटक (ओडिशा ) में एक DM  पद पर भी रहे हैं।

रेल मंत्री (वर्तमान भारत )अश्विन वैष्णव 
जन्म 18 जुलाई 1970 
जन्म स्थानजोधपुर (राजस्थान )
शिक्षाव्हार्टन बिजनेस स्कूल IIT कानपुर
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय
पत्नी सुनीता वैष्णव
राजनितिक दलबीजेपी (भारतीय जनता पार्टी )
वर्तमान आयु52
कार्यकाल8 जुलाई 2021 से अब तक
वर्तमान साल2022

अश्विनी वैष्णव जी रेल मंत्री होने के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और संचार मंत्री भी हैं।

रेल मंत्रालय ,भारत सरकार

देश में रेल मंत्रालय की स्थापना 1853 में की गयी थी। रेल मंत्रालय भारत नियंत्रण में आता है। आपको बता दें की भारत में रेलवे की लम्बाई 67495 किलोमीटर है। रेल मंत्रालय देश में रेलों के निर्माण, परिवहन को नियंत्रित करने का काम करता है।

भारतीय रेलवे के पास दो राज्य मंत्री श्री रावसाहेब पाटिल दानवे और श्रीमती दर्शना जरदोश हैं। और इस वक्त भारत में रेल मंत्री का पद श्री अश्विन वैष्णव जी द्वारा संभाला जा रहा है। रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक निकाय है।

रेल राज्य मंत्री (वर्तमान)

भारत में इस समय एक केबिनेट रेल मंत्री के अलावा दो रेल राज्य मंत्री हैं जिसमे से एक हैं –श्री रावसाहेब पाटिल दानवे और दूसरी रेल राज्य मंत्री हैं –श्रीमती दर्शना जरदोश

1. श्री रावसाहेब पाटिल दानवे

केबिनेट रेल मंत्री के अश्वनी वैष्णव जी के साथ दो अन्य रेल मंत्री के बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए। श्री रावसाहेब पाटिल दानवे इस समय भारत के रेल राज्य मंत्री हैं। श्री रावसाहेब पाटिल दानवे जी के पास रेल मंत्रालय के अलावा अन्य भी मंत्रालय हैं।

भारत के रेल राज्य मंत्री (वर्तमान )श्री रावसाहेब पाटिल दानवे
जन्म18 Mar 1955
जन्म स्थानजावखेडा (के.डी.), जि‍ला-जालना (महाराष्‍ट्र)
शिक्षाGraduate
पत्नीनिर्मला ताई दानवे
राजनीतिक दलबीजेपी (भारतीय जनता पार्टी )
वर्तमान आयु67
2. श्रीमती दर्शना जरदोश

श्रीमती दर्शना जरदोश साल 2022 में इंडिया की रेल राज्य मंत्री हैं। जैसे की आपको आर्टिकल में वर्ष 2022 के केबिनेट रेल मंत्री के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। आपको साथ ही साथ श्रीमती दर्शना जरदोश जो की इस समय देश की रेल राज्य मंत्री हैं उनके बारे में होनी चाहिए –

भारत के रेल राज्य मंत्री (वर्तमान )श्रीमती दर्शना जरदोश
जन्म21 जनवरी 1961
जन्म स्थान सूरत, गुजरात
माता /पिता का नाममाता – श्रीमती अमिता नायक
पिता – श्री कांति‍ नायक
शिक्षाबी.कॉम (अर्थशास्‍त्र और बैकिंग)
एन आई आई टी कम्‍प्‍यूटर में सर्टिफि‍केट कोर्स
पतिश्री विक्रम जरदोश
राजनीतिक दल बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी)

पीएम मोदी के कार्यकाल के रेल मंत्री

क्रमरेल मंत्रीकार्यकाल
1डी.वी सदानंद गौड़ा26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014
2सुरेश प्रभु10 नवंबर 2014 से 4 सितंबर 2017
3पीयूष गोयल4 सितंबर 2017 से 7 जुलाई 2021
4अश्विनी वैष्णव8 जुलाई से अब तक

अश्विन वैष्णव जी प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में चौथे रेल मंत्री हैं। जिन्होंने रेल मंत्री के पद का कार्यभार 8 जुलाई 2021 से संभाला है।

भारत के रेलमंत्री और उनके कार्यकाल (1946 से 2001 तक)

नीचे सूची में भारत के अब तक के रेलमंत्रियों और उनके कार्यकाल की लिस्ट दी गयी है –

