नारी शक्ति पुरस्कार 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक, पात्रता व विजेताओं की सूची

देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कई सारे प्रयास करती रहती है। इसके लिए सरकार द्वारा देश में कई सारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। ऐसी एक योजना सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जारी की गयी है जिसका नाम है नारी शक्ति पुरस्कार। इस पुरस्कार के तहत महिलाओं को आर्थिक वित्तीय सहायता दी जाती है। देश में जितनी भी महिलाएं, महिला के विकास के लिए कार्य कर रही है उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

नारी शक्ति पुरस्कार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक, पात्रता व विजेताओं की सूची
नारी शक्ति पुरस्कार

नारी शक्ति पुरस्कार

नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं को उनकी पहचान दिलाने और सारे क्षेत्र में भाग लेने पर प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए बनायीं गयी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह योजना काफी लाभदायक हो सकेगी। योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है यह पुरस्कार महिलाओं के लिए सबसे सर्वोच्च पुरस्कार होता है। योजना के तहत महिलाओं की उपलब्धि की पहचान प्रदान की जाती है।

इस पुरस्कार के अंतर्गत महिलाओं को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। हर साल इस अवार्ड की घोषणा 20 फरवरी को की जाती है जिसके बाद पुरुष्कार को 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को दिया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस पुरस्कार के लिए ऐसी महिलाओं को चुना जाता है जो महिलाओं के डेवलपमेंट में अपना योगदान दे रही होंगी। चाहे वह कोई इंस्टिट्यूट हो या खुद अपने बलबूते पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी जिंदगी में सुधार लाने का काम कर रही होंगी।

योजनानारी शक्ति पुरस्कार
लाभ लेने वालेदेश की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना
के द्वारादेश की सरकार
आधिकारिक वेबसाइटawards.gov.in

योजना का उद्देश्य

योजना का उद्देश्य देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है क्योंकि देश में कई ऐसी महिलाएं है जो अपने जीवन में कुछ बड़ा रखने की उपलब्धि हासिल करना चाहती है और खुद की एक पहचान बनाकर अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती है। इस योजना के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव आएगा और साथ ही उनका जीवन सुधर सकेगा और देश में महिलाओं की स्थिति को एक बेहतर पथ पर लाने के काम आ पायेंगे। देश की कुल 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। जिसमे प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार में एक सर्टिफिकेट और हर एक विजेता को 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

योजना के लिए कौन नामित (नॉमिनेट) कर सकता है

  • राज्य सरकार
  • संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन (Union Territory Administration)
  • गैर सरकारी संगठन (Non government organization)
  • सम्बंधित केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग (Concerned Central Ministries/Departments)
  • विश्विद्यालय/संस्थान (University / Institute)
  • चयन समिति (selection committee)
  • निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उप क्रम (Private and Public Sector Undertakings)
  • स्व-नामांकन (self enrollment

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Nari Shakti Puruskar से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • नारी शक्ति पुरस्कार योजना महिलाओं के लिए बनायीं गयी है।
  • योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
  • Nari Shakti Puruskar के तहत महिलाओं की उपलब्धि की पहचान प्रदान की जाती है।
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत महिलाओं को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
  • हर साल इस अवार्ड की घोषणा 20 फरवरी को की जाती है जिसके बाद पुरस्कार को 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को दिया जाता है।
  • देश की कुल 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित होगी।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना: एप्लीकेशन फॉर्म

नारी शक्ति पुरस्कार हेतु पात्रता

Nari Shakti Puruskar की पात्रता जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े। जिसके पश्चात आप पात्रता पढ़कर पंजीकरण प्रकिया को पूरा कर सकते है।

  • यदि कोई व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए उसकी आयु 25 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
  • Nari Shakti Puruskar केवल महिला आवेदक को ही दिया जायेगा।
  • जो महिलाएं किसी संस्थान से या व्यक्तिगत रूप से परेशान है वह इस योजना का आवेदन कर सकती है।
  • अगर कोई भी आवेदक एक संस्था है तो उस संस्था द्वारा 5 साल तक सम्बंधित क्षेत्रों में काम किया होना चाहिए तभी वह इसके पात्र समझे जायेंगे।
  • यदि किसी भी व्यक्ति या संस्था की मृत्यु हो जाती है तो उसे यह अवार्ड नहीं दिया जाता लेकिन अगर नामांकन जमा करने के पश्चात किसी व्यक्ति या संस्था की मृत्यु होती है तो ऐसी स्थिति में वह पुरस्कार प्राप्त करने के योग्य माना जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज

आज हम आपको योजना का आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों के बारे में जानकारी देने वाले है, जिससे आप आसानी से योजना का लाभ उठा सकेंगे। दस्तावेज इस प्रकार से है:

आधार कार्डमूल निवास प्रमाण पत्रआयु प्रमाण पत्र
ईमेल IDआय प्रमाण पत्ररजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटोवोटर ID कार्डपैन कार्ड

सलेक्शन प्रोसेस

  • स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा अवार्डस के नामांकन की जांच की जाएगी।
  • स्क्रीनिंग कमिटी के आधार पर अवार्ड्स विजेताओं का चुनाव करने के लिए महिला एवं बाल विकास द्वारा एक समिति का गठन किया जायेगा।
  • जिसके बाद राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा विजेताओं का चयन किया जायेगा और उन्हें अवार्ड्स दिए जायेंगे।

नारी शक्ति पुरस्कार पंजीकरण करने की प्रकिया

अगर आप भी नारी शक्ति पुरस्कार से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको आवेदन प्रकिया का पता होना बहुत जरुरी है, आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले आपको नेशनल अवार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
नारी शक्ति पुरस्कार 2022
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे: नॉमिनटोर टाइप, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट नंबर, कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
नारी शक्ति पुरस्कार 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • सभी जानकरियों को भरने के पश्चात आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के लिए आपको ईमेल ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन पर क्लिक कर लेना है।
नारी शक्ति पुरस्कार 2022: रजिस्ट्रेशन
  • अब आपको अगले पेज पर नारी शक्ति पुरूस्कार के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • फॉर्म में आपको सभी जानकारियों को भर के आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हमने आपको अपने आर्टिकल में नारी शक्ति पुरस्कार योजना से सम्बंधित सभी जानकारियों को हिंदी में विस्तारपूर्वक बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है या इससे सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जाननी है तो आप हमे मैसेज कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्बंधित प्रश्न

नारी शक्ति पुरस्कार का उद्देश्य क्या है?

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, इस योजना के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव आएगा और साथ ही उनका जीवन सुधर सकेगा और देश में महिलाओं की स्थिति को एक बेहतर पथ पर लाने के काम आ पायेगी।

नारी शक्ति पुरस्कार कितनी महिलाओं को दिया जाता है ?

नारी शक्ति पुरस्कार देश की कुल 15 महिलाओं को दिया जाता है।

नारी शक्ति पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है ?

नारी शक्ति पुरस्कार में 2 लाख की राशि दी जाती है।

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कैसे करना है ?

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन https://awards.gov.in पर जाकर किया जाएगा। जिसकी डिटेल्स हमने इस पोस्ट में दी है।

Leave a Comment