क्रम स.रेलमंत्री कार्यकाल
1अशरफ अली 2 सितम्बर 1946 से 14 अगस्त 1947
2जॉन मथाई15 अगस्त 1947 से 22 सितम्बर 1948
3एन गोपालस्वामी आयंगर22 सितम्बर 1948 से 13 मई 1952
4लाल बहादुर शास्त्री13 मई 1952 से 7 दिसबंर 1956
5जगजीवन राम7 दिसबंर 1956 से 10 अप्रैल 1962
6स्वर्ण सिंह10 अप्रैल 1962 से 21 सितम्बर 1963
7एच.सी दासप्पा21 सितम्बर 1963 से 8 जून 1964
8एस. के पाटिल9 जून 1964 से 12 मार्च 1967
9सी.एम पूनचा13 मार्च 1967 से 14 फरवरी 1969
10राम सुभाग सिंह14 फरवरी 1969 से 4 नवंबर 1969
11पी. गोविन्द मेनन4 नवंबर 1969 से 18 फरवरी 1970
12गुलजारीलाल नंदा18 फरवरी 1970 से 17 मार्च 1971
13के. हनमुन्थैया18 मार्च 1971 से 22 जुलाई 1972
14टी. ए पई23 जुलाई 1972 से 4 फरवरी 1973
15ललित नारायण मिश्रा5 फरवरी 1973 से 2 जनवरी 1975
16कमलापति त्रिपाठी11 फरवरी 1975 से 23 मार्च 1977
17मधु दंडवते26 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
18टी. ए. पई30 जुलाई 1979 से 13 जनवरी 1980
19कमलापति त्रिपाठी14 जनवरी 1980 से 12 नवंबर 1980
20केदार पांडे12 नवंबर 1980 से 14 जनवरी 1982
21प्रकाश चंद्र सेठी15 जनवरी 1982 से 2 सितम्बर 1982
22गनी खाँ चौधरी2 सितम्बर 1982 से 31 दिसबंर 1984
23बंसी लाल31 दिसबंर 1984 से 4 जून 1986
24मोहसिना किदवई24 जून 1986 से 21 अक्टूबर 1986
25माधवराव सिंधिया22 अक्टूबर 1986 से 1 दिसबंर 1989
26जॉर्ज फर्नांडिस5 दिसबंर 1989 से 10 नवंबर 1990
27जनेश्वर मिश्र21 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
28सीके जाफर शरीफ21 जून 1991 से 16 अक्टूबर 1995
29राम विलास पासवान1 जून 1996 से 19 मार्च 1998
30नीतीश कुमार19 मार्च 1998 से 5 अगस्त 1999
31राम नाइक6 अगस्त 1999 से 12 अक्टूबर 1999
32ममता बनर्जी13 अक्टूबर 1999 से 15 मार्च 2001

भारत के रेलमंत्री और उनके कार्यकाल (2001 से अब तक)

क्रम. स.रेलमंत्री कार्यकाल
1नीतीश कुमार20 मार्च 2001 से 22 मई 2004
2लालू प्रसाद यादव23 मई 2004 से 25 मई 2009
3ममता बनर्जी (पहली महिला रेल मंत्री)26 मई 2009 से 19 मई 2011
4दिनेश त्रिवेदी12 जुलाई 2011 से 14 मार्च 2012
5मुकुल रॉय20 मार्च 2012 से 21 सितम्बर 2012
6सीपी जोशी22 सितम्बर 2012 से 28 अक्टूबर 2012
7पवन कुमार बंसल28 अक्टूबर 2012 से 10 मई 2013
8सीपी जोशी11 मई 2013 से 16 जून 2013
9मल्लिकार्जुन खड़गे17 जून 2013 से 25 मई 2014
10डी.वी सदानंद गौड़ा26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014
11सुरेश प्रभु10 नवंबर 2014 से 4 सितंबर 2017
12पीयूष गोयल4 सितंबर 2017 से 7 जुलाई 2021
13अश्विनी वैष्णव8 जुलाई 2021 से अब तक

ममता बनर्जी – भारत की पहली महिला रेल मंत्री

भारत में पहली महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी को कौन नहीं जानता। वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की पहली महिला रेल मंत्री रह चुकी हैं। इनका जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता,भारत में हुआ था। ममता जी ने 26 मई 2009 से 19 मई 2011 तक रेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।

भारत की पहली महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी
जन्म5 जनवरी 1955
जन्म स्थानकोलकाता ,भारत
शिक्षाकोलकाता विश्वविद्यालय
वर्तमान मेंबंगाल की मुख्यमंत्री
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
उपाधिकलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से डॉक्टरेट की उपाधि
आयु67
रेल मंत्री के तौर पर कार्यकाल26 मई 2009 से 19 मई 2011 तक

रेल मंत्रालय (Indian Railways) के बारे में

  • रेल मंत्रालय की स्थापना 16 अप्रैल 1853 को की गयी थी।
  • मंत्रालय का मुख्यालय रायसीना रोड, रेल भवन, नई दिल्ली में है।
  • भारत के रेलवे मंत्रालय का प्रमुख रेल मंत्री होते हैं।
  • Indian Railways के द्वारा रेल के विकास और उसके रखरखाव के लिए कार्य करता है
  • रेलवे बोर्ड द्वारा रेल मंत्री को रिपोर्ट पेश की जाती है।
  • रेलवे मंत्रालय में एक केबिनेट

रेल मंत्री (Railway Ministers) के महत्वपूर्ण कार्य /कर्तव्य

  • भारतीय रेलवे के लिए रेल मंत्री जिम्मेदार होता है।
  • रेल मंत्री भारत सरकार के रेल मंत्रालय के प्रमुख होते हैं।
  • रेलवे से जुडी योजनाओं और रेलवे के लिए कार्य करना।
  • railway से जुड़े किसी भी प्रकार की नीति निर्णय लेना।
  • रेलवे से जुडी कई प्रकार की योजनाओं और रेलवे परियोजनाओं का सञ्चालन करना है।
  • भारत के रेल मंत्री की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संसद में हर साल रेल बजट पेश करना है।

भारत में प्रधानमंत्रियों के समय रेल मंत्रियों की सूची

भारत के प्रथम 3 प्रधानमंत्री के समय इंडिया के रेल मंत्री की सूची आपको नीचे दी गयी है।

प्रधानमंत्री जवाहर लाल के कार्यकाल के समय भारत में कुल 6 रेलमंत्री बनाये गए –

  1. जॉन मथाई – जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 14 अगस्त 1947 तक रहा है।
  2. एन गोपालस्वामी आयंगर- जिनका कार्यकाल 22 सितम्बर 1948 से 13 मई 1952 रहा है।
  3. लाल बहादुर शास्त्री– इनका कार्यकाल 13 मई 1952 से 7 दिसबंर 1956 तक रहा है।
  4. जगजीवन राम – इनका कार्यकाल 7 दिसबंर 1956 से 10 अप्रैल 1962 तक रहा है।
  5. स्वर्ण सिंह – इनका कार्यकाल 10 अप्रैल 1962 से 21 सितम्बर 1963 तक रहा है।
  6. एच सी दासप्पा– इनका कार्यकाल 21 सितम्बर 1963 से 8 जून 1964 तक रहा है।

लाल बहादुर शास्त्री जी के कार्यकाल में भारत में रेल मंत्री –

  1. एसके पाटिल– इनका कार्यकाल 9 जून 1964 से 12 मार्च 1967 तक रहा है।

इंदिरा गाँधी के समय रेल मंत्री –

  1. सी.एम.पूनाचा- 13 मार्च 1967 से 14 फरवरी 1969 तक कार्यकाल रहा।
  2. राम सुभाग सिंह –14 फरवरी 1969 से 4 नवम्बर 1969 तक कार्यकाल रहा।
  3. पि गोविन्द मेमन – इनका कार्यकाल 4 नवम्बर 1969 से 18 फरवरी 1970 तक रहा।
  4. गुलजारी लाल नंदा –इनका कार्यकाल 18 फरवरी 1970 से 17 मार्च 1971 तक रहा है।
  5. के हनुमनथइया –18 मार्च 1971 से 22 जुलाई 1972 तक कार्यकाल रहा।
  6. टी ए पाई – 23 जुलाई 1972 से 4 फरवरी 1973 तक।
  7. ललित नारायण मिश्र – 5 फरवरी 1973 से 2 जनवरी 1975 तक।
  8. कमलापति त्रिपाठी – 11 फरवरी 1975 से 23 मार्च 1977 तक।

वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है? सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

वर्तमान भारत के रेल मंत्री कौन है ?

वर्तमान समय में इंडिया के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी हैं।

भारत के वर्तमान केबिनेट रेल मंत्री का कार्यकाल कब से शुरू हुआ है ?

भारत में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का कार्यकाल 8 जुलाई 2021 से शुरू हुआ है।

देश की पहली महिला रेल मंत्री कौन थी ?

ममता बनर्जी भारत की पहली महिला रेल मंत्री रह चुकी है।

भारत देश के पहले रेल मंत्री कौन थे ?

अशरफ अली भारत के पहले रेल मंत्री थे।

देश के वर्तमान रेल मंत्री कौन हैं ?

अश्विनी वैष्णव इस समय रेल मंत्री के पद पर हैं।

किसने आजाद भारत में पहली बार रेल बजट को पेश किया था ?

जॉन मथाई ने पहली बार आजाद भारत में रेल बजट को पेश किया था।

रेल मंत्रालय (Indian Railway) की स्थापना कब की गयी थी ?

भारत में रेल मंत्रालय की स्थापना 16 अप्रैल 1853 को की गयी थी।

रेलवे बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?

विनय कुमार त्रिपाठी रेलवे बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।

भारत रेलवे को कितने जोन में बनता गया है ?

Indian railway को 16 मंडलों में बांटा गया है।

Leave a Comment